नगर पालिका ने जमलापुर को दी तीन सड़कों की सौगात


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद में लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड नं0 23 नवाबगंज के जमलापुर में निर्मित लगभग 43 लाख की लागत से बनी तीन सड़को का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं न०पा०प० की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा बिना भेद भाव के नगर का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है। जमलापुर क्षेत्र में पूर्व में जिस प्रकार की तकलीफों को यहाँ की जनता झेली है वह काफी तकलीफ देह थी, लेकिन न0पा0 परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने जिस प्रकार यहाँ की गलियों व सड़को का कार्य किया है वह अत्यन्त प्रशंसनीय है और इनके कार्य से यहाँ की जनता बहुत खुश है जैसा कि यहाँ की जनता ने अवगत कराया है। भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दशकों से नगर पालिका पर भाजपा का चेयरमैन है तभी से नगर का विकास किया जा रहा है। भाजपा के शासन में ही विकास दिखाई देता है। निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि सरिता अग्रवाल ने नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के विकास कार्यों की भी चर्चा की। सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित है। हमने प्रत्येक क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया है साथ ही स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि महत्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान दिया है।

पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्ड नं० 23 के खोदाईपुरा चैराहे से लोटन इमली पुलिस चौकी होते हुए रेलवे क्रासिंग तक पटरी पर इण्टरलाकिंग आवश्यकतानुसार, नाली मरम्मत व नाली पर ढक्कन एवं मु0 जमलापुर में नीरज वर्मा के मकान से प्रेम वर्मा के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क एवं जमलापुर में ही गुलाब कुशवाहा के मकान से रमापति कुशवाहा के सामने शंकरजी मन्दिर तक इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कुल लगभग 43 लाख की लागत से कराकर इस क्षेत्र की जनता को आवागमन हेतु अच्छी सड़क उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा भी उन्होंने नगर के विकास कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर रासबिहारी राय, विजयशंकर वर्मा, निर्गुणदास केशरी, जवाहर लाल वर्मा, सन्तोष जायसवाल, दिनेश बिन्द, अर्जुन सेठ, योगेन्द्र कुशवाहा, रणधीर कुशवाहा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमापति कुशवाहा, संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या एवं सभासद अनिल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुनील सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, स्वर्णकार समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश वर्मा, बच्चा तिवारी, रामानुज राय, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, नन्दू कुशवाहा, निखिल राय, लाले यादव, बंगाली वर्मा, सुनील वर्मा, डिम्पल वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा, अमित वर्मा, प्रभावती कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, पिन्टू मौर्या, हंशप्रकाश कुशवाहा, रामकरन कुशवाहा, आशुतोष पाण्डेय, विजय चौबे, कालिका कुशवाहा, अजय मौर्या, फिरोज भाई, संजय वर्मा, बुच्ची कुशवाहा के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अमरनाथ दूबे, समरेन्द्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, शेषनाथ यादव, सुशील वर्मा, नफीस अहमद, रूपक तिवारी, कमलेश बिन्द, सहबान अली, परवेज अहमद, नन्हे खां, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त छोटू बिन्द, संतोष पाठक, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता (सोनू), अनूप सिंह आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

चाचा-भतीजा गंगा में डूबे

गाजीपुर।शुक्रवार की सुबह करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गंगा घाट पर पूजा के लिए वेदी बनाने गए चाचा-भतीजा डूब गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद हुआ।
घटना के संबंध में बताया गया है कि करंडा क्षेत्र के गोशंदेपुर निवासी स्व. सुभाष गिरी का पुत्र सुजीत गिरी (27) अपने भतीजा संजय गिरी के पुत्र ओम गिरी (14) के साथ आज सुबह करीब सात बजे छठ पूजा में वेदी बनाने के लिए गोशंदेपुर गंगा घाट के लिए घर से निकला। इनके साथ हिमांशु भी था। घाट पर पहुंचने के बाद दोनों ने देखा कि रेत की वजह से गंगा तीन भागों में बंटी थी। पहले भाग में पानी कम होने की वजह से दोनों ने पैदल उसे पार कर बीच में गंगा के बहाव की तरफ गए, जहां पहले से कई महिलाएं वेदी बनाने के लिए मौजूद थी। सुजीत और ओम ने वेदी बनाने के बाद नहाया और पानी से बाहर निकल गए। इसी बीच ओम ने कहा कि मैं जरा पानी नाप लेता हूं, जिससे इस बात का अंदाजा लग जाए कि कितनी गहराई है ताकि जब मां पूजा करने के लिए आएगी तो इस बात का अंदाजा रहेगा किस स्थान पर अधिक पानी है। जैसे ही ओम पानी में थोड़ा सा आगे गया, डूबने लगा। यह देख उसे बचाने के लिए सुजीत भी पानी में कूद पड़ा। दोनों गहरे पानी में डूबने-उतराने लगे। हिमांशु भी दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। इसी बीच महिलाओं ने बचाने के लिए शोर-शराबा के बीच साड़ी फेंका, लेकिन साड़ी डूब रहे लोगों तक नहीं पहुंच सकी और ओम तथा सुजीत डूब गए। हिमांशु किसी तरह से बचकर बाहर निकला। तत्काल फोन से घटना की जानकारी परिवार सहित अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और लोगों की मदद से तलाश शुरु करा दिया। काफी प्रयास के बाद करीब साढ़े 10 बजे सुजीत और 11 बजे ओम गिरी का शव बरामद किया। इस संबंध में एसओ एसओ ने सम्पूर्णानंद राय बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

