डीएम ने पहले पद से हटाया फिर रोक दिया वेतन

गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों और महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर राईफल क्लब सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने प्रभारी सी डी पी ओ के द्वारा आधार वेरीफिकेशन, आंगनवाड़ी केन्द्र जियो टैगिंग मे कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते वेतन रोकने तथा प्रभारी सी डी पी ओ को पद से हटाकर किसी अन्य को प्रभार देने का और माह अगस्त तक पोषक तत्व वितरित होने का प्रमाण पत्र समस्त सी डी पी ओ से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए। पुष्टाहार वितरण में अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं ग्राम प्रधान की उपस्थित अवश्य रहे। जिलाधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रभारी सी डी पी ओ गाजीपुर शहर  के द्वारा आधार वेरीफिकेशन, आंगनवाड़ी केन्द्र जियो टैगिंग मे कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते वेतन रोकने तथा प्रभारी सी डी पी ओ को पद से हटाकर किसी अन्य को प्रभार देने का निर्देश दिया। उन्होने सेन्टर पर वी एच एन डी कार्यक्रम नियमित रूप से करने , मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करने  के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे ए एन एम के माध्यम से दवाए उपलब्ध कराने और बच्चो के स्वास्थ्य मे निरंतर प्रगति न होने पर उन्हे एन आर सी सेन्टर मे एडमिट कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, डी पी ओ दिलीप पाण्डेय सहित समस्त सी डी पी ओ एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर डीएम ने दी बच्चे को बधाई

गाजीपुर। एकल अभियान द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस का आयेाजन 26 दिसम्बर 2022 को ग्राम पंचायत मऊपारा विकास खण्ड देवकली मे किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथी जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता एवं वीर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि वीर बाल दिवस हमारे सांस्कृतिक विरासत मे हमारे पूर्वजो की वीरता की गाथाओ की स्मृति मे मनाया जाता है। उन्होने कहा कि एकल अभियान यह एक एैसा अभियान है जो राष्ट्रवाद की भावना को प्रेरित करता है। उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सैदपुर अंचल मे 300 से अधिक एकल विद्यालय संचालित है तथा इन विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को नैतिक विचार धारा पर जोर देते हुए नैतिकता एवं राष्ट्रवाद का पाठ पढाती है। उन्होने इस अभियान से जुड़े हुए समस्त लोगो को बधाई देते हुए कहा कि एकल अभियान एक यूनिक अभियान है शिक्षा देने एवं साक्षर होने मात्र से ही मानव जीवन का सम्पूर्ण विकास नही होता। जब तक उनकी मानसिकता नही बदलती तब तक वह पूर्ण रूप से शिक्षित नही कहा जा सकतां। उन्होने कार्यक्रम मे उत्साहित बच्चो द्वारा किये गये प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा बहेरी गांव के एक बच्चे का कुश्ती के राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेते हेतु चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जनपद का नाम रोशन करने की बात कही तथा बच्चों को भी इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर व्लाक प्रमुख देवकली माधुरी यादव, सन्तोष कुमार शोले, केन्द्रिय युवा प्रमुख दिल्ली, तहसीलदार सैदपुर अन्य स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

मां दुलेश्वरी नेत्रालय का मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन

मां दुलेश्वरी नेत्रालय का मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन

गाजीपुर।रविवार को जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा मां दुलेश्‍वरी नेत्रालय रौजा गंगा ब्रिज रोड गाजीपुर का उद्घाटन किया।एलजी मनोज सिन्‍हा ने वैदिक मंत्रों के बीच शिलापट्ट का अनावरण किया। मां दुलेश्‍वरी नेत्रालय के संस्थापक व नेत्र सर्जन डा. एके राय ने बुके देकर उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा का स्‍वागत किया। डा. निशांत राय ने अंगवस्‍त्रम व माल्‍यार्पण कर उप राज्‍यपाल का स्‍वागत किया। उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा कि गाजीपुर में आंख का अत्‍याधुनिक अस्‍पताल बनाने के लिए डा. एके राय और डा. निशांत राय बधाई के पात्र हैं। अब लगभग 95 प्रतिशत यहां आंख के रोगों का इलाज हो जाता है। जिसके लिए यहां के लोगों के बाहर जाना पड़ता था। उन्‍होने कहा कि हमें विश्‍वास है कि डा. एके राय की विरासत अच्‍छी तरह डा. निशांत राय संभाल लेंग।इस हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनों द्वारा आंख की जांच, चश्‍मा, कांटेक्‍ट लेंस की सुविधा उपलब्‍ध है। मोतियाबिंद का आधुनिक फेको मशीन द्वारा बिना इंजेक्‍शन, बिना टांका आपरेशन की सुविधा उपलब्‍ध है। काला मोतियाबिंद की जांच व लेजर द्वारा आपरेशन की सुविधा है। प्रत्‍योपित लेंस के झिल्‍ली की सफाई याग लेजर द्वारा की जाती है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्‍यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्‍ण बिहारी राय, नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा, डा. एके मिश्रा, डा. संजय राय, डा. राजेश राय, डा. मनीष राय आदि लोग उपस्थित थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ पांच जनवरी को करेंगा विरोध प्रदर्शन


माध्यमिक शिक्षक संघ पांच जनवरी को करेंगा विरोध प्रदर्शन
31 दिसम्बर तक जिला संगठन का होगा चुनाव


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर पांच जनवरी को काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगा। इसे लेकर रविवार को एमएएच इंटर कॉलेज में हुई बैठक में रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि पांच जनवरी को प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जनपदीय चुनाव के अन्तर्गत प्रतिनिधि सूची दो दिनों में मंगाने व चुनाव अधिकारी से सम्पर्क कर चुनाव 31 दिसम्बर से पूर्व चुनाव कराने पर चर्चा की गई। पुरानी पेंशन को लेकर प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर पांच जनवरी को काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ संगठन विरोध दर्ज कराएगा। जनपदीय समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने कहा कि जिविनि कार्यालय के भ्र्ष्टाचार में संलिप्तता को लेकर कार्यालय के लिपिकों पर गम्भीर आरोप लगाए गए।सुविधा शुल्क को लेकर अध्यापकों के सत्यापन व वेतन भुगतान को निस्तारित नहीं किया जा रहा है। संगठन इन कुकृत्यों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। भविष्य में धरने/प्रदर्शन व आगामी बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय संगठन नेतृत्व लेगा। बैठक में अनिल कुमार राय, नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, शैलेन्द्र यादव, प्रकाश चन्द्र दूबे, राणाप्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, अमित कुमार राय, जयशंकर राय, रत्नेश राय, मनोज कुमार सिंह, डॉ विष्णु शंकर पाण्डेय, कुँवर अविनाश गौतम, प्रदीप कुमार वैश्य, ऋषिकेश सिंह, कमलेश कुमार, सत्येन्द्र सिंह, रविन्द्र नाथ तिवारी, सूर्यप्रकाश राय, अनिल दूबे, अभिषेक राय, पुष्कल तिवारी, पंकज राय आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह व संचालन चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने किया।

कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए हुई बैठक

कुष्ठ रोगियों की खोज एवं उनके इलाज को लेकर संपन्न हुई समीक्षा बैठक

गाजीपुर। कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं बल्कि इसका इलाज है। इसी को लेकर कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शनिवार को कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस समीक्षा बैठक में जनपद के सभी ब्लॉकों के एनएमएम व एनएमएस मौजूद रहे। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर शासन के द्वारा कुष्ठ रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर सभी ब्लाकों में एनएमए और एनएमएस को कुष्ठ रोगियों के खोज के साथ ही उनकी पहचान कर उनका इलाज कराने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।। इसी को लेकर सभी ब्लॉकों में इस अभियान को लेकर क्या स्थिति है। किन ब्लॉकों में क्या कमी है उन कमियों को सुनकर उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। इन्हीं सब बातों को लेकर सभी ब्लॉकों से आए हुए एनएमए और एनएमएस का समीक्षा बैठक किया गया।इस दौरान कुष्ठ रोग पर आधारित एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से रोगियों को आप कैसे पहचान और उनका इलाज किया जाए इसके बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि लेप्रोसी के मरीज़ों को अक्सर छुआछूत, कोढ़ और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। जागरुकता के अभाव की वजह से लोगों को लगता है कि यह छूने से फैलता है। जबकि ये बिल्कुल ग़लत है, संक्रामक बीमारी होने के बावजूद यह छूने या हाथ मिलाने, साथ में उठने-बैठने या कुछ समय के लिए साथ रहने से नहीं फैलती। हालांकि, यह संभव है कि लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक रहने से परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ सकते हैं। लेकिन, नियमित रूप से इसका चेकअप और बचाव करने से इससे बचा जा सकता है। लेप्रोसी या कुष्ठ रोग एक जीर्ण संक्रमण है, जिसका असर व्यक्ति की त्वचा, आंखों, श्वसन तंत्र एवं परिधीय तंत्रिकाओं पर पड़ता है। यह मायकोबैक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु के कारण होता है। हालांकि यह बीमारी बहुत ज्यादा संक्रामक नहीं है, लेकिन मरीज के साथ लगातार संपर्क में रहने से संक्रमण हो सकता है। लेप्रोसी पीड़ित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर उसके श्वसन तंत्र से निकलने वाले पानी की बूंदों में लेप्रे बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया हवा के साथ मिलकर दूसरे व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पहुंच कर इन बैक्टीरिया को पनपने में करीब 4-5 साल लग जाते हैं। कई मामलों में बैक्टीरिया को पनपने (इन्क्यूबेशन) में 20 साल तक लग जाते हैं। प्राइमरी स्टेज पर लेप्रोसी के लक्षणों की अनदेखी करने से व्यक्ति अपंगता का शिकार हो सकता हैं। यह संक्रामक है, पर यह लोगों को छूने, साथ खाना खाने या रहने से नहीं फैलता है। लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से इससे संक्रमण हो सकता है, पर मरीज़ को यदि नियमित रूप से दवा दी जाए, तो इसकी आशंका भी नहीं रहती है। समीक्षा बैठक के कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज सिंह ,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ,जिला सुपरवाइजर जेपी सिंह, श्याम बिहारी, अभय कुमार के साथ ही सभी ब्लाकों के यह एनएमए और एनएमएस मौजूद रहे।

अपने मित्र के घर पहुंचे मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार की शाम अपने दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के बीच गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने नगर के हरिशंकरी मुहल्ले के निवासी अपने मित्र एडवोकेट स्व. योगेश वर्मा दादा के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त किया तथा उन्हें ढाढस बधाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, कार्तिक गुप्ता, मयंक तिवारी, राकेश राय, असित सेठ, बबलू सरदार आदि लोग उपस्थित रहें।

अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा सैकड़ो जरूरतमंदों में किया गया कंबल वितरण

अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण

गाजीपुर। रविवार को अघोर परिषद ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी के सौजन्य से भारत ट्रंसपोर्ट कंपनी अंधऊ के कार्यालय परिसर में सदर एवं आसपास के कुछ गाँवो के लगभग 300 ज़रूरतमंदो को कंबल प्रदान किया गया। विदित हो कि उक्त ट्रस्ट द्वारा यह पुनीत कार्य प्रत्येक वर्ष के 25 दिसम्बर को आयोजित किया जाता है। आज इस अवसर पर एक लघु विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ० बृज भूषण सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि डिप्टी आर० एम० ओ० रतन शुक्ला थे। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री पारसनाथ ,डॉ बामदेव पांडेय ,सनबीम स्कूल महराजगंज के चैयरमैन के पी सिंह ने गोष्ठी में अपने संबोधन में अघोरेश्वर भगवान कीनाराम व पूज्यपाद गुरुपद संभव राम बाबा के जनचेतना के कार्य को और व्यपाक रूप देने पर बल दिया। आयोजन में सर्वेश्वरी समूह के सक्रिय सदस्य संजय सिंह, सचिदानंद सिंह, लल्लन सिंह, देव पांडेय, धनमान सिंह, विक्रम सिंह, संजय राय (मंटू), अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, संजीव सिंह, उत्तर कुमार पांडेय, विनोद सिंह, मिहिर सिंह, नंद कुमार सिंह, दीपक, अंकीय व अन्य आयोजन को सफल बनाने की भूमिका मे रहे जो सराहना योग्य थी। इस अवसर पर अघोर परिषद ट्रस्ट के ट्रस्टी भूपेंद्र शाह भी वाराणसी से पधारे थे। कंबल वितरण से पूर्व सभी भेंट लेने वालों के लिए हलवा चने इत्यादि जलपान की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम उपरांत भोजन की भी व्यवस्था थी।

