ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में उद्यमिता की अपार संभावनाएं: एमएलसी चंचल

ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में उद्यमिता की अपार संभावनाएं : विशाल सिंह चंचल

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर में कृषि संकाय द्वारा बी.एस-सी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम अंतर्गत संचालित ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत “सतत कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपने संबोधन में कहा कि RAWE कार्यक्रम कृषि शिक्षा को व्यवहारिक एवं समाजोपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को ग्रामीण समुदायों से जोड़कर कृषि की जमीनी समस्याओं को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं, जो केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शहरी युवाओं के लिए भी नए अवसर सृजित करती हैं।

उचित प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि में सफल करियर बनाया जा सकता है। RAWE कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. (डॉ.) जी. सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में RAWE को शामिल किया गया है, ताकि छात्रों को कृषि एवं ग्रामीण विकास के वर्तमान और उभरते अवसरों व चुनौतियों से अवगत कराया जा सके।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कुल 20 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें एक सप्ताह महाविद्यालय परिसर में, पाँच सप्ताह कृषि विज्ञान केंद्र में, तीन सप्ताह प्लांट हेल्थ क्लिनिक में, आठ सप्ताह ग्राम स्तर पर किसानों के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण, तीन सप्ताह एग्रो-इंडस्ट्री में तथा एक सप्ताह परियोजना निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण हेतु प्रशिक्षण शामिल है।


विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि आधुनिक कृषि में वैज्ञानिक तकनीकों और प्रबंधन के समावेश के कारण कृषि शिक्षा और कौशल का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। इसके माध्यम से न केवल पारंपरिक खेती में सुधार संभव है, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि कृषि क्षेत्र भारत के जीडीपी में 18 प्रतिशत एवं रोजगार सृजन में 41.2 प्रतिशत का योगदान है। वहीं, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि वे कृषि के प्रायोगिक ज्ञान को सर्वोपरि मानें, क्योंकि कृषि फार्म ही उनके लिए वास्तविक प्रयोगशाला है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मृदा उर्वरता को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने पर बल दिया।


इस अवसर पर युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. ओमकार सिंह, ई० आशीष कुमार बाजपेयी, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. (डॉ.) जी. सिंह ने किया।

पीएम मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता विभाग लगातार दौड़ रहा प्रगति के पथ पर:डॉ. संगीता बलवंत

जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक में खाता धारकों को किया गया सम्मानित
गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर की 21वीं सामान्य निकाय बैठक शनिवार को जिला सहकारी बैंक परिसर मे बैंक अध्यक्ष सरोजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें विभिन्न संस्थाओं के बैंक प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ0 संगीता बलवन्त ने अपने उद्बोधन में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा सहकारिता क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से विस्तार से अवगत कराया गया एवं आम जनमानस को सहकारिता विभाग के सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए सहकारिता से जुड़ने का आहवाहन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता विभाग लगातार प्रगति पथ पर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


विशिष्ठ अतिथि विरेन्द्र सिंह सभापति डिसीएफ के द्वारा सहकारी बैंक में नवीनतम तकनीकि अपनाये जाने पर विशेष बल दिया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सभापति सरोजेश सिंह के द्वारा बैंक के विगत् पांच वर्षो में की गयी प्रगति कार्यो से अवगत कराया गया। इफको निदेशक विजय शंकर राय ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि सहकारिता को मजबूत बनाने मे इफको द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को अपनाकर इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बैंक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक किसान हितों के लिए कार्य करते हुए लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का मन बनाया, सबका साथ सबका विकास, ही सहकारिता का मूल मन्त्र है। बैंक की सामान्य निकाय में निर्धारित एजेण्डा एवं आगामी वर्षो में बैंक के क्रिया-कलापों का प्रस्तुतीकरण बैंक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के द्वारा किया गया,जिसे बैंक प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, गाजीपुर विपिन कुमार सिंह के द्वारा समितियों में सहकार से समृद्धि योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराया गया।

बैठक में बैंक को अपना विशेष योगदान देने वाले सम्मानित खाताधारकों अखिलेश तिवारी, धनपाल एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक एवं पैक्स कर्मचारियों में यथा दिग्विजय सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, सच्चिदानन्द यादव, अजीत सिंह, वंशीधर राय आदि को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन प्रवीण कुमार सिंह भाजपा महामंत्री गाजीपुर के द्वारा किया गया। सामान्य निकाय की बैठक में आए हुए अतिथियों का आभार धन्यवाद बैंक उपाध्यक्षअच्छेलाल गुप्ता ने किया। बैठक में अवधेश राजभर, राजेश चैहान, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अशोक पाण्डेय, रविन्द्र नाथ राय, शशिभूषण सिंह, रामलाल सिंह, कृपाशंकर राय, लल्लन राम, उदय नरायन सिंह, गोपाल राय सहित विभिन्न संस्थाओं के बैंक प्रतिनिधियों, समिति सचिवों एवं अध्यक्षगण एवं विभागीय बैंक अधिकारी/कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहें।