सास,ससुर व पति गिरफ्तार

सास,ससुर व पति गिरफ्तार

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली के करमचंदपुर गांव में गुरुवार को दहेज हत्यारोपी सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करमचंदपुर गांव की विवाहिता नेहा सिंह पत्नी संजय सिंह की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे लटकता शव मिला था। चितबड़ागांव थाना के रामपुर चितगांव के निवासी मृतक नेहा सिंह के पिता दयाशंकर सिंह ने मुहम्मदाबाद कोतवाली में पति, सास और ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर पति संजय सिंह, ससुर उपेंद्र सिंह व सास जावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य नामजद चार अभियुक्त घर छोड़कर फरार है।
बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीत गांव के दयाशंकर सिंह की पुत्री नेहा सिंह की शादी करमचंदपुर गांव के उपेंद्र सिंह के पुत्र संजय सिंह के साथ बीते वर्ष जुलाई में हुई थी। संजय सिंह की यह दूसरी शादी थी। संजय सिंह की पूर्व पत्नी से तलाक हो चुका था। मंगलवार की रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने कमरों में सोने चले गये। पति गांव की चट्टी पर सोने गया हुआ था। सुबह में विवाहिता का शव कमरे में लटकता मिला था।

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए विवश होंगे शिक्षक


डीआईओएस कार्यालय में फैला भ्रष्टाचार हो दूर: दिनेश चंद्र राय


भ्रष्टाचारियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन के लिए विवश होंगे शिक्षक


पदाधिकारी रखें जिविनि कार्यालय पर पैनी नजर


गाजीपुर। कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शिक्षकों के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन के लिए विवश होंगे। शिक्षक नेता चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि कई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सीएम इसे नियंत्रित करने में असफल दिख रहे हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से भी अपील की किया की वह शिक्षकों की समस्याओं को सुनें। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने जिले के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में घोर भ्रष्टाचार है। उन्होंने पदाधिकारियों को जिविनि कार्यालय पर पैनी नजर रखने की नसीहत दी। उन्होंने एकजुटता से संघर्ष किये जाने की वकालत की। आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार व्याप्त है। अवशेष धनराशि के पत्रावलीयों को आगे प्रेषित ना करना, अवकाश प्राप्त शिक्षकों की पत्रावली समया अंतर्गत जेडी कार्यालय वाराणसी को प्रेषित ना करना आदि समस्याएं हैं। वेतन, एरियर बिल पारित किए जाने में रुपए की मांग की जा रही है। जो संस्थाएं रुपए नहीं दे रही हैं उनके बिल पारित नहीं किए जा रहे हैं। बैठक में नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, रत्नेश राय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ तिवारी, नरेन्द्र सिंह, जयशंकर राय, अनिल दूबे, उमेश कुमार राय, मनोज सिंह, प्रदीप कुमार वैश्य, सत्येन्द्र सिंह, राकेश राय, सूर्यप्रकाश राय, विष्णुशंकर पाण्डेय, कुंवर अविनाश गौतम, अभिषेक राय, दीपक कुमार प्रजापति, पंकज कुमार राय, पुष्कल तिवारी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह और संचालन-संगठन मन्त्री अमित कुमार राय किया।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

