सचिव ने वृद्धा आश्रम के व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिया निर्देश


गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में तथा जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की जानकारी ली, परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, मीनू के अनुसार भोजन, कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया। प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारी कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए विडियों कैमरा एवं विश्राम के लिए कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया तथा मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

क्विज प्रतियोगिता में ज्योति और निबंध प्रतियोगिता में प्रतीक्षा ने मारी बाजी

गाजीपुर। बुधवार को विश्व स्काउट एवं गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल की जयंती स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिनेश सिंह यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद कुमार यादव, लूदर्स कन्वेंट इंटर कॉलेज गाइड प्रभारी सिस्टर अंजना एवं गाइड कैप्टन श्वेता कश्यप ने लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। पूरी दुनिया में यह दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस अवसर पर स्काउट गाइड के नियमों, प्रतिज्ञा एवं मूल्यों पर विमर्श करते हुए युवाओं को समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार किया जाता है। चिंतन दिवस के कार्यक्रम में पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, आदर्श इंटर कॉलेज, लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, राम प्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कॉलेज छावनी लाइन एवं टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एक क्विज, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में ज्योति पासवान प्रथम एवं जयति जैन द्वितीय स्थान पर रही जबकि निबंध प्रतियोगिता में प्रतीक्षा प्रथम एवं सोनू द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में ईशानी दुबे प्रथम एवं खुशी गोंड द्वितीय स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में उपस्थित जनपद रोवर-रेंजर संयोजक डॉ मनोज मिश्र, रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार एवं डॉ अशोक सिंह द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में राजस्थान में आयोजित नेशनल जंबूरी रैली स्काउट गाइड की विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन जिला संगठन आयुक्त गाजीपुर दिनेश कुमार सिंह यादव ने किया तथा आभार ज्ञापन जनपद रोवर-रेंजर संयोजक डॉ मनोज मिश्रा ने किया।

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला जुलूस

गाजीपुर।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रव्यापी चरण बद्ध आंदोलन के क्रम में रेलवे एवम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सहयोगी कर्मचारी शिक्षक संघों के साथ रेलवे प्लेटफार्म पर राष्ट्रीय ध्वज एवम संगठनों के बैनर तले विशाल जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष एवम परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने कहा कि यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं किया तो 2024 में इसका गंभीर परिणाम सरकार को भुगतना होगा,कर्मचारी एवम उनके परिजन सरकार के विरुद्ध मतदान करेंगे।रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामायण सिंह यादव एवम मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो रेलवे का चक्का जाम भी किया जा सकता है।परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि हमे नई और तुम्हे पुरानी ,नही चलेगी यह मनमानी,धरना सभा में कर्मचारी अपनी मांगों से संबंधित स्लोगन लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ईश्वर यादव,आलोक चौबे,वीरेंद्र कुमार ,ओम प्रकाश यादव,अरुण सिंह, अभय कुमार,नर नारायण दूबे,सुनीता यादव,संजय दुबे,हंसराज कुशवाहा,पूर्णिमा,कुरेशा खातून,अरुण सिंह,सुनील सिंह,सुबास सिंह बृजेश यादव,प्रमोद मिश्रा,प्रवीण कुशवाहा,सुरेश यादव,राजेश भारती,वीरेंद्र यादव,मनोज यादव,बेबी,राजेश यादव,सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।इस सभा की अध्यक्षता रामायण सिंह यादव व संचालन जयप्रकाश ने किया।

सावधान:- किसी भी समय अचानक निरीक्षण किया जा सकता है

गाजीपुर। मुख्य चिकत्साधिकारी हर गोविंद सिंह ने बताया है कि जनपद में संचालित सभी निजी चिकित्सालयो के संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि उनके संस्थान का पंजीकरण जिस-जिस कार्य हेतु किया गया है संस्थान में उक्त के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का कार्य न किया जाये। किसी भी समय आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार का अनाधिकृत कार्य करते हुये पाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्थान के संचालक की होगी। उन्होने अवगत कराया है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति/संस्थान बिना पंजीकरण का किसी प्रकार का चिकित्सा उपचार/जॉच या अन्य कोई भी अनाधिकृत चिकित्सकीय कार्य न करें। जिसका पंजीकरण अब तक नही हुआ है वे तत्काल अपने संस्थान का पंजीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में करा लें। अन्यथा की स्थिति में कृत कार्यवाही हेतु वे स्वयं जिम्मेदार होगे।

किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न किया गया तो होगी कार्यवाही


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने हाई स्कूल की प्रथम पाली मे खाकी बाबा सिद्धार्थ इण्टर कालेज युसूफपुर और श्री रामसरन नगदू इण्टर कालेज मरदानपुर गुरैनी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने केन्द्र व्यवस्थापको एंव कक्ष निरीक्षको को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कही से नकल की सूचना होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा।

उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा। उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने हाईस्कूल की प्रथम पाली मे खाकी बाबा सिद्धार्थ इण्टर कालेज युसूफपुर, श्री रामसरन नगदू इण्टर कालेज मरदानपुर गुरैनी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने केन्द्र व्यस्थापको एंव कक्ष निरीक्षको को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।उन्होने कहा कि कही से नकल की सूचना होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होगे।जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी,यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा,उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए।

एनएचएम कर्मियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एनएचएम कर्मियों ने सौंपा


गाजीपुर।एनएचएम संघ प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा। एनएचएम के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया की विगत दिनों मुख्यमंत्री की कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर संविदा कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की संतुति प्रदान की है। परंतु स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम के संविदा कर्मियों को उक्त से वंचित रखा गया है। जो की पक्षपात पूर्ण रवैया है,पूर्व में भी शासन द्वारा 5 सूत्रीय मांगो पर केवल आस्वासन ही मिला है,कोई भी कार्यवाही नही की गई है।

उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं अनिल कुमार शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत एनएचएम कर्मी अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। बताया की कोविड काल में अपनी सेवा देकर एनएचएम कर्मियों ने राजकीय कार्यों का संपादन किया है। संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह एवं रवि चौरसिया ने बताया की इस पर विचार नहीं किया गया तो संघ प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के निर्देशन में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन हेतु बाध्य होगा। उक्त निर्णय को पक्षपात पूर्ण और एनएचएम कर्मियों के साथ अन्याय बताया।

ज्ञापन सौंपने में मोहम्मद अजहर खान ,मिथिलेश कुमार प्रजापति, राधेश्याम यादव ,सोमारू कुमार, अशोक कुमार, प्रतिभा विश्वकर्मा ,अरशद जमाल, दुर्गा प्रसाद कनौजिया , नित्यानंद पांडे मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा पत्रक,की यह मांग

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा पत्रक,की यह मांग

प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय को झूठे मुकदमे में फसाए जाने पर कॉंग्रेस ने चढ़ाई आस्तीन

डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ भेजा पत्रक

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक दिया।जिसमें पूर्व मंत्री और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को राजनीतिक विद्वेष के चलते झूठे मुकदमे में फंसाए जाने और उस झूठे केस को हटाए जाने की बात लोकतांत्रिक तरीके से कही गई। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया।महामहिम राज्यपाल को भेजने की बात कही। इस मौके जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जी के विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी गई, जिस पर दिए गए बयान के उपरांत हमारे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर शासन प्रशासन के दबाव में एयरपोर्ट निदेशक द्वारा एक झूठी तहरीर देकर हमारे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर फर्जी मुकदमे में रिपोर्ट लिखवाई गई है। जो पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष भावना में की गई कार्रवाई है, हम लोग इस पत्र के माध्यम से राज्यपाल महोदय से विनम्र निवेदन किए हैं कि अजय राय पूर्व मंत्री के ऊपर हुए राजनीतिक विद्वेष की भावना से फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा है कि प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर हुई कार्रवाई अलोकतांत्रिक है,न्याय विरुद्ध है इस झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए,अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ काम नहीं कर पा रही है तो कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं को खीज में निशाना बना रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह,दिव्यांशु पांडे , हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष राय, संदीप विश्वकर्मा, शशि भूषण राय, हामिद अली एडवोकेट, रईस अहमद ,सुधांशु तिवारी, राकेश राय ,अखिलेश राय, माधव कृष्ण,राजेश गुप्ता ,ब्रजेश राम, रतन तिवारी, जफर उल्लाह अंसारी, विजय शंकर पांडे, संजय कुमार गुप्ता, गुड्डू खान, जफर अहमद, मोहम्मद कादिर, मिंटू खान, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,मोहम्मद साकिब, आलोक यादव, जय विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

