स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज की वोकेसनल कोर्स की परीक्षा सम्पन्न


गाजीपुर। महाविद्यालय के स्नातककला वह वाणिज्य संकाय के द्वितीय सेमेस्टर की वोकेसनल डिप्लोमा पाठ्यक्रम “फिजिकल फिटनेस एंड जिम ट्रेनर” तथा “योगा” की प्रायोगिक परीक्षा 20 मई को सम्पन्न हुई। उक्त विषय से डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए छात्रों में अति उत्साह था। बीए द्वितीय सेमेस्टर में कुल 943 छात्र रजिस्टर्ड हैं, जिसमें ट्रेनर का कोर्स करने के लिए 878 और योग डिप्लोमा कोर्स के लिए 45 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें 33 छात्र अनुपस्थित थे इनका प्रेक्टिकल और सत्रीय कार्य पुस्तिका की जांच 15 सितंबर से ही अनवरत चल रही थी, जो 20 सितंबर को समाप्त हुई। प्रेक्टिकल की मुख्य जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष रामधारी राम, खेल प्रशिक्षक संजय कुमार राय के अलावा बाह्य परीक्षक NIS कोच प्रदीप कुमार राय और पुनीत सिंघल थे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.( डॉ) वीके राय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दिशानिर्देशों के अनुरूप वोकेशनल कोर्स की लिखित परीक्षा 40 तथा प्रायोगिक परीक्षा 60 अंकों की थी, जिन छात्रों को जिम ट्रेनर और योगा ट्रेनर का सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, यह उनके भविष्य में रोजगार से जुड़ने में अवश्य ही सहायक होगा और यही नई शिक्षा नीति की उपादेयता भी है।

ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ आज महिलाएं काम नही कर रही: केन्द्रीय मंत्री

गाजीपुर। केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को अपने एक दिवसीय लोकसभा प्रवास दौरे पर जनपद के सैदपुर विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा भाजपा की संगठनात्मक बैठक मे भाग लिया। बैठक पुर्व विधायक सुबाष पासी के आवास पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे हुई। संगठनात्मक बैठक मे उन्होंने विधानसभा संयोजकों, प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों तथा मीडिया, शोसल मीडिया एवं आई टी संयोजकों संग बैठक मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे समाज के हर वर्ग के लिए विगत कार्यकाल से ही किए जा रहे है। जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के दम पर 2024 लोक सभा के चुनाव मे भाजपा की जीत सुनिश्चित है। पुर्व विधायक सुबाष पासी के आवास के सभागार मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रवास कार्यक्रम मे निहित महिलाओं संग वार्ता के कार्यक्रम मे सैकड़ो महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और समृद्धि कैसे हो, महिलाएं आगे कैसे बढ़े, कैसे सशक्त और आत्मनिर्भर हों इसका पुरा पुरा ध्यान प्रधानमंत्री रखते और उसके लिए सिर्फ बात ही नही संकल्पित प्रयासों के साथ काम भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोचना है कि जब देश की महिला सशक्त होगी तो देश मजबूत होगा। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज महिलाएं सरकार के सहयोग से लगातार आर्थिक रुप से स्वावलंबी और मजबूत हो रही है कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहाँ आज महिलाएं काम नही कर रही है। इस दौरान डा संगीता बलवंत ने भी बैठक को संबोधित किया। अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति पुर्व चेयरमैन नगर पंचायत शीला सोनकर ने आभार धन्यवाद प्रकट किया तथा विधानसभा प्रभारी वृजनन्दन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मंत्री को पुर्व विधायक सुबाष पासी ने स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर तथा उपस्थित महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, लोकसभा संयोजक सुशील उपाध्याय, संयोजक कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रो शोभनाथ यादव, पुर्व विधायक सुनीता सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, डा विजय यादव, डा मुराहू राजभर, नरेन्द्र पाठक, अमरेश गुप्ता, सुरेश बिंद, ओमकार मिश्र, विनोद खरवार, शैलेश राम, मनोज बिंद, गुलाम कादिर राईनी, कार्तिक गुप्ता, रघुवंश सिंह, आलोक शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, नीलम सिंह, निर्मला पाठक सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान के तहत भाजपाइयों ने की साफ-सफाई

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज चौथे दिन हुआ स्वच्छता का कार्य
प्रधानमंत्री के स्वच्छता का संदेश आज जनांदोलन बन चुका है- भानुप्रताप सिंह


