Category Archives: Ghazipur

19 ने नामांकन पत्र खरीदा,एक ने किया नामांकन

गाजीपुर। 75- संसदीय लोक सभा चुनाव के लिए प्रथम दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट से 19 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें सत्यदेव यादव निर्दल 1 सेट, सुबेदार कुमार बिन्द प्रगतिशिल मानव समाज पार्टी 1 सेट, दिनेश कुमार कन्नौजिया निर्दल 1 सेट, अजय विश्वकर्मा विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी 1 सेट, सर्वदेव सिंह उर्फ डा0 सर्वदेव सिंह निर्दल 1 सेट, सत्यनारायन सर्वलाकहित समाज पार्टी 1 सेट, उमेश कुमार सिंह बहुजन समाज पार्टी द्वारा 2 सेट,धनंजय कुमार तिवारी भारतीय लाकवाणी पार्टी 1 सेट, मु0 जिलानी रायनी आवामी पिछड़ा पार्टी 1 सेट, कुबेर राम जनता राज पार्टी 1 सेट, मोहम्मद साद आदिल इस्लाम पार्टी 1 सेट, रामप्रवेश मौलिक अधिकार पार्टी 2 सेट, नन्दलाल राजभर सुहेलदेव पार्टी 1 सेट, ज्ञानचन्द्र बहुजन मुक्ति पार्टी 1 सेट, अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी 4 सेट, नुसरत अंसारी समाजवादी पार्टी 4 सेट, पारसनाथ भारतीय जनता पार्टी 1 सेट, गुलाम मुइनुद्दीन आवामी पिछड़ा पार्टी 1 सेट एवं सुनील निर्दल से 1 सेट नामांकन पत्र लिया गया। इसके क्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दलीय प्रत्यासी सत्यदेव यादव पुत्र भिमल यादव निवासी ग्राम सराय पीर मोहम्मद पोस्ट-चौकिया गाजीपुर सदर तहसील सदर द्वारा 1 सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया।

डोर टू डोर सम्पर्क कर गिनाई भाजपा की उपलब्धि,किया अपील

डोर टू डोर सम्पर्क कर गिनाई भाजपा की उपलब्धि, किया अपील

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में मगंलवार को सदर विधानसभा के मिश्राबाजार और कपूरपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के लाभकारी नीतियों से अगवत कराया। जनसंपर्क के दौरान नपा अध्यक्ष सरिता ने कहा कि इस बार गाजीपुर की जनता ऐतिहासिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर कमल खिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के हक व अधिकार को मजबूत करते हुए उनके नेतृत्व क्षमता का भी सम्मान किया है।
पारसनाथ राय की पुत्री वंदना राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार दोनों कार्यकालों मे महिलाओं के शक्ति संवर्धन और सम्मान समृद्धि के लिए अतुलनीय कार्य हुए है।आज महिलाएं जहां सुरक्षित है तो वहीं उनके आर्थिक विकास के नये द्वार खुले है। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष जयसवाल, गोपाल जी वर्मा, अजय गुप्ता, सोनू, अमित गुप्ता, रामनरेश वर्मा, छोटू, संजय बासफोर, आनंद गुप्ता उर्फ फेकू, अजय कुशवाहा सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी संग्राम है:अनिल राजभर

दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी संग्राम है:अनिल राजभर

गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन मंगलवार को सैदपुर स्थित लोकसभा केंद्रीय कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश और देश का नहीं है बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी संग्राम है। विश्व के तमाम देशों की निगाहें इस चुनाव पर लगी है, इसके साथ ही देश विरोधी ताकते इस चुनाव पर नजर गड़ाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी दलों के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, ऐसे में वह अनर्गल प्रलाप कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। ऐसे में भाजपा से जु़ड़े कार्यकर्ताओं को आगाह किया और कहा कि असली लड़ाई चुनाव के दिन बूथों पर होती है। सारा परिणाम बूथों पर किए गए संघर्षो से सामने आता हैं। ऐसे में बूथ स्तर तथा शक्ति केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ता अपने उत्साह का प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं से संपर्क बनाए रखें तथा उनसे संपर्क साध कर उन्हें पार्टी की रीति नीति से अवगत करायें। और अधिक से अधिक मतदान कराने में अपनी ताकत झोंक दें। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी नें कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व और चुनाव के समय पर उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, शालिनी यादव, नरेन्द्र पाठक,नगर पंचायत की अध्यक्ष सुशीला सोनकर, पूनम मौर्या, आशु दुबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह,सोमारु चौहान,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, मारकंडे चौहान, श्याम कुंवर मौर्य, संतोष भारद्वाज सहित आदि अन्य मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।

