गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एंव जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुइ। बैठक में उपरोक्त समितियो में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने जिलाधिकारी व समस्त सदस्यगण का स्वागत करते हुए समिति के प्रगति योजनाओ पर प्रकाश डाला। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही समीक्षा करते हुए जिला गंगा समिति में ‘घाट पर हाट‘ घाट पर योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, नमामी गंगा योजनान्तर्गत बनाये गये एसेट्स पर चल रहे कार्योे पर प्रगति की जानकारी ली तथा गंगा ग्राम समिति के गठन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से गंगा नदी में गिरने वाले ग्राम पंचायतो के नालो की सूचीबद्धता करते हुए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पौधरोपण के पश्चात कम जीयो टैगिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा जिन-जिन विभागो द्वारा पौधरोपण पश्चात जीओ टैगिग अभी तक नही की गयी उसे जल्द से जल्द पूरा कराने तथा वृक्षारोपण समिति की टीम गठित कर उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता , डी एफ ओ गाजीपुर, समस्त ई0 ओ0 नगर पालिका/पंचायत, अधीसाशी अभियन्ता जल निगम, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित।
गाजीपुर।सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में अज्ञात बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी।इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में बताया गया है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी किरण प्रजापति सोमवार की सुबह अपने पुत्र शुभम 14 व शनि 6 वर्ष को तैयार कर विद्यालय भेज दिया। किसी समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर किरण की हत्या कर दिया। मृतका किरण का पति बीएसएफ में है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर एसपी रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही जांच-पड़ताल किया। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह गौ मांस के साथ दस लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर कोतवाली में प्रेसवर्ता में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त लंबे समय से तस्करी के कार्य कर रहे थे। एसपी ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे सदर सीओ के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम को सदर के खुदाई चौकी क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी के टाल पर कुछ लोगों द्वारा गोवंशी पशुओं क्रूरतापूर्वक हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस ने उस स्थान पर छापेमारी किया। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 कुंटल गौ मांस,एक पिकअप, 13 बाइक बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सदर कोतवाली क्षेत्र के कुद्दूस पुत्र नसीर निवासी काजी मण्डी,गुलान मुहिद्दीन पुत्र बल्लू निवासी खुदाईपुरा, मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद यासीर निवासी तेलपुरा, सोनू पुत्र हफीज निवासी खुदाईपुरा, गुड्डू पुत्र हफीज निवासी खुदाईपुरा,महबूब आलाम पुत्र हजीज हुल्लाह निवासी नुरुद्दीनपुर,कलीम अहमद पुत्र वसीम अहमद निवासी खुदाईपुरा,मोहम्मद मुस्लिम पुत्र स्व0 जलीम अहमद निवासी खुदाईपुरा, इकराम उर्फ मुन्ना पुत्र असलम निवासी खुदाईपुरा,सबीर अहमद पुत्र स्व0 कबीर निवासी खुदाईपुरा शामिल है।
टीबी मुक्त भारत अभियान में डाक विभाग बनेगा सहयोगी, हुई बैठक
गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान जो 2025 तक पूरा कर लेने का अभियान इन दिनों पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 9 सितंबर 2022 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारत को टीबी मुक्त करने एवं टीबी से ग्रसित रोगियों की देखभाल करने के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को आह्वान किया था। जिस के क्रम में सोमवार को मुख्य डाकघर महुआबाग में इस अभियान को लेकर बैठक किया गया जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के द्वारा डाक कर्मियों को टीबी मुक्त भारत के लिए आहवान किया गया था। जिसको लेकर सोमवार को मुख्य डाकघर में डाकपाल रामबचन राम एवं कार्यालय अधीक्षक डाकघर रोहित वर्मा के उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।
