12 स्वर्ण समेत 22 पदक पर गाजीपुर ने जमाया कब्जा

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण समेत 22 पदक पर गाजीपुर ने जमाया कब्जा

महाराजगंज में महायोगी गुरु गोरखनाथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल हुए थे जिले के खिलाड़ी

स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर को मिला तीसरा स्थान

गाज़ीपुर। महाराजगंज में महायोगी गुरु गोरखनाथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 11 रजत व 11 कास्य पदक जीत कर तीसरे ट्रॉफी पर जमाया कब्जा। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कीर्ति सिंह, आदित्य तिवारी, ईल्मा आफरीन, अभी यादव, दित्या यादव, रानी, खुशबू राजभर, निशा राजभर, राजन कुमार, देवेश अग्रहरि, खुशी सिंह व विशाल यादव रहे। रजत पदक प्राप्त करने वालों में सिद्धार्थ पाल आदित्य तिवारी, आरुषि यादव, कंचन, प्रियंका चौहान, राम खेर राम, दिव्यांशु यादव, अतुल यादव, रोहन चौहान, अभिषेक गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा व दिव्यांशु राज तो वही कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में स्वर्णिमा यादव, विकास कुमार बिंद, धर्मेंद्र यादव, हिमांशु राजभर, आदित्य सिंह, अपर्णा मिश्रा, मोहम्मद फैजान, विशाल मौर्य, आर्यन चौधरी व इनेश चंद्र गुप्ता ने पदक प्राप्त किया। पदक प्राप्त करने के बाद गाजीपुर आगमन पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अनुज मिश्रा, कोषाध्यक्ष सरफराज खान, ताइक्वांडो टीम के कोच मनोज कुमार, विजय कमला साहनी, रवि कुमार, अजय कुमार शर्मा, सत्यदेव पांडे व चित्रांश राय थे।

महानायक के रूप में जाने जाते थे मुलायम सिंह यादव:वीरेंद्र

महानायक के रूप में जाने जाते थे मुलायम सिंह यादव:वीरेंद्र

गाज़ीपुर। मंगलवार को लुटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुरा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री रहे श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि लुटावन महाविद्यालय के प्राचार्य रमाशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी न केवल समाजवादी पार्टी के नेता थे,बल्कि पूरे भारत के एक महानायक के रूप में जाने जाते थे।उनका कार्य सराहनीय और ह्रृदय को छू जाने वाली थीं,
नेता जी ने हर वर्ग के लिए काम किया था चाहे वे दलित हो या पिछड़ा हो या अल्पसंख्यक हो वे हर वर्ग के बारे में हमेशा सोचते रहे और गरीब किसानों की आवाज संसद से लेकर सड़क तक बुलन्द करते रहे, ऐसे महानायक और जननायक को याद करते हुए हृदय द्रवित हो जाता है। ऐसे महापुरुष के चरणों में हम श्रद्धा का सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि नेताजी जात पात से उपर उठकर काम किए और हर जात धर्म को बराबर सम्मान देने की कोशिश करते रहे।नेताजी जो काम करके गए हैं उससे हम सभी समाज के लोगों को सीख लेना चाहिए, जो हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहने में संकोच नहीं करते थे। ऐसे महापुरूष को हम बारंबार श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चरणों में नमन करते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बजरंगी राम, दिनेश यादव, अमित कुमार सिंह, सुभाष कुशवाहा, रमेश यादव, अवधेश यादव तथा अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जंगीपुर विधानसभा के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। जनपद मे आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की उपस्थित में एक आवश्यक बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्नि शमन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, जल निगम (ग्रामीण), रेलवे, देवकली पंप कैनाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात, पुलिस एंव अन्य सम्बन्धित विभागो के उपस्थित अधिकारियों को बिन्दुवार उनके कार्याे एवं दायित्वो का बोध कराया। उन्होने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थलो पर त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेंगी, इसके दृष्टिगत विभागों द्वारा अपनी – अपनी तैयारीयां पूर्ण कर ली जाय। उन्होने लोक निर्माण विभाग को जनपद में खराब एवं जर्जर सड़को, रोड़ किनारे पटरियो को एक अभियान चलाकर 4 दिनो के भीतर गढ़ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका एंव नगर पंचायत भी अपने से सम्बन्धित सड़को को सही कराते हुए चलने योग्य बनायेगे। उन्होने ए आर टी ओ और पुलिस विभाग को सप्ताह में दो दिनो का एक अभियान चलाकर सड़को पर लगाये गये अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए अवैध तरीके से संचालित बस एंव टैक्सी स्टैण्डो पर नजर बनाये रखेगे। यदि इस तरह की गतिविधियां प्रकाश में आती है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करेेेगे, जिससे जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे आवागमन बाधित न हो। उन्होने सड़को पर बिना वजह बनाये गये ब्रेकर को हटवाने का निर्देश दिया।

