All posts by tiwarishivpratap

जीआरपी पुलिस ने शराब के साथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस सिटी द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 25 अदद अवैध देशी शराब बन्टी जीरा मसाला मात्रा प्रत्येक 200 मिली बरामद किया गया। अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थानाध्यक्ष सिटी ने  मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 01 से अभियुक्त विनोद सदा पुत्र शंभु सदा निवासी शेर पोस्ट शेर विजुलिया थाना वहेरी जिला दरभंगा राज्य बिहार उम्र 40 वर्ष को 25 अदद देशी शराब बन्टी जीरा मसाला मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया। बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना जीआरपी पर मु0अ0स0 07/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि बिहार मे शराब बन्दी है। यह शराब ट्रेन से बिहार मे ले जाकर उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ लेकिन आप लोगो द्वारा आज पकड़ लिया गया।गिरफ्तार करने वाले जीआरपी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव, हे0का0 नूर आलम व हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

                                                           

                                                

                          

ऐसा कोई परिवार नहीं जो मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से अछूता हो:एमएलसी चंचल

गाजीपुर। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सदर विधानसभा में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र में भ्रमण कर केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।  सदर विधानसभा के मालगोदाम रोड, सकलेनाबाद व गौतम बुद्धनगर में गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत एमएलसी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों गौतम बुद्ध नगर निवासी परमिला, देवंती, रामधारी राम, मराछि, अनिल विश्वकर्मा से सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

इस दौरान मालगोदाम रोड स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्केंडेय सिंह को सम्मानित किया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार (सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास) के मूल मंत्र के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संपर्क से संबंध की नीति के तहत आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाया जा रहा है, आज ऐसा कोई परिवार नहीं है जो मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता हो।

एमएलसी ने कहा कि गांव चलो-बस्ती चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संकल्प है विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के शोषित, वंचित ,गरीब , किसान, युवा ,माताएं-बहनों को सम्मान और सशक्तिकरण देना है। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुशवाहा। कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान एमएलसी के साथ मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी,मण्डल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ,पूर्व सभाषद रूपक तिवारी,सभासद सुनील सोनी वार्ड नम्बर 23,मनोनीत सभाषाद रूपेश सिंह ,सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी,अविनाश सिंह, शशांक राय, विशाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय समागम में पहले स्थान पर रही प्रज्ञा रेंजर टीम

34 वें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समागम में प्रज्ञा रेंजर टीम रही पहले स्थान पर।

गाजीपुर। सल्तनत बहादुर पी जी कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालयी रोवर्स रेंजर्स समागम 2026 में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की प्रज्ञा रेंजर टीम ने प्रभारी डॉ शिखा सिंह और टीम लीडर अंकिता पांडे और रिमझिम बिंद के निर्देशन में जीत का पताका लहराई। समागम में रोवर्स की 4 टीमों और रेंजर्स की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जनपद गाजीपुर की विजेता व उपविजेता टीम क्रमशः राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग और पी जी कॉलेज गोराबाजार ने जनपद और सल्तनत बहादुर पी जी कालेज और बयालासी पी जी कॉलेज जौनपुर की रेंजर्स टीम ने जनपद जौनपुर की ओर से प्रतिभाग किया था। कुल 17 प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसमें प्रज्ञा रेंजर टीम ने एकल प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, फैशन शो, वाद विवाद और व्याख्यान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

साथ ही वर्दी, मार्चपास्ट, झांकी, लोकगीत और लोकनृत्य में टीम के परफार्मेंस को बहुत सराहा गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने टीम को विश्वविद्यालय चैंपियन बनने की बधाई दी और टीम की मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रज्ञा रेंजर टीम की प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने कहा टीम ने कड़ी मेहनत और लगन से यह परिणाम हासिल किया है और प्रज्ञा रेंजर्स के स्वर्णिम इतिहास में एक और जीत दर्ज की है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त रोवर्स, डॉ शिव कुमार ने छात्राओं को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी व टिप्स दिए। परिचारक तेज बहादुर व सीनियर मेट सविता, समीना और नेहा यादव की सक्रिय भूमिका रही।

पोषण पखवाड़ा के आठवें संस्करण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोषण पखवाड़ा (8वां संस्करण) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “पोषण पखवाड़ा” के 8वें संस्करण के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय, विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कार्यक्रम अधिकारी नेहा कुमारी ,गृह विज्ञान विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि कुपोषण आज भी एक गंभीर समस्या है, जिसे दूर करने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा उचित मात्रा में शामिल होने चाहिए।

