ग़ाज़ीपुर।झुन्नुलाल चौराहा के रहने वाले अभयनंदन पाण्डेय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इन्होंने यह कामयाबी संगीत गायन से एम. ए. में हासिल की है, जिसके लिए इनका चयन स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। 23 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में यूजी पीजी मिलाकर कुल 64 विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा। जिसमें अभयनंदन पाण्डेय के चयन से उनके परिवार एवं जनपद वासियों में उत्साह है।
गाजीपुर। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले “ राष्ट्रीय युवा पुरस्कार”से जिले के होनहार,कर्मठ युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हुबली , कर्नाटक में आयोजित “ राष्ट्रीय युवा महोत्सव “ में सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चन्द गहलोत , कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई , केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर व केंद्रीय मंत्री प्रबलाद जोशी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। जिसमें एक अशोक चिन्ह मेडल , एक प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि शामिल है । कार्यक्रम के दौरान मैदान में युवाओं की उपस्थिति और तालियों की गडगड़ाहट के बीच गाज़ीपुर के लाल को यह पुरस्कार मिला । सिद्धार्थ राय ने कहा की स्वामी विवेकानंद मेरे आराध्य हैं इन बारह वर्षों में बहुत संघर्ष हुआ लेकिन मैंने तीन शब्द हमेशा याद रखे थे जो की उपहास , विरोध और स्वीकृति हैं और मुझे उन तीन शब्दों पर विश्वास था । आज उसी विश्वास का परिणाम है यह पुरस्कार । इस लिये मैं युवाओं से कहना चाहूँगा की कोई भी एक राह आप पकड़ लीजिये और ईमानदारी से उसपर आगे बढ़ने के लिये परिश्रम करते रहिये बस आपको पता होना चाहिए की आप सही हैं बाक़ी दूसरे क्या कहते हैं उसकी चिंता आप आने वाले भविष्य पर छोड़ दीजिये । पुरस्कार देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या बात है सिद्धार्थ गाज़ीपुर तो हर जगह छाया हुआ है और फिर सभी हंसे पड़े । सिद्धार्थ राय ने बताया की उनको जो यह पुरस्कार की राशि प्राप्त हुई है इस पूरी राशि का उपयोग वह कुछ गांवों में घर – घर तक पानी पाईप लाइन से पहुंचाने के कार्य में खर्च करेंगे । सिद्धार्थ राय को इससे पहले भी उनके अप्रतिम सेवा कार्यों के लिए 2021 में उत्तर प्रदेश कि राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा शाहजहांपुर में तथा 2022 में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सेवा मित्र सम्मान से मध्यप्रदेश के उज्जैन मे सम्मानित किया जा चुका है।अपनी उम्मीद संस्था के बैनर तले सिद्धार्थ लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में लगकर राष्ट्रीय संकल्पों के प्रति भारत यात्रा,पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, प्रभु कि रसोई के माध्यम से सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन भोजन करवाना तथा सेवा समर्पित विभिन्न विधाओं के स्थान खुरपी के प्रांगण मे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के युवा बालक एवं बालिकाओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण के आलावा गरीब असहाय निर्धन लोगों के लिए शौचालय निर्माण तथा मार्गो को शौच क्रिया के स्थान बनने से रोकने हेतु जनजागरण अभियान को लगातार गति प्रदान कर रहे है। गाज़ीपुर जिला भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है ,यह पुरस्कार गाज़ीपुर में किसी को पहली बार मिला है । गाज़ीपुर के लोग भी अपने लाल के स्वागत में प्रतीक्षा कर रहे हैं ।
ब्यूरो डेस्क। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे की जानकारी देते हुए येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि यति एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई और वह खाई में गिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना के घटनास्थल की तमाम तस्वीरें आई है। विमान हादसे में जान गवाने वालों में गाजीपुर जिले के चार लोग संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा हैं। बता दें कि चारों दोस्त पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले नेपाल गए थे। विमान हादसे में चार दोस्तों की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार नेपाल रवाना हो गए हैं। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। इसके अलावा विमान में नेपाल के 53, रूस के चार, कोरिया के दो और आयरलैंड, अर्जेन्टीना, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के एक-एक यात्री सवार थे। मृतक गाजीपुर के अलावलपुर, धरवां और सिपाह के निवासी बताए जा रहे हैं।
