All posts by UP Fast News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर।गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर गाजीपुर कोअयोध्या स्थित श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार, उत्थान एवं सुंदरीकरण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सृष्टि के लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त का मंदिर जो अयोध्या में श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है वह आज बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इस मंदिर से विश्व में रहने वाले सभी कायस्थ समाज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सरकार का भी ध्यान इस मंदिर की तरफ कभी नहीं रहा है। इस मंदिर की उपेक्षा के चलते पूरा का पूरा कायस्थ समाज काफी दुखी एवं मर्माहत है। हर मंदिर की तरह इस मंदिर का भी कायाकल्प किया जाना केवल कायस्थ समाज ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं का ध्यान देते हुए अति आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सेन्ट्रल बार संघ के अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव डब्बू, अमरनाथ श्रीवास्तव, अरूण सहाय, सिद्धार्थ शरण श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

बाबू जगजीवन राम जयंती को लेकर कांग्रेस की हुई मासिक बैठक,तैयारी पर हुई चर्चा

बाबू जगजीवन राम जयंती को लेकर कांग्रेस की मासिक बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा

गाजीपुर।गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, रजदेपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 4 अप्रैल को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित होने वाली बाबू जगजीवन राम की जयंती के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबूजी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। वर्तमान समय में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज में आज भी असमानता और उपेक्षा की स्थिति बनी हुई है।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों की आवाज रही है। बाबूजी के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सच्चा परिवर्तन संभव है, इसलिए कार्यकर्ताओं को उनकी जयंती पर एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। आज के दौर में जब सामाजिक समरसता को चुनौती मिल रही है, तब उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, हरिओम यादव, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, डॉ गुड्डू राशिद, आरती आर्य, जफरुल्लाह अंसारी, नसीम अख्तर, मोहम्मद अयूब, रमेश चंद्र गुप्ता, शबीहूल हसन, रईस अहमद, अजय कुमार दुबे, कुंदन खरवार, ओमप्रकाश पांडे, ओमप्रकाश पासवान, दीनानाथ यादव, मकसूद हसन, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, सुंदरलाल जायसवाल, आलोक यादव, शंभू सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, आशुतोष कुमार सिंह, डॉक्टर विंध्याचल कुशवाहा, चंद्रशेखर आर्या, आशुतोष सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे।

स्कूल चलों अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर।सत्र 2026-27 में परिसदीय विद्यालयों में नमांकन के दृश्टिगत नगर क्षेत्र, के कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात नवीन सत्र में कक्षा 1 के बच्चों का नमांकन कर बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा विद्यालय स्वछता, पेय जल, शौचालय एवं डिजिटल कक्षा सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सत्र 2026-27 के लिए साक्षरता से समृद्वि अभियान, नियमित उपस्थिति, मध्याहन भोजन की गुणवत्ता एवं अभिभावक शिक्षक संवाद को प्राथमिकता देने का आवाहन किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने आगामी माह में पुस्तकालय अद्यतन व खेल सामग्री वितरण की योजना प्रस्तुत की।उन्होंने ने सभी शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्वति के अनुरूप संदर्शिका, प्रिन्ट रिच सामग्री, शिक्षक डायरी व डिजिटल सामग्रियों के प्रयोेग एवं बाल केन्द्रित मूल्यांकन पर कार्य करने का निर्देश दिया। अभिभावकों से घर पर पढ़ाई के सहयोग की अपेक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलों अभियान की रैली को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नसीम अब्बासी ने की। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्षी हुसैन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार,, अदनान अहमद, तहसीप फातिमा, नाज कमाली, पंकज यादव, अनुष्का पटेल, लक्ष्मण राम, नोडल शिक्षक संकुल नफीसुर्रहमान अंसारी, पीयूष श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रवाल, जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता, सर्वजीत यादव, एस0आर0जी0 अभिषेक कुमार, व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ए0आर0पी0 नगर रितेश सिंह ने किया।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत,दिलाई शपथ  

गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ  दिलाकर किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30  अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
सीएमओ  ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा।

30 अप्रैल  तक चलेगा अभियान, टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक
स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान

गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ  दिलाकर किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30  अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
सीएमओ  ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा।

रघुराज प्रताप सिंह ने किया जिले नाम रोशन

गाजीपुर। दुल्लहपुर निवासी रघुराज प्रताप सिंह बीडियो पद पर चयनित होकर गांव सहित शहर का नाम रोशन किया। रघुराज प्रताप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह ग्राम कोठिया दुल्लहपुर जखनिया के मूलनिवासी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 12 तक शाह फैज पब्लिक स्कूल एवं स्नातक एवं प्रस्नातक तक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुयी हैं। ये यूपी. पी. सी. की परीक्षा 2024 मे प्रथम बार सम्मिलित हुवे एवं पहली बार मे ही इनका चयन बी. डी. ओ. पद पर हुआ हैं। रघुराज के पिता भी शिक्षक रह चुके हैं।

सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन,दिए निर्देश

गाजीपुर।संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में विशेष में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने एक अप्रैल शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों और अब तक की गई गतिविधियों की गहन समीक्षा की।  
बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग करने और अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पिछले अभियानों के दौरान नगर के जिन क्षेत्रों में मॉनिटरिंग नहीं हुई है उन क्षेत्रों में विशेष रूप से ज़ोर दिया जाए। इसके लिए एक-एक जांच अधिकारी को नामित कर अभियान से जुड़ी गतिविधियों की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देशित किया कि वार रूम में प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक-एक अधिकारी नामित किया जाए जो हर ब्लॉक की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर सके और इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया कि हर विद्यालय व स्कूल में माइक्रोप्लान के अनुसार एक-एक नोडल अधिकारी नामित कर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। साथ ही इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रेषित की जाए। स्वास्थ्य विभाग के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (डीसीपीएम) को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक के सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (बीसीपीएम) से समन्वय बनाकर सामुदायिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें। आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को निर्देशित किया कि वह स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अभियान की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सहयोग करें।
सीडीओ ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होनी होगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों की साफ-सफाई, जल जमाव की स्थिति व गंदगी पैदा न होने देना आदि जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष रूप से ज़ोर दिया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। 
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ जे एन सिंह  ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समस्त कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने अब तक की गई तैयारियों व गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के सुपोषण के लिए कार्यक्रम संचालित किए जाए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका , स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, कृषि विभाग, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी ने किया थाना नंदगंज का किया गया वार्षिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसपी ने किया थाना नंदगंज का किया गया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

ग़ाज़ीपुर । पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा थाना नंदगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में एसपी द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय, साइबर सेल व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा आदि से संबंधित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों को जाँच तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव के हेतु निर्देशित किया गया । थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की स्वच्छता का अवलोकन किया गया । थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर एसपी द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर फ्रॉड से बचने हेतु जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी करते हुए नियुक्त कर्मियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।
एसपी द्वारा थाना नंदगंज के समस्त उप निरीक्षणगण को शस्त्र अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात थाना परिसर में स्थित समस्त चौकीदारों को वर्दी प्रदान की गई।महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन तथा जागरूकता के क्रम में शासन द्वारा चलायें जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने हेतु उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जानकारी एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