उन्होने निर्देश दिया कि त्योहारो के मद्देनजर लगने वाले पटाखे की दुकानो को आबादी से दूर खुले स्थलो पर ही लगाया जाये, इसके लिए पूर्व में स्थलीय सत्यापन कर लिया जाये। आबादी के अन्दर कोई भी पटाखे की दुकान लगायी जाती है तो उसके लाईसेंस को निलंबित कर दिया जाये तथा पटाखे की दुकानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत बालू, फायर निरोधक सिलेण्डर, मिट्टी अवश्य रखा जाये। बिना लाईसेस कोई भी पटाखे की दुकान नही लगायी जायेगी। उन्होने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़िया जनपद में भ्रमणशील रहेगीं, यदि कही भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो तत्काल मौके पर पहुचेगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में एम्बुलेंस सेवा दुरूस्त रखते हुए बर्न वार्ड को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होने चिकित्सको की ड्यूटी रोस्टर वाईज लगाते हुए सभी चिकित्सको एंव स्वास्थ्य कर्मचारियो की छुट्टी 8 नवम्बर, 2022 तक निरस्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को त्योहार के दृष्टिगत जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानो पर चेंकिग अभियान चलाते हुए मिठाईया, खोवा, एवं मसालो का सैम्पल लेकर जांच का निर्देश दिया तथा मिलावटखोरों पर कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि त्यौहार के दृष्टिगत स्वच्छता को लेकर गांवो एवं शहरी क्षेत्रो मे जिला पंचायत राज अधिकारी एंव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एंव नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रो मे साफ-सफाई, सेनेटाईजेशन, फॉगिंग, चूना छिड़काव एंव लाईटिंग की व्यवस्था सुनिश्तिच करायेगे तथा छठ पूजा के दौरान समस्त ई0ओ0 गंगा घाटो पर बैरिकेंटिग, लाईटिंग, चेंजिग रूम, नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लेंगे। अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि जनपद में विद्युत सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा खराब ट्रास्फार्मरो को प्रत्येक दशा में 48 घण्टो मे बदला जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस पी आर ए अभिषेक भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हर गोविन्द, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा और समस्त क्षेत्राधिकारी एंव सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यालयों में गंदगी देख भड़के सीडीओ, दी चेतावनी

