गाजीपुर। जनपद में यातायात निदेशालय उ०प्र० द्वारा जारी टोल फ्री ट्रैफिक हेल्प लाइन नम्बर 18001801490 और वाहट्स एप नम्बर 7839854683, 9454402555 गाजीपुर यातायात हेल्फ लाइन नम्बर 6389025758 को जारी किया गया है। इस पर यातायात समबन्धी समस्या, सुझाव एवं सहायता हेतु जिले की आम जनता काल कर सकती है। जनपद की यातायात पुलिस द्वारा काल कर दर्ज की गई शिकायतों का और यातायात सम्बन्धी समस्याओं के सुधार हेतु हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इसकी जानकारी यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने दी।
गाजीपुर। सुभाष नगर स्थित शाह फ़ैज पब्लिक स्कूल, सुभाष के प्राथमिक कक्षा के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस के अवसर पर ‘ करो और सीखो’ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इस प्रतियोगिता मे बच्चों ने पर्यावरण, विज्ञान और गणित विषय से सम्बधित मॉडल और चार्ट बना कर उसे बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रदर्शित करते हुए वर्णित किया। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों में रेन वाटर ‘हार्वेस्टिंग ‘ वाल्कनो ‘ सेंस ऑर्गन” पाचन तंत्र व सौर मंडल से संबंधित मॉडल उत्कृष्ट रहे। इस अवसर पर हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य तसनीम कौसर व उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय नें बच्चों द्वारा बनाए गये मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा द्वितीय के छात्रों ने सुन्दर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत करने में प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव और गणित व विज्ञान विषय के शिक्षको नें सराहनीय योगदान दिया।
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद अचानक समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के साढ़े तीन सौ समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कल शनिवार को नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में उनके द्वारा बनाए गए साढ़े तीन सौ सदस्यों ने समाजवादी पार्टी से जै किशन साहू के विधान सभा सदस्य रहने तक समाजवादी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का काम किया। आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने बताया कि 2022 के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के नगरपालिका चेयरमैन द्वारा यह गठजोड़ कर लिया गया था,वो उनको विधानसभा जिताएंगे और मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के हिसाब से सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मन मुताबिक प्रत्याशी दिया जाएगा।
जो परिणाम कल मतगणना के बाद सामने आया उसमे समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार के मतों से और ज्यादा अंतर से चुनाव हार गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जै किशन साहू जी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। कहा कि जै किशन साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा टिकट वितरण को लेकर बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट को तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मंशा को दरकिनार करते हुए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी में काम न करने की धमकी देते हुए तथा उनके द्वारा तय प्रत्याशी के न जीतने पर चपरासी तक बनने की बात कहके प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया गया। सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से प्रत्याशी देकर वर्तमान चेयरमैन की जीत सुनिश्चित कराई गई।
उन्होंने विधायक से सवाल पूछा की शरीफ राइनी के समर्थन देने के बावजूद भी भाजपा कैसे 3353 मतों से चुनाव जीत गई जबकि पिछले चुनाव में शरीफ के बसपा से लड़ने और सांसद अफजाल अंसारी के जोरदार प्रचार करने के बावजूद भी केवल मामूली अंतर के वोटों से भाजपा चुनाव जीती थी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हार सुनिश्चित थी क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध हो गया था तथा तत्कालीन D M मंगला प्रसाद ने इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी थी। पूरे शहर के नागरिक भी बदलाव चाहते थे लेकिन विधायक जैकिशन साहू और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के बीच 2022 के विधान सभा चुनाव में हुई डील की वजह से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका में फिर से पांच सालो के लिए काबिज हो गई। उन्होंने कहा कि हमसब लोग समाज की सेवा जारी रखेंगे और नगरपालिका में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे।
