गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को डीएम ने दिलाई शपथ

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पांडे, महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष इंद्रासन यादव का शपथ ग्रहण और चुनाव अधिकारियों का सम्मान समारोह गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि रोहन पी बोत्रे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती एंव मंचासीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ततपश्चात जिलाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और पत्रकारों का चोली दामन का संबंध होता है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता हाई प्रोफाइल पत्रकारिता हो गई है, जो जानकारिया अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से नहीं मिल पाती है, उस कमियों को पत्रकारों के माध्यम से जानकारी होने के बाद उस पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाता है। ऐसे में पत्रकारों से उम्मीद करूगा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को इसी तरह उजागर करके मेरे संज्ञान में लाते रहे। मेरा प्रयास रहेगा कि उन समस्याओं का निराकरण शीघ्र करता रहूं। उन्होंने पत्रकारों के हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और पत्रकारों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हमें भी चल कर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में पूर्ण सहयोग मिलता है। इसके पूर्व गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद के विशिष्ट बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडे का भी एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन डॉ0 अविनाश प्रधान ने किया। अंत में नवनिर्वाचित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडे द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व सह सचिव शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू, अजय राय बबलू, रतन कुमार विक्की, वेद प्रकाश शर्मा, अनिल उपाध्याय शिवकुमार कुशवाहा, दुर्ग विजय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रविंद्र श्रीवास्तव, मोहन तिवारी, सुधीर प्रधान, संजय सिंह, सुमन्त सिंह सकरवार, प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, कमलेश यादव, अभिषेक सिंह, अजय सिंह राजू, मुमताज अहमद, विनोद गुप्ता, मनजीत चौरसिया, विवेक कुमार चौरसिया, अवधेश यादव, शौकत खान व राधेश्याम पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार श्रीवास्तव संरक्षक एवं सफल संचालन डॉ एके राय ने किया।

एसपी के हाथों मोबाईल फोन पाकर खिल उठे चेहरे

गाजीपुर। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच टीम ने खोए हुए कुल 51 मोबाईल फोन को गुरुवार को बरामद किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने जिला पंचायत हाल में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 टीम द्वारा जनपद में खोये हुए कुल 51अदद स्मार्ट फोन को बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक ने उनके आवेदकों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाईल फोन में आई फोन, इंफिनिक्स, रियलमी, वीवो, सैमसंग, रेडमी, ओप्पो, जियो लाइफ, वन प्लस, कार्बन एवं माइक्रोमैक्स शामिल रहे। मोबाईल बरामद करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, संजय कुमार पटेल, प्रेमशंकर सिंह, संजय सिंह रजावत, विनय यादव, शैलेंद्र यादव, सुजीत सिंह, संजय प्रसाद, दिनेश कुमार, सूरज सिंह, विकास श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, चंदनमणि त्रिपाठी, अजय प्रसाद, जयंत सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश सिंह शामिल रहे।

सौरभ राय ने किया डॉ सौरभ राय तक का सफर

सौरभ राय से डा. सौरभ राय तक का सफ़र…..

गाज़ीपुर। सौरभ राय को मिली पीएचडी की उपाधि। सौरभ मूल रूप से गाजीपुर जिले के बीरपुर गांव के रहने वाले हैं । इनकी स्कूली शिक्षा वाराणसी के एक साधारण से विद्यालय से हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई करने के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया वहां से स्नातक उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण होने के पश्चात सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य करने के पश्चात सौरभ राय ने अपनी सामाजिक सेवा भाव की जिम्मेदारियों का बखुबी निर्वाहन हुऐ सफलता पूर्वक पीएचडी पूरी की। आपको बता दें कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा सौरभ राय को संस्कृत में पीएचडी की उपाधि दी गई। सौरभ ने प्राचिनराजशास्त्र अर्थशास्त्र विभाग से डा० दिनेश कुमार गर्ग के निर्देशन में “वाल्मीकि रामायणे राजतंत्र प्रजातंत्रयोस्वरूपानुशीलनम” विषय पर शोध किया। शोधकर्ता की माैखिक परीक्षा लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली से आए व्याकरण विभाग के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर जय कान्त सिंह शर्मा ने ली। वहीं डा आराधना देवी , सुनील चौधरी, शशी शेखर राय, अरविंद सिंह मुन्ना, सुधीर सिंह संगम, विपीन सिंह, विष्णु शाही,विनय मिश्र लोग मौजूद रहे।

टहल रहे लोगों को कार ने रौंदा,तीन की मौत

टहल रहे लोगों को कार ने रौंदा, तीन की मौत

गाजीपुर । जंगीपुर थाना के बेलवा गांव के सामने फोरलेन पर गुरुवार की सुबह मार्निग वाक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौद दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठ्ठानपारा गांव निवासी अच्छे लाल यादव 45, दिवाकर सिंह यादव 36 व विनोद सिंह यादव 40 वर्ष हमेशा की तरह फोरलेन पर टहल रहे थे। बेलवा गांव के सामने मऊ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बैगनार कार से धक्का लग गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण सभी को जिला अस्पताल ले आई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।पुलिस कार को थाने ले आयी। जानकारी होने पर विधायक डा. वीरेन्द्र यादव भी वहा पहुंच गके।इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में एक की मौत