गाजीपुर। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास भवन के समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पशुपालन कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त किया व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयों में जितने भी निस प्रयोज्य पत्रावली रखी गई हैं, उसे बंडलिंग करके उसको अन्यत्र स्टोर रूम में रखने का आदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालयों में गंदगी देख बिफर पड़े और चेतावनी दे डाली। कहा कि 15 दिन के अंदर पुनः नीरीक्षण किया जाएगा, अगर उस गंदगी दिखाई पड़ती है तो संबंधित विभागाध्यक्ष करवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा। निरीक्षण के बाद विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी विभागाध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक कर विकास भवन मे स्तिथ शौचालय में हो रहे कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी लिया और संबंधित फर्म के ठेकेदार को निर्देशित किया। कहा की शौचालय में किसी प्रकार की अनियमितता ना बरती जाए। श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगजन अधिकारी सशक्तिकरण, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत, मत्स्य अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और विकास भवन के समस्त अधिकारी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक संपन्न हुआ। जिसमें विकास भवन कि सोसाइटी का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया और विकास भवन में स्थित शौचालय की मरम्मत को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बता दें कि विगत कई वर्षों से विकास भवन की शौचालय के मरम्मत को लेकर के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विगत वर्ष 2019 में दो दिवसीय सत्याग्रह किया गया था। बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक अधिकारी, वित्त एवं लेखा बेसिक शिक्षा परिषद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत, मत्स्य अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सारे अधिकारी उपस्थित रहे।

तीसरे दिन भी सांसद की टीम ने बाढ़ पीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री

घोसी सांसद अतुल राय के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिये चलाये जा रहे कैम्प का तीसरा दि


मऊ। सोमवार को घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम ने मधुबन के दुबारी क्षेत्र के खैरा देवारा बिंटोलिया लक्ष्मीपुर दुबारी सुग्गी चौरा से बंधा तक पिछले तीन दिनों से भोजन लंगर एवं मेडिकल कैम्प लगाए हुए है। मालूम हो कि घागरा के जलस्तर बढ़ने से बिंटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा, खैरा हरिलाल का पुरा, बईरकंटा पुरा, धूस पुरा, मोलनापुर का बलुआ पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा, मनमन पुरवा, चक्की मूसाडोही, भगत का पुरा, विनटोलिया, नई बस्ती सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। इस बाढ़ के कहर को देखते हुए पूरी रात सांसद की टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा टेलीमडिसिन के तहत डॉक्टरों से सलाह के उपरांत निशुल्क दवा वितरण वं राहत सामग्री के साथ साथ भोजन का पैकेट जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी ,ऋषि राम नरेश महाविद्यालय मोलनापुर ,एलएमजे पब्लिक स्कूल नई बस्ती गोबरही बंधे से नई मलाहटोलिया से दल्लीपुर बंधे तक वितरित कर रही है। इस दौरान गोपाल राय ने बताया कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुये ओडोमास का भी वितरण किया जा रहा है जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण के दौरान जिला अध्यक्ष राजविजय, संजय सिंह, दिनेश चौहान, विनोद भारती, रजत, भैरो, डॉ दिनेश, अमित, विनीत, नितेश व जितेंद्र राम मौजूद रहे।

