All posts by tiwarishivpratap

नपा अध्यक्ष के साथ महिलाओं ने बाइक रैली निकाल भरी हुंकार

गाजीपुर ‌। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्मान में बुधवार को जिले भर मे महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हुंकार भरी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र के लंका मैदान से भारी संख्या में महिलाओं ने बाइक स्कूटी रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। लंका मैदान से निकली स्कूटी बाइक सवार महिलाओं ने लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज होते मिश्र बाजार तिराहा के रास्ते महुआबाग से आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में आभार धन्यवाद कर सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के उत्थान व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को जब जब अवसर मिला उसे निष्ठा व ईमानदारी से महिलाओं ने उसका सम्मान करते हुए देश की संस्कृति को गौरवान्वित किया है।


इस अवसर पर किरन सिंह, प्रीति गुप्ता, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, मीनू मौर्या, सुमन बिन्द, अनीता देवी, प्रतिभा विश्वकर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

सीबीएसई दसवीं परीक्षा में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत

सीबीएसई दसवीं परीक्षा – 2026 (प्रथम चरण) में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत

गाजीपुर। “मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की जीत! सीबीएसई दसवीं परीक्षा – 2026 के प्रथम चरण का शानदार परिणाम यह साबित करते हुए शहर के बधंवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें श्रद्धा पाण्डेय पुत्री श्री सतीश पाण्डेय ने सर्वोत्तम 96.4%, कौशिकी कश्यप पुत्री श्री निशांत सिंह ने 96.2%, मीनाक्षी राय पुत्री श्री प्रवीण कुमार राय 95.4%, आर्ची आनंद पुत्री आनंद कुमार सिन्हा 95.4%, अनुष्का पुत्री श्री शशि शेखर 94.6%, अनुष्का यादव पुत्री श्री चंद्रभान यादव 94.2%, गगनप्रीत पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह 94.2%, एंजेल सिंह पुत्री श्री राजकुमार सिंह 94.2%, और वैभवी दुबे पुत्री श्री अनिल कुमार दुबे 94.00% अंक प्राप्त किए।


विद्यालय का प्रथम चरण परिणाम आने के बाद माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि आने वाले द्वितीय एवं अंतिम चरण की बोर्ड परिक्षा में हमारे छात्र और भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश कारकून ने छात्रों को बधाई देते हुए आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारीयों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
परिक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के प्रांगण में हर्ष का माहौल रहा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। तृतीय जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल 2026 को नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिलदारनगर में सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 15 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में आयान, शिवांश, आशीष खरवार, एमडी.अदनान, अनुषा यादव, कृति कौर, अंजलि, अमिटी, साक्षी, अंशिका, विशाखा, प्रज्ञा, रिद्धि और अर्पिता शामिल रहे।


पूरी प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि के पीछे टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयार किया।

विद्यालय के निदेशक नदीम अधमी, निदेशिका मीना अधमी, प्रधानाचार्य इकराम उल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ सिद्दीकी ने सभी विजेता छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


इस कार्यक्रम में संचालन की भूमिका समन्वयक अंजलि श्रीवास्तव ने निभाया।

धूमधाम से मनाई गई शाह फ़ैज़ स्कूल में अम्बेडकर जयंती

अंबेडकर जयंती शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर डायरेक्टर नदीम अदहमी द्वारा किया गया।
विद्यालय के निदेशक नदीम अदहमी एवं निदेशिका मीना अदहमी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा (गोरखपुर) के मैनेजर इंजीनियर समीर अदहमी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान के मूल्यो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने छात्रों को एक समरस, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामउल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ सिद्दीकी, समन्वयक अंजलि सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लंका स्थित अंबेडकर उद्यान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती की पूर्व संध्या पर कल प्रातःकाल प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई तथा सायंकाल दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।


इस माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री सुमित तिवारी, जिला मंत्री किरन सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना राय, अखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, सभासदगण/प्रतिनिधि मीनू मौर्या,

अशोक मौर्या, नंदू कुशवाहा, सुनील गुप्ता, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, रूपेश सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सनी चौरसिया, दिग्विजय पासवान, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नीरज कुमार मानू, नरेंद्र गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह, नीरज पासवान, मुकेश प्रजापति, कमलेश बिंद, गौरव श्रीवास्तव, हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, सुमन बिंद, रूपक तिवारी, सुभाष चौहान, अजीत सिंह, उज्जवल दादा, शिवम राय, शशांक राय, शाश्वत सिंह, संजय चौरसिया, गोपाल जी वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर DALIMSS Sunbeam School, जखनिया के साथ-साथ डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर इंटर कॉलेज, साबिर अली प्राइवेट आईटीआई, साबिर अली गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा मदरसा मुहम्मद अली दीनी असरी दारुल उलूम, जखनिया में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


सभी संस्थानों में कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, कविता, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा शिक्षा और समानता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


DALIMSS Sunbeam School की डायरेक्टर रुबीना अली ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान विचारक, समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे, जिनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है,” और विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत तथा अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


अन्य संस्थानों के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी संस्थानों में उपस्थित लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने, समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

