Category Archives: Ghazipur

मांगों को लेकर विद्युतकर्मियो ने दिया धरना, कहा….

विद्युतकर्मियो ने दिया धरना।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय आमघाट के प्रांगण में विद्युतकर्मियो के द्वारा बुधवार को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के समस्त संविदा कर्मी, मीटर रीडर, कम्प्यूटर ऑपरेटर ने अपने मांगो एव नियमित मजदूरी को लेकर धरना दिया। इस दौरान विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने धरने को संबोधित करते हुवे बताया कि पिछले तीन महीने से मीटर रीडरों का मानदेय नही मिला है एव पिछले एक साल से किसी भी रीडरों का पीएफ एव ईएसआई नही कटा है जो कहि ना कहि मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी भ्रस्टाचार में लिप्त हैं, जिसकी जांच सूबे के मुख्यमंत्री के साथ साथ पावर कारपोरेशन के चैयरमेन से विद्युत मजदूर पंचायत करवाएगा, ताकि हकीकत पता चले की इस गरीब मजदूरों का पैसा कौन मार रहा है। यही नही जिले में मेन्टेन्स का कार्य करवा रही भारत इंटरप्राइजेज का भी शिकायत मुख्यमंत्री से करना है जो गरीब संविदाकर्मियों का पिछले चार महीने से किसी के दस महीने का अभी तक मानदेय नही दिया है और ना ही किसी का पीएफ एकाउंट किसी संविदा कर्मी को दिया। जो जांच का विषय है।

वही जिलामंत्री विजयशंकर राय ने बताया कि इन गरीब मजदूरों का शोषण कंपनी एव विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा मिलकर किया जा रहा है और सरकार मौन धारण की हुई है जो सही नही है। जबकि इन्ही मीटर रीडर, संविदाकर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों से विभाग का राजस्व आ रहा है। फिर भी इनलोगो का हक नही मिल रहा है। अधिकारी मौन साधे हुवे है लेकिन ये विद्युत मजदूर पंचायत इन संविदा एव निविदा कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ेगा और न्याय दिलवाकर रहेगा। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े किया जाएगा। आगे उन्होंने यह भी बताया कि अधीक्षण अभियंता से वार्ता हो रही है, अगर हमलोगों की मांग पूरी हो जाएगी तो ठीक नही तो आगे की रणनीति संगठन द्वारा बैठक करके किया जाएगा। धरने में मुख्य रूप से विजली विभाग के समस्त कर्मचारी सहित संविदा एव निविदा कर्मी मौजूद रहे।

नरम दल और गरम दल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नरम दल एवं गरम दल” नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सत्या रही। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः प्रीति और करिश्मा रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डा अमित यादव ने भाषण प्रतियोगिता का संयोजन किया और बताया कि आजादी के 75 वे वर्ष में युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संघर्ष और उसके विविध आयामों से परीचित कराने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने की। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ साथ जनपद वासियों से आजादी का जश्न हर घर पर तिरंगा लहराकर मनाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजन में डा.रामनाथ केसरवानी, डा संगीता मौर्य, डा नेहा कुमारी, डा गजनफर सईद ने सहयोग किया।

महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रवादी काव्यपाठ का हुआ आयोजन

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में “राष्ट्रवादी काव्यपाठ” का आयोजन किया गया। इस काव्यपाठ का मुख्य विषय आजादी का 75 वा वर्ष एवं युवा पीढ़ी रहा। काव्यपाठ में डा निरंजन, डा गजनफर, डा संगीता, डा शशिकला व डा रामनाथ केसरवानी ने अपना काव्यपाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डा अमित यादव ने काव्यपाठ का संचालन करते हुए कहा कि इंद्रधनुष की सतरंगी रंगों की भांति विविध संस्कृतियों वाला देश भारत इंद्रधनुष के सतरंगी रंगों के संयोजन से बनने वाले श्वेत रंग की भांति दुनिया को शांति और समृद्धि का संदेश देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है, पत्थर है, जिसमें बहती रसधार नहीं। इसी क्रम में
डा निरंजन यादव ने दिनकर को याद करते हुए उनकी कविता “जली अस्थियां बारी बारी, छिटकाई, जिनने चिंगारी, जो चढ़ गए पुण्य बेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल कलम आज उनकी जय बोल का सस्वार पाठ किया। डा गजनफर ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमरा पढ़कर भारत की कभी न मिटने वाली हस्ती की बात पर जोर दिया। डा संगीता ने सिंहासन पर नहीं वीर, बलिवेदी पर मुस्काते चल, ओ वीरों के नए पेशवा, जीवन ज्योति जागते चल का पाठ किया। डा रामनाथ केसरवानी ने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजुए कातिल में है। वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमां, हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है।काव्यपाठ के इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

