Category Archives: Crime

लाखों रुपए की शराब कार से बरामद


कार से लाखो रूपये की शराब बरामद


गाजीपुर ।करीमुद्दीनपुर पुलिस ने अकटही मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की डिग्गी से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तीन फरवरी को थाना प्रभारी हैदर अली मंसूरी पुलिस कर्मी कां. अवधेश कुमार, कां. संजीव कुमार के साथ दुबिहा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग के दौरान लाल रंग की बलेनो कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक कार चितबड़ा गांव बलिया की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कार चालक को धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखा 19 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM व नौ पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टेग बरामद हुआ। पकड़े गये तस्कर का नाम बलिया के खेजूरी थाना छोटी बिशहर निवासी आशु गुप्ता बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार रत्ना, का0 रजनीश सिंह,कां. शौरभ पटेल,
का0 संजीव कुमार,कां.अवधेश कुमार शामिल रहे।

24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिरहिमाबाद गांव में हुई सुनील बिंद की हत्या के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर कामयाबी हासिल कर ली। बता दें कि मंगलवार की देर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के दोनों नामजद आरोपितों को लंका बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपितों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसआई चंद्रशंकर मिश्र, कांस्टेबल महेश कुमार और का. सद्दाम हुसैन शामिल रहे।

चोरों ने बनाया दुकानों को निशाना

गाज़ीपुर : करंडा थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित चहारन चट्टी की तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शटर चाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सोमवार की रात्रि सोचन गुप्ता व संजय गुप्ता की किराने की दुकान में और चंदन कुमार के मेडिकल स्टोर में शटर चाड़कर चोरी की गई है। इसमें सोचन के यहां से तीस हजार तीन सौ पचास रुपया, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क व डीबीआर, संजय गुप्ता के यहां से पन्द्रह हजार सात सौ पचास रुपया व चंदन राम की दुकान से इक्यावन सौ बीस रुपये चोरी हुई है। सुबह टहलने निकले लोग शटर का एक हिस्सा उठा देख शसंकित हुए। सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने छानबीन किया तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की छानबीन प्रारंभ कर दिया। सितंबर से अबतक लगभग नौ लोगों के यहां चोरियां हो चुकी है। ये सारी चोरियां पुलिस चौकी के सौ मीटर की परिधि में हुई है। कुछ लोग पुलिस को सूचना दिए कुछ लोग मन मारकर बैठ गए। रामौतार चौरसिया, मदनु अंडा वाला, पारस राम, शोभा पाल, मुन्ना शर्मा और राखी के यहां सितंबर माह में चोरी हुई थी। जिनका न तो खुलासा हुआ न ही चोर पकड़े गए। पुनः चोरी की पुनरावृत्ति से नाराज लोग इकट्ठा होकर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग किए।

चार हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार

चार हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस तथा नंन्दगंज थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2024 को रामविलास कन्नौजिया के हत्या में वांछित चल रहे चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक संजय कुमार यादव अपने पुलिस टीम ने 18 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजे रेवसा हाईवे के पास मृतक रामविलास कन्नौजिया नामक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्तों को चीनी मील मन्दिर के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन एक व्यक्ति कोहरा व झाड का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक रक्त रंजित चारपाई की बाँस की पाटी, एक बास की लाठी, 6 मोबाईल फोन, 2 मोटर साईकिल पैशन प्रो नम्बर UP61AD 0839, हिरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP61K6987, एक देशी तमंचा .315 बोर और 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीश उर्फ कल्लू कन्नौजिया पुत्र सुन्दर कन्नौजिया नि0 ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज उम्र करीब 20 वर्ष, अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र चंद्रिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम कान्धरपुर थाना नोनहरा हाल पता ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज उम्र करीब 19 वर्ष, गोलू यादव उर्फ रमन यादव पुत्र स्व0 दयानन्द यादव नि0ग्राम अतरसुआ थाना नन्दगंज उम्र करीब 22 वर्ष और दीपक यादव पुत्र बीरजू यादव निवासी ग्राम अन्धऊ थाना कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष शामिल है। फरार अभियुक्त मे यशवन्त उर्फ प्रदुम्मन यादव पुत्र संजय यादव निवासी मठिया चाँडीपुर थाना करण्डा उम्र करीब 24 वर्ष है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ पूरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामआश्रय राय, चंदन मणि त्रिपाठी/सर्विलांस टीम शामिल रहे।