उन्होंने बताया की मुख्य डाकघर के सभी डाक विभाग के कर्मचारियों को टी बी लक्ष्य, जांच, उपचार एवं बचाव के बारे बताया गया। क्षयरोग के प्रति जागरूक किया गया।इसी क्रम में क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए भी बताया गया। जिससे टीवी के मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। पोस्टल विभाग के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारी ने क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए सहमति जताया। तथा अपना रजिस्ट्रेशन निक्षय मित्र के रूप में कराने के लिए सहमति प्रदान किया।
कार्यक्रम में क्षयरोग विभाग के पी पी एम अनुराग कुमार पाण्डेय,एस टी एस सुनिल कुमार वर्मा,एस टी एल एस वैंकटेश प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव तथा पोस्टल विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ द्वारा सैफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तीकरण, 1090 टोल फ्री द्वारा महिलाओ से हो रहे उत्पीड़न को रोकने व महिलाओ पर हो रहे अत्याचारो पर बचाव हेतु जन जागरूकता के माध्यम से जनपद में पुलिस स्टेशनो, महिला थाना, पुलिस अधीक्षक ऑफिस, जिलाधिकारी कार्यालय, ब्लॉक, तहसील स्तर, बस स्टेशन एवं अन्य बस स्टेशनो, जिला अस्पताल एवं बाजारो, चट्टी चौराहो, पंचायत स्थलो, मुख्य स्थलो एवं प्रमुख स्थानो पर 21 सितम्बर से 22 अक्टूबर तक कार्यक्रम वीमेन पावर लाइन 1090 का जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम कालाकर श्रीमंत समानानतर कला मंच संतोष सिंह द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 22 सितम्बर से 25 सितम्बर तक स्थान बहरियाबाद थाना बहरियाबाद, सादात थाना सादात, तहसील जखनियॉ में, मुढ़ियारी, ब्लॉक जखनियॉ, जलालपुर धनी थाना भुड़कुडा, जखनियॉ थाना कोतवाली, थाना शादियाबाद एवं नगर पंचायत सादात में कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगो में सरकार की महत्वपूर्ण योजानाओं का भी गीत नाट्य बिरहा के माध्यम से किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए संदेश के रूप में बताया जा रहा है कि जब कोई व्यक्ति फोन के माध्यम से छेड़छाड़ या उत्पीड़न इन्टरनेट, सोशल नेटवर्किग वेबसाइट, रास्ते पर पीछा कर रहा हो, घरेलु हिंसा कर रहा हो तो तत्काल 1090 पर फोन करके सूचित करे। पुरूषों के लिए संदेश है कि पुरूष व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करे, कोई महिला के साथ हिंसा करता है या असम्मानजनक तरीके से व्यवहार करता है तो आप अनदेखा न करे तत्काल 112 को सूचित करें।
श्री दशरथ कैकेयी श्रीराम सम्वाद व विदाई मांगने का मंचन किया गया-
गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के पांचवे दिन 25 सितम्बर को शाम 8 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर वन्देवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के द्वारा श्री दशरथ कैकेयी, श्रीराम सम्वाद का मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शको के आंखो में आंसू छलक उठें। लीला के दौरान महाराज दशरथ को जब दासियों द्वारा महारानी कैकेयी के कोप भवन में जाने की सूचना मिलती है तो अपने राजदरबार से उठकर महारानी कैकेयी कक्ष में जाते हैं और उन्होंने देखा वहाँ भी कैकेयी नहीं है, उन्होंने दासियों से महारानी कैकेयी के बारे में जानने की कोशिश की तो दासी द्वारा ज्ञात होता है कि महारानी जी किन्ती कारणवश गुस्से में होकर कोप भवन में जाकर अपने वस्त्राभूषण तथा गहने को बिखेर कर कोप भवन में जाकर जमीन पर लेटी हुई हैं। दासियों के कहने के अनुसार महाराज दशरथ कोप भवन में जाकर देखते हैं कि महारानी कैकेयी राजसी वस्त्राभूषणों को उतारकर फटे-पुराने कपड़े को धारण कर जमीन पर लेटी हुई हैं, उन्होंने महारानी से क्रोध का कारण पूछा तब महारानी कैकेयी द्वारा उन्हें पता चलता है कि उन्होंने देवासुरसंग्राम के दौरान महारानी से खुश होकर 2 वरदान देने का वचन दिया था, तब राजा दशरथ ने कहा कि जो वरदान मुझे देने थे, उसे उसी से मांग लो, तब महारानी कैकेयी ने पहले वरदान में अयोध्या का राज अपने पुत्र भरत को देने को मांगा ली दूसरे वरदान में उन्होंने कहा कि तापस बेषि विषेषि उदासी 14 वरिस रामवनवासी महाराज दूसरे वरदान में आपसे मांगना चाहती हूँ कि तपस्वी के वेष में राम को 14 वर्ष के लिए वन जाने का वरदान चाहिए।