(जखनिया) गाजीपुर। क्षेत्र के मीरपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा ,वाराणसी के वैदिक विद्वान आचार्य पंडित सुरेश चंद्र पांडे की देखरेख में शिव मंदिर से काली मां मंदिर तक 51 कन्याओं, माताओं ने कलश लेकर ढोल नगाड़े के साथ उद्घोष करते हुए स्थापित किया। जहां विधि विधान से पूजन करते हुए आचार्य ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से ही एक जन्म नहीं बल्कि जन्म जन्मांतर तक पापों का नाश हो जाता है। मानव के मन मे स्वच्छ विचारों का उदय हो जाता है। मन को शांति मिलती है। कहा कि अगर मन शांत है तो कोई भी अवगुण मानव के शरीर में अंदर प्रवेश नहीं कर पाता। मन को शांत होने का अर्थ है इच्छाओं का समाप्त हो जाना, जब हमारी इच्छाएं पूरी तरह से शांत हो जाती है तो आम मनुष्य भी महान संत स्वरूप हो जाता है। बताया कि यह श्रीमद्भागवत पुराण कथा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पूरे सप्ताह भर होगी। समापन सिद्ध पीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर ब्यास रामानंद, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, विपिन सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, अनुराग सिंह, वीर बहादुर, आशीष, संतोष, अभिषेक, हरप्रसाद, सभाजीत, राम नवल सहित गांव के काफी संख्या में लोग रहे। कथा के आयोजक पूर्व शिक्षक मंगला सिंह है।

भगवान श्री चित्रगुप्त की‌ निकाली गई शोभायात्रा

भगवान श्री चित्रगुप्त की‌ निकाली गई शोभायात्रा

गाज़ीपुर। गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की‌ शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाली गई । गाजे-बाजे,हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के अलावा भारत माता एवं समाज के महापुरुष डॉ राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सुभाष चन्द्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा,शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ सम्पूर्णानंद, स्वामी विवेकानंद जी ,मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,महान प्ले बैक सिंगर मुकेश कुमार महाकवि गोपाल दास नीरज, हरिवंश राय बच्चन आदि की झांकी भी शामिल थी ।
इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी का जयकारा लगाते चल रहे थे तथा साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे । इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। महिलाएं,बच्चे और पुरुष सभी भगवान श्री चित्रगुप्त जी पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। लगातार 20वर्षों से निकल रही यह शोभायात्रा आज शहर में आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही । यह शोभायात्रा इस वर्ष हाल ही में दिवंगत हुए मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव जी को समर्पित थी । इस शोभायात्रा में सबसे आगे कामेडियन स्व. राजू श्रीवास्तव की तस्वीर थी जिस पर लोग पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।
शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चीतनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा,मिश्रबाजार, महुआ बाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई ।
शोभायात्रा आरंभ होने के पूर्व इस शोभायात्रा में शामिल बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय जै किशन साहू एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा का स्मृति चिन्ह अंगम् वस्त्रम् एवं कलम लेकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,अरुण सहाय,पियूष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,, रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, परमानन्द श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,,अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव,अजय सहाय,संदीप श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, आन्नद श्रीवास्तव, विपिन कुमार डब्बू,गौरव श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तवअश्वनी श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,नवीन श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय,नितेश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, ,प्रशान्त श्रीवास्तव,सुभांषु श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव,आर्यन श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस शोभायात्रा के संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं चित्रांश बन्धुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