रन फॉर एथिकल वोटिंग के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाई

मतदाता जागरूकता अभियान के अंर्तगत मैराथन दौड़ का आयोजन

रन फॉर एथिकल वोटिंग के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाई

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा सुबह 7ः30 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अपर स्वीप नोडल जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह एवम जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव के नेतृत्व में मैराथन दौड़ कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारियों, पुलिस, खिलाड़ी एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता दौड़ की शुरुवात किया। विकास भवन से शुरू हुई रन फॉर एथिकल वोटिंग विकास भवन चौराहा, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, जिलाधिकारी आवास, शास्त्री नगर चौराहा, सिंचाई विभाग चौराहा, सदर ब्लॉक मुख्यालय होते हुए विकास भवन में समाप्त हुई। खिलाड़ी, बच्चो द्वारा मतदान के महत्व और मतदाता की भूमिका से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी अहम है। इसलिए 1 जून को अवश्य मतदान करें, साथ ही कहा कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मैराथन में शामिल सभी लोगों से दैनिक जीवन में प्रत्येक दिन मॉर्निंग वॉक करने की अपील उन्होंने की है । जिससे आप सभी लोग स्वस्थ व तंदरुस्त रहेंगे । इस जागरूकता दौड़ में एसडीएम प्रखर उत्तम ,समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय,जिला प्रोबेसन अधिकारी संजय सोनी, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, स्वीप समन्यवक डॉ अमित, डॉ हरिओम , स्वीप आइकन अरविंद शर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

मनोज सिन्हा ने जितना विकास किया उतना आज तक किसी ने नहीं किया:पारसनाथ

मनोज सिन्हा ने जितना विकास उतना आज तक किसी ने नहीं किया:पारसनाथ

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सोमवार को विधानसभा जमानिया के ग्राम – सोनहरिया, असांव,अवती, बिशुनपुरा, गोंहदा, नूरपुर, लहुवार, चकिया, नरियांव, पचोखर, भरवलिया और कुसुमपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

कहा कि इस बार गाजीपुर की जनता ऐतिहासिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर कमल खिलाने का काम करेगी। पारसनाथ राय ने कहा कि 2014 में जो सांसद यहां की जनता ने चुना था उनका कार्यकाल आपने देखा है और 2019 में जिस सांसद को यहां की जनता ने चुना उसका भी कार्यकाल देखा गया है। जहां आपने देखा होगा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी की पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा  ने जितना विकास का कार्य  किया वो आज तक किसी ने नहीं किया। वर्तमान सांसद सपा प्रत्याशी ने कितना काम किया ये  आप सभी जानते हैं।  पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।


कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक रामेश्वर कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय,राकेश राय ,दयाशंकर यादव,अनिल यादव,विजय यादव,धर्मेंद्र कुशवाहा,प्रेमसागर राजभर जी,रामव्यास राय, मुकेश मौर्य आदि जमानिया उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

9 से 3 बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 मई से 17 मई 2024 तक कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पादित की जायेगी। आम जनता की सुविधा के दृष्टिगत प्रातः 9 बजे से सायः 3 बजे तक रुट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है जिसमें महुआबॉग से आने वाले वाहन साई मन्दिर होते हुये शास्त्री नगर की तरफ चली जायेगी। कोई भी वाहन अफीम फैक्ट्री से कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। लंका की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से सिचाई विभाग की तरफ मोड़ दिये जायेगे व सिचाई विभाग की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से लंका की तरफ मोड़ दिये जायेगे। सांसद तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर की तरफ से आने वाले वाहन तिराहा से साई मन्दिर होते हुये अफीम फैक्ट्री होते हुये विशेश्वरगंज/महुआबाग की तरफ चली जायेगी। तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर तिराहे से कोई भी वाहन सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ नही जायेगा। यह रूट डायवर्जन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

