गाजीपुर। जारी हुए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख व्यवसायी विनोद कुमार अग्रवाल ने बजट का स्वागत करते हुए इस बजट को विकसित भारत की दिशा में संतुलित, दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ऐतिहासिक है, क्योंकि यह उनका लगातार नौवाँ केंद्रीय बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि बजट में ₹17.2 लाख करोड़ की सकल उधारी, ₹12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय, तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.3% GDP का राजकोषीय घाटा लक्ष्य निर्धारित कर सरकार ने वित्तीय अनुशासन और आर्थिक विकास—दोनों के बीच संतुलन स्थापित किया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट में शहरी विकास योजनाओं को दी गई प्राथमिकता से नगर निकायों को मजबूती मिलेगी। इससे गाज़ीपुर जैसे शहरों में आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी तथा नागरिक सेवाओं के विस्तार में सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को राहत देते हुए सरकार ने नॉन-ऑडिट मामलों में आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तथा संशोधित रिटर्न की समय-सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे छोटे-मध्यम व्यवसायियों, दुकानदारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं वकीलों को अनुपालन में सुविधा प्राप्त होगी। बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जिनमें दिल्ली–वाराणसी तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी मार्ग शामिल हैं, से पूर्वांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार की संभावना है। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत के संदर्भ में दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की नीतियों से सारनाथ जैसे बौद्ध पर्यटन केंद्रों को वैश्विक पहचान मिलेगी, जिसका लाभ गाज़ीपुर सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने की बजटीय प्राथमिकताओं से भविष्य में जल-जहाज मरम्मत, लॉजिस्टिक्स और नदी आधारित व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वाराणसी–पटना जलमार्ग से जुड़े क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियाँ तेज होंगी। विदेश में शिक्षा एवं चिकित्सा उपचार हेतु लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के अंतर्गत टीसीएस दर को 5% से घटाकर 2% किया जाना मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत है। साथ ही जीवनरक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में दी गई राहत से स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा की
“केंद्रीय बजट 2026-27 में शहरी विकास, आधुनिक परिवहन, पर्यटन, व्यापार-अनुकूल नीतियाँ और सामाजिक कल्याण का स्पष्ट संतुलन दिखाई देता है। शहरी विकास योजनाएँ, सारनाथ जैसे पर्यटन केंद्रों को बढ़ावा और जल परिवहन से जुड़े अवसर गाज़ीपुर सहित पूरे पूर्वांचल के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थानीय एवं राष्ट्रीय विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
All posts by tiwarishivpratap
साबिर अली आईटीआई जखनिया में युवाओं के लिये रोज़गार का सुनहरा अवसर
साबिर अली आई टी आई जखनिया में युवाओं के लिये रोज़गार का सुनहरा अवसर

जखनिया (गाजीपुर)। भारत की नंबर-1 पैसेंजर कार निर्माण कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा आईटीआई पास-आउट छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 09 बजे से जखनिया के साबिर अली आरटीआई कॉलेज में आयोजित होगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। अभ्यर्थियों का शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।
योग्य ट्रेड्स में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई सहित अन्य संबंधित ट्रेड्स शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को FTC के अंतर्गत ₹25,300 प्रति माह (CTC) के साथ वार्षिक वैधानिक बोनस प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अप्रेंटिसशिप के दौरान ₹19,500 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सब्सिडाइज्ड भोजन एवं डॉरमेट्री सुविधा, यूनिफॉर्म, पीपीई किट एवं सेफ्टी शूज़ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अवकाश एवं छुट्टियां कंपनी की नीति के अनुसार होंगी। चयनित अभ्यर्थियों की कार्यस्थली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का गुजरात प्लांट रहेगा। इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को 10वीं एवं आईटीआई की स्व-प्रमाणित अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रति तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। यह आयोजन युवाओं के लिए देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी में करियर बनाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। इसकी जानकारी साबिर अली आईटीआई के निदेशक आमिर अली ने दिया।
2 से 8 फरवरी तक होगा हॉकी का महाकुंभ, 12 दिग्गज टीमें होंगी शामिल
गाजीपुर। रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवास पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ओलंपिक नायकों की धरती ‘करमपुर’ में राष्ट्रीय हॉकी महाकुंभ का शंखनाद 2 फरवरी 2026 को होना है। यह महाकुंभ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के मौजूदगी में होगा। इस खेल की विस्तृत जानकारी देते हुए अनिकेत सिंह ने कहा कि
पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं की नर्सरी और ओलंपिक पदक विजेताओं की जन्मस्थली मेघबरन सिंह स्टेडियम, करमपुर में 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक ’29वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है। कहा कि इस वर्ष का आयोजन अत्यंत विशेष है क्योंकि इसी स्टेडियम की मिट्टी से निकले दो सपूतों- ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर न केवल गाजीपुर बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता नई प्रतिभाओं के लिए उसी ओलंपिक सपने को जीने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। 8 फरवरी को प्रतियोगिता के समापन और फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। हॉकी इंडिया के मानकों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें लीग-कम-नॉकआउट’ आधार पर खिताबी भिड़ंत करेंगी। जिसमें आर्मी ग्रीन, जालंधर CISF, जालंधर, NCOE, लखनऊ, यू.पी. पुलिस, लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे (NER), गोरखपुर, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, मैसूर, मिर्जापुर इलेवन (हॉकी इंडिया), स्पोर्ट्स हॉस्टल, वाराणसी, स्पोर्ट्स हॉस्टल, झाँसी, सैफई स्पोर्टस कॉलेज, इटावा, बी.एच.यू. (BHU), वाराणसी शामिल हैं। इन टीमों की मेजबानी मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर करेगी।
मूक बधिर वाहन चालकों को पहचाने और सम्मान के साथ रास्ता दें:मनीष त्रिपाठी