मौके पर इस्तीफा देने वालो में व्यापार प्रकोष्ठ के रजनीश मिश्रा, सक्रिय सदस्य इंदिवर वर्मा, मनीष पांडे, मु परवेज, सिंटू यादव, दीपक उपाध्याय, भोला रावत, विक्की वर्मा, मंगल सिंह, कमलेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, गुड्डू यादव, अनुज यादव, विशाल सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक मौर्या और शुभम श्रीवास्तव सहित आदि 350 लोगो ने इस्तीफा दिया।
गाजीपुर। जनपद के 3 नगर पालिका एवं 5 नगर पंचायतो का मतगणना शनिवार को छिटपुट घटनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। मतगणना में पूरी निष्पक्षा रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिह लगातार मतगणना स्थलो पर भ्रमणशील रहे। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने 19670 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंन्दी सपा प्रत्याशी दिनेश यादव से 3335 मतो से विजयी हुयी। दिनेश यादव को कुल 16317 मत मिले।
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी रईस ने 9825 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी संदीप गुप्ता से 2514 मतो से विजयी हुए। संदीप गुप्ता को कुल 7311 मत मिले। नगर पालिका परिषद जमानियां से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश गुप्ता ने 6291 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी अनिल से 3522 मतो से विजयी हुए। अनिल को कुल 2769 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत बहादुरगंज से सपा प्रत्याशी रेयाज अहमद नेे 4386 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी अरविन्द कुमार से 812 मतो से विजयी हुए।
अरविन्द कुमार को कुल 3534 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सैदपुर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला ने 5707 वोट पाकर सपा प्रत्याशी सरिता से 459 मतो से विजयी हुई। सरिता को कुल 5248 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सादात से सपा प्रत्याशी सुमन यादव ने 2111 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी शिवानन्द से 454 मतो से विजयी हुए। शिवानन्द को कुल 1657 मत मिले। नगर पंचायत दिलदारनगर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश कुमार जायसवाल ने 1913 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी मु0 अलिशेर से 358 मतो से विजयी हुए। मु0 अलिशेर को 1555 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत जंगीपुर से निर्दल प्रत्याशी रूकसाना ने 2334 वोट पाकर निर्दल प्रत्याशी उषा से 117 मतो से विजयी हुई। उषा को 2217 मत मिले। मतगणना के दौरान डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गाजीपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने 10 मई 2023 के क्रम में अवगत कराया है कि जनपद गाजीपुर में अवस्थित 75 गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र रिक्त हो जाने के कारण निकट भविष्य में उपरोक्त निर्वाचन क्षेत्र हेतु उप निर्वाचन कराया जाना सम्भावित है। उक्त निर्वाचन के प्रयोगार्थ प्रयुक्त होने वाले ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट की एफ0एल0सी0 का कार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (आर०टी०आई०) के परिसर स्थित सभाकक्ष में 16 मई 2023 से आयोग द्वारा निर्धारित समय पूर्वान्ह 9 बजे से प्रारम्भ रात्रि 7 तक किया जाना है। अनुरोध है कि ई०वी०एम० (बी०यू०/सी०यू०) की एफ0एल0सी0 हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय के पीछे निर्मित ई०वी०एम० गोदाम में रखी गयी मशीनों को निकाल कर एफ0एल0सी0 स्थल पर ले जाने तथा एफ0एल0सी0 स्थल आर0टी0आई0 के सभाकक्ष पर ससमय स्वयं उपस्थित होने या अपने प्रतिनिधि को उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें, ताकि आयोग के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
