Category Archives: Ghazipur

गाजीपुर में दिशा की हुई बैठक,सांसद और विधायक रहे मौजूद,की गई समीक्षा

गाजीपुर।जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक की सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता एवं सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी,विधायक सदर जै किशन साहू, विधायक जखनियां बेदीराम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा एंव  ब्लाक प्रमुखो, नामित प्रधानगणो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक मे सांसद द्वय द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने  बैठक का एजेंडा बिन्दू विस्तारपूर्वक समिति के सम्मुख पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्षता करते सांसद अफजाल अंसारी ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यो को समयबद्धता के साथ जनप्रतिनिधियों को कराए जाने वाले कार्याे के संबंध मे अवगत कराते हुए संबंधित कार्याे को पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सांसद बलिया द्वारा जनपद में किसी भी गरीब परिवार आपदा से नुकसान होता है तो उस स्थिति में उन्हे मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए।
 
बैठक के दौरान विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो के जर्जर सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सांसद द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने तथा गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये विभागीय योजनाओं को अमलीजामा पहनाने हेतु अधिकारियों से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।  
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद द्वय द्वारा समीक्षा की गई तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी,गरीबी उन्मूलन व रोजगारपरक योजनाओं का लाभ गांव के किसान, मजदूरों तथा जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। सांसद ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाए संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाए।
बैठक मे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाव बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहर), प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, समेकित बाल विकास योजना,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यकम एवं टेलिकाम, रेलवेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइन्स आदि के संबंध में कराए गए कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिए गए है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को महान समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। इस अवसर पर सकलेनाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी रविकांत राय, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश सचिव और गाजीपुर कांग्रेस प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान शिवभक्त और समाज सुधारक थीं। उन्होंने पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। वहीं विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बोलते हुए संयुक्त रूप से कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक सुधार के लिए याद किया जाता है, कांग्रेस पार्टी सदैव उनके कार्यों को अपनी नीति के साथ जोड़कर पीड़ित मानवता की सेवा के साथ समाज के अंतिम व्यक्तिब के लिए कार्य करती है, वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर परप्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्र, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजेश विश्वकर्मा, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, अयूब अंसारी, राजेश उपाध्याय, पारस उपाध्याय, अनुराग पांडे, संजय राय, जेपी पांडे, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, झुन्ना शर्मा, चंद्रशेखर, वासिफ राशिद खान, शक्तिआनंद, देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने शनिवार को जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों से उपलब्ध दवाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है।नियंत्रण कक्ष में जाकर संचालित सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की व्यवस्था को देखा। इसके अलावा कैदियान कार्यालय में भी गए। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण  का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

एक और तीन जून को जनपद में होगा टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन

गाज़ीपुर में टाटा आईपीएल फैन पार्क 01 व 03 जून को, तैयारियां पूरी – अमित सिद्धेश्वर, पर्यवेक्षक – बी.सी.सी.आई

पूरे भारत में सिर्फ पांच जगहों पर हो रहा है फैन पार्क का आयोजन, सेमीफाइनल और फाइनल मैच का होगा सीधा प्रसारण।

गाज़ीपुर। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड बीसीसीआई द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को सम्बोधित किया। पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि 01 तथा 03 जून को गाजीपुर के अतिरिक्त झारखंड के जमशेदपुर, आंध्रप्रदेश के काकीनाडा, गोवा के गोवा शहर तथा ओड़िसा के राउरकेला में फैन पार्क का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष देशभर में केवल 50 शहरों में इस प्रकार के फैन पार्क का आयोजन किया जायेगा। इस फैन पार्क में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा। फैन पार्क में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति शाम 06:30 बजे के बाद ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। विकसित तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष बैटफ़ास्ट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त सभी आयुवर्ग के बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न काउंटर लगाये जायेंगे। साथ ही बेहद ही कम दरों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए जायेंगे।


