Category Archives: Ghazipur

विद्युत मजदूर संगठन ने मीटर रीडरो का दिलवाया बकाया वेतमान

विद्युत मजदूर संगठन ने मीटर रीडरो का दिलवाया बकाया वेतमान

गाजीपुर। विद्युत मजदूर संगठन के जिला संरक्षक हरिश्चंद कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों संग पिछले दिनों अधीक्षण अभियंता से मिलकर जिले में संविदा पर कार्य कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर,मीटर रीडरो की बकाया वेतन को लेकर अवगत कराया गया था जिसमे मीटर रीडरो को मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी द्वारा सभी का भुगतान एक माह का होली की त्योहार को देखते हुवे कर दिया गया है वही कंप्यूटर ऑपरेटरों का मेसर्स ऑल संस एवम एरो इनफार्मेशन कंपनी द्वारा अभी तक विभाग में बिल बाउचर नही भेजा गया है जिसमे प्रयास लगातार संगठन द्वारा जारी हैं जिसमे मंडल की कमेटी एमडी ऑफिस वाराणसी में प्रबंधक निदेशक से लगातार इस पर वार्ता कर रही है प्रयास रहेगा की होली से पहले ऑपरेटरों का भी वेतन समय से मिल सके।

विकास भवन में दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे विकास भवन के सभागार कक्ष में लखनऊ से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरो द्वारा जनपद के नामित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जो जनपद के निर्वाचन में लगे कार्मिको को प्रशिक्षित करेगे।
लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर 04 मास्टर ट्रेनर जिसमें 02 ई0बी0एम एवं 02 सामान्य ट्रेनर के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में 18 मार्च से 19 मार्च तक कुल दो पालियों में 87 मास्टर ट्रेनर/सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेटो प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन  की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने मास्टर ट्रेनरों को ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण लेने को कहा,यदि इसमें कोई भी समस्या आती है तो उसे पूछकर उस समस्या का निदान कर ले, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती नही जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त आप द्वारा ही पीठासीन अधिकारी एवं बूथ कार्मिको को प्रशिक्षित किया जाना है।  

समाजवादी शिक्षक सभा का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी शिक्षक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में पुलिस आरक्षी द्वारा मारे गए शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार के आश्रित परिजनों को 5 करोड़ का आर्थिक सहायता ,और हत्यारे चंद्रप्रकाश को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को सौंपा।
ज्ञापन देने के पश्चात पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश की पुलिस और अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। इसके बावजूद योगी सरकार जीरो टॉलरेंस अपराध का दावा कर रही है। आए दिन सरेआम प्रदेश में हत्या,लूट,डकैती और बलात्कार की घटनाए हो रही है। चारों तरफ जंगलराज फैला हुआ है। योगी जी का बुलडोजर केवल सरकार के विरोधियों पर चलते हैं। उन्होंने बी एच यू की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इंतजार कर रही है कि इस घटना के दोषी भाजपा आईटीसेल के पदाधिकारियों पर योगी सरकार का बुलडोजर कब चलेगा। योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफा देने की मांग किया ।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, संजय यादव, चन्द्रिका यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,अक्षय यादव, रमाशंकर यादव, मुन्ना सिंह यादव, राहुल सिंह, संतोष यादव, रामविजय यादव,राजेश कुमार यादव, कृष्ण गौतम,लाल बहादुर यादव,अशोक यादव, प्रभाकर यादव आदि उपस्थित थे।