“पोषण पखवाड़ा” के इस संस्करण के दौरान विभिन्न गतिविधि आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं द्वारा फोल्डर का निर्माण किया गया। स्वयंसेवकों को हरी सब्जियों, दालों, फल एवं दुग्ध उत्पादों के सेवन के महत्व के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें एनीमिया से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित आहार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को “सही पोषण – देश रोशन” का संदेश भी दिया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी तथा डॉ मनीष सोनकर का सहयोग सराहनीय रहा ।बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

एमएलसी चंचल ने दर्जनों परिवारों को दिलाई आर्थिक सहायता

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से त्वरित आर्थिक सहायता सुनिश्चित की है, जिसे एमएलसी (MLC) और अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुँचाया जा रहा है। इस पहल के तहत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अब तकजिले के सैकड़ों परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिला चुके है। हाल फिलहाल एमएलसी विशाल सिंह चंचल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने 45 लोगों को आर्थिक सहायता पुनः दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर और बीजेपी के स्थापना दिवस के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने प्रमुख सचिव के माध्यम से इन बीमार परिवारों के लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाई। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जिले के 45 पीड़ित परिवारों को करीब 60 लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री द्वारा दिलाई है। बता दें कि आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में गैर जनपद के लोग भी शामिल हैं। एमएलसी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी पीड़ितो को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना किया। पीड़ितों के परिजनों ने भी एमएलसी विशाल सिंह चंचल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया और इस आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इन लाभार्थियों में किरण देवी भोजपुर कटेसर चंदौली, सपना सिंह लट्ठुडीह मुहम्मदाबाद, सावित्री सिंह सिंगारपुर सैदपुर, गणेश राय निरहू का पूरा सेवराई, चंदा देवी मंझनपुर कला जखनिया, गीता कौला जखनिया, सिमा सिंह अलीपुर मदरा जखनिया, रमेश दीनापुर करण्डा सदर, विनय कुमार बरहट जखनिया, दुजखती शेरपुर मुहम्मदाबाद, श्याम बिहारी राय ददरीघाट सदर, राजेन्द्र यादव कादीपुर कासिमाबाद, भानु चौहान निंदोपुर सैदपुर, प्रतिमा देवी सिकंदरपुर करण्डा, पवन कुमार इचवल सैदपुर, अनीसा बेगम विक्रमपुर सैदपुर, उषा सराय मनिकराज जखनिया, नीलम राय सोनाड़ी मुहम्मदाबाद, कुमुज पासवान साथीपुर सदर, घूरा राजभर हरकरनपुर कासिमाबाद, त्रिभुवन यादव रसूलपुर सैदपुर, संदीप कुमार धनौता जमानिया, उर्मिला बीकापुर सदर, प्रमेन्द्र वर्मा मोहल्ला टेढ़ी बाजार सदर, रमाशंकर नादेपुर जखनिया,  अजय सिंह मनिहारी जखनिया, माला पाठक पटखौलीया सैदपुर, सुषमा राय नगसर, नेवाजू राय सेवराई, मंजू चौरसिया मोहल्ला महाजनटोली सदर, उदय प्रताप सिंह सिंगेरा कासिमाबाद, सोनम गुप्ता रामपुर बंतरा सैदपुर, सृष्टि राय सिलाइच बालापुर मुहम्मदाबाद, रीमा देवी अठहठा सेवराई, आजाद खान कुसी जमानिया, कुबेर नाथ बिंद रामगढ़ बिंदपुरा, कृष्णावती देवी तुलापट्टी सदर, अजय कुमार परसा मुहम्मदाबाद, एकता राय व जयंत राय पट्टी रेवतीपुर सेवराई, सुरेंद्र राम मलेठी धर्मागतपुर सदर, प्रभु नारायण राय सियाड़ी मुहम्मदाबाद, अश्वनी सिंह हाजीपुर बडेसर, धीरेंद्र कुशवाहा छावनी लाइन सदर, उर्मिला झोटना जखनिया, संजना कुमारी जगदीशपुर सैदपुर, सुशीला देवी पहाड़पुर सदर एवं कृष्णावती देवी तुलापट्टी सदर रही

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक ईकाई मरदह का पुनर्गठन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र जनपद-गाजीपुर के ब्लाक ईकाई-मरदह का पुनर्गठन।

धनंजय सिंह मरदह ब्लाक के बने ब्लाक अध्यक्ष।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव की सेवानिवृत्ति के पश्चात सम्मानपूर्वक की गयी विदाई।