जंगीपुर मंडी का किया गया औचक निरीक्षण

गाजीपुर।अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत विपणन शाखा गेंहूॅ क्रय केन्द्र जंगीपुर मण्डी एवं भारतीय खाद्य निगम, जंगीपुर मण्डी का औचक निरीक्षण किया । मौके पर रामगोपाल यादव, विपणन निरीक्षक, नेहा कुशवाहा, टी0ए0-2 भा0खा0नि0,  ज्योति प्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, हनुमान यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं  अनुराग पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गाजीपुर उपस्थित रहे ।
निरीक्षण के दौरान  केन्द्र पर बैनर लगा हुआ पाया गया, जिसमें समर्थन मूल्य एवं टोल फ्री का अंकन प्रदर्शित है। केन्द्र पर किसानों के सुख-सुविधा हेतु उनके बैठने एवं पेय-जल की व्यवस्था उपलब्ध है। केन्द्र पर गेंहू की सफाई हेतु विनोईंग फैन, दो जाली छलना, नमी मापक यंत्र, पावर क्लीनर/पॉवर डस्टर उपलब्ध है। केन्द्र पर उपलब्ध इलेक्ट्रानिक कांटो का बाट-माप विभाग द्वारा सत्यापन हुआ पाया गया। केन्द्र पर गेंहू का मानक नमूना प्रदर्शित है। केन्द्र पर खरीद हेतु 05 गांठ पी0पी0 बोरे उपलब्ध है। वर्षा से गेंहूॅ की सुरक्षा हेतु क्रेट्स एवं त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध है। गेंहूॅ से भरे बोरों पर निर्धारित कोड का अंकन पाया गया। केन्द्र पर खरीद से संबंधित समस्त अभिलेख उपलब्ध है। केन्द्र पर किसानों का वायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा गेंहूॅ की खरीद किए जाने हेतु ई-पॉप मशीन उपलब्ध है। केन्द्र पर ई-उपार्जन के माध्यम से खरीद हेतु लैपटाप व इण्टरनेट कनेक्शन उपलब्ध है। केन्द्र पर गेंहू खरीद हेतु नियुक्त हैण्डलिंग ठेकेदार द्वारा पर्याप्त श्रमिक की उपलब्धता की गयी है। केन्द्र पर गेंहूॅ की आवक शून्य रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने  गेंहूॅ खरीद के संबंध में निर्देश दिया कि केन्द्र पर गेंहू की आवक होने पर नियमानुसार गेंहूॅ की खरीद सुनिश्चित किया जाए, ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित ग्रामों में जाकर, अधिकाधिक किसान भाईयों से सम्पर्क करते हुए गेंहूॅ खरीद में तेजी लाया जाए। गेंहूॅ विक्रय हेतु किसानों को प्रोत्साहित करते हुए सहयोगात्मक रूप से तेजी से गेंहूॅ क्रय किया जाए। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जाएगा। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होन कहा कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार अपने जनपद के किसी भी केन्द्र पर अपना गेंहूॅ बेच सकेगा। कृषक का गेंहूॅ निर्धारित मानक के अनुरूप न होने पर यदि गेंहूॅ की छनाई एवं सफाई की आवश्यकता समझी जाती है, तो गेंहूॅ की उतराई, छनाई एवं सफाई का कार्य कृषक स्वयं कर सकेंगे। यदि क्रय केन्द्रों पर गेेंहूॅ की उतराई, छनाई एवं सफाई का कार्य केन्द्र पर उपलब्ध श्रमिकों द्वारा किया जाता है, तो कृषक द्वारा श्रमिकों से कराने पर वास्तविक व्यय के आधार पर वार्ता कर समझौतों के अनुरूप अथवा अधिकतम रू0 20 प्रति कु0 की दर से भुगतान किया जाएगा। कहा कि इस निमित्त कृषक को रू0 20 प्रति कु0 की दर से पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से उसके बैंक एकाउन्ट में प्रतिपूर्ति क्रय एजेन्सी द्वारा किया जाएगा। यह भुगतान गेंहूॅ के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त होगा। उन्होने कहा कि गेंहू के अवैध संचरण की कड़ी निगरानी किया जाए। सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जाएगा। यदि मो0नम्बर बन्द पाया गया, तो संबंधित के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी। सभी क्रय केन्द्र निर्धारित अवधि पूर्वान्ह 09ः00 से सायं 06ः00 बजे तक खुले रहेंगे। निर्धारित अवधि में केन्द्र प्रभारी द्वारा अपना लाइव लोकेशन प्रेषित किया जाएगा।  मण्डी समिति कांटो की रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक नामित करेगी तथा उसका नम्बर सभी को उपलब्ध करायेगी। किसी भी यंत्र के खराब होने की स्थिति में केन्द्र प्रभारी इसकी सूचना मण्डी सचिव को देंगे। मण्डी सचिव वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। किसी भी दशा में ऑफलाइन कोई कार्य स्वीकार्य नहीं होगा। अन्यथा की स्थिति में संबंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी। केन्द्र पर क्रय होने वाले गेंहूॅ का त्वरित गति से भारतीय खाद्य निगम डिपो में प्रेषण करते हुए, डिपो द्वारा स्वीकृत गेंहू का लेखा कार्यालय को शतप्रतिशत बिलिंग किए जाने के निर्देश दिए गए।