अजय राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक,कहा…

अजय राय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक,कहा…

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पिंडरा वाराणसी से पांच बार विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय गुरुवार को ग़ाज़ीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के रजदेपुर स्थित कैम्प कार्यालय अपने पूर्व नियत कार्यक्रम से पहुचे थे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उर्जा भरते हुए कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा का चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आमजन से जुड़ना होगा, उन्होंने राहुल गांधी की पदयात्रा से जागृत जन जागरण पर बोलते हुए कहा कि इस यात्रा से कॉंग्रेस आम आदमी से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि गाजीपुर मेरा गृह जनपद है और प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आया हूं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में घूमूंगा और बूथ स्तर पर कॉंग्रेस को मजबूती प्रदान करूंगा।उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई और गरीबों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेगा, उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर और जन नीतियों के आधार पर कांग्रेस लोगों से जुड़ेगी। जिला अध्यक्ष श्री सुनील राम ने कहा कि विपक्ष के नाम पर आज केवल कांग्रेस पार्टी ही खड़ी है सपा और बसपा केवल ट्वीट कर रही है वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी का बी टीम बताया है।
इस अवसर पर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, इरफान बसर, आहीया खान, शफीक अहमद , राघवेंद्र पाठक, अरविंद किशोर राय , अजय कुमार श्रीवास्तव,सुनील साहू , बटुक नारायण मिश्रा , चंद्रिका सिंह अरविंद मिश्रा, आनंद राय , मंदसौर जैदी, राजेश जी ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, रतन तिवारी, देव नारायण सिंह,सती राम सिंह, कैलाश कुशवाहा, वीरेंद्र, राजेंद्र, राजन कुशवाहा, शमशाद अहमद,आशुतोष गुप्ता, आदिल अख्तर, राम नगीना पांडे, इरफान, नसीम अख्तर, ओमप्रकाश राजभर, चंद्रिका सिंह,गयासुद्दीन, अंजलि, कमलेश्वर प्रसाद, अखिलेश यादव, राम बृजेश कुमार, प्रमिला देवी, माबूब निशा, सुमन चौबे, राजेश गुप्ता, सीमा विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, शेरखान, राशिद अहमद, शशिभूषण राय, अवधेश पांडे, अवधेश भारती, दिनेश कुमार, जितेंद्र बिंद, मुसाफिर बिंद, राजू आमोद, ओम प्रकाश पांडे, ओमप्रकाश राजभर, ज्ञान प्रकाश, राम मोहन राम, अनुराग पांडे, मनीष राय, राजेश गुप्ता, अखिलेश यादव, रईस अहमद, जय विजय गुप्ता, शेरू खान, राघवेंद्र राम, वर्चस्व पांडे, दिव्यांशु पांडे, विपुल, विनायक मिश्रा, हर्ष पांडे, निर्मल यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, सलाउद्दीन अहमद, नियाज अहमद, जावेद खान, देवेंद्र सिंह, उषा चतुर्वेदी, बटुक नारायण मिश्रा, महेश राम, सीताराम राय , बृजेश सिंह ,राजेश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एम.जे.आर.पी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप (कक्षा 3 से 5), जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) और सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 10) तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के कला शिक्षक राजीव गुप्ता, अनिल कुमार कुशवाहा एवं धनलक्ष्मी वर्मा के निर्देशन में प्राइमरी ग्रुप, जूनियर ग्रुप व सीनियर ग्रुप में सम्पन्न हुई, जिसमें छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में आजादी का अमृत महोत्सव, अमर जवान शहीद, स्टाप रैपिस्ट, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि मुख्य आर्कषण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी गुप में रंगोली नं० 3 प्रथम रंगोली नं0 21 द्वितीय व रंगोली नं0 10 तृतीय स्थान, जूनियर ग्रुप में रंगोली नं० 22 प्रथम, रंगोली नं0 79 द्वितीय व रंगोली नं0 66 तृतीय स्थान व सीनियर ग्रुप में रंगोली नं0 115 प्रथम, रंगोली नं0 95 द्वितीय और रंगोली नं0 109 तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में विद्यालय की सह-प्रबंधक संध्या कुशवाहा, महजबीन बानों व सरस्वती सिंह रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप-प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय, हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, अनुपमा वर्मा, दिनकर सिंह, भागवत कुशवाहा, संजीव अग्रहरी एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।

डीएम ने जनपदवासियों को दी बधाई, की अपील

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी दीपावली एवं डालाछठ की हार्दिक शुभकामनाएं।


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखोरी ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जनपद के सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दिपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।

राज्यमंत्री ने किया मेले का उद्धघाटन, बताया आयुर्वेद का महत्व

गाजीपुर। रविवार को सिधौना ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय पर हर दिन हर घर आयुर्वेद 2022, सप्तम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में आयुष स्वास्थ्य मेगा इवेंट एवं आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री आयुष ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) डॉ. दयाशंकर मिश्र ( दयालु ) ने किया। मंत्री ने कैंप का उद्घाटन फीता काटकर किया। सर्वप्रथम मंत्री ने धन्वंतरी भगवान का दीपोत्सव किया तत्पश्चात गांव में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर शिव दुलार यादव, पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद विद्यार्थी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी वाराणसी डॉक्टर भावना द्विवेदी, मंडली यूनानी अधिकारी डॉ नियाज जिला अहमद, जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉक्टर संपूर्णानंद गुप्ता ने माल्यार्पण व शाल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने अपने संम्बोधन में आयुर्वेद को अथर्ववेद का उपवेद एवं ब्रह्मा जी के मुख से निकली विद्या बताया। उन्होंने कहा की महर्षि चरक एवं महर्षि धन्वंतरि ने काशी में जन्म लिया और आयुर्वेद को आगे बढ़ाया। उन्होंने महर्षि सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक बताते हुए आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी यूनानी के महत्व को बताते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का अनुरोध किया तथा जिले में स्थित चिकित्सालयों के बारे में जानकारी दी कि आप वहां पर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर मंत्री ने योग प्रशिक्षण शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा योग प्रशिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में , योग प्रशिक्षक रूद्र प्रकाश तिवारी, विनय कुमार गुप्ता, नम्रता तिवारी, रामविलास राम ,अवधेश चौहान ने योग सिखा कर कर योग के महत्व को अपने स्वस्थ जीवनशैली में अपनाने हेतु प्रेरित किया। हजारों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया तथा किसानों को निशुल्क बीज एवं औषधि पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अन्य जिलों से भी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिंदेश्वरी सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, डॉ रजनीश यादव, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ दिलीप कुमार, समीक्षा बरनवाल, डॉ मोनिका गुप्ता, डॉ अतुल अग्रवाल, रेनू पटेल फार्मासिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News