Category Archives: Ghazipur

कांग्रेस ने की बैठक,संगठन सृजन अभियान पर की गई चर्चा

गाज़ीपुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सृजन अभियान पर चर्चा

गाजीपुर। कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में संगठन अभियान के तहत जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह और प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू उपस्थित हुए। बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आगे की रणनीति तय की गई। जिसमें आगामी 9 मई को व्यापक पैमाने पर संविधान बचाओ सम्मेलन पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत मजबूत संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक में हमलोगों ने आगामी 9 मई को होने वाले “संविधान बचाओ सम्मेलन” को सफल बनाने के लिए बैठक किए कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की रक्षा के लिए लड़ती रही है और इस सम्मेलन में हम अपने इस अभियान को और मजबूत बनाएंगे। सरकार के कारगुजारियों को जनता के समक्ष ले जाएंगे।
इस अवसर पर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि “संविधान बचाओ सम्मेलन एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसमें हम संविधान की रक्षा और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हमें उम्मीद है कि इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा हमारी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है इस सम्मेलन के माध्यम से हम अपने प्रयासों को और मजबूत बनाएंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा संविधान बचाओ सम्मेलन में हम समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए, सम्मेलन में संविधान के महत्व को जनता के सामने उजागर करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायकगण अमिताभ अनिल दुबे, एवं पशुपतिनाथ राय एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य डॉ मार्कंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र कुमार,चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, संन्टु ज़ैदी, हामिद अली, कुसुम तिवारी, जनार्दन राय, विद्याधर पांडे, हरिओम सिंह यादव, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, गुड्डू कुमार, महबूब निशा, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, नसीम अख्तर, अयूब, दिव्यांशु पांडे, कमलेश्वर प्रसाद, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, अखिलेश यादव, शबीहूल, मोहन चौहान, महेश राम, संजय गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, पारसनाथ उपाध्याय, शमशाद, आलम, अब्दुल रफी जिया, अमित कुमार राय, आशुतोष सिंह, सद्दाम खान, फैजान अख्तर, देवेंद्र कुमार सिंह, गुलबस यादव, विजय शंकर पांडे, राजेश सिंह, सुंदरलाल जायसवाल, अवधेश वर्मा, शमशाद आलम, संजीव विश्वकर्मा, कुंदन खरवार,समर सिंह कुशवाहा, महानंद अकेला, जलाल अब्बासी, बृजेश कुमार सिंह, गयासुद्दीन अंसार, ओमप्रकाश पांडे, मुनाजिर खान आदि लोग उपस्थित रहे।

लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

गाजीपुर।मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने मंगलवार को भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल) का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अपर उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष मे पुराने पेडिंग केसो को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात जिला सचिवालय पहुचकर उन्होने जी सी लिपिक शम्भु कुमार से सबसे पुरानी विभागीय कार्यवाही तथा उनसे संबंधित अनुपालन आख्या की जानकारी ली।अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने तथा कर्मचारियों के सर्विस बुक अद्यतन न पाए जाने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने विभिन्न पत्रावलियों को चेक किया। जिसमे कुछ न कुछ कमिया पाई गई। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालयीय कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार इस तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, डिप्ट कलेक्टर आशुतोष कुमार, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुराने राजस्व वादों के हो शीघ्र निस्तारण,दिए निर्देश

गाजीपुर।मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कर पुलिस विभाग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, राजस्व कार्यों, विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक मे उन्होंने राजस्व वसूली, बैक देय,अंश निर्धारण, व्यापारकर, फार्मर रजिस्ट्री, धारा-24, धारा-34, पैमाईश, ग्राम सभा हर्जाना, स्टाम्प देय, हीट वेब, आई जी आर एस, लेखपाल कार्य विवरण एवं अन्य बिंदुओ पर समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया।
बैठक मे पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद मे कानून व्यवस्था के संबंध मे विस्तापूर्वक जानकारी दी । बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाए।
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने सभी तहसीलों के 10 बड़े बकायादारों के नाम एवं उससे संबंधित कार्यवाही के संबंध मे जानकारी लेते हुए वसूली का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश देते हुए दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन एवं अन्य प्रक्रियाओं में सुधार लाने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने भूमि संबंधित विवादों के समाधान में तेजी लाने और लेखपालों की फील्ड उपस्थिति नियमित करने तथा लेखपालो द्वारा लगाई जा रही प्रतिदिन की रिपोर्ट समीक्षा के निर्देश दिया।

उन्होने सीएम डैस बोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर कार्यों की प्रगति की निगरानी करने और समयबद्ध निष्पादन की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सामूहिक और टीम भावना के साथ कार्य करें। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिथिलता, लापरवाही और कार्यों में विलंब कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मंडलायुक्त ने हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारी रखने के कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली सभी कार्यदायी संस्थाओं की गुणवत्ता एवं परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी ली एवं त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आई डी में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए।

इस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत!

संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

ग़ाज़ीपुर(जंगीपुर)।संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती की मौत हो गई है। वही मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की शादी 2014 में मऊ जनपद के गोकुलपुरा गांव निवासी सर्वजीत सिंह की बेटी ज्योति सिंह हुई थी। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हुए थे। रविवार की देर रात अचानक ज्योति की तबीयत बिगड़ गई इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।ज्योति के पिता सर्वजीत सिंह ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनका दामाद अभिषेक सिंह शादी होने के कुछ दिनों तक तो सब ठीक ठाक चला बाद में अभिषेक पैसे गाड़ी और मोबाईल की माँग करने लगा, मना करने पर वह आए दिन ज्योति को मारता पिटता था और जान से मारने की धमकी भी देता था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दिया गया है।

जिला जज ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। जिसमें पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा एक जागरूकता रैली न्यायालय गाजीपुर के मुख्य द्वार से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जनमानस को अपने लंबित वादों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु संबोधित किया गया। लोक अदालत को सफल बनाने का आवाह्न किया।
शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, गाजीपुर/नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर द्वारा कहा गया कि लोक अदालत वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमन्यस्ता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रीय भूमिका निभायी जा रही है। विजय कुमार-IV  अपर जिला एवं सत्र  न्यायाधीश  /सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगों में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण करने के लिए संबोधन  में कहा गया।

डीएम ने की बैठक,जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग अन्तर्गत योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना अन्तर्गत कुल 15 पत्रावलियों पर बैठक हुई। मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित राजकीय /स्वैच्छिक संस्थाओं की व्यवस्था सुदृढ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय एवं विभागीय निर्देशो के क्रम में संस्थाओं का निरीक्षण करतेे हुए संस्था का संचालन किया जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) तथा स्पांशरसिंप योजनान्तर्गत लंबित पत्रावलियों का जल्द से जल्द अनुमोदन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत क्रय किए गए लैपटाप का जनप्रतिनिधियों द्वारा यथाशीघ्र वितरण कराया जाए। योजनाओं के लंबित पत्रावलियों के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण मागते हुए वेतन रोकने करने का निर्देश दिया।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

गाज़ीपुर। भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवाड़े के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्ती संपर्क एवं संवाद अभियान के अंर्तगत ग्राम छावनी लाइन में अवधेश प्रसाद( अध्यापक),सीताराम( सेवानिवृत्त पुलिस विभाग), ब्रजेश कुमार( सफ़ाई कर्मी) ग्राम लंगड़पुर में संजय पासी (नारकोटिक्स विभाग) सुरेश प्रसाद( सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर) ग्राम महाराजगंज में सुनीता देवी( समाजसेविका), नंदू प्रताप( ग्राम प्रधान) , रामावतार पासवान( समाजसेवी ), ग्राम खानपुर सपही में लक्ष्मीकांत( समाजसेवी) ग्राम मोहाव में दिनेश पासी ( ग्राम प्रधान) , शंभु नाथ (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक), शिवकरन राम ( सेवानिवृत्त ado), सुभाष राम( सेवानिवृत्त सिचाई विभाग), देवशरण राम( सेवानिवृत्त सेक्रेटरी) ग्राम सराय मुनीमाबाद में रविन्द्र कुमार (अध्यापक), रामनाथ राम( समाजसेवी) व राधेश्याम राम ( समाजसेवी) अनुसूचित जाति के प्रबुद्धजनों के निवास पर जाकर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न देकर सम्मानित एवं संवाद की ।
सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के पत्रक वितरित की और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
राज्यसभा सांसद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिये संकल्पित है और सामाजिक समरसता और सबका सुनिश्चित विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ,जिला प्रतिनिधि मुरली कुशवाहा, अनु. मोर्चा. जिला मंत्री रंजित कुमार, ग्रामप्रधान नन्दू प्रताप , तेजप्रकाश कुशवाहा, जयप्रकाश बिन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,85 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यू0जी0 प्रवेश परीक्षा-2025 को नकलविहिन,सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न विद्यालयो में लूर्दर्स कान्वेन्ट गर्ल्स इण्टर कालेज, एम0ए0एच इण्टर कालेज, डी0ए0वी0 इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षाओं की व्यवस्थओं का जायजा लिया। नीट यू0जी0 प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे जिसमें 2835 परीक्षार्थियों में से 2750 परीक्षार्थी ने प्रतिभाग किया।85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