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 01 जून को क्वालीफ़ायर 2 तथा 03 जून को आईपीएल का फाइनल मैच का सीधा प्रसारण 18 x 32 के बड़े स्क्रीन पर किया जायेगा। इस वर्ष क्वालीफ़ायर एवं फाइनल मैच को देखते हुए लगभग पंद्रह से बीस हज़ार की संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। दर्शकों के वाहनों के पार्किंग के लिए तीन पार्किंग जोन को चिन्हित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त दर्शकों के मूलभूत आवश्यकता को देखते हुए शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छ अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की गयी है। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि जनपद में फैन पार्क आयोजित किये जाने का श्रेय किसको दिया जाए ? के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले यह फैन पार्क 23 व 25 मई को ही होनेवाला था किन्तु भारत-पाक सीमा पर हो रहे तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया। किन्तु बी.सी.सी.आई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और हेमांग अमीन के प्रयास से ही गाजीपुर में इस फैन पार्क का आयोजन सम्भव हो पाया है। इसके लिए जनपद के क्रिकेट प्रेमियों के तरफ से आभार व्यक्त किया।


गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने जनपद तथा आस पास के क्षेत्रवासियों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में फैन पार्क आयें व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शामिल हो शांतिपूर्ण क्रिकेट का आनंद उठायें। उन्होंने बताया कि इस फैन पार्क में दर्शकों को स्टेडियम की अनुभूति मिलेगी। उन्होंने बताया कि टाटा आईपीएल फैन पार्क के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यनीति बना कार्यों का आवंटन किया गया इसमें उनकी सहयोगी संस्था क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह तथा उनकी पूरी टीम अपने-अपने उत्तरदायित्वो के निर्वहन कर रहे है।


आज के प्रेस वार्ता में पर्यवेक्षक अमित सिद्धेश्वर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य तथा टाटा आईपीएल के स्थानीय अधिकृत लाईजनिंग अधिकारी संजीव कुमार सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के अतिरिक्त क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह, सचिव रंजन सिंह, संजय राय उपस्थित थे।