रेलवे लाइन पार करते समय कटा युवक का पैर

रेलवे लाइन पार करते समय कटा युवक का पैर

गाजीपुर। शहर कोतवाली इलाके के सुखदेव चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए रविवार को एक युवक का दोनों पर बुरी तरह से कट गया। जिसकी जानकारी पर 108 एम्बुलेंस के द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही मामला क्रिटिकल होने के चलते डॉक्टर के द्वारा उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ट्रेन से मनोज गुप्ता निवासी तुलसी का पुल उम्र 48 के पैर कटने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया था। इसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट वाहिद खान और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार तत्काल बताएं लोकेशन पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी में एडमिट कराया। जहां पर डॉ सुरेंद्र के द्वारा मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। इसके पश्चात उसे 108 एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी में एडमिट कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

बदले के भावना से की थी विशाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम और  भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा के हत्या का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर आलाकत्ल व मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। इस जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता दिया। उन्होंने बताया कि 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में राम अखाड़ा के पास स्थित एक कुएँ में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र  पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा की हत्या कर शव फेंका गया था। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को सोमवार को चौजा पुल से समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दन उर्फ छोटू यादव पुत्र रामप्यारे यादव, विवेक यादव उर्फ बिजली पुत्र राजदेव यादव और अमित उर्फ विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त नन्दन उर्फ छोटू यादव के द्वारा बताया गया कि मैं, मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की बहन से प्यार करता था, जिसके बारे में मृतक व उसके परिजन को जानकारी हो जाने पर मृतक विशाल ने मुझे काफी मारा-पीटा था व अपमानित किया था। इसके अतिरिक्त अमित उर्फ विशाल भी मृतक की बहन को चाहने लगा था। जिसकी जानकारी होने पर मृतक द्वारा मुझे व अमित दोनों को मारपीट कर थूक चटवाया था। जिससे हम लोग काफी अपमानित महसूस कर रहे थे। इस अपमान का बदला लेने के लिए हम दोनों ने विवेक यादव उर्फ बिजली के साथ मिलकर मृतक की हत्या की साजिश कर पिछले तीन-चार दिनों से प्रयास में थे। 4 तारीख रात गाँव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें हम-तीनों भी मृतक के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गये, जहाँ मोटर-साइकिल के साकर व डण्डे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी व उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुँए में फेंककर वहाँ से चले गये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के पुलिस टीम के साथ प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम शामिल रहे।

पारसनाथ राय के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर सम्पर्क

पारसनाथ राय के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर सम्पर्क

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा एक एक मतदाता तक पहुंच कर अपनी बात रखने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में सदर विधानसभा के रौजा क्षेत्र के बूथ संख्या 211 एवं 212 पर प्रमोद राय, राम नारायण सिंह, अभिनव सिंह छोटू ,अविनाश सिंह सोनू ,विजय सिंह आलोक तिवारी पंकज ,अरुण कुमार राय, विशाल चौरसिया ,अशोक राय डॉक्टर राम नगीना कुशवाहा, गिरि जी ,हर्ष सिंह प्रिंस ,अरविंद सिंह के साथ ,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं भाजपा जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी के नेतृत्व में विवेकानंद कॉलोनी में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह अनूप खरवार अजय कुशवाहा अशोक मौर्य संतोष पाठक शुभम विश्वकर्मा रामानुज राय हर्षित सिंह गौरव श्रीवास्तव के साथ
जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने विवेकानंद शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 195 पर अनिल सिंह, अजय राय दारा, घूरा सिंह मनोज सिंह सूर्य प्रकाश यादव के साथ तथा जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय ने शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति, मुरली कुशवाहा,नथुनी खरवार ,ऋषि कुमार,सुधीर राय , संदीप राय के साथ बबेडी शक्ति केन्द्र के 142,143 बूथ संख्या पर भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में घर-घर संपर्क किया।और लोगों से लोकतंत्र के मजबुती हेतु मतदान अवश्य करने का अनुरोध किया।

