All posts by tiwarishivpratap

बिना लापरवाही के अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से करें पालन:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में आगामी ग्रीष्म काल के दृष्टिगत तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने हीटवेव प्रबन्धन हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं की सुरक्षा हेतु हीट-वेव एक्शन प्लान तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन करें। गर्मी की स्थितियों के दौरान पशु प्रबन्धन पर पशुधन के किसानों के बीच जागरूकता लाने के लिये ग्राम स्तर पर क्षेत्रीय कर्मचारियों और गौपालों को सक्रिय करें। मवेशियों के लिये पीने के पानी की उचित व्यवस्था एवं पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाये। साथ ही पशु केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं का भण्डारण सुनिश्चित हो तथा पशु चिकित्सकों के माध्यम से ग्रामीणों को पशुओं की सुरक्षा एवं लू से बचाव हेतु जागरूक किया जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त शैक्षिक संस्थानों में छात्र/छात्राओं हेतु पेयजल तथा विद्यालयों में पावर सप्लाई व पंखे आदि की व्यवस्था, गर्मी को ध्यान में रखते हुये विद्यालय की समयावधि में परिवर्तन करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों व आवश्यकतानुसार सम्बन्धित ग्रामों में पानी की टंकी/टैंकरों आदि की व्यवस्था करायें। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि लू के दृष्टिगत विभाग द्वारा मुख्यालय एवं तहसीलों में स्थापित उप केन्द्रों को आवश्यक संसाधनों सहित क्रियाशील रखा जाये एवं अग्नि से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक करें।

विभिन्न क्षेत्रों में यदि आग लगने पर अग्शिमन के वाहन जाने लायक नही है तो वहां पर भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बड़े बस स्टैण्डों/टर्मिनलों पर प्राथमिक चिकित्सा, छाया एवं पेयजल की व्यवस्था, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिक सिस्टम (पंखा/एसी) का प्राथमिकता के आधार पर समुचित रखरखाव तथा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक एवं अन्य श्रमिकों के लिये गर्मी सम्बन्धित बीमारियों हेतु जागरूकता कैम्प का आयोजन करें। बाहा्र कार्याे हेतु कार्य घण्टां में परिवर्तन किये जाने हेतु नियोक्ता को निर्देशित करें। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करायें तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था तथा निर्माण कामगारों के सम्बन्ध में अन्य अनिवार्य मानकों का पालन करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, वन विभाग, मनरेगा विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्मकाल की तैयारियों एवं हीटवेव कार्य योजना के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें और दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करायें, लापरवाही कदापि न बरते। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरूण कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, ए डी पी आर ओ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री और एमएलसी ने दिव्यांगों में वितरित किया उपकरण

गाजीपुर। शुक्रवार को विकास खण्ड सैदपुर के परिसर में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को 96 ट्राई साईकिल, 1 एम आर किट एवं 3 अंध छड़ी का वितरण किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गयां।
कार्यक्रम मे मुख्य अथिति राज्य मंत्री स्वन्तत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालू, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, दिव्यांगज जन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, समाज सेवी सविता सिंह एवं महिला शक्ति केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर 20 महिलाओं को बेबी किट व तौलिया तथा मिष्ठान का वितरण किया गया।

पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई सीएचओ

आगामी क्षय रोग दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई कार्य योजना

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनपद से रवाना की गई सीएचओ

ग़ाज़ीपुर। विश्व टीबी दिवस जो प्रत्येक साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इसको लेकर जनपद में तैयारियां शुरू हो गई है। जिस के क्रम में 22 मार्च को जनपद के स्कूल कॉलेज ,मदरसा में एक्टिविटी किया गया। गुरुवार को शासन के निर्देश पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें आगामी टीबी मुक्त भारत को लेकर विभाग और शासन का क्या कार्य योजना है इसके बारे में बताया गया। वहीं देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के कार्यक्रम के लिए 33 सीएचओ को एक बस के माध्यम से वाराणसी रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में जनपद में भी विश्व टीवी दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर 24 मार्च को वाराणसी में प्रधानमंत्री के द्वारा रुद्राक्ष कन्वेंशन में आयोजित कार्यक्रम के लिए जनपद के 33 सी एच ओ वाराणसी के लिए रवाना की गई हैं। जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गाजीपुर वाराणसी चंदौली और भदोही के लोग शामिल हो रहे हैं। जो विश्व टीबी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में अब जनपद में 25 मार्च को जिला अस्पताल से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जाएगा। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय वापस पहुंचेगा। इस दौरान जनपद के ग्राम पंचायतों को 1 साल के लिए टीबी मरीज फ्री करने की कार्य योजना चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में कुल 742 मरीज पब्लिक और 97 प्राइवेट में चिन्हित किए गए हैं। जिन का इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं पिछले साल की बात करें तो 1 जनवरी 22 से 31 दिसंबर 22 तक कुल 3575 मरीज पब्लिक और 525 निजी अस्पतालों से मरीज को चयनित किया गया था। कार्यक्रम में डीटीओ मनोज सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार, डॉ के एन चौधरी सीएमएस जिला महिला अस्पताल के साथ टीबी यूनिट के कर्मचारी मौजूद रहे।

सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी गुरूवार को आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने इनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। रामधारी यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलि‌ अर्पित करते हुए कहा कि
आज देश के वर्तमान राजनैतिक दौर में जब जातिवाद और सम्प्रदायवाद चरम सीमा पर है, जब जातिवाद और साम्प्रदायिकता का नंगा नाच हो रहा हो ऐसे दौर में डा. लोहिया जी पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं। डॉ लोहिया ने जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था लेकिन आज जाति तोड़ने के बजाय जाति जोड़ने की ही मुहिम चलाने में ज्यादा लोग मशगूल हैं। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया जी सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। सामाजिक न्याय की वकालत करते हुए लोहिया जी ने”संसोपा ने बांधी गांठ -सौ में पिछड़े पांवें साठ” का नारा दिया था। इस देश के समाजवादी आंदोलन का मुख्य सार ही सामाजिक न्याय रहा है। समाजवादी आंदोलन के सभी नेताओं ने चाहे वह बड़ी जाति के रहे हो या पिछड़ी जाति के सभी ने इस देश के सभी गरीबों और पिछड़ों को विशेष सुविधा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत की थी। लोहिया जी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाय जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। डॉ लोहिया देश में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के प्रणेता थे, वह इस मुद्दे पर बेबाक राय रखते थे, स्वभाषा (हिंदी) उनके लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था, वह इसके सहारे देश के लाखों करोड़ों लोगों को हीन ग्रंथि से उबारकर उनके अन्दर स्वाभिमान भरने का सपना था।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके दिखाये गये रास्ते और उनके द्वारा दिये गये नारों को अमल में लाने पर देश की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छिनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है। मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश भयभीत हैं। लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार से मुक्ति के लिए डॉ लोहिया के रास्ते पर चल कर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे। डॉ लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे। आज राजनीति में जाति, धर्म, पूंजी, बाहुबल के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है। आज हम सभी को डॉ लोहिया जी को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, अनिल कुमार यादव, अमित ठाकुर, रणजीत यादव, मदन सिंह यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, केसरी यादव, रामनगीना यादव, आत्मा यादव, रामाशीष यादव, चन्द्रिका यादव, विजय शंकर यादव, पंकज यादव,nराजकिशोर यादव, हरवंश यादव, राम औतार शर्मा, द्वारिका यादव, कमला यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, सतिराम यादव, राजेश कुमार यादव, रमेश कुमार यादव, छन्नू यादव, राजेश गोड़, वैजू यादव आदि उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

अभियान चलाकर लोगों को करें जागरूक: डीएम

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु बुधवार को जिलाधिकारी आर्याका अखौरी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय बैठक रायफल क्लब सभागार में हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने प्राप्त विभागीय कार्ययोजनाओ की समीक्षा करते हुए समस्त विभागो को कार्ययोजना के तहत ही कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि संचारी रोग, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण जो 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित है। उन्होने कहा कि जनपद में तहसील, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को मच्छर जनित एवं संचारी रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि बच्चों को स्कूलों में लार्वा पनपने के स्रोतों की न केवल जानकारी दी जाए बल्कि उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई जाए। सभी मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में एक्टिवेट किया जाए तथा हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान में आशा-आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से भ्रमण करे। शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में फागिग व एंटीलार्वा एक्टिविटी बढाया जायें। हैंडपंप एंव अन्य जल जमाव वाले स्थलो को चिन्हित करते हुए यह सुनिश्तिच करे कि कही भी आसपास जलजमाव ना हो, वही हैंडपंप से डेढ़ मीटर दूरी तक नाली बनवाए। सुपरक्लोरिनेशन के साथ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करें।

आशा-एएनएम फील्ड में सक्रियता से काम करें। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से जनसंपर्क एवं जन जागरण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल, वातावरणीय स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अभियान की मानिटरिंग की बारीकियों को भी बताया। उन्होने निर्देश दिया कि दस्तक अभियान में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी, लक्षणों वाले व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का संपूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फॉर्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराएगी। मलेरिया विभाग के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए गत वर्ष में मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चयनित हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। उन्होने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक संपूर्ण सोच के साथ संबंधित विभागों के मध्य उचित समन्वय होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाकर मुख्य चिकित्साधिकारी को 27 मार्च तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना, उद्यान विभाग के निर्धारित उत्तरदायित्व बताएं, तथा अपेक्षित सहयोग किए जाने की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्मत उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में हुआ दुर्गा सप्तशती का पाठ


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिलों के समस्त तहसीलों व विकास खंडों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती का पाठ किए जाने थे। जिसके अनुपालन में जनपद की विभिन्न तहसीलों तथा विकास खंड स्तर पर प्रसिद्ध मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन मॉ कामाख्या मंदिर पर दुर्गा पाठ/गायन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। देवी मन्दिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु तिथिवार निर्धारित किया गया है। 23 मार्च को चकेरी धाम मन्दिर, 24 मार्च को बृढ़िया माई मन्दिर (हथिराम मठ) पर, 25 मार्च को कष्ट हारिणी देवी मन्दिर करीमृद्दीनपुर में, 26 मार्च को काली मन्दिर हरिहरपुर में, 27 मार्च को चण्डी माता मन्दिर ढ़ढनी में, 28 मार्च को सामिया माई मन्दिर करण्डा में एवं 29 मार्च व 30 मार्च तक राम जानकी मन्दिर लंका मैदान में रामायण पाठ का अयोजिन किया जायेगा। इस मौके पर मॉ कामाख्या देवी मन्दिर गहमर में पूजा अर्चना किया तथा सभी को धर्म से जुड़े रहने व धर्म के मार्ग पर चलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

