All posts by tiwarishivpratap

पं दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय राजनीति का मूल मंत्र:राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय के 58 वीं पुण्यतिथि अवसर को भाजपा ने बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से विचार वर्णन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय राजनीति का मूल मंत्र है जिस पर आधारित राजनीति लोक कल्याण, राष्ट्र निर्माण व देश के सम्मान स्वाभिमान का मार्ग प्रशस्त करता है।  ओमप्रकाश राय ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे एक महान चिंतक, संगठनकर्ता और समाजद्रष्टा थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को आधार बनाकर “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब समाज के सबसे अंतिम और कमजोर व्यक्ति का उत्थान ही सच्ची प्रगति है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि 2014 में स्थापित सरकार द्वारा देश के ढांचागत सुधार में लगातार वृद्धि हो रही है।

एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से भारत की आर्थिक मजबूती के साथ सम्मान बढे यह भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और समर्पण का अद्भुत उदाहरण था। अत्यंत साधारण परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हुए भी उन्होंने उच्च आदर्शों को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का साधन माना। आज का यह दिन केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है। इसके पूर्व मिश्रबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदमकद प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, रामनरेश कुशवाहा, अवधेस राजभर, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,श्याम राज तिवारी, सीता सिंह, लालसा भारद्वाज, साधना राय,सरोज भारती, राजेश राजभर, अनिल राजभर शैलेश राम राम राज बनवासी मनोज सिंह पप्पू चौबे किरण सिंह अभिनव सिंह छोटू सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में आयोजित हुई जागरूकता शिविर

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का अर्चना सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। शिविर को सम्बोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधिकारी अर्चना द्वारा यह बताया गया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 का  उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना और उनका समाधान करना तथा ऐसे उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक तंत्र प्रदान करना है तथा प्रत्येक महिला को कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मान पूर्वक व गरिमापूर्ण वातावरण में कार्य करने का अधिकार है। प्रियंका प्रजापति, सेंटर मैनेजर वन स्टाप सेंटर ने पॉक्सो एक्ट के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी।


सच्चिदानंद राय पैनल अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि 22.02.2026 को आयोजित होने वाली मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जनपद गाजीपुर के समस्त सरकारी विभागों द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेगें। शासन स्तर पर जितनी भी कल्याणकारी योजनायें वर्तमान में चल रही हैं, उन सभी का लाभ आमजन तक पहुँच सके इसका प्रयास न्यायपालिका द्वारा किया जा रहा है बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए यह बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन आदि के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं से आम जन मानस को लाभांवित करना है।

विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बंध में किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा होने की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर डा0 जे0एन0 सिंह व डा0 संजय कुमार, ए0सी0एम0ओ0, मनोज कुमार, प्रेमचंद, डा0 प्रभात अग्रहरि, डा0 अंकिता त्रिपाठी, पराविधिक स्वयं सेवकगण श्रीमती छाया कुरील, सत्य प्रकाष, सुभाष कुमार भारती, राकेश कुमार पाण्डेय,शशि प्रकाश, सरीन फात्मा, ए0एन0एम0 आभा तिवारी, नीलम यादव, पुष्पा भारती, स्टाफ नर्स निशा यादव, नेहा सिंह, आशा बहु दुर्गा, गुड़िया, सुमन निर्मला, वार्ड आया पूनम कश्यप, सोनी बिन्द, अनिता, सीमा व नीतू देवी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साबिर अली आईटीआई कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का हो रहा आयोजन

गाजीपुर। साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां के तत्वावधान में 12 फ़रवरी (बृहस्पतिवार) को प्रातः 9:00 बजे से संस्थान परिसर में एक भव्य एवं सुनियोजित कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस प्लेसमेंट में देश की प्रतिष्ठित एवं अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (एग्री-डेवलपमेंट सेंटर, महिंद्रा ट्रैक्टर प्लांट, जयपुर) के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न अप्रेंटिस पदों हेतु किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि यह कैम्पस प्लेसमेंट क्षेत्र के बेरोजगार एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा एवं महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ।


चयन हेतु पात्रता
कैम्पस प्लेसमेंट में निम्न श्रेणी के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं—
डिप्लोमा अप्रेंटिस अभ्यर्थी
आई.टी.आई. अप्रेंटिस अभ्यर्थी (संबंधित ट्रेड)
10वीं पास अभ्यर्थी
12वीं पास अभ्यर्थी
वेतन / स्टाइपेंड
चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, ट्रेड एवं कंपनी के नियमानुसार लगभग ₹10,500 से ₹14,950 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा, साथ ही कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएँ भी देय हो सकती हैं।
आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि साक्षात्कार के समय अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएँ—
सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियाँ
नवीनतम बायोडाटा (Resume)
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
आई.टी.आई./डिप्लोमा मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
साक्षात्कार का विवरण
साक्षात्कार तिथि: 12 फ़रवरी 2026 (बृहस्पतिवार)
समय: प्रातः 9:00 बजे से
साक्षात्कार स्थल:
साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां – गाज़ीपुर
संपर्क विवरण
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें—
📞 9889340611
📞 8810996098