लगा फाइलेरिया हाइड्रोसील उपचार शिविर

सीएचसी मोहम्मदाबाद पर लगा फाइलेरिया हाइड्रोसील उपचार शिविर

पूर्व से चिन्हित हाइड्रोसील के आठ रोगियों का हुआ सफलतापूर्वक इलाज



गाज़ीपुर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पर सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हाइड्रोसील उपचार के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल की उपस्थिती में हाइड्रोसील ग्रसित आठ रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित किए गए फाइलेरिया हाइड्रोसील रोगियों का निरंतर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद में सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता के द्वारा हाइड्रोसील के आठ रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हाइड्रोसील पुरुषों को प्रभावित करने वाली एक मच्छर जनित बीमारी है। यह फाइलेरिया का ही एक रूप है और ऑपरेशन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसमें अंडकोष में पानी भर जाता है। दूसरे शब्दों में समझें तो हाइड्रोसील अंडकोष में सूजन का एक प्रकार है। यह अंडकोष के आसपास द्रव की एक पतली लाइनिंग जमा होने के कारण होता है। यह समस्या आमतौर पर नवजात शिशुओं में देखने को मिलती है। हालांकि 40 साल की उम्र के बाद यह वयस्क पुरुषों को भी प्रभावित कर सकती है। हाइड्रोसील आमतौर पर दर्दनाक या हानिकारक नहीं होता है। लेकिन अगर अंडकोष में दर्द रहित सूजन, चलने फिरने में परेशानी साथ ही उल्टी या दस्त आना, बुखार आना, कब्ज होना, अंडकोष में भारीपन महसूस होना, आकार बढ़ना आदि है तो डाक्टर से जरुर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में 456 हाइड्रोसील के रोगी हैं, जिसमें से 212 रोगियों का उपचार हो चुका है। शेष रोगियों के उपचार की प्रक्रिया चल रही है।

इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव, बायोलोजिस्ट अशोक मौर्य, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार, फार्मासिस्ट इमरान, पाथ के जिला समन्वयक अरुण कुमार एवं सीफार संस्था के जिला प्रतिनिधि संजय सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

मेन्यू में बच्चों को फल नही मिला, डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को मोहम्मदाबाद तहसील से सांसद बाजार, युसुफपुर बाजार, इलाहाबाद बैंक रोड, प्रिन्स सिनेमा रोड, फल मण्डी, युसुफगंज सहित अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च किया और बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक  द्वारा लोगो से जनसंवाद करते हुए वोट डालने की अपील किया गया। उन्होने तहसील मोहम्मदाबाद अन्तर्गत युसुफपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 मुहम्मदाबाद बुथ संख्या- 129, 130 एवं एफ0एच0ए नर्सरी एजुकेशन सेन्टर बुथ संख्या- 121, 122, 123 का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेय जल, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

इसी क्रम मे तहसील कासिमाबाद के अन्तर्गत ग्राम मुबारकपुर गंगौली में उपस्थित पुरूष एवं महिलाओं से जनसंवाद कर लोगो से अपने मत का शत प्रतिशत उपयोग करने की अपील किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बहादुरगंज के कायस टोला, दर्जी मोहल्ला, दक्षिण टोला, पुरानी मछली बाजार, सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रो में रूट मार्च किया गया। माडल प्राइमरी स्कूल बहादुरगंज, मदरसतु मसाकिन बहादुरगंज एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बनाये गये बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को व्यवस्था दुरूस्थ कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चो से वार्ता कर उनसे जाना कि भोजन समय से मेन्यू के अनुसार मिल रहा है कि नही। बच्चो द्वारा बताया गया कि मेन्यू के अनुसार आज फल वितरण नही हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बच्चो को फल वितरण कराने एवं आगे से मेन्यू के अनुसार बच्चो को भोजन वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चो को पढ़ाकर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।

डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की छापेमारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर होली में जनपद में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो इसको लेकर आर0सी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  आर0पी सिंह नेतृत्व में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 6 नमूनें जॉच हेतु संग्रहित किये। खाद्य पदार्थ रंगीन चुस्की 70 किलोग्राम नष्ट कराया गया।

लिए गए नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0, प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर0पी सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। छापेमारी टीम में गुलाबचन्द गुप्ता, अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहें।

चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को मिली स्वीकृति

लोकसभा चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को प्रदेश नेतृत्व से मिली स्वीकृति।