जीआरपी पुलिस ने शराब के साथ किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस सिटी द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 25 अदद अवैध देशी शराब बन्टी जीरा मसाला मात्रा प्रत्येक 200 मिली बरामद किया गया। अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थानाध्यक्ष सिटी ने  मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 01 से अभियुक्त विनोद सदा पुत्र शंभु सदा निवासी शेर पोस्ट शेर विजुलिया थाना वहेरी जिला दरभंगा राज्य बिहार उम्र 40 वर्ष को 25 अदद देशी शराब बन्टी जीरा मसाला मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया। बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना जीआरपी पर मु0अ0स0 07/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि बिहार मे शराब बन्दी है। यह शराब ट्रेन से बिहार मे ले जाकर उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ लेकिन आप लोगो द्वारा आज पकड़ लिया गया।गिरफ्तार करने वाले जीआरपी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव, हे0का0 नूर आलम व हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

                                                           

                                                

                          

ऐसा कोई परिवार नहीं जो मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से अछूता हो:एमएलसी चंचल

गाजीपुर। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सदर विधानसभा में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र में भ्रमण कर केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।  सदर विधानसभा के मालगोदाम रोड, सकलेनाबाद व गौतम बुद्धनगर में गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत एमएलसी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों गौतम बुद्ध नगर निवासी परमिला, देवंती, रामधारी राम, मराछि, अनिल विश्वकर्मा से सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

इस दौरान मालगोदाम रोड स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता मार्केंडेय सिंह को सम्मानित किया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार (सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास) के मूल मंत्र के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संपर्क से संबंध की नीति के तहत आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाया जा रहा है, आज ऐसा कोई परिवार नहीं है जो मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता हो।

एमएलसी ने कहा कि गांव चलो-बस्ती चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संकल्प है विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के शोषित, वंचित ,गरीब , किसान, युवा ,माताएं-बहनों को सम्मान और सशक्तिकरण देना है। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुशवाहा। कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान एमएलसी के साथ मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी,मण्डल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ,पूर्व सभाषद रूपक तिवारी,सभासद सुनील सोनी वार्ड नम्बर 23,मनोनीत सभाषाद रूपेश सिंह ,सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी,अविनाश सिंह, शशांक राय, विशाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय समागम में पहले स्थान पर रही प्रज्ञा रेंजर टीम

34 वें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समागम में प्रज्ञा रेंजर टीम रही पहले स्थान पर।

गाजीपुर। सल्तनत बहादुर पी जी कॉलेज में आयोजित विश्वविद्यालयी रोवर्स रेंजर्स समागम 2026 में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की प्रज्ञा रेंजर टीम ने प्रभारी डॉ शिखा सिंह और टीम लीडर अंकिता पांडे और रिमझिम बिंद के निर्देशन में जीत का पताका लहराई। समागम में रोवर्स की 4 टीमों और रेंजर्स की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जनपद गाजीपुर की विजेता व उपविजेता टीम क्रमशः राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग और पी जी कॉलेज गोराबाजार ने जनपद और सल्तनत बहादुर पी जी कालेज और बयालासी पी जी कॉलेज जौनपुर की रेंजर्स टीम ने जनपद जौनपुर की ओर से प्रतिभाग किया था। कुल 17 प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसमें प्रज्ञा रेंजर टीम ने एकल प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, फैशन शो, वाद विवाद और व्याख्यान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

साथ ही वर्दी, मार्चपास्ट, झांकी, लोकगीत और लोकनृत्य में टीम के परफार्मेंस को बहुत सराहा गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी ने टीम को विश्वविद्यालय चैंपियन बनने की बधाई दी और टीम की मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रज्ञा रेंजर टीम की प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने कहा टीम ने कड़ी मेहनत और लगन से यह परिणाम हासिल किया है और प्रज्ञा रेंजर्स के स्वर्णिम इतिहास में एक और जीत दर्ज की है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त रोवर्स, डॉ शिव कुमार ने छात्राओं को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी व टिप्स दिए। परिचारक तेज बहादुर व सीनियर मेट सविता, समीना और नेहा यादव की सक्रिय भूमिका रही।

पोषण पखवाड़ा के आठवें संस्करण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोषण पखवाड़ा (8वां संस्करण) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “पोषण पखवाड़ा” के 8वें संस्करण के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय, विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं में संतुलित आहार एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कार्यक्रम अधिकारी नेहा कुमारी ,गृह विज्ञान विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि कुपोषण आज भी एक गंभीर समस्या है, जिसे दूर करने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा उचित मात्रा में शामिल होने चाहिए।

“पोषण पखवाड़ा” के इस संस्करण के दौरान विभिन्न गतिविधि आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं द्वारा फोल्डर का निर्माण किया गया। स्वयंसेवकों को हरी सब्जियों, दालों, फल एवं दुग्ध उत्पादों के सेवन के महत्व के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें एनीमिया से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित आहार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को “सही पोषण – देश रोशन” का संदेश भी दिया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी तथा डॉ मनीष सोनकर का सहयोग सराहनीय रहा ।बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।