चुनाव लड़ना है तो इस बात का ध्यान रखें प्रत्याशी

चुनाव लड़ना है तो इस बात का ध्यान रखें प्रत्याशी

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव गाजीपुर के लिए नामांकन पत्र, उनकी समीक्षा, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का समस्त कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के (कमरा नं0-1) कलेक्ट्रेट में सम्पन्न होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को रायफल क्लब सभागार में जनपद के पत्रकारों के सम्मुख प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम उपस्थित रहे। उन्होने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 75-गाजीपुर, लोक सभा चुनाव 7 मई 2024 से 14 मई 2024 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक (लोक अवकाश दिन से भिन्न, अर्थात निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट 1881 के अन्तर्गत घोषित सार्वजनिक अवकाश, जिसमें द्वितीय व चतुर्थ शनिवार सम्मिलित है) उसमें भी  नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा।  नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 15 मई 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा, नाम वापसी का अन्तिम 17 मई 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक तत्पश्चात् चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतदान का 1 जून 2024 को होगा। प्रेसवार्ता मे उन्होने अभ्यर्थियों के (निर्वाचन लड़े जाने की दशा में ) जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट में नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत कर सकता है, अभ्यर्थी को नो-ड्यूज से सम्बन्धित शपथ-पत्र विद्युत, पानी, टेलीफोन व सरकारी आवास के किराया से सम्बन्धित देना होगा, अभ्यर्थी द्वारा जमानत के रूप में अंकन रूपयें 25,000 की धनराशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी द्वारा अंकन रूपये 12,500 की धनराशि जमानत के रूप में जमा की जायेगी। यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का है तो जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा,  मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय दल के अभ्यर्थी हेतु 1 प्रस्तावक तथा अन्य अभ्यर्थी हेतु 10 प्रस्तावक होने अनिवार्य है। प्रस्तावक/प्रस्तावकों का उसी लोक सभा में समाविष्ट विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित होना चाहिए जिस लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन लड़ने हेतु नामांकन पत्र भरा जा रहा है। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार द्वारा अपने निर्वाचन व्यय के समस्त भुगतान हेतु एक पृथक से बैंक खाता खोला जायेगा, जिसकी सूचना नामांकन के समय प्रस्तुत की जायेगी। बैंक खाता नामांकन जमा करने से कम से कम एक दिन पूर्व का हो एवं 10,000 रूपये से अधिक का भुगतान नगद नहीं किया जायेगा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचनों के संबंध में निर्वाचन व्यय हेतु रूपये 95 लाख की धनराशि अधिकतम सीमा के रूप में निर्धारित की गई है। आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में उम्मीदवार को सम्मिलित करते हुए 5 व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति प्रवेश नहीं करेंगे, उम्मीदवार पर अपराधिक मामलों के बारे में घोषणा को फार्मेट सी-1 व सी-2 पर देना होगा तथा नाम वापसी के उपरान्त प्रत्याशी होने की दशा में उसे कम से कम 3 बार समाचार पत्रों व टी०वी० में प्रकाशन कराना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि डाक मतपत्र के आवेदन से सम्बन्धित फार्म मे पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु आवेदन पत्र  फार्म-12, निर्वाचन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ई डी सी) द्वारा मतदान का आवेदन पत्र हेतु फार्म-12ए, निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र हेतु फार्म 12बी,  तथा अनुपस्थित मतदाताओं हेतु (एवीईएस, एवीसीएस, एवीपीडी एवं एवीसीवो)  फार्म 12-डी भरे जायेगे। उन्होने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी पर लगाये गये वे सभी कार्मिक जो उस मतदान केन्द्र पर जहाँ वह मतदाता के तौर पर पंजीकृत है परन्तु मतदान दिवस को मतदान करने में असमर्थ हैं वे या तो निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र या फिर डाक मतपत्र की सुविधा के पात्र है, ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी ड्यूटी लोकसभा (पी सी) जहाँ के वे मतदाता है से भिन्न अन्य लोकसभा (पी सी) क्षेत्र में लगायी गयी है। उन्हे डाक मतपत्र (पी बी) द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी, ऐसे मतदान कार्मिक जिनकी ड्यूटी लोकसभा (पी सी) जहाँ के वे मतदाता है उसी लोकसभा (पी सी) क्षेत्र में लगायी गयी है, उन्हें ई डी सी द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी, सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या 19586 है, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल- पी०जी० कालेज, गोराबाजार में पोस्टल बैलेट हेतु 19 मई 2024 से 24 मई 2024 तक विधान सभावार फैसिलिटेशन सेन्टर बनाये गये है,  जिलाधिकारी कार्यालय में पोस्टल वोटिंग सेन्टर (पी बी सी ) 26 मई 2024 से 28 मई 2024 तक स्थापित किया जायेगा।  85 प्लस मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान टीमें गठित की गयी है, जिनके द्वारा 23 मई 2024 से 25 मई 2024 तक घर-घर जाकर वोटिंग कराया जायेगा।