All posts by tiwarishivpratap

सपना सिंह के प्रयास से राहगीरों को मिली राहत

गाजीपुर। तपती दोपहरी एवं चिलचिलाती धुप में कचहरी एवं विभिन्न कार्यालयों में आए आम लोगों तथा आस पास के लोगों को शीतल जल से प्यास बुझाने की व्यवस्था जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रयास से कचहरी पर वाटर कूलर लगाया गया। सपना सिंह के अनुरोध पर शनिवार को एचएसबीसी बैंक के सामाजिक दायित्व निधि से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के द्वार पर वाटर कूलर लगाई गई।

इस वाटर कूलर का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने शीलापट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह वाटर कूलर अपने विभिन्न कार्यो से कचहरी आए जनपद वासियों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए फरियादियों और यहां तैनात कर्मचारियों आदि के पीने के पानी की जरूरत को पूरा करेगा।


इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, राजीव चतुर्वेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर उपस्थित थे।

सावधान रहें, यहां पनपता है डेंगू का मच्छर: सीएमओ डॉ सुनील पाण्डेय

सावधान रहें, रुके और साफ़ पानी में ही पनपता है डेंगू का मच्छर – सीएमओ डॉ सुनील पाण्डेय
• राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ कार्यालय समेत सीएचसी – पीएचसी पर आयोजित हुए कार्यक्रम एवं नाइट ब्लड सर्वे अभियान से पूर्व एलटी एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को जनपद मुख्यालय पर किया गया प्रशिक्षित
• डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जानकारी एवं जागरूकता भी बेहद जरूरी


गाज़ीपुर। डेंगू, एडीज़ मादा मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। इसलिए आवश्यक है कि घरों में मौजूद कूलर, गमले के नीचे जमा पानी, टायरों, छत और खाली पत्रों में जमा हुए पानी को हर हफ्ते खाली करें, जिससे मच्छर का लार्वा न पनप सके। समय पर जांच और उपचार कराने से डेंगू पूरी तरह ठीक हो सकता है। लापरवाही करने से यह गंभीर रूप ले सकता है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील पाण्डेय का। वह राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी में बोल रहे थे।


सीएमओ ने कहा कि इस वर्ष डेंगू दिवस की थीम ‘’देखें, साफ करें, ढके : डेंगू को हराने के उपाय करें” रखी गई है। इसके लिए डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों में जागरूकता लायी जाए। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा रोकथाम के लिए “क्या करें और क्या न करें” के बारे में बताया जाए। घर व आसपास कहीं भी जल जमाव न होने दें। डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने अभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि तालाब और नालियों की नियमित सफाई के लिए, फॉगिंग-छिड़काव की व्यवस्था कराने के लिए, संक्रमण और प्रदूषण की उत्तरदायी खुली नालियों को ढक कर रखें। नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में पेयजल स्रोतों एवं संसाधनों से शौचालयों के सीवर को उचित दूरी पर स्थापित करें। इस कार्य को पूरा करने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी, नगर विकास और पंचायती राज विभाग का सहयोग लें।


कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि डेंगू, वायरल और मच्छर जनित रोग है। इससे ग्रसित मरीजों का बदन टूटता है और अधिक दर्द होता है। डेंगू बुख़ार के कुछ लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते तथा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल होता है। डेंगू का एक लक्षण रक्तस्रावी बुख़ार भी है जिसके कारण रक्त ले जाने वाली नलिकाओं में रक्तस्राव या रिसाव होता है जिससे प्लेटलेट्स का स्तर कम धीरे-धीरे कम होने लगता है। दूसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम है, जिससे खतरनाक रूप से निम्न रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) होता है। इस प्रकार के कोई भी लक्षण दिखते ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर सम्पूर्ण इलाज कराएं। जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल में जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय पर सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के एलटी एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को दिनांक 19 से 24 में 2025 तक मनाए जाने वाले नाइट ब्लड सर्वे अभियान हेतु कार्यक्रम संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस मौके अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में सोते समय किसान प्रेम प्रकाश राय (60) वर्ष की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, सादात पुलिस और सीओ सैदपुर के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। प्रेमप्रकाश राय (मृतक) पुत्र स्व. बनारसी राय उम्र 60 वर्ष अपने दरवाजे पर रोज की तरह सो रहे थे कि रात में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी प्रतिमा राय ने बताया की जब सुबह मैं आई अपने पति को जगाने के लिए तो वह उठे नहीं। आसपास में काफ़ी खून फैला हुआ था जिसको देखकर घबड़ा गई। शोर मचाने पर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक को गोली लगी है। यह देख लोगों ने थाना सादात को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सादात वागिस विक्रम सिंह एवं एस पी सिटी ज्ञानेंद्र फ़ोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि शैलेन्द्र राय उर्फ़ पीयूष राय पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में समर कैंप का हुआ आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया, गाज़ीपुर में समर कैंप का शानदार आयोजन

