गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 54 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 278 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 18 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रों का निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती रहती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सदर, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध पीजी कालेज की तीन छात्राओं ने अपने-अपने विषय में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। 23 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान छात्राओं को प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बीपीई पाठ्यक्रम की आकृति राय पुत्री मनोज राय, एमए इतिहास की छात्र रही नेहा यादव पुत्री राजनाथ सिंह यादव तथा एमएससी गणित की मोनिका शर्मा पुत्री सत्य प्रकाश शर्मा को गोल्ड मेडल देने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चयनित किया गया है। इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे. डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके महाविद्यालय की तीन बेटियों को सर्वोच्च अंक पाने के लिए गोल्ड मेडल दिए जाने के लिए चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही इन छात्राओं के गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भी अपार हर्ष जाहिर किया है।
मशहूर शायर नफीस आलम उर्फ हंटर गाज़ीपुरी द्वारा लिखित है काव्य संग्रह “फुलझड़ी”
नफीस आलम उर्फ हंटर गाज़ीपुरी, व्यंग शायरी के बेताज बादशाह हैं
तंज से भरी उनकी खोपड़ी मुबारक के कायल हैं लोग।
गाज़ीपुर। हास्य व्यंग्य के मशहूर शायर नफीस आलम हंटर गाजीपुरी के शेरी काव्यग्रंथ “फुलझड़ी” का विमोचन अलसमद कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी, मोहल्ला मच्छरहट्टा में अध्यक्ष कद्र पार्वी द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि हाजी जैनुल आब्दीन तथा विशिष्ट अतिथि एमएएच स्कूल के प्रिंसिपल खालिद अमीर साहब रहे। काव्य संग्रह विमोचन का संचालन मशहूर इतिहासकार एवम लेखक उबैदुर्रहमान सिद्दिकी साहब ने किया।
नफीस आलम द्वारा लिखित बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह के विमोचन अवसर पर लेखक और शायर मासूम राशदी ने कहा कि हंटर गाजीपुरी ने हास्य व्यंग्य काव्य संग्रह प्रकाशित करके, जनपद का नाम ऊंचा किया है, वे मुबारकबाद के काबिल है, मौलाना अरशद कादरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देखा जाए तो जनपद के इतिहास में प्रथम उर्दू शेरी मजमूआ है जो हंटर गाजीपुरी का है, उनका यह कार्य वास्तव में काबिल कद्र है, हसन फैजी साहब ने इस अवसर पर कहा कि हंटर साहब तीस वर्ष से ऊपर शायरी के मैदान में रहकर साहित्य जगत में जो नाम पैदा किया है वह काबिले तारीफ और सराहनीय योग्य है।
इतिहासविद उबैदुर्रहमान साहब ने कहा कि वास्तव में हंटर गाजीपुरी अपने शेरी काव्यग्रंथ द्वारा यहां के साहित्य जगत में अपना जो नाम दर्ज किया है, वह प्रशंसनीय है, वहीं विशिष्ट अतिथि और एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद अमीर साहब ने शेरी संग्रह को पढ़कर कहा कि हंटर गाजीपुरी ने तंज मजाह के जगत में अपने शेरी काव्यग्रंथ द्वारा दिलावर फिगार जैसे शायरों की उच्चकोटी में शामिल हो गए हैं, जिनसे साहित्य जगत अच्छी तरह से वाकिफ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ कालमनिष्ट शेख जैनुल आब्दीन ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हंटर गाजीपुरी मुबारकबाद के काबिल है कि ऐसे समय में शेरी काव्यग्रंथ लाना मुबारकबाद के काबिल है तथा उनका यह कार्य सराहनीय है, जब भागती दौड़ती जिंदगी में साहित्य के प्रति दिलचस्पी कम होती जा रही है, वाकई ऐसे शेरी संग्रह / काव्य संग्रह की जरूरत साहित्यप्रेमियों को थी।
अंत में हंटर गाजीपुरी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस शेरी मज़मोया को लाना मेरा ख्वाब था, जो आज पूरा हुआ क्योंकि जनपद में तंज मजाह के शायर तो हुए है, लेकिन अधिकतर ऐसे लोग अपना काव्य ग्रंथ न ला सके, एक तरह से साहित्य के बड़ी क्षति मानी जाएगी. विमोचन समारोह के अध्यक्षीय भाषण में कद्र पार्वी साहब ने कहा कि तंज मजाह शायरी में तत्कालीन घटना , उलझन भरे जीवन और समस्यायों पर चोट करना बहुत मुश्किल काम होता है, और उन्हें शायरी के शब्दों में ढालकर सजाना संवारना उतना आसान नहीं होता, जितनी आम शायरी में है। यह दुर्लभ विधा है जो धीमें धीमे खत्म होती जा रही है। इस मौके पर डाक्टर साजिद गाजीपुरी, डाक्टर नसीम गाजीपुरी, अख्तर गाजीपुरी , बादशाह राही, अमानुल्लाह रविश गाजीपुरी , हाजी गुलाम मुस्तफा जूही जैसे मशहूर शायर और लेखक ने भी अपने अपने विचार हंटर गाजीपुरी तथा उनके शेरी मजमोया पर रक्खा जिन्हे उपस्थित श्रोतागण ने पसंद किया।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस फोर्स संग सोमवार को जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे चिकित्सालय,महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की।जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई,इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए,इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।इस मौके पर एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार कई थानो के थानाध्यक्ष एवं भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित है।