गाजीपुर। 2023 के नगर निकाय चुनाव का मतगणना 13 मई 2023 को पूर्वान्ह 8 बजे से मतगणना की समाप्ति तक अपने नियत स्थलो पर सम्पन्न होगा। मतगणना को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु हो रही तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतो मे बनाये मतगणना स्थलो का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद मे अष्ट शहीद इण्टर कालेज, नगर पालिका परिषद जमानियां मे तहसील जमानियां एवं नगर पालिका परिषद गाजीपुर एव नगर पंचायत जंगीपुर हेतु बनाये गये मतगणना स्थल स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीरनगर का निरीक्षण कर हो रही तैयारियो का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। पूरी निष्पक्षता के साथ पुलिस अभिरक्षा में मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया जायेगा इसके लिए पूरी तैयारिया कर ली गयी है। पूरे जनपद में 58 टेबल पर मतगणना करायी जायेगी। नगर पालिका परिषद गाजीपुर हेतु 20 टेबल, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में 8 टेबल, न0पा0प0 जमानियां मे 9 टेबल, नगर पं0 जंगीपुर में 3 टेबल, नंपं सैदपुर में 6 टेबल, न0पं0 बहादुरगंज में 5 टेबल, न0पं0 दिलदार नगर में 4 टेबल एवं नगर पंचायत सादात में 3 टेबल पर मतगणना का कार्य सम्पादित होगा।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओ का मतगणना टेबल पर प्रवेश अलग-अलग हो ताकि मतगणना एजेन्ट सीधे अपने निर्धारित गणना टैबल के सामने ही पहुचे। मतगणना पण्डाल में बैरिकेटिंग एवं मजबूत जाली की व्यवस्था रहे तथा टेबल की इतनी ही दूरी हो कि एजेन्ट को मतपत्र पर अंकित मत स्पष्ट दिखे। मतगणना स्थलो पर पर्याप्त प्रकाश हेतु विद्युत/जनरेटर की व्यवस्था रहे। गर्मी की दृष्टिगत फैन/कूलर की व्यवस्था इस प्रकार हो कि मतपत्र इधर उधर न उड़े।
मतगणना टेबल पर टेबल संख्या एवं किस वार्ड/मतदेय स्थल की मतगणना होनी है, उसका डिस्प्ले गणना अपने-अपने निर्धारित टेबल पर पहले ही पहुच जाये। मतगणना केन्द्र पर मतगणना के निगरानी हेतु सी सी टी वी कैमरा विथ रिकार्डिंग की व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा मतगणना की फिडिंग हेतु मतगणना केन्द्र पर अध्यक्ष एवं सदस्य दोनो पदो की गणना हेतु समुचित कम्प्यूटर स्कैनर प्रिन्टर मय आपरेटर की ससमय तैनाती, मतगणना केन्द्र पर इन्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था तथा पब्लिक एनाउन्समेन्ट की व्यवस्था सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया।
मतगणना केन्द्र पर मतगणना कार्मिकों, प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं हेतु कोविड हेल्प डेस्क एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी /प्रभारी अधिकारी (औषधि किट व्यवस्था) को निर्देश दिया। मौके पर समस्त सम्बन्धित रिटर्निग अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इंटरमीडिएट परिक्षा में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने लहराया अपना परचम
गाजीपुर। शहर के बंधवा पीर नगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल ने सी० बी० एस ०ई० बोर्ड 2022 बैच के इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगातार दूसरी बार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना वर्चस्व कायम रखा। इंटरमीडिएट – 2022 की परिक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें राशि तिवारी पुत्री रविकान्त तिवारी ने 96.8 फीसद अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ अजय कुमार यादव पुत्र राजकुमार सिंह यादव ने 94.2 फ़ीसदी, सौम्या नारायन पुत्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने 93.0 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। अधिकतर विद्यार्थियों का प्रदर्शन 80% – 90% के बीच रहा।
विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के बाद डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि के लिए डायरेक्टर ने टॉपर छात्रा राशि तिवारी को बधाई दिया। उन्होंने आने वाले समय में होने वाले बोर्ड की परीक्षा में और भी बेहतर परिणाम देने के प्रयास की घोषणा भी की। इस दौरान हाई स्कूल परिक्षा में भी माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों का शतप्रतिशत परिणाम रहा। जिसमें दिव्यांशु यादव पुत्र करुणा शंकर यादव ने 97.2 फीसद अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं कृष सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह ने 95.8 फ़ीसदी, सूर्यदत्त चतुर्वेदी पुत्र दुर्गादत्त चतुर्वेदी ने 93.4 फ़ीसदी, यश प्रताप सिंह पुत्र हृदय शंकर सिंह ने 93.4 फीसद, पायल कुशवाहा पुत्री साहब लाल कुशवाहा ने 92.6 फ़ीसदी, प्रिशा कुशवाहा पुत्री प्रदीप कुमार