जिले में बनेगा 69 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

जनपद में अब बनेंगे 69 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्र

24 स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए मिला बजट

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण इलाकों में बहाल करने के लिए लगातार कवायद कर रही है। इसी के क्रम में गाजीपुर के ग्रामीण इलाकों में 69 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्र जो आयुष्मान भारत इन्फ्राट्रक्चर के तहत बनाने की स्वीकृति शासन के द्वारा मिल गई है। जिसके लिए पहले से ही जमीन चिन्हित कर ली गई है और अब कार्यदाई संस्था को भी नामित कर दिया गया है। जिसको लेकर कार्यदाई संस्था के अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मध्य एक बैठक 2 दिन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में प्रसव हेतु बनाए गए उप केंद्र जो काफी जीर्ण शीर्ण हालात में हो गए थे। और बहुत सारे उप केंद्र गिर भी चुके है। जिसके चलते वहां पर प्रसव प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व में उप केंद्र के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था । जिसमें से 69 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति आ चुकी है। जिसमें से 24 उप केंद्र बनाने के लिए बजट भी आवंटित हो चुका है।

उन्होंने बताया कि बैठक में करदाई संस्था के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल है। जिसमें कार्यदाई संस्था को उप केंद्र के निर्माण के लिए मानक और गुणवत्ता को ध्यान में रखने का सख्त हिदायत दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उप केंद्रों का निर्माण प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो जगह चिन्हित जमीनों पर बहुत ही जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उप केंद्रों के निर्माण को लेकर समय सीमा भी निर्धारित कर दिया गया है। ताकि तय समय में इसका निर्माण पूर्ण हो सके। ग्रामीण इलाकों में उप केंद्रों पर प्रसव जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके ताकि जच्चा बच्चा की मौतों में कमी आए।

गाजीपुर के डीएम को मिला गुजरात में पुरस्कार

गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) अवार्ड-2021 मे देश मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली जिलाधिकारी को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी भदोही के नगर पालिका टीम के साथ गुजरात पहुंची। जहां केन्द्रिय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा राजकोट, गुजरात मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पुरस्कार प्राप्त प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व वे भदोही की जिलाधिकारी पद पर कार्यरत थी। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका भदोही और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से राजकोट गुजरात में पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस दौरान अपने टीम के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

पैदल गश्त कर एसपी सिटी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

गाजीपुर। आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। इसी क्रम में
बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने पुलिस कर्मियों के साथ नगर में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान गोपीनाथ सोनी ने संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग किया। पैदल गस्त के दौरान आमजन से संवाद कर लोगों से सुरक्षा के बाबत जानकारी ली। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के दौरान चाक चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी सहित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त कर रहे है। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

लाखों रुपए से निर्मित सड़क को जनता को किया समर्पित

बहुत खुब! नगर पालिका ने फिर किया प्रोफेसर कालोनी की सड़क का लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा शहर के विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर के प्रोफेसर कालोनी में नव निर्मित इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण जिला पंचायत की अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर की जनता ने जिस विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को अपने मतो से जीत दिलायी थी। उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल व उनके पति विनोद अग्रवाल खरा उतरे हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यहाँ के लोकार्पण के कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों के सम्बोधन से प्रतीत होता है। हम कह सकते हैं कि जिस प्रकार बिना भेदभाव के दलीय, जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण से ऊपर उठकर अग्रवाल दम्पत्ति ने विकास का माडल दिखाया है वह प्रशंसनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मैं और सरिता अग्रवाल दोनों लोग हमेशा किसी न किसी कार्यक्रम में मिलते रहते हैं इसलिए इनसे काफी लगाव सा हो गया है। हम दोनों नारी शक्ति मिलकर जिले व नगर का सामूहिक विकास करेंगे। हम चाहते हैं कि अगला कार्यकाल भी सरिता जी का ही हो ताकि मेरा साथ बना रहे। भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि जिस प्रकार से नगर के विकास के लोकार्पण का सिलसिला चल रहा है उससे यह प्रमाणित होता है कि नगर में चारो तरफ प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक विकास हुआ है। भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय ने भी नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में गाजीपुर नगर को संवारने व सजाने का कार्य सरिता अग्रवाल ने किया है।


नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने इस अवसर पर नगर पालिका के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं विकसित हेतु किए जा रहे प्रयास में लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि आपके सहयोग बिना कोई भी काम करना मुश्किल रहता है।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं0 17 के प्रोफेसर कालोनी में नवीन सिंह के मकान से अरविन्द कुमार सिंह के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लगभग 7 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है। उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आगामी दिनों में नगर के विकास हेतु और भी टेण्डर निकलने की बात कही। इस अवसर पर श्री रामनरेश कुशवाहा, रासबिहारी राय, राजेश कुमार सिंह (एडवोकेट), अजय कुमार सिंह (एडवोकेट), रंजना रघुवंशी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभय सिंह एवं संचालन श्री अजय गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय सभासद श्रीमती सरिता गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, आई0टी0 सेल के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिन्द, गुलाम कादिर राइनी, जिला पंचायत सदस्य शैलेश राम, संतोष जायसवाल, बच्चा तिवारी, नन्दू कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, लाले यादव, रेनु गुप्ता, निखिल राय, बब्लू जायसवाल, रामानुज राय, प्रकाश चन्द्र दुबे, पंकज जायसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, विशाल चौरसिया, गर्वजीत सिंह, अवनीश सिंह, प्रवण कुमार द्विवेदी, इन्द्रजीत चौरसिया, अतुल श्रीवास्तव, प्रिन्स सिंह (पत्रकार), वरूण गुप्ता, रूपेश सिंह, गोपी गुप्ता, नवनीत सिंह, अजय शास्त्री, विवेक राय, भानु केशरी, अनूप सिंह, बन्टी सिंह के अतिरिक्त सभासद श्री समरेन्द्र सिंह, अमरनाथ दुबे, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद थे।

15 लोगों पर हुआ एफआईआर

चेकिंग के दौरान 15 पर एफआईआर


जमानिया। सुहवल उपकेंद्र के अंतर्गत सुजानपुर में सब्बलपुर उपकेंद्र के अंतर्गत सब्बलपुर एवं देवलपुर एवं ढढ़नी उपकेंद्र के अंतर्गत चक मेदिनीपुर में चेकिंग और डिस्कनेक्शन अभियान बुधवार को चलाया गया। इस दौरान 96 कनेक्शन चेक किए गए। 44 बकायेदार उपभोक्ताओं का डिस्कनेक्शन कराया गया। 13 उपभोक्ताओं का बकाया में कटी लाइन जोड़कर चलाते हुए पाए जाने पर धारा 138B में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही दो कंज्यूमर बिना संयोजन के विद्युत प्रयोग करते पाए गए जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। अधिशाषी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहेगा, और बिना कनेक्शन के बिजली उपभोग करने वालो को बक्शा नही जायेगा। अभी भी समय है, जिसके पास वैध संयोजन नही है, वे सीएससी के माध्यम से या स्वतः ऑनलाइन झटपट पोर्टल पर आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर मीटर लगवाकर विद्युत का प्रयोग करे। अन्यथा की स्थिति विद्युत चोरी करते पाए जाने पर बिजली थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए पेनाल्टी की कार्यवाही किया जायेगा। संयोजन लेंने की जानकारी 1912 से या नजदीकी उपकेंद्र से सहायता प्राप्त कर सकते है। समय समय पर नाइट चेकिंग का भी अभियान चलाया जाएगा। इस प्रकार विद्युत चोरी करने वाले बच नही पायेगे। चेकिंग टीम में एसडीओ विजय यादव, एसडीओ प्रवीण मौर्य, जेई दुर्गविजय, जेई ताराशंकर सिंह, संजय, बाबू खान एवं उपकेंद्र ढढनी, सुहवल, सब्बालपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

एक शिक्षक और एक शिक्षा मित्र की नियुक्ति निरस्त, हुआ एफआईआर

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया कि जनपद में नियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों को लेकर शासन द्वारा जांच समिति गठित की गयी है। जिसमें अरूण कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अध्यक्ष, गोपीनाथ सोनी अपर पुलिस अधीक्षक सदस्य एवं हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव हैं। उक्त गठित जांच समिति द्वारा जनपद में कार्यरत शिक्षकों के सम्बन्ध में गोपनीय जांच की कार्यवाही गतिमान है, जिसमें एक शिक्षक व एक शिक्षा मित्र फर्जी पाये गये। श्रीप्रकाश यादव सहायक अध्यापक प्रा०वि० बद्दोपुर बाराचवर व रीना कुमारी शिक्षा मित्र प्रा०वि० मालीपुर वि०ख० मुहम्मदाबाद की नियुक्ति निरस्त करते हुए कूटरचना के आरोप में श्रीप्रकाश यादव व रीना मौर्य के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ0आई0आर) दर्ज कराये जाने हेतु सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा शिक्षक एवं शिक्षामित्र के रूप में श्रीप्रकाश यादव व रीना मौर्य द्वारा अद्यतन प्राप्त किये गये वेतन की वसूली के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा गाजीपुर एवं सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को आगणन हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के साथ ही और शिक्षकों के सम्बन्ध में भी जांच की कार्यवाही गतिमान है, जिनके अंक पत्रों प्रमाण पत्रों को सत्यापन हेतु सम्बन्धित बोर्ड एवं विश्वविद्यालय को भेजा गया है। सत्यापन आख्या प्राप्त होने के पश्चात जांच समिति द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

