गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम 8 बजे दो पक्षों में ताजिया उठाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसपर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली एक युवक के पेट में लगी जबकि दो युवक पैर में छर्रे लगने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पेट में गोली लगने से घायल युवक की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी रोहन पी बोत्रे ने घटना की जानकारी ली।
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मंगलवार को ताजिया उठाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में अशफाक हुसैन (40) के पेट में गोली लगी। जबकि शादाब आलम और आदिब के पैर और हाथ में छर्रे लगे। उन्होंने बताया कि सबको जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है। लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक अशफाक हुसैन को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। इस मामले में आरोपियों को चिन्हित कर दबोचने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
All posts by tiwarishivpratap
इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के खिलाफ विरोध
गाजीपुर। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में रखे जा रहे इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के आह्वान पर समस्त विद्युत कर्मी और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा के द्वारा सुबह 10 बजे से ही अंधऊ पावर हाउस पर विरोध सभा किया गया। जिसमें जिले के समस्त अवर अभियंता और प्रोन्नात अभियंता द्वारा प्रतिभाग किया गया। जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष रोहित कुमार द्वारा बताया गया है कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के द्वारा केंद्र सरकार बिजली के क्षेत्र को निजी करण करना चाहती है, जिससे बिजली वितरण क्षेत्र में अनेक कंपनियों को फ्रेंचाइजी दी जाएगी और इनके द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जाएगा। किसानों को और गरीब उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली की सब्सिडी खत्म हो जाएगी और निजी कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदने के लिए बाध्य किया जायेगा। इंजीनियर संगठन के जनपद सचिव सौरव कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि इस बिल के द्वारा सरकार बिजली वितरण के क्षेत्र को प्राइवेटाइजेशन करना चाहती है। बताया कि जिस प्रकार से मोबाइल के क्षेत्र में जियो कंपनी के द्वारा शुरुआत में उपभोक्ताओं को फ्री में व सस्ती डाटा का लालच देकर उपभोक्ताओं को जोड़ा गया। इसी प्रकार से बिजली का बिल भी निजी कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाया जाएगा, जो कि ना ही विद्युत कर्मी के हित में है और ना ही विद्युत उपभोक्ताओं के हित में है। विरोध सभा के दौरान जिले के समस्त विद्युत कर्मियों द्वारा एक स्वर में अमेंडमेंट बिल 2022 का विरोध किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा उक्त अमेंडमेंट बिल 2022 वापस नहीं किया गया तो केंद्र के निर्देशानुसार आगे बृहद रूप में आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध सभा में इंजीनियर तपस कुमार, मिथिलेश यादव, हर्षित राय, नीरज सोनी, गुड्डू चौहान, इंजीनियर रामप्रवेश, इंद्रजीत, शशिकांत, जय, कुलदीप, नैयर, ट्रांसमिशन रमेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, शहर जेई अविनाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, प्रमोद कुमार, चित्रसेन प्रसाद, एसडीओ सैदपुर व एसडीओ संतोष चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सन इंफोटेक का हुआ भव्य शुभारंभ, अब सभी विदेशी ब्रांड अब एक छत के नीचे उपलब्ध
सन इंफोटेक का हुआ भव्य शुभारंभ, सभी विदेशी ब्रांड अब गाजीपुर में उपलब्ध
गाजीपुर। जनपद के कचहरी रोड स्थित सन इंफोटेक कंप्यूटर शो रूम का भव्य उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को फीता काट कर किया गया। फर्म के प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि सन इन्फोटेक जनपद की सबसे पुरानी एवं विश्वसनीय कंप्यूटर फर्म है, जिसकी एक और शाखा का उद्घाटन किया गया है। यहां सभी प्रकार के लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर व सीसीटीवी कैमरा आदि की बिक्री के साथ-साथ उनकी रिपेयरिंग का भी कार्य बखूबी किया जाता है। सन इन्फोटेक की यह सफलता का 18 वां वर्ष है। उद्घाटन के दौरान प्रशांत राय, प्रिंस, धीरज कुमार, अजय राय, अंकुर साहू, धर्मेंद्र सिंह तुलसी, इमरान खान, विवेक कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, इंदिवर वर्मा, मनोज सिंह व शिव कुमार कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा लेकर निकल पड़े डीएम और एसपी
गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ सोमवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एम पी सिंह एंव पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में लुर्दस कॉन्वेट बालिका इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, शाह फैज पब्लिक स्कूल, आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग, एम ए एच इण्टर कालेज, डी ए वी इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज एवं अन्य विद्यालय, एन सी सी, स्काउट गाईड के छात्र-छात्राओ एंव नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश में दिखे। तिरंगा रैली नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए सकलेनाबाद, लंका के रास्ते, सांसद त्रिमुहानी होते हुए कलेक्टेªट तिराहा से शास्त्री नगर होते हुए डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन चौराहा से नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुची। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में जिलाधिकारी ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ झण्डा ऊचॉ रहे हमारा‘ नारो के साथ उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं आम नागरिको में देश भक्ति भावना के प्रति जोश भरते हुए कहा कि इस नारे को हमेशा याद रखना है तथा आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करना है। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। ‘तू मेरा करमा‘ तू मेरा धरमा‘ तू मेरा अभिमान है, ‘ऐ वतन महबूब मेरे ‘तुझ पे दिल कुरबान है,। हम जिएंगे और मरेगें, ऐ वतन तेरे लिए, ‘दिल दिया है‘ ‘जां भी देगे ‘ऐ वतन तेरे लिए, जैसे देश भक्ति गीत के शब्दों से छात्र-छात्राओ में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर अपने परिवार के लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे। पुलिस अधीक्षक ने भारत माता के जय के नारो के उद्घोष के साथ छात्र-छात्राओ का देश के प्रति राष्ट्र भक्ति देखकर उन को सलाम करते हुए कहा कि आज आपने पैदल ही इतनी बड़ी दूरी बिना थके, बिना रूके एवं बिना इस तिरंगे को झुकाये यहां तक पूरी की है, वह काबिले तारीफ है। इसी जज्बे के साथ आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ इसी उत्साह के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन से पूर्व नेहरू स्टेडियम गोराबाजार का पूरा प्रांगण राष्ट्रगान से गूॅज उठा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षण अशोक नाथ तिवारी, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, परियोजना निदेशक , जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीडा अधिकारी जवाहर यादव, एवं जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द प्रसाद ने किया।
आमरण अनशन कर रहे छात्रों के मांगों के आगे झुका विश्वविद्यालय
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क छात्रों को वापस कराने व जिले में विस्तार पटल सहित प्रमुख मांगों को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर आठ दिन के धरना के बाद तीसरे दिन भी छात्रों ने आमरण अनशन जारी रखा। इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्रनेता प्रवीण पाण्डेय की रविवार को तबियत बिगडने पर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही देर शाम को अनशन स्थल पर पीजी कालेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ दिनेश सिंह के साथ कालेज प्रशासन ने प्रबंधक अजीत सिंह के साथ कुलपति प्रो निर्मला मौर्य से पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय से टेलीफोन वार्ता कराकर सारी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। जिसपर दीपक उपाध्याय ने एक महीने के लिए अनशन को स्थगित कर दिया है। इस दौरान कालेज प्रशासन ने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय को जूस पीलाकर अनशन स्थगित कराया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि कालेज प्रशासन द्वारा कालेज प्रबंधक अजीत सिंह व जौनपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्य से टेलीफोन वार्ता के पश्चात् मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के ठोस आश्वासन सहित मेरे नेतृत्व में छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल को जौनपुर विश्वविद्यालय बुलायें जाने का पत्र मिलने पर छात्रों ने एक महीने का विश्वविद्यालय प्रशासन को समय देते हुए धरना स्थगित कर दिया है। श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख मांगों में अतिरिक्त शुल्क वापसी, जौनपुर विश्वविद्यालय का एक विस्तार पटल गाजीपुर में खोलने कि मांग, छात्रों को द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने कि तिथि बढ़ाने, छात्रों को फार्म भरने हेतु पर्याप्त समय देंने, विलम्ब शुल्क व इम्प्रूवमेंट फार्म कि फीस आधी कम करने और परीक्षाफल में विश्वविद्यालय द्वारा त्रुटियों को शीघ्र ठीक करने की मांग सहित पीजी कॉलेज में पठन-पाठन में पर्याप्त समय के लिए परीक्षा सेंटर कम डालने की मांग सहित प्रमुख मांग है। कुलपति द्वारा सभी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के आश्वासन पर सभी अनशनरत् छात्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। दीपक उपाध्याय ने कहा कि ये सभी छात्रों के संघर्ष की जीत है और इसका सारा श्रेय छात्रों को दिया। इस मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता डॉ समीर सिंह, सिद्धांत सिंह करन सहित आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में विकास खरवार, प्रवीण पाण्डेय, दीपक उपाध्याय, प्रवीण विश्वकर्मा, दीपक कुमार, प्रवीण विश्वकर्मा, रविकांत यादव, अनिल कुमार, राहुल कुमार, यादोवेन्द्र यादव, रितिक पाण्डेय व आशीष यादव सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री करेंगे पदयात्रा को रवाना
गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी की पत्रकार वार्ता पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं विधायक जै किशन साहू ने संयुक्त रूप से पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कल 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर युवा नेता अभिषेक यादव की अगुवाई में देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा का शुभारंभ सरजू पांडे पार्क से पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस पदयात्रा को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को आलमपट्टी जाकर समाप्त होगी जहां पदयात्री रात्रि विश्राम कर आगे के लिए रवाना होंगे। यह पदयात्रा जनपद के सभी विधानसभाओं से होते हुए 25 अगस्त को बलिया जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा के झूठ , वादाखिलाफी और फैलाये जा रहे राष्ट्रवाद के पाखंड का पर्दाफाश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की लगातार साजिश रच रही है। लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। इस पदयात्रा के प्रथम चरण की समाप्ति 27 अक्टूबर को वाराणसी में होगी उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। इस पदयात्रा के माध्यम से पदयात्री पार्टी की रीतियों नीतियों एवं अखिलेश यादव के संदेश को भी जनता को बताने का काम करेंगे। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव, विभा पाल, रामवचन यादव, सदानंद यादव, विवेक सिंह शम्मी, संतोष यादव, निजामुद्दीन खां, रामाशीष यादव, अशोक यादव व पारस यादव आदि उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री ने किया बूस्टर डोज का शुभारंभ
गाजीपुर। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराया गया है। निशुल्क बुस्टर डोज वैक्सीनेशन के विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व मे जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज में निशुल्क कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज कैंप का पूर्व मंत्री डॉ संगीता बलवंत ने फीता काटकर उद्घाटन किया और बूस्टर डोज लगवाया। उद्घाटन करते हुए डॉक्टर संगीता बलवंत ने सभी लोगों को जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराने के लिए अपील की।जिससे कि लोग इस महामारी से लड़ सके। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भानू जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ,विनोद चौरसिया,अनिल जायसवाल,प्रधान नंदू पासी ,अमित सिंह ,विकास ,अमित चौरसिया हैप्पी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.एवं कर्मचारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।
संस्था के अधिकारियों को मंत्री ने दी चेतावनी, कहा……
गाजीपुर। जनपद के आंकुशपुर मे स्थापित हो रहे कृषि विज्ञान केन्द्र का संचालन आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय करेगा। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कृषि की नई प्रजाति और नये तकनीकी से कृषि उत्पाद पैदा करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह बात उ प्र सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को मुहम्मदाबाद के रास्ते वाराणसी जाते समय निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों, महिलाओं की आमदनी कैसे बढे इसकी पुरी व्यवस्था कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। किसानों को नये प्रकार के वैज्ञानिक खेती के नये तकनीकी का प्रदर्शन कर लोगों को पुरी तरह से कृषि आधारित कार्यों बागवानी, पशुपालन तथा सब्जी उत्पादन से सक्षम बनाएंगे। हाई टेक नर्सरी लगाई जाएगी जहाँ से सस्ते दर पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र के निर्माण के धीमी गति पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी भी दी तथा आस पास के किसानों की समस्याओं को सुना तथा वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव, नन्दगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,मुरली कुशवाहा,तेजबहादुर सिंह, लल्लन शर्मा, उदय प्रताप सिंह,मनोज कुशवाहा, अजय बिंद, अरविन्द सिंह,अनुप बिंद,उषा देवी,राकेश कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
जिला जेल पहुंची सचिव, दी बंदियों को जानकारी
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार में जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा शिविर का आयोजन कर जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1177 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1039 पुरूष, 42 महिला बंदियों के साथ कुल 2 बच्चे निरूद्ध है व 96 अल्पवयस्क है। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को सुबह का नाश्ता-चना, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, बैगन), शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, कद्दू चौलाई) दी जाती है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप करापाल कमलचन्द उपस्थित रहे।
शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश, कहा….
गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी.बोत्रे की उपस्थिति में शनिवार को मोहर्रम, रक्षाबन्धन, त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने के लिए पुलिस लाईन सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों से कहा की मोहर्रम का त्यौहार एवं जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हुए निकाला जाए। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जुलूस के मार्गाे अन्य स्थानों पर साफ सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के मार्ग में यदि कोई विद्युत के तार जर्जर व नीचे हो तो उनको तत्काल ठीक कराया जाए तथा मार्गो में यातायात की समुचित व्यवस्था कराए जाने के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि त्यौहार में कोई भी कोई भी नई परम्परा न लागू की जायेगी, न ही कोई नये स्थानो से जुलूस निकाला जायेगा, और न ही कोई अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में भाग लेगा। परंपरागत जुलूस ही निर्धारित स्थानों से निकाले जायेगे। उन्होंने जुलूस के रूट का निरीक्षण भी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को करने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिटी गोपी नाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर डी चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा शान्ति समिति के सदस्यगण , एवं जनपद के विभिन्न्न क्षेत्रो से आये विभिन्न धर्माे के धर्मगुरू उपस्थित थे।