कार्य न करने पर डीएम ने रोक दिया वेतन

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं उसके कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में तृतीय चरण का द्वितीय साप्ताहिक जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो से 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एंव 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक दिमागी बुखार पर नियंत्रण हेतु किये गये कार्याे की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सी डी पी ओ जमानियां द्वारा अब तक कोई कार्य न किये जाने पर वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। सी डी पी ओ सादात, मरदह, कासिमाबाद एवं देवकली के द्वारा संतोषजनक कार्य न करने तथा कार्यप्रगति कम होने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सुअर पालको को चिन्हित कर उन्हे जागरूक करने का निर्देश दिया।  बैठक मे जिलाधिकारी ने अन्य विभागो से  प्राप्त विभागीय कार्ययोजनाओ की समीक्षा करते हुए समस्त विभागो को कार्ययोजना के तहत ही कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने  ने कहा कि संचारी रोग, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण जो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान 7 से 21 अक्टूबर के मध्य प्रस्तावित है। उन्होने कहा कि जनपद में तहसील, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को मच्छर जनित एवं संचारी रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होने  निर्देश दिया  कि बच्चों को स्कूलों में लार्वा पनपने के स्रोतों की न केवल जानकारी दी जाए बल्कि उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई जाए। सभी मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में एक्टिवेट किया जाए तथा हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान में आशा-आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से भ्रमण करे। शहरी- ग्रामीण क्षेत्र में फागिग व एंटीलार्वा एक्टिविटी बढाया जायें। हैंडपंप एंव अन्य जल जमाव वाले स्थलो को चिन्हित करते हुए यह सुनिश्तिच करे कि कही भी आसपास जलजमाव ना हो, वही हैंडपंप से डेढ़ मीटर दूरी तक नाली बनवाए। सुपरक्लोरिनेशन के साथ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करें। आशा-एएनएम फील्ड में सक्रियता से काम करें। जिलाधिकारी  ने विभागीय अधिकारियों से जनसंपर्क एवं जन जागरण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल, वातावरणीय स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा इस अभियान की मानिटरिंग की बारीकियों को भी बताया। उन्होने निर्देश दिया कि दस्तक अभियान में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी, लक्षणों वाले व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का संपूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फॉर्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराएगी। मलेरिया विभाग के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए गत वर्ष में मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चयनित हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। उन्होने कहा कि संचारी रोगों नियंत्रण अभियान के तृतीय  चरण पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक संपूर्ण सोच के साथ संबंधित विभागों के मध्य उचित समन्वय होना आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना, उद्यान विभाग के निर्धारित उत्तरदायित्व बताएं, तथा अपेक्षित सहयोग किए जाने की अपेक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश कुमार सिंह, समस्त अधीशासी अधिकारी नगर पलिका/नगर पंचायत, मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

लोक अदालत में होगा विभिन्न वादों का निस्तारण

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 12 नवंबर को किया जाएगा। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कामायनी दुबे के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में सोमवार को एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायालय, के दसकक्षीय सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें राकेश कुमार. नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, गाजीपुर, कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, अजय कुमार मौर्या सूचना विभाग, वैभव बैंक ऑफ इण्डिया, सुमित कुमार वर्मा बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, धर्मोत्तम कुमार शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक, विश्वदीप मिश्र शाखा प्रबंधक केनरा बैंक, अभिनव चित्रांशु ऋण अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक, सुनील वर्मा इण्डिन बैंक, अतुल कुमार श्रीवास्तव टाटा ए0आई0जी0 व स्वप्निल बाविस्कर विधि अधिकारी मुख्य शाखा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया सहित मीडियाकर्मी उपस्थित हुए। बैठक में 12 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, लोकल रेडियों चैनल व मीडिया चैनल तथा यू-ट्यूब के माध्यम से एवं दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने तथा प्री-लिटिगेशन वादों (बैंक ऋण संबंधी) की नोटिस का तामिला कराये जाने एवं सुलह-समझौता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों को निस्तारण के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