2375 बेरोजगारों को मिला रोजगार

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया किया गया। इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष ने बताया कि कौशल विकास, जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले मे 42 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 4200 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख कम्पनियोें में मुख्य रूप से महेन्द्रा ऑटो मैन पॉवर, रोहित हाइब्रिड सीड्स, एल एंड टी कम्पनी, डाबर आयुर्वेद, मारूती सुजुकी, वीवा जेन ब्यूटी सैलून द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 2375 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथियो द्वारा नियुक्त प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगो को रोजगार प्राप्त हो जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होने आमलोगो से अपील किया कि आगामी रोजगार मेले में भी अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करे।

अतुल राय की टीम ने बाढ़ का पानी उतरने के बाद शुरू किया दवा का छिड़काव

गाजीपुर। घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय अपनी टीम मधुबन के साथ बुधवार को आए बाढ़ का पानी उतरने पर मच्छरों और डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए खैरा, टड़वा, दल्लीपुर, टाड़ी, जरलहवा, धरमपुर से बंधा तक ओडोमास, क्लोरीन टैबलेट के साथ साथ दवा का छिड़काव और फागिंग शुरू किया। ज्ञात हो कि बाढ़ का पानी विगत एक हफ्ते से गांवो में आ जाने से जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया था। उस वक्त सांसद अतुल राय की टीम शिविरों के माध्यम से सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन व चिकित्सकीय टीम द्वारा दवाएं उपलब्ध करा रहे थे। दवा छिड़काव के दौरान गोपाल राय ने सभी से अपील किया कि डेंगू से खुद को व अपनों को बचाने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखिए और गंदा पानी जमा न होने दीजिए। इस दौरान राजविजय, एडवोकेट संजय राय, मुन्ना चौहान, कमलेश शर्मा, बबलू यादव, सोनू गोड़, अरविंद, रजत अमित, नितेश, भैरो, संजय सिंह, रामविलास एवं विनोद भारती शामिल थे।

निबंध प्रतियोगिता में प्रीति सिंह ने मारी बाजी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राज भाषा अनुभाग, यूनियन बैंक गाजीपुर द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत: विकसित भारत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रीती सिंह, एम ए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया अग्रहरि, आस्था श्रीवास्तव तृतीय स्थान एवं अंकिता जायसवाल चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को प्राचार्य प्रो.सविता भारद्वाज, मुख्य वक्ता डॉ प्रमोद कुमार “अनंग” एवं क्षेत्र प्रमुख, यूनियन बैंक धर्मेंद्र राजोरिया ने पुरस्कृत किया। श्रेष्ठ निबंधों का चयन उनकी मौलिकता एवं वैचारिकता के साथ साथ भाषा की शुद्धता को आधार बना कर किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “हिंदी की दशा एवं दिशा” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव “अनंग” ने कहा कि हिंदी को राजभाषा बनने में बड़ा संघर्ष करना पड़ा है। आज भी यह संघर्ष करते हुए अपने विकास पथ पर अग्रसर है। राजभाषा अधिकारी, यूंनियन बैंक अनुराग सिंह ने कहा कि हिंदी में रोजगार की अपार संभावना है, बस जरूरत है जागरूकता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने कहा कि हिंदी अपने ही घर में उपेक्षित हो रही है, हिंदी अनुवाद के स्तर को ठीक कर हम इसकी स्थिति को ठीक कर सकते है। इसी क्रम में डा विकास सिंह एवं डा अकबर आज़म ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डा निरंजन कुमार यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष डा संगीता मौर्य ने किया। इस अवसर पर यूंनियन बैंक सतर्कता अधिकारी विकास उपाध्याय, प्रो. उमाशंकर प्रसाद, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अकबरे आजम, ओम शिवानी, डा आनंद, नेहा कुमारी एवं डॉ. शिखा सिंह की उपस्थिति के साथ यूनियन बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

पटाखा की दुकानों पर रखें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था:एसपी

गाजीपुर। दीपावली पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी पटाखा की दुकान आरटीआई ग्राउंड में लगाया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने आरटीआई ग्राउंड में लगने वाले पटाखा दुकानों के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों से सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी–अपनी दुकानों पर पानी, बालू, अग्निशमन यंत्र और मिट्टी अवश्य रखें। ताकि आपात स्थिति में होने वाले दुर्घटनाओं से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News