विद्युत विभाग के डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता का जनपद दौरा

विद्युत विभाग के डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता का जनपद दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। विद्युत वितरण मंडल में डायरेक्टर (टेक्निकल) जितेंद्र नलवाया एवं मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण दौरा शनिवार को हुआ। यह दौरा आगामी त्योहारों एवं ग्रीष्मकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों अधिकारियों ने जिले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के कार्यालय में जनपद के समस्त विद्युत अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25, अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2024-25 तथा बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के तृतीय एवं अंतिम चरण तथा 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चल रहे अनुरक्षण माह के तहत गाजीपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर कराए जा रहे अनुरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्थिति पर समीक्षा की गई।


डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अनुरक्षण माह के शेष अवधि में सभी लंबित कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि ग्रीष्मकाल में ओवरलोडिंग अथवा तकनीकी कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने विशेष रूप से उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइनों के प्रतिस्थापन, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं फीडरों की नियमित निगरानी पर जोर दिया।


अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा बिलिंग एवं राजस्व से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। बैठक में सभी खंडों के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। उच्चाधिकारियों के इस दौरे से विभागीय अधिकारियों में सक्रियता देखी गई तथा उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी गर्मी में जिले की विद्युत व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रहेगी।

मान्या बजाज शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, यहां मिलेगा बाइकों का शानदार रेंज

गाजीपुर। दिलदारनगर के वायरलेस मोड़ के पास शुक्रवार मान्या बजाज बाइक शोरूम का उद्घाटन प्रोपराइटर संदीप जायसवाल की मां शकुंतला देवी और दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली ने फीता काटकर किया। शोरूम के ऑनर संदीप जायसवाल ने बताया कि बजाज कंपनी के सभी प्रकार का बाइक यहां उचित दाम पर उपलब्ध है। फाइनेंस की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी यहां ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जाएगी।

बता दें कि मान्या बजाज ने एक नए अत्याधुनिक शोरूम का शानदार शुभारंभ किया है, जो अपने ग्राहकों को दोपहिया वाहनों का विस्तृत और शानदार रेंज प्रदान करेगा। यह शोरूम आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सर्विसिंग और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। अत्याधुनिक तकनीकी से सजा शो-रुम दिलदारनगर क्षेत्र में एक अलग ही आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

शोरूम के ऑनर संदीप जायसवाल ने बताया कि शोरूम के उद्घाटन के दौरान ही अध्यक्ष अविनाश जयसवाल सहित दर्जनों लोगों ने बजाज बाइक और स्कूटी की खरीदारी की। उद्घाटन के पहले दिन इस क्षेत्र के लोगों का जो प्यार मिला उसके लिए मैं क्षेत्र के सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस दौरान राधे कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर दिलीप अग्रहरि, दिलदारनगर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, शुभम श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जीआरपी पुलिस ने शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जीआरपी थाना सिटी द्वारा शुक्रवार को एक लड़के के पास से देशी शराब पकड़ा गया। जिसमें 37 पीस ट्रेट्रा देशी शराब विन्डसर मात्रा प्रत्येक पाउच में 200 मिली था। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के कुशल निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष सिटी न मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन सिटी के प्लेटफार्म नं0 01 के पूर्वी छोर पर बने लोको शेड के बगल मे बिजली के पोल के चबूतरा के पास से 01 अभियुक्त मनीष कुमार महतो पुत्र लालो महतो निवासी वार्ड नं0 04 मनियारपुर थाना वारिस नगर जिला समस्तीपुर राज्य बिहार उम्र 23 वर्ष को 37 अदद देशी शराब विन्डसर मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया गया ।

बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 05/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ का विवरण- पूछने पर अभियुक्त ने कहा कि बिहार मे शराब बन्दी है ट्रेन से बिहार मे ले जाकर उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ। लेकिन आज आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए शराब की कीमत- कुल 2775 रूपए है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार तिवारी और का. शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

रेंजर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, छात्राएं हुई पुरस्कृत

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज महुआबाग में आयोजित 33 वे पंच दिवसीय रेंजर प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन दि 26 फरवरी 2026 को समारोह पूर्वक हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्राओं ने अत्यंत उत्साह पूर्वक अपने टोलीवार कुल 6 शिविरों में टेंट और पुल का निर्माण किया, तथा आकर्षक तरीके से अपने शिविर की सजावट की। कुकिंग, रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। आगंतुक अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का स्काउट गाइड के अनुरूप स्वागत किया।