बैठक में कठोर कार्यवाही करने की दी चेतावनी

मुख्य अभियंता (विद्युत) अनूप कुमार ने अधिकारियो संग की समीक्षा बैठक।


गाजीपुर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी मुख्य अभियंता अनूप कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों संग जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बैठक किया। इस दौरान सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता लोगो को निर्देशित किया की फरवरी और मार्च माह में वार्षिक राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में सभी लोग पूरा करे। समस्त अधिकारियों को राजस्व वसूली, के वाई० सी०, विद्युत विच्छेदन व नेवर पेड़ के प्रतिदिन के लक्ष्य दिये गये। ग्रीष्म कालीन ऋतु में परिवर्तको का रखरखाव एवं विद्युत उपकेन्द्रो को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित अवर अभियंताओं को किया गया। वही लक्ष्य पूरा नहीं करने पर लापरवाह अभियंताओं पर कठोर कार्यवाही करने को चेताया। बैठक में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियन्ता राकेश मोहन, अधिशाषी अभियंता मनीष निषाद, संजय सिंह, आशिष चौहान एवं हेमन्त कुमार सिंह सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियन्ताओं ने प्रतिभाग किया।

फार्मासिस्ट को दिया गया प्रशिक्षण, किया गया अभियान का शुभारंभ

क्षय रोग के दवा डिमांड व वितरण को लेकर फार्मासिस्ट को दिया गया प्रशिक्षण

सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का हुआ शुभारंभ

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक टीबी मुक्त भारत करने के क्रम में विभाग के द्वारा लगातार कवायद किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 20 से 22 फरवरी तक जनपद के समस्त फार्मेसिस्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें उन सभी लोगों को दवाओं के निश्चय पोर्टल के माध्यम से डिमांड और वितरण के संबंध में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि क्षय रोग के दवाओं के रखरखाव एवं मरीजों के सुदृढ़ रूप से वितरण करना एवं निश्चय औषधि पोर्टल के माध्यम से सभी दवाओं का डिमांड व वितरण करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्ट का किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 105 फार्मासिस्ट हैं जो 20 से 22 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें दवाओं के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आए हुए सभी फार्मासिस्ट को क्षय रोग मरीज को गोद लेने और अन्य लोगों से गोद लेने के लिए प्रेरित करने के लिए भी प्रशिक्षण में बताया गया। जनपद में अभी तक एक 1112 मरीजों को गोद लिया गया है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह 21, पंकज सिंह चंचल 21, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 2, क्षय रोग अधिकारी 2, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी 1-1 ,क्षय रोग विभाग के कर्मचारि 1-1 ,राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य 5, सभी शिक्षक 1-1 व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इस दौरान सोमवार से सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान का भी शुभारंभ हुआ। जो जनपद के सभी मदरसा, वृद्धा आश्रम, बाल सुधार गृह में चलाया गया जहां पर सभी सस्पेक्टेड लोगों का बलगम परीक्षण व स्कैनिंग किया गया। वहीं अगले दो दिनों तक जिला कारागार के बंधुओं का परीक्षण किया जाएगा। जनपद में 1 जनवरी 2023 से अब तक 494 टीबी मरीज खोजे गए हैं। जबकि साल 2022 में पहले 3603 और निजी चिकित्सालय के माध्यम से 525 टीबी मरीजों को खोजा गया था।

Uttar Pradesh Fast News