फिर लाखों की सड़क को नपा ने किया जनता को समर्पित

वाह! नगर पालिका ने फिर 26 लाख की लागत से दो सड़को का किया लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद में लगातार सड़को एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। लोकार्पण के क्रम में आज सोमवार को वार्ड नं0 10 अम्बेडकर नगर वार्ड में दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय, भाजपा सदर विधानसभा के प्रभारी एवं पूर्व जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जिस सड़क का लोकार्पण किया गया है वह काफी खराब थी, मैं स्वयं किसी कार्यवश यहाँ आता था और मुझे मुख्य सड़क पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करनी पड़ती थी। अब जब नगर पालिका ने दोनों तरफ ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का गुणवत्तायुक्त निर्माण कर दिया है तब यहाँ के लोगों को काफी सहुलियत हो गयी है और इस रास्ते पर बाहर से आने-जाने वालों को भी काफी राहत मिल जाएगी। उन्होंने नगर पालिका में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा जिस प्रकार से योजनाबद्ध तरीके से नगर का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है वह बेमिसाल है। भाजपा से निर्वाचित अध्यक्ष ने नगर पालिका क्षेत्र में पानी, बिजली, सफाई, सड़को के निर्माण आदि में बेहतरीन कार्य किया है। रामनरेश कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिका द्वारा जितना विकास का कार्य किया गया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से नगर पालिका के विकास को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता ने जिस प्रकार वोट देकर हम सब पर विश्वास किया था उस विश्वास पर हम सब खरा उतरने का प्रयास किए हैं।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि वार्ड नं0 10 अम्बेडकर नगर में दो सड़को क्रमशः नवापुरा में पिच रोड से दिनेश सिंह के मकान होते हुए शीतला माता मंदिर होते हुए भूपेन्द्र के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण लगभग 15 लाख एवं अतुल पटेल के मकान से बनवारी गोड़ के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण लगभग 11 लाख कुल लगभग 26 लाख की लागत से बने सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे यहाँ की जनता को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने नगर पालिका के विकास कार्यों की भी चर्चा करते हुए कहा कि सड़क-नाली, शौचालय, ओवरहेड टैंक की सफाई-रंगाई, पम्प हाउस मरम्मत, हैण्डपम्प रिबोर एवं नये हैण्डपम्प का अधिष्ठान आदि का कार्य तेज रफ्तार से चल रहा है। स्वकर में 50 प्रतिशत की कमी की चर्चा करते हुए लोगों से स्वकर जमा करने की अपील की। वरिष्ठ साहित्यकार व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार सरिता जी ने नगर के चतुर्दिक विकास पर विशेष रुचि दिखाया उसका परिणाम आज नगर का विकास के रूप में देखने को मिल रहा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। इस अवसर पर रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय समाजसेवी मुन्ना कुशवाहा एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर विजय राय मुन्ना, अभिनव सिंह, नन्दू कुशवाहा, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, लाले यादव, बब्लू जायसवाल एवं सभासद/प्रतिनिधि परवेज अहमद, दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, रूपक तिवारी, कमलेश बिन्द, सहबान अली, सोमेश मोहन राय, अमरनाथ दुबे, समरेन्द्र सिंह, विनोद कुशवाहा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, नेहाल भाई के अलावा रणजीत चौधरी (आडिटर) संतोष पाठक, कैलाश वर्मा, संजय चौरसिया, नीरज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनोज चौहन, अभिलाष कुमार, सूरज कुमार, रीना गुप्ता, मारूती देवी, श्यामप्यारी देवी, आनन्द रावत, हनुमान मोदनवाल, देवाशीष चौधरी, विशाल चौरसिया, अरविन्द सिंह, अजय शास्त्री, अजय गुप्ता (सोनू), अनूप सिंह, सिंहासन कुशवाहा, विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।

महिलाओं ने हर चुनौतियों का मुहतोड़ जबाब दिया है:-गीता शाक्य

महिलाओं ने देश के समक्ष हर चुनौतियों का समय समय पर मुहतोड़ जबाब दिया है:- प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य


गाजीपुर। भारत की नारियों ने राष्ट्र निर्माण के प्रति हर युग मे सदैव पुरुषों के साथ कदम से कदम से मिलाकर अपनी भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात रविवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा महिला मोर्चा के एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य (सांसद राज्य सभा) ने कही। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने गवाह है, महिलाओं ने भारतीय सभ्यता संस्कृति को मजबूत रखते हुए देश के समक्ष हर चुनौतियों का समय समय पर मुहतोड़ जबाब दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य राष्ट्र निर्माण मे महिलाओं के योगदान विषय पर अपना उदबोधन दे रही थी। उन्होने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई, गार्गी, सावित्री बाई, फूलाबाई जैसी तमाम ऐसी सख्शियतों ने जहाँ समाज को दिशा देने का काम किया वहीं रण भूमि मे अपने जौहर को भी दिखाया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महिलाओं की भूमिका सराहनीय ही नही आज भी उनके कार्य व्यवहार प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र मे महिलाओं ने आदि अनादि काल से आज तक त्याग तपस्या बलिदान का जो भाव और संवेदना से काम किया प्रशंसनीय ही नही अतुलनीय है। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के विषय महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता पासवान ने तृतीय सत्र के विषय केन्द्र सरकार की योजनाएं एवं उपलब्धियों को नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने तथा प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के विषय पार्टी का इतिहास और विकास को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक के भाजपा के उतरोत्तर विकास पर विस्तार से विचार व्यक्त किया। प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना राय और संचालन किरन सिंह ने किया । सत्र का शुभारंभ चित्र पर दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) गीता शाक्य के प्रथम जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र, पुष्प देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, प्रियंका पांडेय पिहू, सुनिता सिंह, रूद्रा पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, पूनम मौर्य, माया सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, कंचन गीरी, शीला सोनकर, रीमा खरवार, लालसा भारद्वाज व सुनीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थित रही।