11 करोड़ 80 लाख की लागत से नेहरू स्टेडियम की बदलेगी सूरत

गाजीपुर। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि गोराबाजार स्थित नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम मे सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शासन स्तर से 1100.48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी। जनपद के खिलाड़ियों को जिला प्रशासन गाजीपुर की पहल पर उ0प्र0 सरकार की तरफ से हॉकी सिन्थेटिक टर्फ का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जायेगा। सिंथेटिक हॉकी टर्फ लग जाने से यहां के खिलाडिंयों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएॅ प्राप्त होगी तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आयेगा। स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ियो की बहुत दिन से मॉग थी कि नेहरू स्टेडियम में सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण हो जिसको जिला प्रशासन के पहल पर खेल विभाग के द्वारा गाजीपुर के खिलाड़ियों को टर्फ की सौगात प्रदान कर दी गयी, साथ ही स्टेडियम में बने बहुउदेशीय क्रीड़ा हाल एवं प्रशासनिक भवन एवं अन्य भवनों के सुन्दरीकरण का कार्य कराया जायेगा, जिसके लिए शासन के द्वारा 11 करोड़ 80 लाख की लागत स्वीकृत कर दी गयी है।

स्व.कैलाश यादव की मनाई गई पुण्यतिथि, सांसद सहित सपा नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

गाजीपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पुर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। लुटावन महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। श्रृद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें खांटी समाजवादी बताया और कहा कि उनका संघर्ष भरा जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। ग्राम प्रधान से लेकर पंचायती राज मंत्री तक का उनका संघर्ष हम सबको यह सबक देता है कि यदि आदमी ईमानदारी और समर्पण भाव से काम करें तो कोई मंजिल दूर नहीं। उन्होंने कहा कि मानवता उनके अंदर कूट कूट कर भरी थी, वह बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे। गरीबों, किसानों, पिछड़ों के लिए उनके अंदर असीम प्यार था,उनके हक और अधिकार के लिए वह सत्तत संघर्ष करते रहे।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा वह समाजवादी आंदोलन के प्रमुख सिपाही थे। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझते थे। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। वह सरल और खुशमिजाज व्यक्ति थे। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है। हमें इसकी रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा। समाजवादी पार्टी भाजपा कै इस नापाक मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी को चाहे कितनी भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े। हमारा यही संकल्प स्व.कैलाश जी के लिए सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस श्रृद्धांजलि सभा के संयोजक विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने इस सभा में आयें सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आजीवन बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर गरीब जनता की सेवा करता रहूंगा। मेरा दरवाजा हर वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं और इस जनपद के गरीबों, मजलूमों के लिए खुला है। उनके सेवा और मदद के लिए हर संभव तरीके से तैयार हूं। मेरे खुन का एक एक कतरा समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए न्योछावर हैं।


इस अवसर पर लुटावन महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक विभा यादव ने प्रतिमान छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा, काशी नाथ यादव, खुर्शीद अहमद,विजय कुमार यादव, उमाशंकर कुशवाहा, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,म उ के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, राजकुमार पांडेय, बजरंगी राम, आत्मा यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर,पुर्व चेयरमैन रामधारी यादव , सच्चे लाल यादव, कन्हैया यादव,साधू यादव, रामवचन यादव, अनिल यादव, गोवर्धन यादव आदि मौजूद थे।


इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ रमाशंकर राजभर और संचालन जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

घूसखोर पंडत फ़िल्म को लेकर सवर्ण आयोग गठन कि मांग

ब्राह्मण रक्षा दल और राजपा की सवर्ण आयोग गठन कि मांग


गाजीपुर। मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अब कानूनी पचड़े में भी फंस गई है।एक ओर जहाँ फिल्म के टाइटल को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक है। वहीं फिल्म को लेकर अब ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के लोग सड़कों पर भी उतर गए हैं और विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं

सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, जेल भेजनें की मांग
मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विरोध अब बढ़ता जा रहा है। फिल्म के विरोध में अब ब्राह्मण समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए हैं। राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय ने मांग कि है कि मेकर्स को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाये । एक ओर जहां फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। वहीं दूसरी ओर अब सड़कों पर भी फिल्म को लेकर विरोध तेज हो गया है।