बच्चों ने नॉन-फायर फूड स्टॉल लगाए, रेन डांस का लिया भरपूर आनंद

गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए समर कैंप का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। शुक्रवार को मैनेजर आमिर अली ने फीता काटकर समर कैम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चों ने कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

बच्चों द्वारा लगाए गए नॉन-फायर फूड स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने बिना आग के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपने कौशल का परिचय दिया।शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की खूब सराहना की।

समर कैंप की सबसे रोमांचक गतिविधि रही रेन डांस, जिसमें बच्चों ने पानी की फुहारों के बीच संगीत की धुन पर थिरक कर भरपूर मस्ती की। इसके अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, योग, गेम्स और डांस जैसी कई गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गज़ाला सलीम ने कहा कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में मैनेजर आमिर अली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया।

3 दिन के अंदर लाइटों को करें ठीक:डीएम


गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में  जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक के दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुूमतियॉ, अनापतित्तयॉ, पंजीयन, लाइसेन्स आदि की जानकारी ली गयी जिसमें विभागो में श्रम विभाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एम0एस0एम0ई विभाग, कृषि विभाग, अग्नि शमन विभाग, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लि0, विद्युत सुरक्षा निदेशालय एवं राजस्व विभागों की समीक्षा की तथा उनके लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली गयी।


     वीर अब्दुल शहीद सेतु पर लगायी गयी सभी लाइट की खराबी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पी0डी0 एन0एच0आई को निर्देशित किया कि 03 दिवस के अन्दर सभी स्थानों पर लाइट ठीक कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय अन्यथा अगली बैठक में शिकायत आने पर तत्काल विभागयी कार्यवाही किया जायेगा। बैठक मंे उपस्थित मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दु परिषद्, वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि नन्दगंज बाजार में रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकान एवं ठेला वाले ठेला लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न कर देते है, जिससे 2-2 घंटों तक यातातात जाम लगा रहता है। जिसपर अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एस0डी0एम0 एवं सी0ओ0 के साथ व्यापार मण्डल एवं उद्यमी के साथ बैठक करते हुए, आगे बढे़ हुए दुकानदारों को पीछे करते हुए ठेला लगाने के स्थान को सुनिश्चित किया जायेगा।


          ए0के0 दुबे, लघु उद्योग भारती संरक्षक के निजी भूखण्ड मुगलानीचक में जल-जमाव के सम्बन्ध में अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, गाजीपुर को निर्देश दिया गया था कि पहले भूखण्ड में पानी जाने से रोका जाय, इसके बाद नाली बनाने की कार्यवाही करें। जिसके क्रम में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, गाजीपुर निस्तारण हेतु 15वॉ वित्त आयोग के अन्तर्गत बुजुर्गा रोड पर रेलवे क्रासिंग से माधव सरस्वती विद्या मंदिर तक बाएं तरफ ढ़क्कनयुक्त आर0सी0सी0 नाला निर्माण हेतु रू0 15.39 लाख का स्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट स्वीकृति मा0 बोर्ड द्वारा दिनांक 13.05.2025 को स्वीकृत कर दिया गया है। जिसे माह जून के अन्त तक पूर्ण करा दिया जायेगा।


अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थित न होने पर निर्देश दिया गया कि प्रबन्ध निदेशक को पत्र प्रेषित करते हुए जनपद में किसी एक अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया जाय, जो सभी अधिशासी अभियंता से सूचना एकत्र करके बैठक में प्रतिभाग करेंगे। नगर पालिका परिषद्, गाजीपुर मंे टेलीफोन के निष्प्रयोज्य खम्भों को हटाये जाने के सम्बन्ध में कोई कार्यवाही न होने पर अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि डी0जी0एम0, भारतीय संचार निगम लि0, गाजीपुर को एक अन्तिम पत्र प्रेषित किया जाय, यदि इस पत्र के अनुपालन में खम्भे को नही हटाया जाता है, तो अधिशासी अधिकारी स्वयं निष्प्रयोज्य खम्भे को हटाना सुनिश्चित करेगीं। बैठक में विधायक सदर जैकिशुन साहू, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, ए०के० दुबे, श्री प्रकाश केशरी उर्फ गुड्डू केशरी जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती संरक्षक, बशिष्ट सिंह यादव वाइस चेयर मैन, आई0आई0ए0 वाराणसी मण्डल, मुकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दु परिषद, जनपद में उद्यमी उपस्थित रहे।