सड़क निर्माण में अनियमिता को लेकर छात्र नेता ने की डीएम से शिकायत

गाजीपुर। जंगीपुर शुभखारपुर मार्ग आज पुनः शुर्खियों मे आया। शुक्रवार को छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाक़ात कर सडक निर्माण मे कि जा रही देरी व मानक का अनदेखी अवगत कराया। साथ ही सडक के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ने से आये दिन हो रही दुर्घटनाओ के बारे मे लिखित शिकायत किया। छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि बहुत संघर्ष के बाद शासन द्वारा 22 करोड़ रुपये चौड़ीकरण व सुदृढ़करण के लिए धन अवमुक्त हुवा। लेकिन सम्बंधित विभाग व ठेकेदार के लापरवाही से एक सप्ताह काम कर पैसा उतार कर लगभग दो माह से काम को रोक दिया गया है।जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगो मे बहुत आक्रोश है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सम्बंधित विभाग से बात कर जल्द कार्य शुरू कराया जायेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर सडक निर्माण का कार्य मानक के अनरूप नहीं शुरू किया गया तो हम क्षेत्रीय लोग चुप नहीं बैठेंगे। विपक्षीयो कि चाल है कि काम को रोककर भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि सरकार को बदनाम किया जाय, जिसे हम किसी हाल मे नहीं होने देंगे। कार्य शुरू नहीं हुआ तो जल्द ही प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन से मिलकर शिकायत करेंगे। विवेकानंद ने कहा कि जंगीपुर के विधायक विरेंद्र यादव सस्ती लोकप्रियता के लिए सडक पर नारियल फोड़ कर बस नौटंकी कर भोली भली जनता को गुमराह करते है। उनको आम लोगो कि समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इतने दिन से काम बंद है लेकिन जनप्रतिनिधि होते हुवे भी उनको नहीं दिखा कि इतने दिन से काम क्यों बंद है। आपको बता दे कि इसी सडक के लिए 2015 मे छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व मे बड़ा आंदोलन किया गया था जिसमे सपा सरकार के नेताओ के इसारे पर बेगुनाहो पर लाठी चार्ज कर आपराधिक धाराओं मे 69 नामजद और 900 अज्ञात लोगो के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल मे डाल दिया गया था। लगभग तीन माह बाद छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय जमानत पर बाहर आये तो उसके बाद प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर कर दिया गया था। पत्रक देने वाले लोगों में  छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय के साथ रामअवध राम,छोटेलाल यादव,राहुल दूबे, मनोज कुशवाहा,राजेंद्र कुमार टंडन,अतुल पाण्डेय,रुद्रामणि त्रिपाठी,शिव यादव, सुबाष यादव सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विषयक गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर।हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई के अवसर पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन गाजीपुर की तरफ से पत्रकारिता विषयक गोष्ठी का आयोजन कचहरी स्थित जिला सूचना कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष उधम सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि आज से 199 वर्ष पहले हिन्दी पत्रकारिता का उदय हुआ था,तभी से हर वर्ष पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। आज के दौर में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता को मजबूत रखने का काम पत्रकार बन्धु कर रहे हैं जो साधुवाद के पात्र हैं। पत्रकारों के उद्बोधन के क्रम में अंकुर शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता-पत्रकार कभी और आज भी असहाय नहीं हैं यदि योग्य और प्रतिभाशाली व्यक्ति है तो पत्रकारिता में उसके लिए अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। प्रवीण कुमार राय ने कहा कि पत्रकार वर्तमान में भी अपना काम ईमानदारी से कर रहा है अंतर सिर्फ यह है कि देखने वालों और पत्रकारों का अपना नजरिया बदला है। इसी क्रम में प्रमोद कुमार राय, अभिषेक सिंह, संजय कुमार मिश्रा, मदन कुशवाहा, अमरजीत राय, तनवीर खान, राघव शर्मा ने विचार प्रकट किए। राजनीतिक, सामाजिक तथा शिक्षण क्षेत्र से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, उत्तर प्रदेशीय प्रा0शि0 संघ जिला आनन्द प्रकाश यादव, सदानंद यादव, चंद्रिका यादव, सत्यदेव यादव, अमित ठाकुर, जनक कुशवाहा ने अपना विचार रखा। कवि हरिशंकर पाण्डेय, दिनेश शर्मा ने अपनी रचनाएं पढ़कर सुनाया। संचालन राजेश सिंह एवं उधम सिंह ने आभार प्रकट किया। मौजूद मुख्य लोगों में सूचना स्टॉफ, अशोक, राजेश, अखिलेश यादव, लल्लन यादव, देवेन्द्र, रामकेश, सूरज, सुनील यादव, अंकित सिंह, तिलक यादव, जीवन प्रकाश आदि रहे।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने किया गोष्ठी का आयोजन

ग़ाज़ीपुर।हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की ओर से जिला पंचायत सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वो भ्रष्टाचार को उजागर करें। चुनौतियां हर क्षेत्र में हैं लेकिन व्यक्ति को कर्तव्य निष्ठा से काम करना चाहिए। अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि पत्रकार और न्यायाधीश दोनों ही कलम के सिपाही हैं। पत्रकारिता के साथ ही हर क्षेत्र में परिवर्तन आये हैं। कहा जाता है कि झूठ पंख लगाकर चलता है जबकि सत्य संघर्ष करता है। डिजिटल युग में पत्रकार की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि पत्रकारों की जनचेतना का ही परिणाम था कि हमको आजादी मिली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि बिना वजह किसी के ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है। होमियोपैथिक कालेज के प्राचार्य प्रो डॉ राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि पत्रकारिता के समक्ष पहले भी चुनौतियां थीं और आज भी हैं। जरूरत है कि अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखा जाए। डिजिटल युग में समाचार को तुरंत उपलब्ध करा दिया जाता है इसमें पारदर्शिता बनी रहे ये आवश्यक है। मुख्य अतिथि मुन्नी लाल पाण्डेय ने कहा कि हम चौथे स्तम्भ के नाम से जाने जाते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही तथ्यों निडर होकर जनता के सामने लाएं। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अक्सर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। सिविल बार के अध्यक्ष रामयश यादव ने कहा कि पत्रकार और अधिवक्ता एक दूसरे के सहयोगी हैं और हाल ही में मेडिकल कालेज अस्पताल में इनके लिए एक अलग काउंटर बनाया गया है जिससे पत्रकारों को पर्ची कटवाने और चिकित्सकों को दिखाने में असुविधा नहीं हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक श्रीवास्तव ने किया जबकि संचालन महासचिव आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ सानंद सिंह, सुमंत सकरवार, इन्द्रासन यादव, चंद्रमौलि पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, अभिषेक सिंह, प्रमोद यादव, काशी सिंह, मुमताज, रविकांत पाण्डेय,डॉ ए. के. राय ,विनय सिंह, अभिनव चतुर्वेदी,दुर्गविजय सिंह,आलोक त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, सुशील उपाध्याय, मोहन तिवारी,अविनाश प्रधान,जितेंद्र यादव,विनोद पाण्डेय,विक्की कुमार,प्रमोद कुमार सिन्हा,कमलेश यादव,रामजनम कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