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सोमवार को 8 निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का फेरबदल किया है। मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद घनानंद त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद थाना, वाचक पुलिस अधीक्षक महेश पाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद, प्रभारी निरीक्षक जमानियां वंदना सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना नंदगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना नंदगंज महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियां, प्रभारी डीसीआरबी राजकुमार यादव को वाचक पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक थाना सैदपुर वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष सुहवल, प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल तारावती यादव को प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा और राजू दिवाकर प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा को विवेचना सेल में भेजा गया है।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) स्टाम्प व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविन्द्र जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में ग्लोबल समिट-2023 में एतिहासिक निवेश हुआ है। यह भारत के किसी भी राज्य में आयोजित अब तक के सबसे बड़े निवेशक सम्मेलनों में से एक है। रविवार को सर्किट हाउस लो0नि0विभाग के सभाकक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होने कहा कि 41 देशों के लगभग एक हजार से अधिक प्रतिनिधियो ने लखनऊ में तीन दिवसीय समिट में भाग लिया। प्रेस वार्ता से पूर्व सभाकक्ष में प्रदेश के विकास से सम्बन्धित एक लघु फिल्म टेलीविजन के माध्यम से दिखाई गयी। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार के लगभग 17 मंत्रियों द्वारा समिट 2023 में भाग लिया गया और केन्द्र-राज्य सहयोग पर अपना विजन साझा किया गया। राज्य सरकार ने 16 देशों के 21 शहरों में अन्तर्राष्ट्रीय निवेशक बैठके आयोजित की। देश के 10 शहरों में रोड शो किया, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में जिला स्तरीय रोड शो तथा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आईटी/आईटीईएस, डेटा सेण्टर, ईएसडीएम, डिफेंस और एअरो स्पेश इलेक्ट्रिक वाहन, वेयरहाउसिंग एवं लाजिस्टिक्स, पर्यटन, टेक्सटाइल, एमएसएमई सहित कई सेक्टर में निवेश आकर्षित करने के लिए 25 नीतियों को तैयार किया है। इसका उद्देश्य निवेशको के विश्वास को बढाना है। साथ ही वैश्विक व्यापारिक एवं निवेशक समुदाय से सम्पर्क एवं संवाद भी करना है। उन्होने बताया कि व्यापक निवेश सुविधा फ्रेमवर्क के अन्तर्गत निवेश सारथी तथा निवेशमित्र पोर्टल संचालित किया जा रहा है। निवेश सारथी में निवेशक आनलाइन एमओयू साईनिंग इन्टरफेस, आनलाइन प्रोत्साहन प्रबन्धन प्रणाली संचालित की जाती है तथा निवेशमित्र पोर्टल पर स्वीकृतिया/अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। उन्होने बताया कि निवेश सारथी पोर्टल पर कुल 19250 एमओयू हस्ताक्षरित हुए जिसमे से लगभग 170 एमओयू विदेशी कम्पनियों द्वारा किए गये है, जो 685000 करोड़ है।
उन्होने बताया कि प्रदेश में कुल 19250 एमओयू में से 4804 एमओयू पूर्वांचल के है, जो कुल निवेश का 20.49 प्रतिशत है। उन्होने कहा कि गाजीपुर में लखनऊ मे आयोजित यू0पी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 का आयोजन के पूर्व 23 जनवरी 2023 को जनपदस्तरीय इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ मे कुल 20 क्षेत्रो में 222 निवेश प्रस्ताव धनराशि 3032.33 करोड़ एवं सृजित रोजगार 10307 प्राप्त हुए है। जनपद में अबतक कुल 185 एम आ यू विभिन्न क्षेत्रो में हस्ताक्षरित किये जा चुके है जिसमें कुल धनराशि 2620.33 करोड़ तथा 9456 सृजित रोजगार है। उन्होने बताया कि जनपद में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव क्रमशः एम एस एम ई क्षेत्र-104, पशुपालन में क्षेत्र मे 35, सहकारी क्षेत्र में 15, दुग्ध विकास क्षेत्र में 12, अतिरिक्त उर्जा श्रोत क्षेत्र मे 09 स्वास्थ्य क्षेत्र मे 08 पर्यटन में 07 एवं आवास विभाग मे 07 तथा अन्य सभी क्षेत्रो कुल 25 इस प्रकार कुल मिलकार 222 प्रस्ताव है। इस प्रकार जनपद को 300 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त था जिसके सापेक्ष अब तक लक्ष्य से अधिक कुल 10 गुना 3032.33 करोड़ का निवेश प्रस्ताव निवेश सारथी पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा युका है। उन्होने बताया कि निवेश परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए रणनीति तैयार कर ली गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर त्रैमासिक समीक्षा की जायेंगी। निवेश सारथी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव तथा मण्डलों में मण्डलायुक्त नियमित अनुश्रवण करेंगे। नीतिगत बिन्दुओं का समाधान मुख्य सचिव के निर्देशन में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे। निवेशों की समस्याओं का निवारण जिलाधिकारी के नेतृत्व में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा किया जायेंगा। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जी एम डी आई सी, जनपद के उद्यमी/निवेशक, अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं केंद्रीय कर्मचारी संगठन के संयुक्त मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली एवं संविदा कार्मिकों के नियमित कर्मचारी का दर्जा दिलाने के लिए मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन की सफलता के लिए रेलवे स्टेशन, आयकर कार्यालय, मुख्य डाक घर,ओपियम फैक्ट्री सहित विभिन्न केंद्रीय एवं प्रांतीय कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक अंबिका दूबे के नेतृत्व में जाकर सघन हस्ताक्षर कर अभियान चलाया। कर्मचारी नेताओं ने 21 फरवरी को रेलवे परिसर में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की । इस अभियान में रेलवे यूनियन के अध्यक्ष रामायण सिंह यादव,विरेंद्र यादव, जय प्रकाश, इं सुरेंद्र प्रताप,सुभाष सिंह,बैजनाथ तिवारी,धर्मेंद्र यादव, इं ओम प्रकाश गुप्ता, इं रोहित कुमार, इं हरीश चंद्र चौरसिया, इं नवीन कुमार, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण राय, पंकज कुमार तथा बृजेश यादव सहित परिषद के पदाधिकारियों की पूरी टीम उपस्थित रही।
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1043 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 933 पुरूष, 41 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 2 बच्चे निरूद्ध है व 69 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पालक) शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना उर्द की दाल, सब्जी (आलू, फुल गोभी) तथा सायं चाय, बिस्कुट दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। ठण्ड से बचाव के लिए बैरक में उचित कम्बल एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब गाजीपुर के तत्वाधान में गत 4 दिसंबर को जनपद के तीन केंद्रों पर हुए बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घोषित किया। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सृजन पार्थ तथा आयुष कुमार सिंह सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल संयुक्त रुप से प्रथम, शिवम बरनवाल बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज तथा तेजस्वी यादव एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा मोहम्मद उमर अंसारी आइडियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद तृतीय पुरस्कार के लिए चुने गए जबकि शिव्या शाह द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, अनुष्का प्रजापति जीवी पब्लिक स्कूल मैनपुर, श्रेयांश तिवारी ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल, सृष्टि यादव रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार ज्येष्ट वर्ग में देव कुमार शर्मा सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल तथा राशि पांडे जीसी पब्लिक स्कूल प्रथम, प्रतिभा बिंद लुदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय, नेहा मिश्रा ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, तथा विकास कुमार गौतम चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर, शिवम राजभर रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, अंकिता वर्मा लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। वरिष्ठ वर्ग में आराधना प्रजापति लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तथा राधेश्याम यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रुप से प्रथम, सुजीत यादव सनफ्लॉवर कान्वेंट स्कूल नंदगंज द्वितीय, आंचल राय एवरग्रीन पब्लिक स्कूल तृतीय तथा रवि कुमार स्वधर्म इंटर कॉलेज कटयां, प्रियांशु प्रजापति गंगा प्रसाद राम प्रसाद यादव इंटर कॉलेज रूहीपुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। क्लब सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारो का वितरण 26वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा जब की सांत्वना पुरस्कारों का वितरण विद्यालय के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब कि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव, आय व्यय निरीक्षक डा 0 जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, अजय कुमार, प्रमोद बिंद, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्टी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि कर्पूरी जी का जीवन हम सबके अनुकरणीय है ,उनका संघर्ष,उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि यदि आदमी के अन्दर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं, लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिन्दा रहेगा तो गरीब जिन्दा रहेगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को एक राजनीतिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया। कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे। उनका नाम उन समाजवादी नेताओं की कतार में आता है जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए। उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघर्षो से भरा पड़ा था। वह लालू जी के राजनीतिक गुरु थे और लोक राज की स्थापना के हिमायती थे। वह बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक थे। वह बिहार की राजनीति में गरीब गुरबों की सबसे प्रबल आवाज थे। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से चौथी यादव,निजामुद्दीन खां, सिकंदर कन्नौजिया, सदानंद यादव,देवनाथ कुशवाहा, राकेश यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव, खुर्रम अली,राम अवतार विश्वकर्मा, संदीप यादव,रामनगीना यादव, संतोष यादव, छन्नू यादव, विभा पाल विजय शंकर यादव राममूरत सिंह यादव,आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।