एस.ए ट्रेडिंग कंपनी का हुआ भव्य शुभारंभ, यहां आपके प्लंबिंग की हर जरूरत होगी पूरी

गाजीपुर। नगर क्षेत्र के मिश्र बाजार स्थित कोतवाली गेट के सामने एस ए ट्रेडिंग कंपनी शोरूम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस शोरूम में आपको प्रकाश सूर्या, पारस अल्ट्रा, हिंद और रैपिड जैसी कंपनियों के सामग्री उचित मूल्य पर थोक एवं फुटकर रेट में उपलब्ध है।

बता दें कि यहां पर हिन्द वेयर, प्लम्बर सहित अन्य प्रकार के गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिलेंगे। यहां आपको बेहतरीन प्लंबरिंग सेवाएँ, होलसेल रेट पे क्वालिटी प्रोडक्ट्स और भरोसेमंद सर्विस मिलेगी।


यह दुकान आपको प्लम्बिंग के सामग्री के साथ मरम्मत के लिए आवश्यक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी। यह दुकान स्थानीय प्लंबिंग जरूरतों को पूरा करेगी, जिससे ग्राहकों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक समिति के सभापति अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में और समिति के सदस्य अंगद कुमार सिंह और पद्म सेन चौधरी की उपस्थिति में वाराणसी के सर्किट हॉउस सभागार में गाजीपुर की संपन्न हुई। समिति के साथ संजय कुमार समिति अधिकारी, विवेक सिंह समीक्षा अधिकारी, बृजेश प्रतिवेदक अधिकारी,अभिनय अपर निजी सचिव उपस्थित थे।
समिति के आगमन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा अध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा एवं अपर जिलाधिकारी वित्त रा0 दिनेश कुमार द्वारा सदस्यगण को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पौध स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समिति को शासन स्तर से अधिसूचित आपदाओं में अब तक पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिए जाने के संबंध में जानकारी दी।  
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने जनपद में हुई आपदाओं की विस्तृत जानकारी  दी । सभापति ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अधिकारियों को संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ऐसी कार्य योजना बनाई जाए, जिससे किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने पीड़ितों के प्रति अधिकारियो मे संवेदनशीलता लाते हुए मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप उन्हें नियमानुसार सुविधाएं देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा मे ज्यादातर गरीब ही प्रभावित होते हैं।
उन्होंने सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए । सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। सर्पदंश से मृत्यु की दशा में पोस्टमार्टम कराने तथा पीडितों को तत्काल आपदा राहत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए, सर्पदंश से बचाव और उपचार का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिये। समिति ने निर्देशित किया कि तहसील, विकास खंड, नगर पालिका, नगर पंचायत, सीएचसी/पीएचसी सेंटर आदि में सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदर्शित की जाए। जिससे आमजनमानस जागरुक हो सके।  
नदी एवं तालाब में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का सुझाव दिया गया। सभापति ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। सभापति के द्वारा जनपद में आपदा प्रबंधन हेतु कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम नंबर हमेशा सक्रिय रहे।
इसके पश्चात समिति द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तहसीलवार आकाशीय बिजली, डूबने आदि से प्रभावित लोगों की सूचना मांगी गई। अधिशासी अधिकारी से आरओ प्लांट, जल भराव, स्थाई/अस्थाई रैन बसेरा, कंबल वितरण, शीत ऋतु में विभिन्न स्थानों पर जलाए गए अलाव, वन विभाग से संरक्षित पौधों तथा रोपित पौधों की जानकारी ली गई। जिला पूर्ति अधिकारी से अन्नपूर्णा मॉडल शॉप के बारे में जानकारी ली गई। सभापति ने कहा कि आपदा राहत के प्रति मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं। अतः दैवीय आपदाओं से बचाव और राहत हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरुप आपदा से प्रभावित लोगो को त्वरित गति से राहत दी जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
 इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी, आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, डी एस ओ अनन्त प्रताप अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।