दिवगंत पत्रकारों के परिजनों को गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

गाज़ीपुर। गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के प्रतिष्ठित होटल दी ग्रैंड पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह के तहत गाज़ीपुर जिले के दिवंगत आठ पत्रकारों के स्वजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के सौ से भी ज्यादा पत्रकारों को इस कार्यक्रम में गाज़ीपुर प्रेस क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी डा. ईरज राजा एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा रहे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डा. सानंद सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख शशिपाल सिंह घूरा, प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद राय एवं जिला सूचनाधिकारी राकेश कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय ने मां सरस्वती के प्रतिमा चित्र के समक्ष दीप पज्वलन करके किया। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की तरफ से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दिवंगत पत्रकार स्व. विजय कुमार मधुरेश के पुत्र आकाश कुमार, स्व. आरसी खरवार के पुत्र भागवत खरवार, स्व. गुलाब राय की पत्नी नीलम राय एवं पुत्र अजीत राय, स्व. राजेश मिश्रा के भाई अमितेश मिश्रा, स्व. दिलीप सिंह के पुत्र विवेक सिंह, स्व. राजरूप शुक्ला के पुत्र आलोक शुक्ला, स्व. राजेश खरवार की पत्नी आशा देवी एवं पुत्री उन्नति, स्व. कार्तिक कुमार चटर्जी दादा की पत्नी श्यामली चटर्जी को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इसी दौरान सौ से अधिक पत्रकारों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां आती है, इसके बावजूद पत्रकार अपने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। जिसकी वजह से समाज के सभी वर्गों में उसका सम्मान बना रहता है। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर के तमाम पत्रकारों ने प्रदेश व देश मे महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। दिवंगत पत्रकार के स्वजनों को सम्मानित करने वाले कार्य की काफी सराहना किए। अपने पत्रकारिता के दौर को याद करते हुए पत्रकारों के हर सुख- दुःख में खड़े रहने के लिए कहा।
पुलिस कप्तान डा. ईरज राजा ने पत्रकारिता गाज़ीपुर के पत्रकारों की सकारात्मकता की काफी सराहना किया। क्लब द्वारा आयोजित बड़े कार्यक्रम की तारीफ करते हुए पत्रकारिता से व्यक्तिगत मिलने वाले सहयोग के बारे में बताया। पूर्व में नियुक्त जिले में क्वार्डल मर्डर के खुलासे में पत्रकारों से मिले सहयोग की विस्तार पूर्वक बताया।
विशिष्ट अतिथि डॉ सानंद सिंह ने उदंड मार्तंड की स्थापना से उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए समाज में पत्रकार और पत्रकारिता के महत्व को दर्शाया। दिवंगत पत्रकारों के स्वजनों को सम्मानित करने से भाव विभोर डॉ सानंद सिंह ने इसे अतुलनीय बताया। साथ ही कहा कि सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज पत्रकारों के स्वागत में हमेशा खड़ा है, जहां शिक्षा से संबंधित हर मदद मिलेगी। वक्ताओं के क्रम में अमितेश सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह बीनू, अविनाश प्रधान, फूलचंद सिंह, आनंदी त्रिपाठी, गोपाल यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, वसीम आदि पत्रकारिता दिवस पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर क्लब के संरक्षक द्वय आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, एनाउद्दीन खां, कमल किशोर, पवन मिश्रा, अखिलेश यादव, अविनाश सिंह, प्रदीप दुबे, इकरार खां, धर्मेंद्र सिंह, अशोक मौर्या, दयाशंकर राय, शैलेन्द्र चौधरी, चंद्रमौलि पांडेय, शाहनवाज अंसारी, अभिषेक सिंह, प्रभाकर सिंह, मनीष सिंह, प्रवीण राय, अंकुर शुक्ला, विनोद पांडेय, अभिनव चतुर्वेदी, वेदु, अजय राय बबलू,विक्की कुमार, संजय कुशवाहा, मुकेश उपाध्याय, आरएन राय, अरुण यादव, रजत, सोनू, संजीव, सोनू तिवारी, श्री राम राय कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार कुशवाहा व संचालन कृपा कृष्ण केके ने किया।