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। टीम ने नकली नोट बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली नोट भी बरामद किया। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो लाख दस हजार से अधिक नकली नोट बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के आरटीआई ग्राउंड से नकली नोट बनाने और इन नोटों को बाजार में सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 500 की 369, 200 की 1 और 100 के कुल 261 नकली नोट कुल 2,10,800 रुपये के नोट के साथ ही प्रिंटर मशीन व नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर व नोट पर चिपकाने वाली एक चमकीली हरी पट्टी के साथ ही तीन मोटर साइकिल बरामद की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सादात थाना क्षेत्र के मौधिया निवासी विकास वर्मा, नोनहरा थाना के खतिरपुर निवासी संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी हाल पता छोटा ब्रह्म स्थान गोराबाजार निवासी अमर ज्योति मौर्या उर्फ छोटू, जमानियां कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी फिरोज शाह, गहमर के पचौरी निवासी नीरज सिंह और जमानियां के बेटाबर कला निवासी संतोष यादव उर्फ डब्लू शामिल है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग गैंग बनाकर अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ के लिए धन अर्जित करने के लिए जाली नोटों को तैयार करते थे। उनका संग्रहण और भारतीय बाजार में प्रचलन/वितरण जैसे छोटे-छोटे बाजारों व अन्य राज्य बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश व अन्य जनपदों में छोटे दुकानदारों सब्जी बेचने वालो/रिक्शा चलाने वाले को बड़ी नोट देकर तथा कुछ सामान लेकर पैसा इकठ्ठा करते थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सदर सीओ गौरव कुमार, सदर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, सर्विलास प्रभार सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अमित पांडेय, हेड कांस्टेबल आशुतोष स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल विनित कुमार, कांस्टेबल चन्दन मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल जयंत सिंह, कांस्टेबल अजय प्रसाद, कांस्टेबल राकेश सोनकर, कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्द्रदेव, कांस्टेबल शैलेन्द्र और कांस्टेबल देवानन्द शामिल थे।
मऊ। मकर संक्रान्ति पर घोसी लोकसभा में सांसद अतुल राय की टीम ने वनवासी व दलित बस्तियों और ज़रूरत मंदो में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजा मोफलर, खिचड़ी, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण किया। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ़ से 16 जनवरी से मऊ ज़िले में शीत लहर की सम्भावना जताई है। जिसको देखते हुए अतुल राय के लोगों ने इन बस्तियों में रहने वाले 500 बच्चों को गर्म कपड़े , स्वेटर, मोज़ा और टोपी का वितरण किया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मानते हुए ज़रूरत मंदो के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। विनीत ने बताया की सांसद के निर्देश पर आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 5 कुंतल खिचड़ी के साथ साथ गर्म कपड़े , टोपी, मोजा मोफलर, लायी, चूड़ा और मिठाइयों का वितरण कर के घोसी लोकसभा के गरीब और असहाय परिवारों में किया गया।
वितरण कार्यक्रम मऊ सदर के कहिनौर से शुरू हुआ। इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि सांसद द्वारा जो जरूरतमंदों की सेवा हो रही है, वही सच्ची समाजसेवा है। उसमें भी बच्चों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सोनू ने कहा कि मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान पुण्य करना सनातनी परंपरा है, गरीब बच्चे हैं, इनके पास कपड़े नहीं होते हैं। ऐसे ही सर्दी काटते हैं, ऐसे में सांसद द्वारा किये जा रहे इस कार्य से बच्चों को सर्दी में राहत मिलेगी। कपड़ा मिलने के बाद बच्चों की माँ बोली ‘‘गर्म कपड़े नहीं थे। आज तक किसी ने यहां गर्म कपड़े नहीं बांटे, कपड़े पाकर बच्चे बहुत खुश है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि मौसम विभाग की तरफ़ से जो चेतावनी ज़ारी की गयी है उसके तहत कम्बल वितरण के साथ साथ नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को भी गर्म कपड़े का वितरण पूरे 10 दिनों तक लगातार करना है। वितरण कार्यक्रम में सनोज राजभर, आलोक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह चौहान, मुन्ना राम, रवि, नितेश, अमित और संजय राय आदि लोग थे।