गाजीपुर। शनिवार को रौजा तिराहे पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मूक बधिर वाहन चालकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य Deaf logo को पहचानो व मूक बधिर चालकों के प्रति सम्मान एवं आम जनमानस को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मूक बधिर वाहन चालको के वाहन के आगे व हेलमेट के पीछे Deaf logo का स्टिकर लगाकर एक बाइक रैली रवाना भी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को Deaf logo के बारे में जागरूक करना था।

यातायात प्रभारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूक बधिर लोगों को उनके हेलमेट या वाहन पर लगे उनके Deaf लोगों को देख कर पहचाने और आमजनमानस उन्हें सम्मान के साथ यात्रा करते समय रास्ता दें। बता दें कि डीफ लोगो’ (Deaf Logo) स्टिकर अभियान के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस मूक-बधिर वाहन चालकों के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए सहजानंद प्रधान मंडल कोषाध्यक्ष वाराणसी, मनीष सिंह एक्स मेंबर, आशुतोष सिंह एक्स मेंबर, अनुज एक्स मेंबर, मुरारी, मनीष सहित टोटल 25 मूक-बधिर लोग शामिल हुए।


पिता, भाई और भाभी को आजीवन कारावास
रमजान माह में जघन्य हत्या पर पिता व भाई, भाभी को आजीवन कारावास
गाजीपुर। औरंगजेब के इतिहास पर नजर डाले तो जहा उसने अपने पिता शंहनशाह शाहजहां का तख्तापलट कर उन्हे कैद खाने मे डाल बंदी बना लिया व शहंनशाह के तख्त को हथिया कर अपने कु्ररता के नये नये खिताब कायम किये। ऐसे ही वाकया मंे पिता व भाईयो ने सम्पत्ति विवाद में अपने सगे भाई की रमजान पाक माह में सहरी के वक्त अमजद खां की कु्ररता व दरिंदगी के साथ निमर्म हत्या कर दी। अपने शौहर की हत्या की खबर सुन शहनाज अख्तर ने अपने पिता को लेकर दिलदारनगर स्थित अपने घर पहंुची। मृतक के परिजन घर छोड़ फरार थे, जो घटना को आत्महत्या करार दे रहे थे। घटना से परेशान तीन बच्चो की मां शहनाज ने अपने पति के हत्या की तहरीर घटना वाले दिन 8 अप्रैल 2023 को थाना दिलदारनगर मे दी और तहरीर के माध्यम से बताया कि रमजान माह में सुबह 4 बजे पति अमजद खांन की हत्या सम्पत्ति के विवाद में मृतक के पिता एनामुददीन खां व मृतक के भाई नौशाद खां, इरफान खा, मृतक की भाभी मेहरून नीशा पत्नी नौशाद सभी ने मिलकर मेरे पति की गला रेत कर जघन्य हत्या कर दी। थाना दिलदारनगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में पेश की गयी जिसमें सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय की अदालत ने शनिवार को हत्या मे शामिल अभियुक्तो को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनायी।