उन्होन ने जनपद के किसान भाईयों से अपील किया कि गेहूँ क्रय 2026-27 में किसान पंजीकरण सत्यापन की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। बताया कि  पूर्व  गेहूँ क्रय वर्ष के किसान जिन्होंने गेहूँ विक्रय किया था, वो सभी किसान इस वर्ष के लिए गेहूँ विक्रय किए जाने हेतु ।Auto    सत्यापित हैं। क्रय नीति के प्रस्तर 8.6 के अनुसार एग्रीस्टैक एवं ई-पड़ताल डाटा के आधार पर Auto     सत्यापन,  क्रय नीति के प्रस्तर 8.7 के अनुसार केंद्र प्रभारी  द्वारा कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, खसरा, चकबंदी प्रपत्र, फोटोयुक्त आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि के माध्यम से स्वंय सत्यापन करते हुए खरीद का कार्य किया जाएगा।
उन्होन  किसान भाईयों से अनुरोध किया  कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत खाद्य विभाग के पोर्टलwww.fcs.up.gov.in  पर शीघ्र अपना पंजीकरण करा लें अथवा किसान पंजीकरण हेतु यू0पी0किसान मित्र ऐप डाउनलोड कर, उसके माध्यम से अपना पंजीयन करा लें, जिससे समय से उनका पंजीयन सत्यापित एवं केन्द्रों पर उनके उपज की खरीद सुगमतापूर्वक पूर्ण हो सके ।

रेनबो मॉडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग,मेधावी छात्र हुए सम्मानित


रेनबो मॉडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

गाजीपुर।नन्दगंज स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।
वार्षिकोत्सव के दौरान शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद मिश्रा एवं विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में डॉ. आनंद मिश्रा ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जुनैद खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का समन्वय वाणिज्य शिक्षक पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर महंत सत्यानंद गिरी, भोला बिंद, सबलू सिंह, केपी गुप्ता, तेरसू यादव, राजेश बरनवाल, नरेंद्र मौर्य, संतोष दुबे, उमाशंकर यादव, मनोज जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन कक्षा चार की छात्रा माही तथा कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं फ़ायका और आशुतोष ने किया।

संसद में डा.संगीता बलवंत ने ईरान–इजराइल संघर्ष के बीच राष्ट्रीय एकता और भारत की संतुलित कूटनीति का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली। संसद में अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा के दौरान सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने ईरान–इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और उसके वैश्विक प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया इस संघर्ष को लेकर चिंतित है और ऐसे संवेदनशील हालात में सभी देशों को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता होती है।

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भारत इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीरता से नजर रखे हुए है और संतुलित तथा जिम्मेदार विदेश नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर देश के भीतर अनावश्यक राजनीति या भ्रामक प्रोपोगंडा करना उचित नहीं है। विदेश नीति टीवी बहस या सोशल मीडिया की चर्चाओं से नहीं, बल्कि गहरी रणनीति, संतुलन और दूरदर्शिता के आधार पर संचालित होती है।

डॉ. संगीता बलवंत जी के स्वरचित पंक्तियों के साथ संबोधन पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार समर्थन करते हुए विपक्ष की भर्त्सना करते हुए खूब “सेम सेम” भी कहा।

उन्होंने कहा कि भारत आज उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके इजराइल के साथ भी मजबूत संबंध हैं और ईरान के साथ भी ऐतिहासिक मित्रता है। ऐसे में भारत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। भारत की नीति हमेशा से शांति, संवाद और संतुलन को बढ़ावा देने की रही है।

डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर एक जिम्मेदार, प्रभावशाली और सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत कूटनीतिक दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि हमारा देश विश्व में शांति, स्थिरता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत की संतुलित और जिम्मेदार कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।