सड़क हादसे में एक की मौत

ग़ाज़ीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोदई गांव निवासी लालदेव चौहान (70) गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर सिंगेरा चट्टी पर बाजार जा रहे थे। सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में लालदेव चौहान और मरदह निवासी बृजेश मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने लालदेव चौहान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

48 लोगों पर एफआईआर

48 लोगों पर एफआईआर

ग़ाज़ीपुर। मरदह के गजपतपुर, मलेठी, धनेशपुर गांव में बुधवार को सहायक अभियंता संतोष चौधरी एवं अवर अभियंता एसके ओझा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें 40 लोगों पर नौ लाख 38 हजार बकाए पर लाइट खोली गई, वहीं 29 लोगों के ऊपर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करने एवं 19 लोगों पर बिना कनेक्शन लिए हुए विद्युत उपभोग करने पर एफआईआर विजिलेंस थाना रौजा पर की गई। वहीं चेकिंग के दौरान एक लाख 63 हजार रुपये बकायेदारों से जमा कराया गया। सहायक अभियंता संतोष चौधरी ने बताया कि जितने भी अवैध तरीके से विद्युत उपभोग कर रहे हैं। वे लोग तत्काल अपना अपना कनेक्शन नजदीकी सब डिवीजन में जाकर करा लें एवं जितने भी बकायेदार उपभोक्ता है, वे तत्काल अपना बिल का भुगतान समय से करें। मीटर बाईपास करके कतई चोरी से बिजली उपभोग न करें। पुन: चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से विद्युतकर्मियों के साथ साथ संविदा कर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद के समस्त आहरण/वितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विकास भवन के सभागार में एन0एस0डी0एल0 के अधिकारी अंकिक देसाई द्वारा एन0पी0एस0 से सम्बन्धित सभी समस्याओं एवं उनके निराकरण के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उमेश कुमार उपाध्याय, वश्रिष्ठ कोषाधिकारी एवं कोषागार के अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, प्रज्ञान मणि, राहुल, दुर्गेश, संजीव, राजेश एवं जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारी प्रतिभाग किये।

बच्चों और महिलाओं को कराया गया अन्नप्राशन और टीकाकरण

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बुधवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर प्राथमिक विद्यालय, विशेश्वरगंज में जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में कामयानी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी, चन्द्रावती देवी प्रभारी सी0डी0पी0ओ0 बालविकास, लक्ष्मी मौर्या, डी0सी0 महिला कल्याण विभाग, अन्जू कुशवाहा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, चम्पा देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सुनिता सिंह आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। इस राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओ को संतुलित आहार एवं पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी एवं 6 बच्चों व 5 महिलाओं को टीकाकरण एंव 6 बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह संतुलित आहार और पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रति वर्ष 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक मनाया जाता है। पोषण एक बुनियादी आवश्यकता है, जो मनुष्य के शारीरिक एवं मांनसिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए बेहद आवश्यक है। बच्चों के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार होता है जो बच्चों में होने वाली अनेक बिमारियों से बचाता है।

ट्यूबवेल के ब‍िल की वसूली रहेगी स्‍थग‍ित

लखनऊ। यूपी के कई ज‍िले ठीक से बार‍िश न होने के चलते सूखे से प्रभाव‍ित हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सूखे से प्रभाव‍ित किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश द‍िए हैं। सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को राहत देते हुए मुख्‍यमंत्री ने यह भी न‍िर्देश द‍िए हैं क‍ि इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी। इसी के साथ अगर क‍िसी क‍िसान ने ब‍िला का भुगतान नहीं क‍िया है तो ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।सूखे से प्रभाव‍ित ज‍िलों में क‍िसानों को सरकार की ओर से दलहन तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के भी निर्देश द‍िए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

सीएम के आगमन को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर

गाजीपुर।स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान मे शुक्रवार को जन सभा सम्बोधित करने तथा महाविद्यालय के संस्थापक बाबू राजेश्वर सिंह के महाविद्यालय परिषर मे स्थापित प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश मे जनता कि खुशहाली,जन जन के सम्मान तथा आर्थिक उत्थान तथा भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर जिन सकंल्पित कार्ययोजना के साथ भाजपा नेतृत्व और उ प्र सरकार काम कर रही है। उसका पूरा-पूरा प्रभाव दिख रहा है।उन्होंने संगठन कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा मे लोगों की भारी भागीदारी सुनिश्चित हो।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन अवसर पर भारी संख्या मे लोग कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचे इसका विशेष ध्यान होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सुनिता सिंह,ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,अवधेश राय,महामंत्री ओमप्रकाश राय,दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राम,सरोज मिश्रा,संकठा मिश्रा, आनन्द सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,सुरेश बिंद,मनोज बिंद,विष्णु प्रताप सिंह,किरन सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, लालसा भारद्वाज, गुलाम कादिर रायनी,राजन प्रजापति, रूद्र प्रताप सिंह,कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,सचिन कन्नोजिया,अविनाश सिंह,अभिनव सिंह छोटू सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

Uttar Pradesh Fast News