गाजीपुर। गुरुवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार जिले में चल रही योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत भ्रूण हत्या, बाल एवं बालिकाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ राजकीय बालिका इण्टर कालेज में बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, महीला कल्याण अधिकारी नेहा राय, वन स्टाप सेन्टर से केस वर्कर प्रियंका प्रजापति, जिला समन्वयक शिखा सिंह गौतम, लक्ष्मी मौर्या एवं विद्यालय के प्रधानार्चाय शालिनी श्रीवास्तव व विद्यालय के समस्त अध्यापक गण उपस्थित थे।
किडजी स्कूल ने किया मेडिकल कैंप का आयोजन, उप जिलाधिकारी सदर ने किया उद्घाटन
गाजीपुर। गुरुवार को किडजी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के विद्यार्थियों का संपूर्ण शारीरिक चेकअप किया गया। बता दें कि इस हेल्थ चेकअप में जिले के प्रतिष्ठित सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बच्चों का मेडिकल चेकअप किया। जिसमें डॉ अवनीश मिश्रा एमबीबीएस एमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, मोईज बीडीएस दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर शम्स जनरल फिजिशियन, डॉक्टर सोनू यादव एवं आंख नाक के स्पेशलिस्ट के द्वारा जांच की गई तथा हेल्थ कार्ड देकर अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कैंप का उद्घाटन सदर उप जिला अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों को चॉकलेट और विटामिन डी सैशे भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि किडजी स्कूल विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर माहौल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खेलकूद के साथ अध्ययन का एक सुंदर वातावरण उपलब्ध करा रहा है। मेरी शुभकामनाएं इस विद्यालय और यहां के विद्यार्थियों के लिए सदैव है। कैंप में विद्यालय की प्रिंसिपल जेनब फातिमा, कोऑर्डिनेटर शिवानी पांडे नेहा मैम, कीर्ति मिश्रा, रजदेपुर प्रधान जोगी यादव और सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम का विशेष योगदान रहा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक बुधवार की देर सायं रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, वाणिज्य कर, नगर पालिका,नगर पंचायत, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, खनन, काउण्डर फाईल, मण्डी समिति, मोटर कर के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग की कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं,उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए, ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज , धारा-24 , धारा-41, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, डीएफओ, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं पटल सहायक उपस्थित थें।
गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की मासिक बैठक गुरुवार को अंधऊ पावर हाउस के संगठन भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में विद्युत आपूर्ति तथा राजस्व वसूली और नेवर पैड पर कार्यवाही में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जनपद अध्यक्ष अवर अभियंता रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान में शासन तथा उच्च प्रबंधन द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक न्यूनतम संसाधन जैसे डैमेज पोल, तार को बदलने हेतु आवश्यक सामग्री ,लंबी दूरी की स्पेन के बीच में लटके हुए तारों को बीच में पोल लगाने का एस्टीमेट, विभिन्न ग्रामों में अति भारीत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का स्टीमेट उच्च प्रबंधन को और अभियंताओं द्वारा प्रेषित किया गया है लेकिन आवश्यक सामग्री नहीं मिल पाने के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। जनपद प्रचार सचिव तपस कुमार द्वारा बताया गया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के अवर अभियंता प्रेमचंद के गलत निलंबन के खिलाफ तत्काल अग्रिम प्रत्यावेदन देकर यदि प्रबंधन द्वारा बहाली नहीं होती है तो जिले के समस्त अवर अभियंता वर्क टू रूल के तहत काम करेंगे। वही अवर अभियंता शैलेंद्र ओझा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अवर अभियंताओं को क्षेत्रों में राजस्व वसूली हेतु बिना सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएं तथा काम करने वाले लाइनमैन को भी सुरक्षा उपकरण प्रबंधन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया और अव्यवहारिक राजस्व वसूली हेतु दबाव बनाकर गलत तरीके से उच्च प्रबंधन द्वारा अवर अभियंताओं के खिलाफ उत्पीडातमक कार्रवाई की जा रही है जिसके खिलाफ सभी को एकजुट रहना पड़ेगा। आज की सभा में मुख्य रूप से राज्य विद्युत परिषद के इंजीनियर हर्षित राय ,चित्रसेन प्रसाद ,गुड्डू चौहान ,शैलेंद्र कुमार ओझा, अमित गुप्ता ,शशिकांत पटेल,प्रेमचंद ,रामप्रवेश चौहान ,अश्वनी कुमार,आशीष यादव ,कुलदीप नैय्यर,अनिल , पंकज सिंह,नीरज सोनी, तारा शंकर , महबूब आलम ट्रांसमिशन के अवर अभियंता रमेश कुमार , राजकुमार ,राजन चौबे सहित समस्त जिले के अवर अभियंता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण जनपद के महाविद्यालयों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक संस्थानों आदि मे वितरण किया जा रहा है। इस क्रम मे बुधावर को ओमजी पी0जी0 कालेज गौरा, जखनियां मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे कुल 