27 परीक्षा केंद्रों पर होगी B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा

गाजीपुर। जनपद के 27 परीक्षा केंद्रों पर 1 जून 2025 को उत्तर प्रदेश बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 12,299 परीक्षार्थी भाग लेंगे । परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुल 13 केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट) एवं 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जबकि नोडल विश्वविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से कल 54 पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 तक और द्वितीय पाली दो से 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आगमन परीक्षा प्रारंभ होने की 1 घंटे पूर्व से हो जाएगा तथा वे परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर सकेंगे। बी एड प्रवेश परीक्षा का यह आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा लगातार तीसरी बार किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आदेश पुलिस अधीक्षक  ईरज राजा द्वारा जारी कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा कक्ष में दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड, वॉयस रिकॉर्डिंग तथा वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से समस्त व्यवस्था जिलाधिकारी द्वारा नगर प्रभारी के रूप में नामित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार द्वारा की जा रही है तथा इस परीक्षा को संपन्न कराने में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा एवं एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद के साथ-साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नामित डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नोडल डॉ शिव कुमार एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा नामित डिप्टी नोडल अधिकारी प्रोफेसर विजय कुमार राय की टीम लगातार परीक्षा संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सकुशल संपन्न कराने में लगी हुई है।
सभी केंद्रों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, कमरों की साफ सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं जनरेटर की उपलब्धता हेतु निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान स्थानीय परीक्षा केंद्रों, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर पर्याप्त ट्रैफिक एवं पुलिस बल की तनाती के आदेश दिए जा चुके हैं। सभी केंद्र पर सुरक्षा एजेंसी द्वारा अपने कैमरे एवं वेब कास्टिंग की व्यवस्था स्थापित हो चुकी है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों की तलाशी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाएगी तथा उनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अपने दो प्रवेश पत्र लाने होंगे तथा एक प्रवेश पत्र को अपनी आवेदन की फोटो पर चस्पा करें। कक्ष निरीक्षक के पास जमा करना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ एक वैध परिचय पत्र भी रखना होगा। परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए जनपद स्तर पर 30 मई को एक बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि परीक्षा से संबंधित समस्त दिशा निर्देश केंद्र अधीक्षकों,प्रवेश को स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि को देंगे। साथ ही इस दौरान परीक्षा से संबंधित स्टेशनरी का वितरण भी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षा की सूचना एवं सहजता से संपन्न करने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसकी निगरानी प्रादेशिक कंट्रोल रूम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से लगातार की जा रही है।

परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची

पी जी कालेज में चार नकलची नकल करते हुए रिस्टीकेट

गाजीपुर। नगर क्षेत्र के गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से गुरुवार को बी.एड. (चौथे सेमेस्टर), बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित थी।


प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 16 अनुपस्थित रहे और 1131 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. चौथे सेमेस्टर में 57 छात्रों में से 01 अनुपस्थित और 56 उपस्थित रहे। बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी छात्र उपस्थित थे। 


बीबीए दूसरे सेमेस्टर में कुल छात्र 102 ,अनुपस्थिति 01 उपस्थित 101 और 01 यूएफएम में पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान डॉ० श्रवण कुमार शुक्ल द्वारा कुल 04 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के 3 और बीबीए के 1 परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।