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति के बाद प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने जारी किया है। इस सूची के जारी होने बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नई कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को जनता के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करने का कार्य करेगी। नए पदाधिकारियों की सूची में कोषाध्यक्ष विद्याधर पांडेय, उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, चंद्रिका सिंह जनार्दन राय, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, लाल मोहम्मद, राजेश गुप्ता, हामिद अली, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, महासचिव राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, जफरुल्लाह अंसारी, मोहम्मद राशिद, करुणा निधि राय, विनोद कुमार सिंह, कमलेश्वर शर्मा, बृजेश कुमार गौतम, सीताराम राय, सचिव गुलबास यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, हामिद अंसारी, मोहन चौहान, पप्पू निषाद, ओम प्रकाश पासवान, महेश राम, नसीम अख्तर, अशोक राय, अक्षय वीर बिंद, श्री राम राजभर, ओम प्रकाश पांडे, राजेंद्र यादव, संजय साहू, शिवाकांत कुशवाहा, मोहम्मद जलालुद्दीन, दिव्यांशु पांडे, श्याम सुंदर राजभर, पुष्पा यादव एवं रंभा राजभर शामिल हैं।

जिला जेल में बंदियों ने किया योगाभ्यास

जिला जेल में बंदियों ने किया योगाभ्यास

गाजीपुर। रविवार को जिला कारागार में राजकीय होमियोपैथ चिकित्सालय योग वेलनेस सेन्टर महाहर द्वारा योग शिविर का आयोजन अधीक्षक कारागार सत्यप्रकाश के निर्देश पर आयोजित किया गया। योग शिविर
का शुभारम्भ भगवान की प्रार्थना और गायत्री मंत्र उच्चारण से हुयी। योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर द्वारा उपस्थित कारागार के अधिकारी और 95 बन्दियों को
मार्निंग योगाभ्यास में हाथ, पैर, गर्दन की सूक्ष्म कियाएं आदि आसनों भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलाम, भ्रामरी, भुजंग आसन आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बंदियों को निरोग व स्वस्थ रहने के लिये 4 मुख्य वचन स्वच्छता,
स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा व नियमित योगाभ्यास स्वयं करते हुए उपस्थित बन्दियों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपकारापाल रविन्द्र सिंह यादव भी स्वयं योग
प्रशिक्षक के साथ सभी प्रकार के योगासन करके बन्दियों को योग के प्रति जागरूक किया। समय-समय पर कारागार में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित करने के लिये अधीक्षक द्वारा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपकारापाल रविन्द्र सिंह यादव, उपकारापाल रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य, बंदी रक्षक, बंदी आदि
उपस्थित रहे।

SP ने चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

SP ने चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में रविवार को सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। विभिन्न अपराधों में की गई कार्यवाहियों, जनपद के टॉप टेन अपराधी, गुंडा तथा माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाहियों के बारे में समीक्षा की गई। तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। गैर जनपद से लगने वाले बार्डर के थानों को किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण, सीओ सिटी सुधाकर पांडेय, कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे सहित सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थें।

डीएम एसपी ने दी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को सलाह

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को रायफल क्लब के कलेक्टेट सभागार में समस्त राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आदर्श आचार संहिता के संदर्भ के साथ आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह का कोई प्रचार-प्रसार बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के व्यक्तिगत जीवन, धर्म आदि पर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से दिशा निर्देशों के संबंधी पुस्तिका सभी को उपलब्ध करा दी गई है। इसका भली भांति अध्ययन करते हुए कार्य करें। नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक किए जाने वाले कार्यों का लेखा-जोखा अवश्य रखा जाए। साथ ही समय-समय पर उसका सक्षम अधिकारी द्वारा मिलान भी कराया जाए। यदि कहीं किसी भी प्रकार की किसी के द्वारा कोई प्रलोभन देने या डराने धमकाने के माध्यम से मत को एक तरफ डालने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दे। जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार में जो भी सामग्री प्रयोग की जाए उसका पूरा लेखा-जोखा विधिवत निर्धारित पंजिका में अंकित कराएं। नेसी-विजिल-निर्वाचन से संबंधित शिकायत करने तथा नियत समय के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का प्रयोग किया जा सकता है। सुविधा पोर्टल -https://suvidha.eci.gov.in/  प्रत्याशियों द्वारा आनलाइन नामनिर्देशन, राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, रैली, जुलूस इत्यादि सम्बन्धी अनुमति प्राप्त करने हेतु सुविधा पोर्टल https://suvidha.eci.gov.in/ पर किया जा सकता है। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, राजेश कुमार यादव सपा, सुबाष राम बसपा, सुधान्नद राय डी0एस0पी, जावेद अहमद आम पार्टी, नगेन्द्रर सिंह आप एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।