मन्त्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

गाजीपुर। अतिप्राचीन श्रीरालीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला उन्नीसवे दिन 15 अक्टूबर शनिवार की रात 8 बजे हरिशकंरी श्रीरामचबुतरा पर मन्त्रोच्चारण के साथ भागवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक के दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पालिका का अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मार्यादा पुरूषेत्तम भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर माल्यार्पण करके आरती पूजन किया । इसके बाद कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह (बिन्नू सिंह), उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, सहमंत्री लक्ष्मी नरायण, प्रबन्ध्क वीरेश राम वर्मा, उपप्रबन्धक मंयक तिवारी, डा0 गोपाल पाण्डेय, आशोक अग्रवाल, अजय पाठक, ओम नरायण सैनी, कोषाध्यक्ष रोहित अगवाल, बी के तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, ने प्रभु श्रीराम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान की आरती किया।

इसके बाद अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल द्वारा प्रथम पुरस्कार श्रीबाल दुर्गा पूजन समिति जमलापुर गाजीपुर के अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा , मंत्री बबलू कुशवाहा, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त दुर्गापूजान समिति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंत्री विनय कुमार वर्मा, तृतीय पुरस्कार नवयुवा बाल दुर्गा पूजा समिति बूढ़ा महादेवा अध्यक्ष संदीप जायसवाल, मंत्री अजीत खरवार, सान्त्वना पुस्कार श्री दुर्गापूजा समिति मिश्र बजार अध्यक्ष आनन्द गुप्ता, मंत्री शुभम भारद्वाज को दिया गया।

इसके अलावा रामलीला मंचन 2022 हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर यातायात सुशील कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था रमेश कुमार तिवारी, आरक्षी सुरक्षा व्यवस्था अरुण यादव, शोषित रावत सफाई नायक, राजा भैया तिवारी आर्दश रामलीला मंचन हरिनाथ यादव रावण वध हेतु इेक्ट्रानिक तीर के प्रयोग हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इसके बाद श्रीराम चबुतरा पर इलहाबाद आरकेस्ट्रा के कालाकारों के द्वारा सुन्दर भजन व गायन और धार्मिक भजनों से जन समुदाय को ओतप्रोत कर दिया। साथ ही माता दुर्गा जी की सुन्दर झांकी प्रस्तुत किया तथा लाईट व साउण्ड की माध्यम से डी0जे0 वाल्मीकी एण्ड गुरू इवेन्ट वाराणसी के द्वारा महिसासुर मर्दनी तथा मॉ दुर्गा की झांकी का सुंदर दृष्य किया गया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा ।

दूसरे दिन सुबह 12 बजे तक हवन पूजन के साथ राज्यभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसपर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह (बिन्नू सिंह), कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, सहमंत्री लक्ष्मी नरायण, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, राम सिंह यादव, डा0 गोपाल पाण्डेय, आशोक अग्रवाल, अजय पाठक, ओम नरायण सैनी, मनोज कुमार तिवारी आदि रहे।

Uttar Pradesh Fast News