महाराज दशरथ ने पहला वरदान भरत को राज देने का सहस स्वीकार किया, लेकिन दूसरे वर में राम के वन जाने के जगह दूसरा वरदान मांगने को कहा, लेकिन महारानी कैकेयी अपने वचन से दृढ़ रही, जब महारानी नही मानी तो महाराज दशरथ मूर्छित हो गये। जब दूतों द्वारा राजदरबार में राम को पता चला कि पिताजी कैकेयी के कक्ष में मूर्छित खड़े हैं वे राजदरबार से उठकर कैकेयी के कक्ष में आकर देखा तो पिता दशरथ को मूर्छित पड़ा देखकर उन्होंने पिता के मूर्छित होेने का कारण माता कैकेयी से पूछा, तब महारानी कैकेयी ने सबकुछ बता दिया। जब श्रीराम को वन जाने की बात आई तो सहस पिता के वचन को स्वीकार करते हुए पिता से आज्ञा लेकर माँ कौशल्या के कक्ष में जाते हैं, फिर वहाँ पर लक्ष्मण और सीता को भी पता चला कि प्रभु श्रीराम को कैकेयी द्वारा महाराज दशरथ से दूसरे वचन में वन जाने के लिए वचन दिया, तो वे दोनों लोग भी श्रीराम के साथ वन जाने के लिए तपस्वी वेष में आकर माता कैकेयी के कक्ष में पुनः आकर अपने माता कैकेयी, पिता दशरथ, गुरू वशिष्ठ के चरणों में प्रणाम करते हुए वन जाने के लिए आज्ञा मांगते हैं। इस लीला को देखकर उपस्थित दर्शकों के आंखो से आसु छलक उठे और वही जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से उद्धघोष किया। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नरायन, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, बाके तिवारी, योगेश कुमार वर्मा “एडवोकेट“, सरदार चरनजीत सिंह, मनोज तिवारी, वरूण कुमार अग्रवाल, रामसिंह यादव, राजकुमार शर्मा, कुशकुमार त्रिवेदी, विश्वम्भर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर।गाज़ीपुर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय जंगीपुर विधानसभा में कल 24 सितंबर की देर शाम तक भारत जोड़ो यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ीपुर के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में स्थानीय फकीरा मस्जिद से प्रारंभ होकर जंगीपुर मंडी तक निकाली गई। इस यात्रा में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि देश की वर्तमान मोदी सरकार की नीतियों से चंद अमीरों को ही लाभ मिल रहा है जबकि मध्यमवर्गीय और गरीब चाहे वो व्यापारी हो, रोजी रोजगार या फिर देश का किसान हो सभी परेशान हैं, मंहगाई चरम पर है और सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर है, इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन हर जगह किया जा रहा है। वहीं यात्रा का आयोजन करने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महबूब निशा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज धर्म, मजहब और जातिवाद की समस्या चरम पर है लोग एक दूसरे पर अविश्वास ज्यादा कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी के सांसद और हर दिल अज़ीज़ राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसके क्रम में ये यात्रा जंगीपुर में निकाल कर लोगों से जनसम्पर्क भी किया गया और जनता के दुख दर्द को समझते हुए कांग्रेस की नीतियों को भी बताया गया। यात्रा का आयोजन महबूब निशा जी, राजेश गुप्ता जी, एवं विद्याधर पांडे जी, ने किया। पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह , राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे,अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव , सतीश उपाध्याय , आशुतोष गुप्ता , चंमभीत राम ,जंघई सिंह , ज्ञान प्रकाश सिंह ,विभूति राम, उमाशंकर सिंह , ओमप्रकाश राजभर ,जनार्दन राम, अरुण गुप्ता , सुमन चौबे ,संजय सिंह ,सैफ अली, शकीला बानो, जखीरा , मुस्ताक अली आदि लोग पदयात्रा में मौजूद थे ।