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं मे कुल 810 स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज आपने अपनी योग्यता के बल पर यह स्मार्टफोन प्राप्त किया है। आज के युग मे बिना तकनीकी के मानव जीवन यापन करना कठिन है। जब से इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन मे आई है तब से हमारा जीवन आसान हो गया है। गुगल, यू-ट्यूब के माध्यम से हम बहुत सारी जानकारियां इकट्ठा कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र मे यह तकनीकी बहुत ही लाभदायक है। जिलाधिकारी ने इस डिवाइस का कभी दुरूपयोग नही करने केा कहा। इस अवसर पर सभी कालेजो के प्रधानाचार्य, उपजिलाधिकारी जखनियां,जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 भानुप्रताप सिंह , पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
भारत सरकार के पीआरसी टीम ने 3 दिनों में जनपद के चिकित्सा सुविधा की गुणवत्ता को परखा
गाजीपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार के अंतर्गत पीआरसी नई दिल्ली की टीम के द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किए जाने का कार्य 7 नवम्बर से चल रहा है। जिस के क्रम में टीम के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत तैनात अपर चिकित्सा अधिकारी, प्रोग्राम नोडल ,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर के साथ ही साथ अन्य लोगों के साथ बैठक कर चिकित्सा इकाइयों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर रहे हैं।
जिला क्षय रोग केंद्र के जिला समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के द्वारा पिछले दिनों एक पत्र आया था। जिसमें 7 नवंबर से 9 नवंबर के मध्य पीआरसी नई दिल्ली की टीम के द्वारा जनपद के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके अंतर्गत टीम के द्वारा 7 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सभी नोडल अधिकारियों व अन्य के साथ बैठक लिया गया। जिला महिला चिकित्सालय में जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक के सिजेरियन प्रसव का रिकॉर्ड एवं कार्यरत स्टाफ नर्स एवं चिकित्सक के बारे में जानकारी ली गई। इसके पश्चात टीम पीएचसी हाथीखाना पर नोडल अधिकारी अर्बन एवं हेल्थ कोऑर्डिनेटर चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ के साथ भी बैठक कर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई ।
इसी के क्रम में 8 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद एवं हेल्थ वैलनेस सेंटर एवं उप केंद्र पर समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ के साथ ही बीपीएमयू के साथ बैठक कर चिकित्सा सेवाओं का फीडबैक लिया। इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधऊ पर भी चिकित्सक एवं स्टाफ के साथ फीडबैक लिया गया। इसके अलावा 9 सितंबर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम सैदपुर पहुंची जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सहित तमाम चिकित्सक को वहां पर कार्यरत स्टाफ के साथ ही बीपीएमयू यूनिट के साथ बैठक कर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधित जानकारी लिया।
स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के बाद एलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा जारी किए निर्देश
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम के द्वारा 1 दिन पूर्व मंगलवार को गाजीपुर भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं डेंगू से प्रभावित मरीजों के समुचित उपचार व व्यवस्थाओं के विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया था। जिस के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बुधवार को जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में निर्देश जारी किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद उन्होंने कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। उसी के क्रम में उन्होंने सभी चिकित्सालय में साफ-सफाई प्रतिदिन कराने के निर्देश के साथ ही सभी चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कार्मिकों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन पांच सामुदायिक प्राथमिक एवं नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,हेल्थ वैलनेस सेंटर ,उप केंद्र का निरीक्षण कर फोटो विभागीय ग्रुप में प्रेषित करने का भी निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित समय से ओपीडी सेवा शुरू करने ,आने वाले मरीजों को दवा एवं जांच हेतु परामर्श देने, निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करें । यदि किसी मरीज के परिजन के द्वारा यदि बाहर की जांच एवं दवा के संबंध में शिकायत की जाएगी तो संबंधित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाह की जाएगी।
इसके अलावा समस्त चिकित्सालय पर एडीएल के सापेक्ष दवा की उपलब्धता रहे यदि दवा उपलब्ध ना हो तो मांग पत्र तैयार कर केंद्रीय औषधि भंडार से दवा प्राप्त करें तथा एंटी रेबीज एवं एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। सभी इकाइयों पर शुगर एवं बीपी की दवा उपलब्ध रहे।
डेंगू की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। डेंगू के मरीज पाए जाने पर नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जनपद में चलने वाले चार मोबाइल मेडिकल वैन को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में ही लगाकर दवा वितरण कराया जाए।