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन “सेवा पखवाड़ा” के आज चौथे दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर मे स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा और जिला महामंत्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व मे नगर के मिश्र बाजार तिराहा स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा की साफ सफाई और माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ता आमघाट गांधी पार्क पहुंचे। जहाँ पार्क की सघन सफाई करते हुए कुड़ा, कचरा सहेजकर, झाडू लगाया तथा महात्मा गांधी के प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर महापुरुषों के सम्मान मे नारे लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की शुभेच्छा जताई। इस अवसर पर रासबिहारी राय,जयसूर्य भट्ट, समरेन्द्र सिंह,अर्जुन सेठ, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,गुलाम कादिर राईनी, प्रमोद अग्रवाल,किरन सिंह,कुंवर बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, हेमंत त्रिपाठी, सुमेश मोहन राय, प्रीति गुप्ता, सनी चौरसिया, कमलेश बिंद, सूर्य प्रकाश यादव,श्री प्रकाश केशरी, मनीष जायसवाल,हर्षित सिंह,योगेश शुक्ला, एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

21 से होगा शुभारंभ,19 दिनों तक चलेगा रामलीला

21 से होगा शुभारंभ,19 दिनों तक चलेगा रामलीला

गाज़ीपुर। 21 सितंबर बुधवार को शाम 7 बजे से गाज़ीपुर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में तुलसीदास रचित राम चरित मानस के आधार पर रामलीला मंचन का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से शुभारंभ होगा। जो 19 दिनों तक चलेगा।

वन्दे वाणी विनायकों आदर्श रामलीला मंडल, रायबरेली के कलाकारों द्वारा अति प्राचीन रामलीला चबूतरे पर 21 सितंबर से धनुष मुकुट पूजन एवम नारद मोह लीला का सजीव मंचन किया जाएगा। उसके पूर्व अतिथियों द्वारा राम चबूतरे पर परंपरागत तरीके से आरती पूजन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि इस बार की ये चलायमान रामलीला 19 दिनों तक शहर के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर मंचित की जाएगी, 5 अक्टूबर को लंका मैदान में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम भी होना सुनिश्चित है।

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर।जमानिया कोतवाली क्षेत्र के अंसारी मुहल्ले से एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को 62 लाख की हेरोइन तस्करी करने वाले एवं गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अंसारी मुहल्ला से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के हेरोइन तस्कर रइस उर्फ लइक निवासी अंसारी मुहल्ला को उसके घर से दबोच लिया गया ।
तस्कर ने बताया कि गैंग का लीडर, जो हेरोइन तस्करी करता है। पुलिस टीम ने तीन नवंबर 2021 उसके घर से करीब 62 लाख रुपये की हेरोइन, तीन पिस्टल और एक कारतूस बरामद की गई थी। साथ ही गैंग के पांच सदस्य राजू यादव निवासी सब्बलपुर कला, कृष्णाकांत जायसवाल उर्फ सोनू निवासी सोनार टोली, रामजी सिंह निवासी ब्रम्हपुरा दक्षिण टोला बक्सर बिहार, सुदामा प्रसाद निवासी गुलामचक वार्ड नंबर 10 भोजपुर बिहार और अंकित राय उर्फ प्रिंस निवासी बेताबर कला जमानिया को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।

275 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ 38 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 119 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 275 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में 17 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को  जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं तहसीलदार कासिमाबाद, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मांगो को लेकर सौंपा पत्रक