सपना सिंह ने विधायकों संग की जिला पंचायत की बैठक


गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सदर विधायक जैकिशन साहू, जखनियाविधायक बेदी राम, जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी, जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता व जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। बैठक में 30 अप्रैल 2022 के हुए बैठक के कार्यवाही की पुष्टि पर विचार के साथ ही जनपद के विकास कार्याे एवं जनसमस्याओं के समाधान पर वृहद चर्चा की गयी। जिला पंचायत द्वारा संचालित वाहन स्टैण्ड जमानियां, मुहम्मदाबाद के कार्याेत्तर अनुमोदन के साथ आवश्यक व्यवस्था किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। सांसद, विधान परिषद सदस्य, विधायको द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर सदन द्वारा विचार विमर्श किया गया। ग्राम पंचायत चौकिया, विकासखण्ड-सदर के अन्तर्गत पोल सिपटिंग हेतु 333871 रुपया जिला पंचायत से विद्युत विभाग को अन्तरण किये जाने की कार्याेत्तर स्वीकृति प्रदान की गयी। जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2022-2023 मूल बजट 2023-2024 अनुमोदित किया गया। विकासखण्डों के पन्द्रहवां वित्त, पंचम राज्य वित्त एवं मनरेगा की पूरक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। जिला पंचायत के दो कर्मियों के भवन अग्रिम का अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में जिला पंचायत के राजस्व वसूली में काफी बढ़ोत्तरी के साथ ही जनपद के विकास के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय भवन 5 मंजिला, रेस्ट हाउस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, नगर स्थित प्राचीन तालाब के सुन्दरीकरण का प्रस्ताव अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री को मिलकर दिया गया, जो स्वीकृति हेतु पंचायतीराज विभाग में प्रचलित है।

थाना दिवस पर डीएम-एसपी के तेवर सख्त, दिया निर्देश

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना नोनहरा में फरियादियों की फरियाद सुनी। फरियादियों के शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर नोनहरा थाने में 6 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें नोनहरा थाने पर 1 शिकायत का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा ततकाल किया गया। शेष शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केश दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये।

उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में अपराध रजिस्टर एंव असलहा रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अपराधिक तत्व के व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए असलहा लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नोनहरा थानाध्यक्ष, लेखपाल, तहसीलदार एंव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

10 मोटरसाईकिल के साथ 5 गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र नाथ, उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा और सर्विलास प्रभारी उ0नि0 सुनील तिवारी ने मुखबीर की सूचना पर वाहन चोरों को नारकोटिक्स चौराहा के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वाहन चोरों में किशन वर्मा उर्फ विपिन पुत्र विनोद वर्मा निवासी झण्डातर अंजहिया घाट थाना कोतवाली, अभिषेक कुमार पुत्र सीताराम निवासी रजागंज थाना कोतवाली, विष्णु कश्यप पुत्र शिवशंकर कश्यप निवासी काशीराम आवास आदर्श बाजार थाना कोतवाली हालपता कलेक्टर घाट थाना कोतवाली, रामू बिन्द पुत्र स्व0 ठग्गा बिन्द निवासी सोनहरिया थाना कोतवाली और धनराज कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी नवापुरा थाना कोतवाली शामिल है। गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से 10 मोटर साईकिल चोरी की बरामद की गयी। चोरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रमेश तिवारी, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, हे0का0 प्रेमशंकर सिंह, हे0का0 सुजीत सिंह, कांस्टेबल प्रमोद सरोज, का0 शिवशंकर यादव, का0 सदानन्द यादव, का0 रोहित और का0 लालू प्रसाद शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News