चार ठग गिरफ्तार, एक फरार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना नंदगंज पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय ठग/जालसाज गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ठगी के रुपये व फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। 15 जनवरी को थाना स्थानीय पर पंजीकृत जालसाजी मुकदमे के वादी मुकदमा शिवराज यादव पुत्र स्व0 अभयनाथ सिंह यादव निवासी ग्राम कुवरपुर थाना नन्दगंज शादियाबाद मोड़ पर आकर थाना पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर 2023 को मेरे साथ जालसाजी करके मेरा 12 लाख रूपये एक महीने मे दोगुना कर देने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त फिर किसी नये घटना को अंजाम देने के लिए रामपुर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे इकट्ठा हुए है तथा मुझे भी मेरा रुपया देने के लिए बुला रहे हैं। वादी मुकदमा के इस सूचना पर बन्तरा ओवरब्रिज के नीचे से सोमवार की शाम समय करीब 6 बजे 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर 1 व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से ठगी द्वारा प्राप्त 1 लाख 82 हजार रुपये व ठगी में इस्तेमाल करने वाले फर्जी 10 आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो जनपद गाजीपुर, वाराणसी , चंदौली, आजमगढ़ व जौनपुर में फैला हुआ है, जिसके लोगों द्वारा किसी व्यक्ति को पहले पैसा दुगुना करने के नाम पर ले जाते हैं और हमी लोगों में से कोई व्यक्ति कपड़े का व्यवसायी, कोई मैनेजर, कोई ज्योतिषी (पण्डित) बन जाता है और उस व्यक्ति को पहले कुछ रुपये जिताये जाते हैं फिर एक मोटी रकम साजिश के तहत हरा दिया जाता है और हम लोग उसका सारा पैसा जीत लेते हैं। हम लोग अपने असली नाम का प्रयोग कहीं नहीं करते। सबका नाम, पता व आधार कार्ड फर्जी होता है, जिससे दुबारा हम लोग उस व्यक्ति की पकड़ में नहीं आते। गिरोह के सभी सदस्यों द्वारा पैसों को आपस में बाँट लिया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रविन्द्र राम उर्फ बबलू पुत्र राजपति राम निवासी ग्राम सरुपहा थाना-देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष, राणा प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अभिमन्यु सिंह नि0 ग्राम बैसर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 37 वर्ष, सत्य नारायण श्रीवास्तव पुत्र स्व0 राम औतार श्रीवास्तव नि0 ग्राम रामपुर बढवाना थाना मेहनगर उम्र करीब 65 वर्ष और अजय राम पुत्र दिनेश राम निवासी ग्राम रामपुर पोस्ट लहरतारा जनपद वाराणसी उम्र करीब- 38 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नंदगंज मय टीम और रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट मय टीम शामिल रहे।

किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार

गाजीपुर। 8 जनवरी को नंदगंज थाना क्षेत्र में एक किन्नर पर प्राण घातक हमला किया गया था, जिसमें किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को मीडिया के सामने पेश किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक ने किन्नर के साथ छेड़छाड़ किया था जिससे नाराज होकर किन्नर ने इसकी पिटाई कर दी थी इसके बाद खुन्नस खाए हुए युवक ने किन्नर पर गोली चलाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी थाना नंदगंज को थाना क्षेत्र के बलवंत गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह शामिल रहे।

गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, कई सामान बरामद

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा गौमांस ,चापड़, ठेहा लकड़ी, डिजिटल तराजू, स्टील राड़ एवं मोपेड वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को गौकशी कर गौ मांस बिक्री करने वाले अभियुक्त शाने अहमद उर्फ सोनू कुरैशी पुत्र अताउल्लाह कुरैशी निवासी वार्ड नं0 5 गुरूसेवक नगर थाना जंगीपुर को उसके निजी घर से 35 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी करने के उपकरण के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका एक सहयोगी भागने में सफल रहा। गौकशी करने वाले उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 35 किलोग्राम गौमांस, दो चापड़, एक ठेहा लकड़ी, एक हैंगिग डिजिटल तराजू, एक स्टील राड़ चर्बी साफ करने वाला और एक टीवीएस मोपेड जिसका संख्या UP61AJ0476 है को बरामद किया गया।

न्यू मार्केट के दो दवा विक्रेताओं पर गिरी गाज

गाजीपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देश पर औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा नगर में स्थित दो थोक दवा विक्रेता चौरसिया मेडिसिन कार्नर, प्रो0-नितिन चौरसिया न्यू मार्केट मिश्र बाजार और दवा केन्द्र प्रो0-धीरज गुप्ता न्यू मार्केट मिश्र बाजार के प्रतिष्ठान का दिनांक 15 सितम्बर 2023 को औचक निरीक्षण कर छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान इनके प्रतिष्ठान पर रखे हुए दस्तावेजो का गहन निरीक्षण किया गया। दस्तावेजो के निरीक्षण से पता चला कि उपरोक्त प्रतिष्ठान नशीली दवाओं और फेन्सिडिल कफ सिरफ (कोडिनयुक्त) के क्रय-विक्रय में लिप्त हैं। इस मामले में आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी थी। जिसके क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो थोक विक्रेताओं के प्रोडक्ट परमीशन को निरस्त कर दिया गया है। जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर द्वारा निरन्तर जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग करने पर दोषियों के विरुद्ध औषधि प्रसाधन एवं सामग्री अधिनियम-1940 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने आस-पास के थाना क्षेत्रो में हुई चोरी में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोटरसाईकिल, मोटर, टुल्लू पम्प, तमंचा .315 बोर, जिन्दा कारतूस .315 बोर और नगद रूपए बरामद किया गया। मालूम हो कि बरेसर थाना पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुरा के एफसीआई गोदाम के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बरेसर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद व थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई चार मोटर साइकिल, दो विद्युत मोटर, दो टुल्लू पम्प, ग्यारह हजार चार सौ रुपये नगद, दो तमंचा .315 बोर और दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिद्धार्थ पुत्र रामअशीष राम निवासी शाहमुहम्मदपुर थाना बरेसर, सौरभ राजभर पुत्र अमरेश राजभर निवासी सिरवल थाना नोनाहरा हाल पता ग्राम सिपाह थाना बरेसर और दुर्गेश राजभर पुत्र सुदामा राजभर निवासी सिपाह थाना बरेसर शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजेश त्रिपाठी थाना बरेसर और उप निरीक्षक विनोद यादव थाना बरेसर हैं।

दुष्कर्मी को दस साल की सजा

गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने गुरुवार को 38 तारीखों में नाबालिक पीड़िता के साथ सामुहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त शैलेश कुमार को आजीवन कारावास के साथ 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है और साथ अर्थदंड की सम्पूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय ने 11 मई 2023 को चार्ज फ्रेम किया और गवाही 17 मई 2023 से शुरू हुआ। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने कुल 10 गवाहों को पेश किया। सारी कार्यवाही अभियोजन की तरफ से कुल 38 तारीखों में पूरी की गई। गुरुवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।