किसी भी समय हो सकता है अचानक निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त औषधि विक्रेता/वितरक को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किये गये एक युद्ध नशे के विरूद्ध के अन्तर्गत बच्चों को मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रखने हेतु विद्यालयों कार्यालायों, शैक्षिक संस्थाओं (जैसे कोचिंग सेन्टर, इन्स्टीटयूशन, छात्रावास, प्रशिक्षण केन्द्र एवं उद्यान आदि) पर मादक पदार्थो, मदिरा, बीड़ी, सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादन की विक्री रोके जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी ने सभी को आदेशित किया है कि अपने प्रतिष्ठान के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। बिना अधिकृत चिकित्सक के आदेश के किसी व्यक्ति/बच्चों को प्रतिबन्धित मादक, औषधि का विक्रय न किया जाय। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। सी0सी0टीवी कैमरे की फुटेज का जनपदीय औषधि नियंत्रण प्राधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इस आदेश का अनुपालन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित औषधि विक्रेता/वितरकों के विरूद्ध नियमानुसार प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

दर्जनों लोगों को मिला रोजगार

गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में विधान सभा सदर के अन्तर्गत राजीकीय आई0टी0आई0 के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं बी0एस0बी0 डिजीटल, अलायंस गो स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, ए0जी0 इण्टरप्राइजेज, पीपल ट्री ऑनलाइन, मीरजापुर, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा द्वारा ब्रान्च मैनेजर, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 228 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 58 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 120 अभ्यर्थियों का वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी। जिसमें से 82 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये। जिसमें से 38 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।

चेकिंग के दौरान 7 लाख 56 हजार किया गया वसूल

विद्युत चोरी में 19 पर एफआईआर, बकाया पर दर्जनों लोगो की कटी केबिल और चेकिंग के दौरान 7 लाख 56 हजार किया गया वसूल।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय आमघाट के अंतर्गत शहर क्षेत्र के मोहल्ला झींगुर पट्टी, तुलसिया का पुल, मिश्रवालिया, चंदनवाहा, खजुरिया और मोहम्मदपुर चट्टी में अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह एवम सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बिजिलेंस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 66 घरों को चेक किया गया। 19 लोग अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गए। सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वही 10 हजार से उपर के 21 बकायेदारों का लाइट केबल पोल से खोल दिया गया है तथा 26 लोगो से बकाया बिल 7 लाख 56 हजार वसूल कर जमा कराया गया। अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह ने बताया कि जिनकी भी बकाए पर केबिल पोल से खोली गई है अगर बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए बगैर केबिल पुनः पोल से उपभोक्ता जोड़ा तो उसके उपर विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका भी बिल 10 हजार से उपर का बकाया है वे लोग यथाशीघ्र अपने बिलो का भुगतान कर दे एवम जो भी अभी तक कनेक्शन नही लिया है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर अपना आवेदन करके सरल तरीके से विद्युत कनेक्शन ले ले। कोई भी उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे नही तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम मुख्य रूप से अवर अभियंता अमित गुप्ता सहित समस्त मीटर रीडर, संविदा कर्मी, डिस्कनेक्शन गैंग उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

एनीमिया को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साप्ताहिक आयरन संपूर्ण कार्यक्रम का प्रशिक्षण ब्लाक मरदह के सभागार में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सोमवार को दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि एनीमिया एक प्रमुख जन समस्या है। जिसका मुख्य कारण अल्प पोषण और खानपान में आयरन तत्वों की कमी होना है। उत्तर प्रदेश सरकार किशोर किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड का कार्यक्रम क्रियान्वित कर रही है। इसमें आयरन गोलियों का प्रबंधन तथा किशोरावस्था में एनीमिया से बचाव के लिए उपयुक्त आयरन एवं प्रोटीन की समुचित मात्रा वाले खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जी, अंकुरित आहार दाले, गुड़, भुना चना, दूध, अंडे को आहार में शामिल करना है।

प्रचुर मात्रा में आयरन युक्त आहार का सेवन करने के साथ-साथ आयरन की गोली लेना भी अति आवश्यक है। प्रशिक्षण के उपरांत उपस्थित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य शैलेश के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गयाप्रमाण पत्र वितरण के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है जो स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक क्षमता को भी विपरीत रूप से प्रभावित करती है यह विश्व में सबसे अधिक पाए जाने वाले पोषण संबंधी कमियों में से एक है कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश सिंह, मुख्य सेविका रमापति गुप्ता, कुमारी देवी, कान्ति देवी, रमामति के अलावा सैकड़ों आँगनवाड़ी कार्यकर्त्री उपस्थित थी।