सोमवार को कासिमाबाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और प्रचार सामग्री ‘पंडित’ शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जानबूझकर जोड़ती है। फिल्म के कंटेंट सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक और मानहानिकारक होने के साथ ही ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों को कंट्रोल करना और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग को रोकना सरकार का कर्तव्य है। टाइटल में पंडित शब्द का प्रयोग जानबूझकर एक प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक पदनाम (सरनेम) को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ता है। यह कंटेंट एक विशिष्ट धार्मिक और सामाजिक समूह को टार्गेट करके भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 का उल्लंघन करती है।


पत्रक के माध्यम से मांग किया गया कि फ़िल्म के निर्माता निर्देशक सहित जिम्मेदार टीम को जेल भेजा जाए। ब्राह्मण ऐस्ट्रोसीटी एक्ट तत्काल प्रभाव से लाया जाय। सवर्ण आयोग का गठन हो। पत्रक देने वालों मे मुख्यरूप से राजेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, मिथिलेश तिवारी, राम इच्छा पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष , संतोष कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिषेक तिवारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर, अजीत उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश,,मिट्ठू पाण्डेय RJSP, झुन्नू उपाध्याय RJSP आदि सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

विनीत कुमार राय प्रदेश के 75 जिलों के समर्थन से बने प्रांतीय ‘संयुक्त मंत्री’


लखनऊ में गाजीपुर का गौरव: विनीत कुमार राय प्रदेश के 75 जिलों के समर्थन से बने प्रांतीय ‘संयुक्त मंत्री’


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन में जनपद ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। रविवार को लखनऊ में आयोजित हुए इस द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें जिले के प्रांतीय प्रतिनिधि विनीत कुमार राय को ‘संयुक्त मंत्री’ (प्रांतीय कार्यकारिणी) के महत्वपूर्ण पद पर भारी मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। लखनऊ में संपन्न हुए इस कड़े मुकाबले में विनीत कुमार राय को कुल 119 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंदी विनोद कुमार सिंह (बहराइच) को 91 मतों पर संतोष करना पड़ा। विनीत ने 28 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर प्रांतीय संगठन में अपनी जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए प्रतिनिधियों के समर्थन ने उनकी इस जीत को और भी प्रभावशाली बना दिया है।


इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी एवं जिला महामंत्री मनोज यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद की बड़ी जीत बताया है।
जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा, “75 जिलों के प्रतिनिधियों के बीच विनीत का चुना जाना गाजीपुर के लिए सम्मान की बात है। हमें विश्वास है कि वे ग्राम विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रदेश स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।” जिला महामंत्री मनोज यादव ने कहा, “विनीत के चयन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पूरे जनपद के ग्राम विकास अधिकारी परिवार में आज खुशी और गर्व का माहौल है।” इस अवसर पर जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विनीत कुमार राय के सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यातायात पुलिस ने वाहन चलाते नाबालिगों को पकड़ा, अभिभावकों को दिया नोटिस

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति के निरीक्षण के निर्देश के क्रम मेंसोमवार को स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 44 बच्चे दो पहिया वाहन से स्कूल आते पाये गये। जो कि MV ACT के नियमों के अनुकूल नही पाया गया।

इसके बाद उन सभी बच्चों के अभिभावको को नोटिस देते हुए बच्चों को वाहन से स्कूल ना आने हेतु निर्देशित भी किया गया तथा उन्हे सचेत भी किया गया कि निकट भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी। उसके उपरान्त भी कुछ बच्चे अपने वाहनों से स्कूल जाते हुए पाये गये।

जिनके विरुद्ध प्रर्वतन की कार्यवाही की गयी।इस संबंध में यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि माह जनवरी से अब तक कुल-33 बच्चों के वाहनों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि आगे भी ये कार्यवाही बच्चो के सुरक्षा को देखते हुए अनवरत जारी रहेगी।

बता दें कि यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे कई स्कूली बच्चों (नाबालिगों) को पकड़ा है। मालूम हो कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 3 महीने तक की कैद, ₹5,000 तक का जुर्माना, या वाहन मालिक/अभिभावक पर ₹25,000 तक का भारी जुर्माना लग सकता है।

जीर्णोद्धार किए गए मंदिर में विधिवत पूजन के साथ स्थापित हुए बजरंगबली

राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम
गाजीपुर। अधिवक्ताओ ने सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षो एव अधिवक्ताओ ने कचहरी प्रंागण में संकट मोचन मंदिर में बंजरंग बली हनुमान जी के नये मुर्ती की स्थापना कर मंदिर का जिर्णाेद्वार शुक्रवार को किया गया। मुर्ती स्थापना के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामयश यादव ने बताया राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, जबतक मंदिर की पूजन विधिवत सम्पन्न नही हो जाता तब तक हम विश्राम कैसे कर सकते है, इस कार्य में लगे पूर्व अध्यक्ष गोपाल जी श्रीवास्तव, सुधाकर राय, विजय शंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश गुप्ता आदि के योगदान से मंदिर में नये हनुमान मूर्ती स्थापना का विधिवत पूजन गुरूवार को प्रातः प्रारम्भ किया गया। जिसमे गाजीपुर के विद्वान पुजारी पंडित पुरूषोत्तम पाण्डेय व वाराणसी से आये पुरोहितो ने एकस्वर में विधिवत मंत्र उच्चारण कर पूजन अर्चन किया। जिसमें रामयश यादव ने सपत्नी संकल्प लेकर हवन पूजन किया।