अन्य सेवानिवृत शिक्षकों को एसोसिएशन ने किया सम्मानित।

बी आर सी मरदह सभागार में सैकड़ों शिक्षको की उपस्थिति में हुआ भव्य कार्यक्रम।

खंड शिक्षा अधिकारी मरदह दीनानाथ साहनी भी रहे उपस्थित।
गाजीपुर। शुक्रवार को बी0आर0सी0 सभागार मरदह में विशिष्ट बी0टी0सी0शिक्षक वे0 एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद ग़ाज़ीपुर ब्लॉक इकाई मरदह के तत्वधान में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए एसोसिएशन के मरदह इकाई के अध्यक्ष महेंद्र यादव व अरविंद पांडेय का सम्मान सम्मारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट बी0टी0सी0शिक्षक वे0एसोसिएशन उ0प्र0 जनपद ग़ाज़ीपुर ब्लॉक इकाई मरदह के अध्यक्ष के सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए पद पर उपस्थित शिक्षकों की सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकरिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष धनन्जय सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह,महामंत्री सुरेंद्र राम,उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर रामाधार यादव व सुमन सिंह का मनोनयन किया गया। पुनर्गठन के दौरान जनपद द्वारा नामित चुनाव पर्यवेक्षक विजयनारायन यादव एवं रामविलास कुशवाहा उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनन्त सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0दुर्गेश प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष विजयनारायन यादव महामंत्री प्रमोद उपाध्याय,सूर्यभान यादव,अशोक यादव,अनिल कुमार,संतोष कुशवाहा,सतीश सिंह,रामकुंवर यादव,एस0एन0सिंह,अनायतुल्लाह खान,अनिल कुशवाहा,कृष्णा यादव,उदय यादव,श्रवण कुमार,बिपिन सिंह,अभिमन्यू सिंह,धर्मराज, पुनीत राज,प्रवेश कुमार,सतेंद्र चौहान,तारकेश्वर हरिनाथ यादव,दिलीप विश्वकर्मा,सन्ध्या सिंह अनामिका गुप्ता,बंदना सिंह, माया सिंह, आर0एन0 यादव,डब्लू कुमार, भोला नाथ यादव,मनोज यादव,मुन्नी लॉल,वकीक यादव,नीलिमा गुप्ता,विभूति प्रसाद,उपेंद्र गौंड,जवाहर राजभर यशपाल सिंह,अरविंद कुमार,अनिता कुमारी, मातादीन पाल,रानी दुबे,अवनीश मिश्र समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश नारायण चतुर्वेदी,व संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया।

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही की मौत, एसपी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। थाना कोतवाली में तैनात आरक्षी रमन सिंह पुत्र राम नारायण सिंह निवासी गोरखपुर की 06/07 अप्रैल की मध्यरात्रि को थाना बिरनों क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका गुरुवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में ईलाज के दौरान दु:खद मृत्यु हो गई । उक्त आरक्षी के शव को गुरुवार को शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन में लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर ,प्रतिसार निरीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान, श्रद्धांजलि व कंधा देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया।

9 अप्रैल को होगा शराब के दुकानों की ई लॉटरी

गाजीपुर! जनपद की फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के प्रथम चरण की ई-लाटरी के उपरान्त अवशेष दुकानों व नवसृजित दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लाटरी पोर्टलhttps://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है, जिसकी द्वितीय चरण की ई-लाटरी दिनांक 09.04.2026 को प्रातः 11.00 बजे से रायफल क्लब, गाजीपुर में होना नियत है। उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियमावलियों के अन्तर्गत जनपद की फुटकर बिक्री दुकानों के अनुापियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति गठित है। जिसमें कलेक्टर- अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक- सदस्य, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित आबकारी विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी- सदस्य, जिला आबकारी अधिकारी- सदस्य/सचिव है।

निर्माण कार्यों को हैंडओवर करने का सीडीओ ने दिया निर्देश

गाजीपुर।  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मंगलवार को 50 लाख से अधिक की परियोजना, सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि त्वरित/आर्थिक, क्रिटिकल गैप्स, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति, विभिन्न विभागो लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किये जा रहे सड़को की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।


  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आवास विकास परिषद निर्माण खण्ड वाराणसी प्रथम, सीएनडीएस जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग गाजीपुर, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0, सिंचाई निर्माण खण्ड वाराणसी, सीएलडीएफ गाजीपुर, यूपी सिडको गाजीपुर, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 आजमगढ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2(पैकफेड), देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम गाजीपुर, लघु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 वाराणसी कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।  

समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विद्युत से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो उस दशा में प्रति सप्ताह के दिन शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में बैठक कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण करायी जाय।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जनपद मे निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है उनकी जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को  पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगंे। जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उसको सम्बन्धित विभागो को हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया।

बैठक में परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

उप निरीक्षक से निरीक्षक बने बालेन्द्र यादव, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा द्वारा उप निरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव पीएनओ नम्बर 952050825 को उपनिरीक्षक से निरीक्षक में पदोन्नति होने पर सोमवार को स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौजूद रहे।