कर्नल सोफिया पर मंत्री का अशोभनीय बयान, कांग्रेस ने फूंका पुतला

कर्नल सोफिया पर मध्य प्रदेश के मंत्री का अशोभनीय बयान, कांग्रेस ने कहा नारी एवं सेना के साथ देश का अपमान।

जिला कांग्रेस ने जखनियां तहसील में प्रदर्शन के दौरान मंत्री का फूंका पुतला और जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुनील राम भी रहे मौजूद।

गाज़ीपुर। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विजय शाह के अशोभनीय बयान पर जनपद में कांग्रेस हमलावर रही! हर जगह विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर और जखनियां तहसील पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कांग्रेस कमेटी ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष सुनील राम दोनों जगह मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जबकि जखनियां तहसील पर ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह की अगुवाई में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर एवं पुतला फुक कर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने देश की बेटी पर जो टिप्पणी की है वो अशोभनीय और लज्जित करने वाली है, इससे देश के साथ नारी समाज और सेना का अपमान हुआ है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति से उक्त मंत्री पर कार्यवाही की मांग करते हुए उसे तत्काल मंत्रि पद से हटाने की मांग की है।


वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति जो मंत्री पद पर हैं उसको सोच-समझकर बोलना चाहिए, ऐसे व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से हटाकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। वही पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ गाजीपुर की जखनियां तहसील पर जिला कांग्रेस पार्टी ने एमपी के मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और इस्तीफे की मांग कर रही है। उसे तुरंत हटाया जाए नहीं तो ये विरोध प्रदर्शन सड़क से सदन तक चलेगा। इस अवसर पर मारकंडेय सिंह, राजेश गुप्ता, हामिद अली, महबूब निशा, सतिराम सिंह, बृजेश कुमार गौतम, अरविंद मिश्रा, कृष्णानंद तिवारी, महेश राम, आलोक यादव, अखिलेश यादव, राशिद, देवेंद्र सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, इस्लाम रईस, गयासुद्दीन अंसारी, जावेद, राममिलन चौहान, अरुण लाल, राजेंद्र पांडे, राम आधार गिरी, केवल गिरी, चंद्रशेखर कुमार, चंद्रभान सिंह, चंद्रभान सिंह, मनीष राय, ओमप्रकाश पांडे, राजेश उपाध्याय, पारस उपाध्याय, शबीहूल, अखिलेश यादव, जेपी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ओवरब्रीज पर हो रही दुघर्टना को रोकने के लिए लगाया जाए साइडर:अभिनव सिंह

रौजा ओवरब्रीज पर हो रही दुघर्टना को रोकने के लिए लगाया जाए साइडर

गाजीपुर। गुरुवार को सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी के नाम पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस दौरान अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन के दौरान कई घटनाए हो चुकी है। जिसको देखते हुए ब्रिज के दोनो साइड में साइडर जाली की परम आवश्यकता है। वीगत दिनों कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। ऐसी घटनाए बार बार होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो तरफ साइडर की सुरक्षा आवश्यक है।


इस मौके पर अलका अग्रवाल, संजय यादव, संतोष अग्रवाल, रजनीश मिश्रा, रामबिलास यादव, विक्की यादव, मोहन रावत, गुड्डू राम आदि उपस्थित रहे

लावारिस बच्ची को पुलिस ने पहुंचाया परिजनों के पास

लावारिस बच्ची को पुलिस ने मिलाया परिजनों से,लोगों ने पुलिस की सराहना
गाजीपुर। मंगलवार के दिन एक चार वर्षीय बालिका नगर में लावारीस हालत में घूमती हुई पाई गई!नगरवासीयो ने उसकी पहचान आस पास के लोगों सहित सोशल मिडिया के माध्यम से कराया ताकी बालिका अपने परिजनों तक पहुच जाए जब काफी देर तक बालिका को कोई लेने नहीं आया तब लोगों ने इसकी सूचना जंगीपुर पुलिस को दिया!जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने त्वरित कराई कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों की तलाश में जुट गए!


पुलिस की तत्परता काम आई और बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओडासन गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्री आकृती यादव उम्र (8वर्ष) बुधवार के दिन अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी और कैसे जंगीपुर तक पहुच गई उसे खुद पता नहीं चला!
थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक कुमार तिवारी की सतर्कता व मानवी संवेदना रंग लाई जिसके कारण मात्र एक घंटे के अंदर खोई हुई बालिका की मां रेखा यादव पुलिस तक पहुची और पुलिस ने खोई हुई बच्ची को उसकी मां की गोद में शौप दिया! बेटी को सकुशल पाकर मां सहित परिजनों की आंखें नम हो गई उन्होंने इसके लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया!

फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित किया गया एक दिवसीय सेमिनार

SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर आयोजित की एक दिवसीय सेमिनार


गाजीपुर। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड फतेहुल्लाहपुर में चल रहे पी० जी० कॉलेज के बी०एस-सी०(कृषि) VII सेमेस्टर के छात्रों के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (Rural Agricultural Work Experience-RAWE) के अन्तर्गत “फसल अवशेष प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कृषि विषय के छात्रों एवं किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना एवं इसके वैकल्पिक और लाभकारी उपायों से अवगत कराना था। सेमिनार की शुरुआत कंपनी के प्रबंधक श्री प्रिंस गक्खर के स्वागत भाषण से हुई।

उन्होंने कहा “पराली जलाने की परंपरा अब हमारे पर्यावरण और कृषि भूमि के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड, किसानों के साथ मिलकर इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में पी जी कॉलेज गाजीपुर के प्रोफेसर डॉ० जी० सिंह ने हैप्पी सीडर और सुपर स्ट्रॉ प्रबंधन प्रणाली, बायोएंजाइम्स, कम्पोस्टिंग तकनीक और बायोचार निर्माण जैसे नवाचारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि पराली जलाने से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन और स्वास्थ्य पर इसके खतरनाक प्रभाव पड़ते है।

कंपनी के एच० आर० हिमांक यादव ने पराली के वैकल्पिक प्रबंधन विधियों की व्यवहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फसल अवशेषों धान की भूसी, पराली, सरसों की तूड़ी,गन्ने की पत्तियों, गन्ने की खोई को ईंधन के रूप में प्रयोग करके स्टीम तैयार की जाती है जिसका उपयोग टरबाइन के द्वारा बिजली उत्पादन हेतु किया जाता है जो बहुत ही सस्ती तकनीक है। स्थानीय किसान प्रतिनिधि श्री छोटेलाल ने पराली से जैविक खाद बनाने के अपने सफल अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महिपाल सिंह भोज ने छात्रों को पराली प्रबंधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी, और तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गई।

सेमिनार के समापन पर उपस्थित छात्र छात्राओं ने पराली न जलाने की शपथ ली और भविष्य में वैज्ञानिक विधियों से फसल अवशेषों का सदुपयोग करने का संकल्प लिया। SALE एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि कंपनी किसानों के साथ मिलकर न केवल फसल उत्पादन को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यावरण-संवेदनशील तकनीकों को भी बढ़ावा देगी।

कार्यक्रम मे डॉ० शिव शंकर सिंह यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० सुधीर कुमार सिंह, डॉ० पीयूष कांत सिंह, महिपाल सिंह भोज, विपुल उपाधयाय, डी० के० शर्मा, दिनेश यादव, संजीव काम्बोज एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।संचालन कंपनी के एच० आर० हिमांक यादव ने किया।

कांस्य पदक जीतकर छात्र-छात्राओं ने किया शाह फैज स्कूल का नाम रोशन

गाजीपुर। खेल के महत्व और भूमिका को किसी के भी द्वारा नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है, यह वास्तव  में बहुत महत्वपूर्ण विषय है। खेल के दो सबसे अधिक महत्वपूर्ण लाभ; अच्छा स्वास्थ्य और शान्त मस्तिष्क हैं। हमारा विद्यालय विद्यार्थियों के समूचे विकास के लिए हरदम तत्पर रहता है अतः इसके लिए समय-समय पर खेल गतिविधियां आयोजित करता रहता है व साथ  ही विद्यार्थियों को अन्य जगहों पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में सम्मिलित होने के लिए भी भेजता रहता है।

इसी क्रम में 1 मई से 4 मई तक पारादीप ओडिशा में टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें हमारे विद्यालय की कक्षा 12 की प्रिया  सिंह, कृतिका सिंह, सुप्रिया गुप्ता ,अनुषा राय ,शालिनी यादव, दीपिका पांडेय, अखिलेश कुमार एवं शिवम् यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दिनांक 11 मई को विद्यालय में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें कृति कौर, तेजस्विनी सिंह , अनुष्का, अर्पिता, अंजलि ,शिल्पा, ख़ुशी, रिद्धि, मोहम्मद युसूफ , अयन खान, शिवांश, प्रियांशु एवं विराट ने स्वर्ण पदक , आशीष खरवार ने रजत पदक और मनस ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इन सभी छात्र छात्राओं का चुनाव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जो की 25 मई को मेरठ में होगी, के लिए भी हुआ है।  उपरोक्त कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने किया। उन्होंने सभी खिलाडियों को शुभकामनायें दीं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को प्रार्थना सभा में मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा साथ ही उनके कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति ,दिनेश राय  व अमन ओबैद को भी सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी, निदेशिका डॉ मीना अधमी, उप निदेशक समीरअधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ़अहमद , कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति,  दिनेश राय व आमना ओबैद सम्मिलित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।