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने 21 वर्षों से फरार चल रहे हत्या का वांछित इनामिया हिस्ट्रीशीटर को 2 किलो 608 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि थानाध्यक्ष रेवतीपुर ने मुखबीर की सूचना पर थाना दिलदारनगर व थाना सुहवल से पुरस्कार घोषित व वाँछित अपराधी सरल राजभर उर्फ शेषनाथ राजभर 43 पुत्र स्व0 रामअशीष राजभर निवासी ग्राम अवकल (त्रिलोकपुर) थाना रेवतीपुर को रविवार की सुबह नगदीलपुर करहिया पुलिया से 2 किलो 608 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हत्यारोपी के उपर जिले के कई थानों में हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ प्रशान्त कुमार चौधरी, कांस्टेबल मधुरेन्द्र, का0 सौरभ यादव, का0 मृदुल त्रिपाठी, का0 लखपति राम और का0 चालक अभिषेक यादव शामिल रहे।
गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, सांसद डिम्पल यादव का 46वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय समता भवन पर केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने डिम्पल को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलन्द आवाज बताया। उन्होंने कहा कि डिम्पल ने सदैव महिलाओं, गरीबों, शोषितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी हैं। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, अहमर जमाल, दिनेश यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, राम ज्ञान यादव,राकेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, आनन्द प्रकाश यादव, रामयश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, फिरोज जमाल अंसारी, नरसिंह यादव, दीपक उपाध्याय, वैजू यादव, नफीस, रीता विश्वकर्मा, कमला यादव, रीना यादव, कमला यादव, आरिफ खां, शिवशंकर यादव, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, छन्नू यादव, जगमोहन बिंद, नरसिंह यादव, पूजा गौतम, शेर अली, परवेज अहमद, नन्हें, कमला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने सूचित किया है कि जनपद में कहीं पर भी निराश्रित गो- वंश विचरण करते हुए दिखाई देते हैं तो जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 7007279577 एवम 9415527413 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूचित कर सकते है।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संस्कृत विभाग की ओर से भारतीय साहित्य एवं संस्कृत को केन्द्र में रखकर चित्र वीथि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक स्तर की छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए भारतीय साहित्य एवं संस्कृति की खूबियों को उकेरते हुए चित्र बनाएं। छात्राओं ने वराह अवतार, महेश्वर सूत्र, आर्यभट्ट, सुश्रुत मत्स्य अवतार, संस्कार ,यज्ञ और पर्यावरण, महर्षि बाल्मीकि, महर्षि वेद व्यास, मन्दिर में घंटा ध्वनि, योग चक्र आदि अनेक विषयों पर चित्र के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। यह प्रतियोगिता संस्कृत विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस प्रतीयोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। जिसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर में गायत्री, आकांक्षा, प्रीति राय तृतीय सेमेस्टर में क्षमा पांडे, अंकिता जयसवाल, काजल कनौजिया और बी.ए . तृतीय वर्ष में सारिका पांडे, दिव्यांशी, अर्चिता, संध्या और खुशबू आदि ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ विकास सिंह, डॉ संतन कुमार राम, डा सारिका सिंह शामिल रहे। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हम अपनी परंपरा एवं संस्कृति से जुड़े रहते हैं। संसद विभाग के प्रभारी डॉ अनिता कुमारी निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज तथा उपस्थित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गाजीपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जमानियां बस स्टैंड पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने वाहन स्वामियों को हर हाल में यातायात नियमों का पालन करने को कहा साथ ही कहा कि यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम मे परिवहन विभाग के आर आई सन्तोष कुमार पटेल, रोडवेज के ए आर एम बीके पाण्डेय, हेड कांस्टेबल बाल कृष्ण मौर्य सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।