ने 92.6 फ़ीसदी, अंक प्राप्त किया। अधिकतर विद्यार्थियों का प्रदर्शन 80% – 90% के बीच रहा। विद्यालय की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद डायरेक्टर श्री मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर ने स्कूल के टॉपर छात्र दिव्यांशु यादव को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर विशेष रूप से माउंट लिट्रा जी स्कूल के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन ने भी विद्यालय के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन व शिक्षकों ने आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास का माहौल दिखा। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावक भी काफी खुश नजर आए।
गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना जमानिया पुलिस की प्रभावी पैरवी के पर 3 अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई सजा। मॉनिटरिंग सेल/थाना जमानिया पुलिस द्वारा थाना जमानिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/20 धारा 498A,304B व 3/4 दहेज प्रतिषेध से सम्बन्धित प्रकरण में 3 अभियुक्त प्रद्युम्मन तिवारी उर्फ सूरज तिवारी पुत्र यशवन्त तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर गुरूवार को न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विजयवाला देवी पत्नी यशवन्त तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया को 304 B भादवि में 7 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यसवन्त तिवारी पुत्र राजनरायन तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया के साथ उपरोक्त अभियुक्तों को 498 A भादवि में 2-2 वर्ष का सश्रम कारावास व एक-एक हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना सुहवल पुलिस की प्रभावी पैरवी के पर 1 अभियुक्त को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। मॉनिटरिंग सेल/थाना सुहवल पुलिस द्वारा थाना सुहवल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-90/11 धारा 308,323,504,506 से सम्बन्धित प्रकरण में मनोज कुमार पांडेय पुत्र गिरजा पांडेय निवासी सुहवल थाना के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर गुरूवार को को न्यायालय द्वारा धारा 308 में चार वर्ष सश्रम कारावास व 5000 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। धारा 323 में 6 माह का कारावश से दण्डित किया गया।
बेहतरीन काम करने के लिए एंबुलेंस कर्मियों का हुआ सम्मान
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने का लगातार दावा किया जाता है। इसी के क्रम में 102 एंबुलेंस जो आधी आबादी के स्वास्थ्य सुविधा के लिए उनके घर से अस्पताल और अस्पताल से उनके घरों तक पहुंचाने का काम पायलट और ईमटी के माध्यम से किया जाता है। जिसके चलते जनपद में 102 एंबुलेंस के पायलट और ईमटी के क्विक रिस्पांस के चलते कई गर्भवती का सफल डिलेवरी एंबुलेंस के अंदर भी कराया गया। बहुत सारे गर्भवती का डिलीवरी पास के स्वास्थ्य केंद्र और जिला महिला अस्पताल में भी कराया गया। सब के कार्यों को देखते हुए जनपद में 102 एंबुलेंस में बेहतर कार्य करने वाले ईमटी और पायलट व अन्य को मंडल प्रभारी सुमित कुमार दुबे और जिला प्रभारी दीपक राय और प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप चौबे के द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल स्थित कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जनपद में मौजूदा समय में 108 एंबुलेंस की संख्या 42 और 102 एंबुलेंस की संख्या 37 है। इन्हीं एंबुलेंस के माध्यम से कॉल सेंटर पर कॉल करने के बाद हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मी की सटीक सूचना पर क्विक रिस्पांस करते हुए ईमटी और पायलट बताए गए लोकेशन पर पहुंचते हैं। वहां से गर्भवती व अन्य को रेस्क्यू करते हुए पास के अस्पताल या जिला अस्पताल तक पहुंचाते हैं। ऐसे ही 102 एंबुलेंस तीन कर्मी को मंडल प्रभारी सुमित कुमार दुबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हेल्प डेस्क इंचार्ज बंदना, पायलट प्रमोद और पायलट मनोज कुमार मौर्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस तरह क सम्मान करने के पीछे मुख्य उद्देश्य शासन के द्वारा दी गई सुविधा का शत प्रतिशत लोगों को लाभ मिले। साथ ही कर्मियों के कार्यों में और गुणवत्ता आए जिससे सीख ले कर अन्य पायलट ईमटी व अन्य कर्मी बेहतर करने का कार्य करें।