श्रीराम का दर्शन करके ऋषि अपने योग द्वारा अपने शरीर को त्याग देते हैं

सरभंग की गति,ऋषिमुनियों की हड्डी का ढेर देखकर राम का प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण राम के प्रति प्रेम, ऋषि अगस्तमुनि से भेट, एंव जटायु से भेट, तथा पंचवटी गमन।

गाजीपंर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधन में लीला के दसवे दिन 30 सितम्बर शुक्रवार को वेद पुरवास्थित राजा शम्ंभूनाथ बाग के बाग में बनदेवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के द्वारा लीला में शरभंग मुनि की गति, ऋषिमुनियो के हड्डीयों का ढेर देख श्रीराम का प्रतिज्ञा, निश्चर हीन करहुॅ महि भुज उठाई प्रण कीन्ह, भक्त सुतीक्ष्ण के प्रति राम का प्रेम एंव ऋषि अगस्तय मुनि से भेट जयसु से राम का भेट तथा पंवटी गमन लीला का भव्य मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। लीला के दौरान ऋषि शरभंगमुनि अपने आश्रम पर भगवान के भजन में ध्यान मान थे उन के मन यही था कि प्रभु जरूर दर्शन देगें। यही सोचकर पद्मासन लगाकर बैठे रहे संयोग वश श्रीराम सीता लक्ष्मण वनवास काल में भ्रमण करते हुए शरभंग मुनि के आश्रम पहुचते है श्रीराम का दर्शन करके ऋषि अपने योग द्वारा अपने शरीर को त्याग कर देते है। श्रीराम उनका अंतिम श्रीराम दण्डक वन के ेलिए प्रस्थान करते है। जहॉ भक्त सुतीक्ष्मण जी ध्यान मग्न थे श्रीराम उनके ह्दय में अपना स्थान बना लेते है। जब भक्त सुतीक्ष्णजी समाधि से बाहर आते है तो श्रीराम सीता लक्ष्मण का दर्शन करते है। श्रीराम भक्त सुतीक्ष्ण से अगस्त मुनि के आश्रम का पता पूछते है भक्तराज श्रीराम को साथ लेकर अगस्त मुनि के आश्रम पहुचकर अगस्तमुनि से श्रीराम के आने की सूचना देते है। सूचना पाकर श्रीराम का दर्शन करने अगस्तमुनि आश्रम के गेट पर आते है और श्रीराम सीता लक्ष्मण को आश्रम में ले जाते है। रास्ते में चलते चलते श्री राम का जटायु से भेट होता है जटायु ने श्रीराम का परिचय पूछते है। जब उनहोने श्रीराम से सूना कि अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र है तो जटायु ने कहॉ कि हेराम आप पंचवटी में जाकर निवास करे। श्रीराम ने अपने पिता के मित्र जटायु की आज्ञा से पंचवटी के लिए प्रस्थान करते है। इसके बाद लीला के अन्त में श्रीराम के शोभा यात्रा लंका के लिए प्रस्थान कर देती है। वहॉ पहुचकर प्रभु श्रीराम ने अपने भक्तों का दशा अवतार का दर्शन कराया। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं0 लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, राम सिंह यादव, इसके अलावॉ विश्वम्भर गुप्ता, पूनम यादव, इन्दु सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अखिलेश सिंह आदि उपस्थिति रहे।

पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीत सिद्धार्थ ने बढ़ाया जिले का मान

ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत सिद्धार्थ ने बढ़ाया मान


दिल्ली में आयोजित हुई थी ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा

इससे पूर्व दो बार ऑल इंडिया पुलिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया है मान


गाज़ीपुर। दिल्ली के आईजी स्टेडियम में संपन्न ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में जिले के सिद्धार्थ सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि वे इस समय असम में तेजपुर स्थित सलोनीबारी के सशस्त्र सीमा बल में तैनात हैं और वहाँ ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सिद्धार्थ सदर क्षेत्र के रौज़ा स्थित इंदिरा नगर कालोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली में हुए ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में हिस्सा लिया तथा बेहतर प्रदर्शन किया। दाएं पैर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व सिद्धार्थ ने ऑल इंडिया पुलिस में दो बार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके कांस्य पदक जीतने पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सरफराज खान, ताइक्वांडो कोच मनोज कुमार, सत्यदेव पांडे, विजय कमला साहनी, अजय कुमार शर्मा, रवि कुमार व चित्रांश राय सहित परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की।

गोद लिए टीवी मरीजों को समाजसेवी संजय सिंह ने बांटी पोषक तत्व से भरी थैली

गोद लिए टीवी मरीजों को समाजसेवी संजय सिंह ने बांटी पोषक तत्व से भरी थैली

गाजीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पर प्रभारी अधीक्षक डॉ रविरंजन व टीबी सुपरवाइजर श्वेताभ गौतम की उपस्थिति में समाज सेवी संजय सिंह पुत्र स्व देवमुनि सिंह द्वारा टीबी के 11 मरीजो को गोद लिया गया है। उन 11 मरीजों को संजय सिंह के प्रतिनिधि अभयराज सिंह ने पोषक तत्वों से भरी थैली दी, जिसमें 1kg- चना, 1kg-सत्तू, 1/2kg मूंगफली, 1/2kg न्यूट्रिला, 1 पैकेट दलिया, 1kg गुड़ आदि सामग्री दी गई है।

अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

ग़ाज़ीपुर।सदर कोतवाली के पोस्ताघाट पर शुक्रवार को स्नान करते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी हुई गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर श्मशान घाट आया था।तरछा चौबेपुर गांव निवासी गुड्डू राजभर (40) वाराणसी मेें मजदूरी का कार्य करते थे। सुबह दुल्लहपुर निवासी उनकी सास दुलारी देवी (65) का निधन हो गया था। सूचना मिलते ही वह वाराणसी से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। वह श्मशान घाट पहुंचे। दाहसंस्कार के बाद अन्य रिश्तेदारों के साथ स्नान करने के लिए नगर कोतवाली के पोस्ताघाट पहुंचे। जहां पैर फिसलने से वह डूब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक मजदूर का पता नहीं चल सका था।

अकील,गफ्फार और वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

अकील,गफ्फार एवं वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

गाज़ीपुर।गोकशी के तीन तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। अलग-अलग स्थानों पर स्थित भूखंड जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ से अधिक है की संपत्ति को कुर्क किया गया।
शुक्रवार को गाजीपुर में पुलिस और राजस्व विभाग टीम ने गोकशी के तीन तस्करों की पांच करोड़ 20 लाख 70 हजार की अचल संपत्ति कुर्क की। डीएम के निर्देश पर धारा 14 (1) के तहत यह कार्रवाई हुई है। टीम द्वारा राजपुर और लोदीपुर खास में इनके द्वारा क्रय की गई भू-संपत्तियों को कुर्क की गई। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि तीनों गोतस्कर अकील कुरैशी, गफ्फार कुरैशी एवं वाहिद अली ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई थी। तीनों ने उक्त संपत्ति को अपने परिजनों के नाम कर रखा था। कार्रवाई करते हुए भू-संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 27 सितंबर को इन गोतस्करों की अपराध से बनाई गई अवैध संपत्ति की रिपोर्ट दी थी। इस पर बीते 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने संस्तुति की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए सुबह आठ बजे पीएसी की टीम पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई और मुनादी कराई। दोपहर करीब 12 बजे एसपी रोहन पी बोत्रे के पहुंचने के बाद कुर्की की कार्रवाई टीम द्वारा शुरू की गई।
कसाई मुहल्ला निवासी गो तस्कर अकील कुरैशी उर्फ मुहम्मद अकील अजहर ने 20 अक्तूबर 2020 को अपने और भाई आरिफ विकार के नाम से मौजा राजपुर में 960 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। 17 जुलाई 2018 को अपने बहनोई जुबेर कुरैशी और बहनोई के भाई एकराम कुरैशी के नाम से राजपुर में 633.3 वर्ग मीटर जमीन खरीद थी।

28 नवंबर 2017 को अपने सहयोगी समीर, शैफ के पिता वाजिद के नाम से राजपुर 69.663 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। सात जनवरी 2011 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, एकलाख कुरैशी के नाम से लोदीपुर खास में 126.66 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी।

21 मार्च 2014 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, कुरैशा बेगम के नाम से लोदीपुर खास में 111.71 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। इन जमीनों की कीमत चार करोड़ 19 लाख, 70 हजार रुपये है। इन्हें कुर्क कर लिया गया। दूसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी गफ्फार कुरैशी ने राजपुर मौजा में 253.32 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। करीब 55 लाख की यह संपत्ति कुर्क कर ली गई।
तीसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी वाहिद अली उर्फ वाहिद कुरैशी ने 12 फरवरी 2021 को अपने नाम से लोदीपुर मौजा में 138.25 वर्ग मीटर जमीन, 11 अगस्त 2020 को अपने भाई जाहिद अली के नाम से 63.33 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। दोनों की कीमत 46 लाख रुपये है। दोनों जमीन कुर्क कर ली गई।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


गाजीपुर। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गाजीपुर पर 132 केवी मेन बसवार के आर फेज के जम्फर के टाईटनिंग का कार्य 2 अक्टूबर दिन रविवार को समय 9 बजे से 9 बजकर 40 मिनट कुल 40 मिनट प्रस्तावित है। जिसमे 132 केवी उपकेंद्र भदौरा एवम 132 केवी जमानिया एवम गाजीपुर घाट टी० एस० एस० एवम 132 केवी सुखवीर एग्रो की विद्युत आपूर्ति 2 अक्टूबर को समय सुबह 9 बजे से 9 बजकर 40 मिनट कुल 40 मिनट तक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण न होने पर कुछ समय का परिवर्तन संभव है। इमरजेंसी कोड आने पर शट डाउन को निरस्त भी किया जा सकता है। यह जानकारी मुकेश कुमार सिंह सहायक अभियंता 220 केवी उपकेंद्र गाजीपुर ने दी।