मांगो को लेकर सौंपा पत्रक

जखनिया (गाज़ीपुर)। सोमवार को भाजपा का प्रतिनिधि मंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में जखनिया में नवागत उप जिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से औपचारिक मुलाकात की।लोगों की जन समस्याओं का निस्तारण कराया।नवागत उप जिलाधिकारी को व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बुक भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। क्षेत्र की आवश्यकताओं हेतु उनको पत्रक सौंपा। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा की बारिश की वजह से रोडे जर्जर हो गई है, उनको दुरुस्त किया जाए जिससे जखनिया तहसील, ब्लाक, कोतवाली, बाजार में आने-जाने वाले राहगीरों को समस्या न हो। इसके साथ-साथ वर्मा ने कहा जखनिया स्टेशन वाराणसी भटनी रेल मार्ग का प्रमुख स्टेशन है और इस क्षेत्र के लोगो के अवागमन की लाइफ लाइन रेल है, यहां से हजारों यात्री सुदूर महानगरों एवं वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली गोरखपुर के लिए आते जाते हैं पर यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव ना होने की वजह से यात्रियों को काफी समस्या होती है। यह क्षेत्र शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भरा पड़ा है, जहां सुप्रसिद्ध हथियाराम मठ एवं 500 वर्ष पुराना भुड़कुड़ा मठ स्थित है। जखनिया क्षेत्र परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय का जन्मस्थली भी है। जितनी संख्या में लोग जखनिया स्टेशन से ट्रेन के द्वारा यात्रा करते हैं, जन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जखनिया स्टेशन वाराणसी भटनी रेलखंड का कमाऊ स्टेशन होने के बाद भी दुर्व्यवस्था का शिकार है। यहां प्लेटफार्म पर पानी टंकी पेयजल की व्यवस्था नहीं है, पीपी शेल्टर नाम मात्र के हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी बरसात में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नवनिर्मित पार्क कूड़ेदान बन गया है। सर्कुलर एरिया ना होने की वजह से स्टेशन के पास अतिक्रमण रहता है जिससे आम यात्रियों को आने जाने में परेशानी होती है। आरक्षण काउंटर कुछ घंटों के लिए ही खुलता है। प्लेटफार्म के ऊपर कोच डिस्प्ले बोर्ड ना होने की वजह से आरक्षित यात्रियों को अपने कोच में चढ़ने में परेशानी होती है।समस्याओं के निस्तारण के लिए वर्मा ने रेल प्रबंधक वाराणसी, रेल महाप्रबंधक गोरखपुर, केंद्रीय रेलवे मंत्री नई दिल्ली, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के नाम पत्र प्रेषित किया और आग्रह किया की सभी मांगों को ध्यान आकर्षित करते हुए यहां 22539/22540 मऊ आनंद विहार से द्विसप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 19489/19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जखनिया स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए और स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय सुलभ शौचालय के साथ बनाया जाए।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, अवधेश यति, मण्डल महामंत्री द्वय धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अजय विक्रम सिंह, मदन पांडेय, राकेश सिंह, सुदामा यादव सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बड़ा हादसा:मकान गिरा,तीन की मौत

बड़ा हादसा:मकान गिरा,तीन की मौत

देवरिया।देवरिया शहर के अंसारी रोड पर पुराना मकान गिरने से तीन लोग दब दब गए। जिसमें से दिलीप, चांदनी व एक मासूम बच्ची पायल की मौत हो गई। करीब तीन घंटे काफी-मशक्कत के बाद मलबे में दबे मासूम सहित तीन का शव निकाल लिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन शवों को मलवा से बाहर निकाला।मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पुरानी मकान में किराए पर एक परिवार रहता था। भोर में करीब 3 बजे मकान अचानक ध्वस्त हो गई। जिसमें सो रहे थे लेकिन एक महिला उसमें से बाहर निकल गई। बाकी तीन लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह तथा अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

पर्यटन स्थल बनेगा महाहर धाम, केन्द्रीय मंत्री ने लिखा पत्र

महाहर धाम को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र


गाजीपुर।लोकसभा गाजीपुर की प्रवासी जनप्रतिनिधि तथा केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने दूसरे दौरे के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विगत 31अगस्त को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आग्रह पर मरदह ब्लाक के धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल “महाहर धाम” का भ्रमण कर दर्शन, पूजन और रूद्राभिषेक किया तथा वहाँ के प्रकृति का अवलोकन कर स्थलीय विशिष्टता से परिचित हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि शिव मंदिर सेवाश्रम समिति महाहर के लोगों द्वारा केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को “महाहर धाम” को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने का एक मांग पत्र दिया गया था। जिसे संज्ञान मे लेकर केन्द्रीय मंत्री ने विगत 16 सितम्बर को आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर कहा है। इस बात की जानकारी मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को पर्यटन मंत्री को लिखे पत्र की कापी उपलब्ध करा कर दी है।

स्वास्थ्य मेले में किया गया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के आज दूसरे दिन जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर “निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं स्वास्थ्य मेले” का आयोजन रविवार को किया गया। जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने फिता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करके स्वस्थ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे डा प्रभात कुमार(बाल रोग विशेषज्ञ), डा अनुराग कुमार वर्मा (ईएनटी),डा एस पी चौधरी (आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी) तथा डा अग्रहणी (हड्डी रोग) ने 150 से ज्यादा लोगों का परिक्षण कर चिकित्सा सेवा प्रदान किया। इस अवसर पर साकेत सिंह, ज्ञानचंद्र यादव,संतोष सिंह(एक्स रे टेक्नीशियन), प्रसूनकांत शर्मा आदि चिकत्सकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। जिला महिला चिकित्सालय मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर का भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काटकर शुभारंभ किया।
आदर्शगांव के हाथीखाना स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता और शिशुपाल सिंह उर्फ घुरा सिंह पुर्व ब्लाकप्रमुख ने फिता काटकर उदघाटन किया। सुभाकरपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर रामनरेश कुशवाहा और संकठा प्रसाद मिश्र ने फिता काटकर स्वास्थ शिविर का उदघाटन किया।

Uttar Pradesh Fast News