अभियोजन के जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि इस घटना से संबंधित सभी 7 गवाह परिक्षित कराये गये। हत्या की घटना को आत्महत्या बताने के लिए गवाहो पर नाजायज दबाब बनाने का प्रयास किया गया था और विद्वान जनपद न्यायधीश ने गुण दोष व कु्ररतम हत्या के आधार पर चारो अभियुक्तो को आजीवन कारावास व 20, 20 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई गिरफ्तार
गाजीपुर। साल 2001 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के उसरी गांव की चट्टी पर दिन दहाड़े मुख्तार अंसारी गिरोह और बृजेश सिंह के गिरोह में गैंगवार हुआ था और इसी गैंगवार में मनोज राय की हत्या हुई थी और उस हत्या के मामले में साल 2023 में मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय के द्वारा मुख्तार अंसारी सहित करीब 10 से 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और इस मुकदमे में गौस मोईनुद्दीन अंसारी जो मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और रिश्ते में साढु भाई भी लगते हैं आरोपी थे जो पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे और इसी फरारी को लेकर इन पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था और इनाम घोषित किए जाने के बाद उनके खिलाफ NBW का वारंट भी जारी था और इस वारंट के तहत मोहम्मदाबाद पुलिस ने एक दिन पूर्व उन्हें गिरफ्तार किया और फिर उनकी गिरफ्तारी के बाद आज गाजीपुर न्यायालय में पेश किया गया इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।
शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज एमपी एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह के न्यायालय में गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी को पेश किया गया था जहां पर शैलेंद्र राय के द्वारा दर्ज कराए गए मनोज राय हत्याकांड के मामले में यह फरार चल रहे थे और इस मामले में पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट पर इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिस पर माननीय न्यायाधीश ने उनके मामले पर सुनवाई करते हुए इन्हें आज जेल भेजा है और अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।
उन्होंने बताया कि गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी मनोज राय की हत्या में उनके आवास बक्सर जाकर मनोज राय का अपहरण कर मुख्तार अंसारी के साथ लेकर आए थे और फिर उनकी हत्या के मामले में शामिल थे।
बता दे 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराई थी, लेकिन मनोज राय के पिता ने पुत्र की हत्या बताते हुए 2023 में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की चार्जशीट में मृतक मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज उर्फ चुन्नू, जफर उर्फ चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित
गाज़ीपुर। बंधवा पिरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव को देशभर के सभी माउंट लिट्रा ज़ी स्कूलों में उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिष्ठित “अवार्ड फॉर एक्स्ट्राऑर्डिनरी बोर्ड रिज़ल्ट्स” से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान भव्य समारोह “लिट्रा वर्स” के अवसर पर फेयरमोंट होटल, मुंबई में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों, परिणाम-उन्मुख शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है। निदेशक मोहित श्रीवास्तव के दूरदर्शी नेतृत्व में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल गाज़ीपुर निरंतर उच्च बोर्ड परिणाम, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक शिक्षण संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। यह सम्मान विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास को और सुदृढ़ करता है।
वर्कशॉप में छात्राओं को दी गई Hair Botox की जानकारी
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप में छात्राओं को क्लास में Hair Botox की जानकारी दी गई।

गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया जा रहा है,साधारण कंडीशनर केवल बालों की ऊपरी सतह (Cuticle) पर काम करते हैं, लेकिन बोटॉक्स के अणु (Molecules) इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे बालों के Cortex (भीतरी परत) तक पहुँचते हैं। यह बालों के टूटे हुए केराटिन बॉन्ड्स को जोड़ने में मदद करता है। आज की क्लास छात्राओं के लिए Hair industry की दिशा में अपना करियर बनाने की लिए मार्गदर्शन की अहम पहल साबित हो रही है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना तथा उन्हें रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में आज करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और इस प्रकार की वर्कशॉप छात्राओं के कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस 15-दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्या डॉ. अनिता कुमारी जी के तत्वावधान में किया गया है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शिखा सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि Queens Academy की डायरेक्टर आयुष्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रोफेशनल स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज स्कूल की दो बेटियों ने लहराया परचम
खेलो इंडिया नॉर्थ जोन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर की दो बेटियों ने पंचम लहराया।
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय में किया गया था, जिसमें शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के सात छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें कृतिका सिंह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए-65 किलोग्राम (प्वाइंट फाइट) भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और -65 किलोग्राम(लो किक) भार वर्ग में विशाखा यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों से 600 छात्राओं ने भाग लिया था।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक चेन्नई में निर्धारित किया गया है जिसमें कृतिका सिंह एवं विशाखा यादव भी प्रतिभाग करेंगी। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद ने कोच देवेंद्र प्रजापति ,टीम मैनेजर परवीन सुल्ताना छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


परीक्षा के दौरान पकड़े गए तीन परीक्षार्थी
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 के मध्य संपन्न हुई। महाविद्यालय को बी एड परीक्षा हेतु के कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 711 विद्यार्थी में से 684 परीक्षार्थी उपपस्थित तथा 25 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डॉ सारिका सिंह के नेतृत्व में परीक्षा समिति के सदस्यों ने सघन जांच करते हुए पुनः 3 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 15 परीक्षार्थी बीएड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालयी परीक्षा समिति विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।