बैंकों को मोनीटेरेबल एक्शन प्लान बनाने के लिए डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। शुक्रवार को जून त्रैमास की जिला समन्वय समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, आर0बी0आई0 के सहायक महाप्रबंधक कौशल कौशिक, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक शिव शंकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरित करें तथा अकारण पत्रावलियों को अस्वीकृत ना करें। उन्होंने ऋण जमानुपात को 45 प्रतिशत तक बढ़ाने हेतु सभी बैंकों को मोनीटेरेबल एक्शन प्लान बनाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने जनपद के प्रगति हेतु औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु अवसर तलाशने के निर्देश दिए। अंत मे अग्रणी जिला प्रबंधक ने  सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

भारतीय जीवन बीमा के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विश्राम दिवस पर जीवन बीमा अभिकर्ता कार्य से रहे विरत


गाजीपुर। लाईफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन आफ इंडिया 1964 संगठन के भारतीय जीवन बीमा निगम के लगभग 1200 विभिन्न संवर्ग अभिकर्ता शुक्रवार को शिर्ष संगठन के निर्देश के अनुपालन मे ग्राहक बोनस वृद्धि, सहित अभिकर्ता माँगों के समर्थन मे विश्राम दिवस मनाते हुए कार्य से विरत रहे। लाईफ इन्श्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (लियाफी) संगठन के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण मुन्ना और मंडल उपाध्यक्ष पंकज राय के नेतृत्व मे अभिकर्ताओं ने आज शाखा कार्यालय गेट पर धरना दिया। तथा अभिकर्ता हितों सहित पालीसी धारकों के बोनस वृद्धि आदि से समबंधित 20 सुत्री मांगो को लेकर नारेबाजी किया। लियाफी संगठन जिन्दाबाद, भारत माता की जय के साथ इंकलाब के नारो के बीच फेडरेशन के जिला महामंत्री सुरेश राम बिंद ने बताया कि संगठन के विभिन्न माँगों को लेकर शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गाजीपुर शाखा के सभी अभिकर्ताओं ने विश्राम दिवस मनाया और कार्य दिवस का बहिष्कार किया। यह बहिष्कार अभिकर्ताओं के एकता के बल पर शत प्रतिशत सफल रहा है। इस अवसर पर लालबहादुर यादव, प्रमोद राय, इंद्रकुमार यादव, स्नेहलता पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, बेचू यादव, धन्नजय उपाध्याय, सुदामा यादव, अजय पांडेय, सर्वदमन सिंह, अशोक यादव, अनिल जायसवाल, उमाकान्त उपाध्याय, मनीष राय, नन्दलाल राम, राम दरस यादव, ओमप्रकाश अग्रहरी, सत्यप्रकाश यादव, शिवानन्द पटेल, संकठा प्रसाद मिश्रा व शशिकान्त शर्मा सहित आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे।

मांगों का पत्रक लेकर डीएम के पास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, हुआ निस्तारण

कर्मचारी के समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा द्वारा जिलाधिकारी से मासिक बैठक करने की मांग किया गया

गाजीपुर। शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी आर्यका आखौरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि समस्त जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देशित किया गया है, कि जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त संगठनों के कर्मचारियों की मांगों के समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर जनपद स्तर पर ही उनकी मांगों को निस्तारित करें। विगत वर्षों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा अनेको बार पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी गाजीपुर से मासिक बैठक करने हेतु अनुरोध किया गया था, किंतु उपरोक्त शासनादेशों व परिषद के पत्रों पर विचार नहीं किया गया। जिस के क्रम में आज पुन:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपरोक्त मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। जिस के क्रम में जिलाधिकारी आर्याका आखौरी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता और अपर जिला अधिकारी को संगठन के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक हेतु नामित कर उक्त मांग पत्र को निस्तारित किया गया। इसी दौरान दूसरा मांग पत्र विगत वर्षों से विकास भवन की शौचालय/छतों के मरम्मत की समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विगत वर्ष से मुखर रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा और उनकी मांगों का समय रहते निस्तारित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नवागत जिलाधिकारी को विश्वास दिलाया कि जनपद का हर एक कर्मचारी शासन की नीतियों को जनपद स्तर पर धरातल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मनोयोग से सहयोग कर कार्य करेगा। प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडे, कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय, मुख्य सलाहकार एस0पी0 गिरी, संप्रेक्षक राकेश पांडेय, श्री प्रकाश तिवारी, विनोद पांडे, बालेंद्र त्रिपाठी, के0पी0 सिंह, बृजेश राय, अभय सिंह, अरुण श्रीवास्तव व देवेंद्र मौर्य सहित आदि मौजूद थे।

Uttar Pradesh Fast News