रेंजर द्वारा कुल 6 शिविर बनाए गए तथा इन शिविरों का सम्यक निरीक्षण एवं मूल्यांकन डॉ शिवकुमार , डॉ शंभू शरण प्रसाद एवं डॉ राजेश कुमार यादव द्वारा किया गया। प्रदर्शन के आधार पर टोली नंबर 1 को प्रथम स्थान, टोली नम्बर 3 को द्वितीय स्थान एवं टोली नंबर 5 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन टोली लीडरों क्रमशः अंजलि गुप्ता, श्वेता रावत एवं अलीशा परवीन को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। इसके साथ ही शिविर के दौरान विशेष प्रदर्शन करने वाले रागिनी शर्मा, रिया जायसवाल, इंदा चौधरी को विशेष रूप से रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया किया गया।


इसके पूर्व महाविद्यालय परिवार के समस्त आगंतुक शिक्षकों का रेंजर ने स्कोर्फ, गीत एवं स्काउट ताली के माध्यम से स्वागत किया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर नवप्रवेशी 29 छात्राओं को ट्रेनिंग काउंसलर मनीष यादव ने उनके कर्तव्य की शपथ दिलाया और खुशी गोंड द्वारा स्काउट गाइड में दीक्षा प्रदान की गई। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी ने प्रशिक्षण शिविर में रेंजर की समर्पण, निष्ठा,एवं भागीदारी की प्रशंसा की और कहा कि शिविर में बिताए गए दिन उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होंगे।


कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जिला आयुक्त डॉ शिव कुमार एवं आभार ज्ञापन प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ दिवाकर मिश्र, डॉ निरंजन यादव, डॉ पीयूष सिंह, कार्यालय सहायक अमन मौर्य, रेंजर सहायक तेज बहादुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन में अंकित पाण्डेय, रिमझिम बिंद, आकांक्षा गुप्ता, सुनीता पाल, निधि पासवान, सलोनी यादव, आर्तिका जायसवाल आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

राज्यपाल ने की महिला पीजी कॉलेज के छात्राओं की सराहना

गाज़ीपुर। राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल के आगमन के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं शमाइला नाज़ (बी.ए. द्वितीय वर्ष) एवं संध्या राजभर (एम.ए. अंतिम वर्ष) को राज्यपाल के समक्ष अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।

शमैला नाज़ ने अपने वक्तव्य में “महिला सुरक्षा” विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत करते हुए समाज में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं संध्या राजभर ने “शिक्षा में सरकारी संस्थाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं, नीतियों एवं संस्थागत सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

दोनों छात्राओं के विचारों की राज्यपाल द्वारा सराहना की गई, जिससे महाविद्यालय का गौरव बढ़ा। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 15 स्वयंसेवी छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए साक्षी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में डॉ. शम्भु शरण प्रसाद एवं नेहा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर छात्राओं एवं समन्वयकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला अधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारों के साथ छत्राओं ने निकाली रैली

गाजीपुर। शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के पांचवें दिन सुबह 7 बजे कार्यक्रम अधिकारीयों द्वारा छात्राओं को सुबह की प्रार्थना और योगाभ्यास कराया गया। तदुपरांत छात्रों द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी एक रैली महुआ बाग से होते हुए मिश्रा बाजार तक निकाली गई।

रैली के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न नारे जैसे बेटी है जीवन का आधार शिक्षा है उसका अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ देश को प्रगति की राह पर लाओ, बेटियों का जब करोगे सम्मान तब प्रगति करेगा हिंदुस्तान, इत्यादि लगाए गए। तदुपरांत शिविर में छात्राओं द्वारा दोपहर का भोजन ग्रहण किया। दोपहर 2:00 से सावित्रीबाई फुले सभागार में युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर से डॉ नितेश पांडे रहे। डॉ नितेश पांडे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार—हर क्षेत्र में युवाओं का योगदान राष्ट्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि NSS न केवल सेवा की भावना विकसित करता है, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और संवेदनशीलता जैसे गुणों का भी विकास करता है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी का संचालन स्वयं सेवी छात्राओं रिया और दिव्या द्वारा किया गया, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम शिवानी द्वारा किया गया। डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ मनीष सोनकर एवं डॉ नेहा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगोष्ठी के दौरान समस्त प्रवक्ता गण, कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त स्वयं सेवी छात्राएं उपस्थित रहेl संगोष्ठी के बाद छात्राएं अपने शिविर में वापस लौट गई। शाम 5:00 बजे छात्रों ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया, उसके बाद कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में रात्रि के भोजन की तैयारी की, तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने भोजन ग्रहण किया और शिविर में रात्रि विश्राम के लिए चली गई।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। 220 केवी उपकेंद्र तलवल गाजीपुर पर दिनांक 01.03.2025 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत 220 केवी मेन बस बार का अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र अन्धऊ से निर्गत निम्नलिखित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी—