हवन के उपरान्त सभी अधिवक्तागण व श्रद्धालुओ ने एक साथ सुन्दरकाण्ड पाठ कर श्री हनुमान जी की पूजा किया। पूजन हवन के उपरान्त कचहरी प्रांगण में प्रसाद वितरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सांयकाल संयुक्त निदेशक अभियोजन आनन्द पाण्डेय व जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने संकट मोचन मंदिर पूजन मे आये आगन्तुक ब्रम्हचारी दास जी महाराज, भोजपूरी गायक अरूण मिश्रा, विपिन श्रीवास्तव, पत्रकार विनोद पाण्डेय, शशिकान्त, चन्द्र कुमार आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया व जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय व अलख, अभिमन्यू, विजय, नूतन द्विवेदी सहित सभी न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता चन्द्रबली राय, भानू प्रताप सिंह, विश्वनाथ पाण्डेय, रामप्रकाश ंिसह, धर्मप्रकाश दूबे, रामपूजन सिंह, भगवान द्विवेदी, सीताराम राय, कृपाशंकर सिंह, रतन श्रीवास्तव, त्रिलोकी यादव, रमेश यादव, लल्लन यादव, प्रभुनरायण सिंह, रविकान्त पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, रामकुमार राय, अखिलेश सिंह, मुन्ना राजभर,

शशिज्योति, जेबी सिंह, क्षमा त्रिपाठी, सुधा कश्यप, रीना त्रिपाठी, समता बिन्द, जयपवन लाल, पूर्व सचिव अशोक भारती, राजकुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आनन्द, अजय शंकर तिवारी सहित सेैकड़ो अधिवक्ता व श्रद्धालुओ ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

12 फरवरी को होगा एकदिवसीय देशव्यापी हड़ताल

गाजीपुर। देश की दस प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र की प्रमुख यूनियनें,ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित अन्य स्वतंत्र फेडरेशन एवं संगठन सरकार द्वारा लागू की जा रही चार श्रम संहिताओं के विरोध में 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी एकदिवसीय आम हड़ताल के लिये तैयार हैं।

यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन, गाजीपुर इकाई के जिला मंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक यूनियनों में एआईबीईए, एआईबीओए एवं बीईएफआई ने बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि वे इस आम हड़ताल में पूर्ण एकजुटता, अनुशासन और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें।

ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि सरकार द्वारा लागू की जा रही चारों श्रम संहिताएं कॉरपोरेट हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जिनमें ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता देते हुए करोड़ों श्रमिकों की ‘ईज ऑफ लिविंग’ को कमजोर किया जा रहा है। संगठन बनाने का अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार तथा नियमित आठ घंटे का कार्यदिवस जैसे बुनियादी श्रमिक अधिकारों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
यूनियनों का कहना है कि लंबे संघर्षों से प्राप्त मौजूदा श्रम कानून- जिनमें वेतन, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल सुरक्षा की न्यूनतम गारंटियां शामिल थीं- नई श्रम संहिताओं के माध्यम से नियोक्ताओं के पक्ष में कमजोर किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के निजीकरण एवं विनिवेश को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई है, जिससे इन संस्थानों की सार्वजनिक सेवा भूमिका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

बैंककर्मी नेता सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया कि बीमा कानून (संशोधन) विधेयक 2025 के तहत बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाना निजीकरण की दिशा में एक गंभीर कदम है। एलआईसी का आईपीओ, आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी की बिक्री तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एफडीआई सीमा बढ़ाने जैसे निर्णय इसी नीति की निरंतरता हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों का स्पष्ट मत है कि ये नीतियां न केवल बैंक और बीमा कर्मचारियों के भविष्य को खतरे में डालती हैं, बल्कि देश की वित्तीय स्थिरता, सामाजिक सुरक्षा और व्यापक राष्ट्रीय हितों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और बीमा संस्थान राष्ट्र निर्माण और आर्थिक विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभाते आए हैं, जिन्हें निजी हितों के हवाले करना जनविरोधी है।

यूनियनों ने दोहराया कि 12 फरवरी 2026 की आम हड़ताल श्रमिक अधिकारों की रक्षा, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के संरक्षण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सामूहिक संकल्प की अभिव्यक्ति होगी।