गाजीपुर। अतिप्राचीन लामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के चौथे दिन शनिवार को शाम 8 बजे वन्दे वाणी विनयको आर्दश रामलीला मंडल के द्वारा हरिशंकरी स्थित श्री राम चबुतरा पर लीला के दौरान राज तिलक की तैयारी, मंथरा, कैकेयी संबाद, कोपभवन लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान मंचन पर दर्शाया गया की जिस समय राजा दशरथ श्रीराम के विवाह के बाद बारात को लेकर अपने नगर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर देते है। थोड़ी समय बीत जाने के बाद महाराज दशरथ ने अपने मन विचारा की अयोध्या का राज राम को दे कर भगवत भजन में शेष जीवन बिताया जा सके। इतना सोचकर व अपने कुल गुरू वशिष्ठ को बुलाकर अयोध्या का राज पाठ अपने बड़े पुत्र श्री राम को देने की बात जब गुरू वशिष्ठ को बुलवाकर अपने मन की बात कुल गुरू वशिष्ठ के समक्ष रखा। उनके बात को सुनकर महाराज दशरथ के द्वारा श्री राम को अयोध्या का राज तिलक देने के सम्बन्ध में सुना तो उन्होंने उसको सहस स्वीकार करते हुए कहा कि महाराज आपका विचार अति उत्तम है। अयोध्या का राज राम को ही दिया जाए। अतः महाराज दशरथ गुरू वशिष्ट के आज्ञा का पालन करते हुए मंत्री सुमन्त को राज तिलक की तैयारी करने का आदेश देते है। मंत्री सुमन्त राजा के आदेशानुसार अयोध्या नगरी को भब्य रूप से सजवाने का अपने अधिनस्त को आदेशित किया। नगर के सजावट को देखकर किन्हीं कारण वस दासी मंथरा घूमते हुए पहुची।
उसने देखा की पूरा नगर भब्य तरीके से सजाया जा रहा है। उसने उसका कारण पूछा तो उपस्थित लोगो ने कहां की महाराज अयोध्या का राज अपने बड़े पुत्र श्रीराम को देने का मूड़ बनाया है। इस लिए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है। इतना सुनते ही दासी मंथरा से रहा नहीं गया व महारानी कैकेयी के पास आकर के कहती है की महारानी जी आपका दूर दिन निकट आ गया है। अयोध्या का राज तिलक कौशल्या नन्दन श्री राम को महाराज ने देने का संकल्प लिया है। आप हमारे कथनानुसार एक काम करे। महाराज दशरथ ने देवासूर संग्राम के समय आप ने महाराज दशरथ के रथ को किसी गढ़े से निकाला था। उसी समय महाराज ने आप को दो वरदान देने का वचन दिया था। जो आप ने उस समय स्वीकार नहीं किया। उसे आपने कहां कि महाराज जब समय आयेगा तो वह वरदान मैं आप से मांग लूगी। तब महाराज ने कहां की ठीक है। इतना कहने के बाद वह अपने राज के लिए प्रस्थान कर गयें। अब वह समय आ गया है। अतः वह वरदान आप महाराज से मांग ले। दासी के बात को सुनकर महारानी कैकेयी राजश्री वस्त्राभूषण को तथा गहने को उतारकर अपने कक्ष में बिखेर दिया तथा पुराने फटे कपड़ो को धारण करके कोपभवन में जा करके जमीन पर लेट जाती है। इस मौके पर कमैटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी बड़े महाराज, मेला प्रबन्धक बीरेश राम वर्मा (ब्रह्मचारी जी) उप मेला प्रबन्धक मंयक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल आय व्य निरीक्षक अनुज अग्रवाल, अजय पाठक एडवोकेट, अशोक कुमार अग्रवाल, राम सिंह यादव, राज कुमार शर्मा, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार आदि उपस्थित रहे।
नवागत DM आर्यका आखौरी से मिले कांग्रेसी,जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की कही बात
गाज़ीपुर। नवागत जिलाधिकारी आर्यका आखोरी से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में शिष्टाचार मुलाकात की। गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने जन समस्याओं पर भी चर्चा की और विशेष रूप शहर की खस्ताहाल गड्ढा युक्त सड़कों और क्षतिग्रस्त और बदबूदार नालियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका आखोरी ने बड़े ही प्रेम से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की भी बात कही।
शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, लाल साहब यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ,शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, उषा चतुर्वेदी ,आशुतोष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे, विभूति राम, आदि लोग थे ।
लखनऊ।यूपी में चार आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस पवन कुमार व आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है।इसी तरह आईएएस रवींद्र कुमार को विशेष सचिव, आबकारी विभाग और धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।
इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले
पीसीएस अफसर सुनील कुमार सिंह को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नियुक्त किया गया है। रेखा एस चौहान को रजिस्ट्रार, केजीएमयू नियुक्त किया गया है। डॉ. अलका वर्मा को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है। इसी तरह अभिषेक पाठक को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।