1- 33 केवी प्रकाशनगर, कोर्ट, मेडिकल कॉलेज, रौजा, जंगीपुर एवं 10 MVA TF-II की सप्लाई लोड चेंजओवर के दौरान अधिकतम एक घंटे तक बाधित रहेगी।
2- 33 केवी जखनियां, महराजगंज, हंसराजपुर एवं 10 MVA TF-I की सप्लाई प्रातः 10:00 बजे से 14:00 बजे तक बाधित रहने की संभावना है।
3- ग्रामीण फीडरों की विद्युत आपूर्ति को यथासंभव कम्पनसेट किया जाएगा।वही कार्य करने के दौरान शट डाउन घट बढ़ सकता है।
यह जानकारी सहायक अभियंता (ट्रांसमिशन) ईo मुकेश कुमार सिंह द्वारा दी गई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया दिव्यांग बच्चों से संवाद,वितरित की सहायक उपकरण

गाजीपुर। आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश का शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्यपाल के जनपद भ्रमण कार्यकम स्थल पुलिस लाईन सभागार एवं परिसर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे दिव्यांग बच्चो से संवाद कार्यक्रम के साथ दिव्यांग बच्चो मे व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण के साथ रिफ्रेसमेंट आदि का वितरित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल द्वारा विवेकाधीन कोश से सेवा कार्य हेतु समर्पित बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।परिसर मे ही स्टाल के माध्यम से विभिन्न विभागो द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री वितरण किया गया।
राज्यपाल ने 27 फरवरी 2026 को पुलिस लाईन सभागार मे पूर्वान्ह 10 बजे अपने निर्धारित समय से पहुचकर विभिन्न कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान उन्होने दिव्यांग बच्चो से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दिव्यांगजनों को वहीलचेयर एवं अन्य उपकरण आदि का वितरित किया। जिससे उन्हें अपने जीवन में सुविधा हो सके। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चो द्वारा ‘‘तारे जमीन पर‘‘ गीत पर भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और वंचितों के जीवन में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। राज्यपाल ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती। दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस लाईन परिसर मे विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल मे माध्यम से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका राज्यपाल ने अवलोकन कर जानकार ली गई।
तत्पश्चात राज्यपाल पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री का वितरण किया । जिसमे 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो को प्री-स्कूल किट का वितरण, पोषण अभियान के अन्तर्गत 10 पोषण पोटली का वितरण, 100 आयुमान कार्ड का वितरण, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 300 लाभार्थियो को घरौनी का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 200 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, 100 कृषको को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, 150 पी एम सूर्य योजना के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण, 100 जीरो पावर्टी के अन्तर्गत अन्त्योदय नवीन राशन कार्ड का वितरण, श्रम विभाग द्वारा संचालित 225 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण,  मुख्यमत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गयां । इस दौरान सभागार मे बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकम मे आंगनबाड़ी  बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ  दीं गई जिनकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए बच्चो को फलो की टोकरी एंव चॉकलेट का वितरण किया । इस दौरान महिला महाविद्यालय के छात्राओ द्वारा महिला सुरक्षा पर संबोधन एवं शिक्षा पर सरकारी संस्थाओ की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम मे राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवन्त ने राज्यपाल का स्वागत वन्दन करते हुए कहा कि आपका जनपद गाजीपुर में आना महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है आपने अपने जीवन में प्रारम्भ से ही विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए अपने देश और समाज की सेवा की है वो सभी के लिए बहुत ही प्रेरणा और शिख है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने राज्यपाल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप महोदया के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, दिव्यांगजनों के कल्याण तथा समाज के वंचित वर्गो के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टि को निरंतर नई दिशा मिली है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, बच्चो के सर्वार्गीण विकास तथा दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन के लिये आपके मार्गदर्शन और करूणामय दृष्टिकोण ने हम सभी को प्रेरित किया है। विशेष रूप से टी0बी0 रोगियों के प्रति आपकी मानवीय संवेदना, नियमित समीक्षा पोषण में सहयोग, उपचार की निरंतरता तथा टी0बी0 मुक्त समाज की दिशा में दिए गए आपके स्पष्ट दिशा निर्देश जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त प्रेरणा है। आपके प्रयासो से टी0बी0 रोगियों को न केवल चिकित्सकीय उपचार बल्कि समाजिक सम्मान और आत्मबल भी प्राप्त हो रहा है।महोदया आज इस अवसर पर प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्क्षय सरिता अग्रवाल,  पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Uttar Pradesh Fast News