उन्होंने बताया कि निर्देश का पालन सभी चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा जाति धर्म से ऊपर उठकर सिर्फ मानव सेवा का कार्य पिछले कई सालों से लगातार कर रही है। आए दिन एंबुलेंस का लाभ आमजन को मिलता दिख रहा है। ऐसा ही कुछ 7 नवंबर को हुआ जब सदर ब्लाक के गाजीपुर घाट से गर्भवती के प्रसव के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया और बताए गए लोकेशन पर पायलट और ईएमटी के द्वारा क्विक रिस्पांस कर पहुंचा गया। और जब गर्भवती को लेकर एंबुलेंस स्वास्थ्य केंद्र के लिए चली लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।
102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ग्राम पंचायत गाजीपुर घाट जो सदर ब्लाक के अंतर्गत आता है। यहां से एक कॉल 108 नंबर के एंबुलेंस के लिए आया और बताया गया कि जगीरू निशा पत्नी समसुद्दीन को प्रसव पीड़ा है। जिसकी जानकारी पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गीरजेश कुमार और पायलट अखिलेश के द्वारा बताए गए लोकेशन पर 108 एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती व परिजनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा किया गया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गिरजेश कुमार और परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही महिला का प्रसव कराया गया। जहां पर महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक घर पर आयोजित भंडारे मे भाग लेने के लिए मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा जाने के लिए लखनऊ से एक ही साथ हवाई जहाज से अंधऊ हवाई अड्डे पर अपराह्न 1 बजे पहुंचे। जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व मे स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा विजय यादव, विनोद अग्रवाल, प्रो शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह चंचल, राजेश राजभर, संकठा मिश्रा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति, पप्पू सिंह, सुरेश बिंद, डा अरविन्द मिश्रा प्राचार्य मेडिकल कालेज, डा संचीत, डा अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार अभिषेक , प्रतिभा मिश्रा एसडीएम, गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी, हेमंत राव बीएसए, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, अशोक सिंह, उत्पल राय और संजीव जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को मतदाता सूचि में सम्मिलित मतदाताओ के आधार नम्बर जुड़वाने तथा आयोग द्वारा निर्धारित 4 विशेष अभियान तिथियो पर अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओ के नाम बढवाने मे सहयोग प्रदान करने हेतु अपने-अपने पार्टी से सम्बन्धित पोलिंग स्टेशनवार बूथ लेविल एजेन्ट की नियुक्ति कर बूथ लेविल आफिसर के साथ कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके अनुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर, 2022 को किया जायेगा । 9 नवम्बर, 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक दावे / आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उक्त अवधि में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ पदाभिहित स्थानों पर दावे/ आपत्तियां प्राप्त करने हेतु कुल 4 विशेष अभियान की तिथि जिसमें 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर , 2022 (रविवार) 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) तथा 4 दिसम्बर, 2022 (रविवार) निर्धारित की गयी है । दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 तक एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 है। उन्होने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों को छोड़कर शेष दिनों में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जायेगा। बी0 एल0 ओ0 द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमन्तू जन जाति, बघुआ मजदूरों, विकलांग आदि व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि अभी तक आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 1 जनवरी अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने की व्यवस्था नियत की गयी थी, जिसे अब आयोग द्वारा परिवर्तित करते हुये वर्ष में चार अर्हता तिथियां नियत की गयी है। अतः घर-घर सर्वे के दौरान यदि कोई मतदाता 1 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को अर्ह हो रहे है तो उन सभी अर्ह मतदाताओं से फार्म -6 प्राप्त कर लिया जायेगा और यथासमय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित फार्मों को 1 अगस्त, 2022 से संशोधित कर दिया गया है। अतः इस पुनरीक्षण में संशोधित फार्म -6 , 6 ए , 6 बी , 7 एवं 8 प्रयोग में लाये जायेंगे, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि आयोग के नवीनतम् दिशा निर्देश के अनुसार संशोधित फार्म-6 नया नाम सम्मिलित कराने के लिये, फार्म -6 ए प्रवासी मतदाताओं के लिये , फार्म-6बी मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु, फार्म-7 किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु तथा फार्म-8 किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन हेतु प्रयोग में लाया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, निजामुद्दीन खॉ समाजवादी पार्टी, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, अमेरिका सिंह यादव भा0क0पा0, अखिलेश कुशवाहा बसपा, कमलेश्वर प्रसाद कांग्रेस, उपस्थित थे।