पर्यावरण को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा अंतर्गत स्व० शेषनाथ पाण्डेय की पुण्य स्मृति में वृहद पौधरोपण मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहन पी बोत्रे पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर व विशिष्ठ अतिथि अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक ग़ाज़ीपुर ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित तथा माल्यार्पण कर किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, क्लब के पदाधिकारी  तथा उपस्थित गणमान्य लोगो ने विद्यालय के प्रांगड़ में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण को हरा-भरा रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहन पी बोत्रे ने अपने उद्बोधन में बताया कि समस्त प्राणी अपने जीवन हेतु वनस्पति जगत पर आश्रित है। मनुष्य हवा में उपस्थित ऑक्सीजन को श्वास द्वारा ग्रहण करके जीवित रहता है। पेड़-पौधे ही प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इस तरह मनुष्य के जीवन का आधार पेड़-पौधे ही उसे प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त प्राणियों का आहार वनस्पति है। वनस्पति ही प्राणियों को पोषण प्रदान करती है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है। उन्होंने क्लब के प्रयासों को अतुलनीय बताते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशिष्ठ अतिथि अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक ग़ाज़ीपुर ने बताया कि प्राचीन काल से ही मानव और प्रकृति का घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है।इतनी भीषण गर्मी में बारिश का महीना होते हुए भी बारिश का न होना पौधों की कमी की वजह से है।हर व्यक्ति को प्रकृति का सहयोग करने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। वनों की हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना करना असम्भव है।
कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों से आह्वाहन किया कि हर घर तिरंगा के साथ हर व्यक्ति एक पौधा का संकल्प जरूर लें तभी हम सभी एक स्वच्छ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे।अतिथियों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन पांडेय एवम अतरिक्त सचिव सूर्य रेख मणि ने किया।इस अवसर पर सचिव अभिषेक सिंह,धर्मेंद्र कुमार तथा कालेज की शिक्षिकायें एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत मे सभी आगंतुकों के प्रति क्लब अध्यक्ष डॉ शरद वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

डीएम ने योजनाओं की ली जानकारी, दिया सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी एम.पी.सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण 37 बिन्दुओं में से विकास कार्यों से संबंधित माह जुलाई 2022 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह जुलाई तक की प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई की पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एन0एच0एम0 जैसी अनेक योजनाओं पर अब तक हुये कार्यों की प्रगति पर चिकित्सकों की उपलब्धता, अल्ट्रासाउन्ड मशीन, ऐक्स-रे मशीन, समस्त आर0बी0एस0ए0 टीम के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व जनपद में हो रहे कोविड टीकाकरण बूस्टर आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई सहित समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, राज्य औद्योगिक मिशन, शादी अनुदान, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, स्वच्छ भारत मिशन, उद्योगबन्धु, पोषाहार का वितरण, कौशल विकास मिशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्युत, सड़क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर विद्युत कनेक्शन एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। जल भराव होने वाले स्थलों को चिन्हाकिंत कर कार्यवाही की जाए ताकि नगर वासियों को हो रही जल भराव की समस्या से निदान मिल सके। बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि जितने भी गौ-आश्रय स्थल हैं उनमें मवेशियों को भूसा चारा पानी आदि की किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए पानी, शेड आदि व्यवस्थित रहे। कहा एक भी पशु आवारा नहीं घूमना चाहिए सभी को गौ संरक्षण केंद्रों में संरक्षित किया जाए। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आच्छादित योजनाओं को तत्काल पूरा करने, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्य मंत्री आवास योजना तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आधार सीडिंग एवं खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी ली गयी। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ावर्ग, प्रोबेशन विभाग द्वारा चलायी जा रही छात्रवृति, पंेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति समय सीमा में करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डी पी आर ओ सहित सम्बन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वच्छ पेय जल, हेल्थ पोस्ट और साफ-सफाई, मुख्य मार्गों पर आवारा पशु नहीं मिलने चाहिये आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डी.एफ.ओ, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

गाज़ीपुर:मोहम्मदाबाद ने मारी बाजी

गाज़ीपुर:मोहम्मदाबाद ने मारी बाजी

ग़ाज़ीपुर।जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जो 1 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में जनसंख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस अभियान में इस पखवाड़े की सफलता के लिए जो लक्ष्य दिया गया था। उस लक्ष्य को प्राप्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद जनपद के सभी ब्लॉकों से अधिक परिवार नियोजन के संसाधनों को आमजन में निशुल्क वितरण करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

डॉ आशीष राय ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के द्वारा जो हमें लक्ष्य दिया गया था उस लक्ष्य को हम अपने सभी कर्मचारियों की कार्यकुशलता की बदौलत स्थान प्राप्त किया है। उसके लिए हमारे सभी कर्मचारी धन्यवाद के अधिकारी है । उन्होंने बताया कि जो भी साधनो का डिमांड आनलाईन FPLMIS पोर्टल द्वारा किया गया। उसकी उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराई गई।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पखवाड़े से पूर्व ही अपने सभी आशा कार्यकर्ता ,आशा संगिनी ,एएनएम ,सी एच ओ, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर इसके लिए रणनीति बनाई गई थी। और उसी रणनीति पर कार्य करते हुए फैमिली प्लानिंग के संसाधनों का आम जन तक पहुंचाने का जो लक्ष्य शासन के द्वारा सौंपा गया था उसे 100% हासिल करते हुए जनपद के सभी ब्लॉकों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए हमारे ब्लॉक का हर एक अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए धन्यवाद का हकदार है।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को नए दंपत्ति को बास्केट ऑफ़ चॉइस के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया था। जिसको लेकर नव दंपत्ति परिवार नियोजन के अस्थाई संसाधन का इस पखवाड़े में अपना कर अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस अभियान मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदबाद पर महिला नसबंदी 21, कापर टी 228, पीपीआईयुसीडी 132, अंतरा इंजेक्शन 558. कंडोम वितरण 8990, माला.एन 886 एवं छाया टैबलेट्स का वितरण कुल 917 लाभर्थियों को वितरित करते हुऐ जनपद मे प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसी कम्र मे प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद पर वृहद रूप से आयोजन किया जाता है। जिसमे परिवार नियोजन विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी द्वारा उचित परामर्श दिया जाता है।

ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि माडर्न परिवार नियोजन के साधनो को समुदाय द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। जिसे हमे प्रत्येक केन्द्रों से नियमित सप्लाई को बनाऐ रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम प्रत्येक अंतरा दिवस जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र , हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ साथ उपकेन्द्रों पर नियमित रूप से आयोजन किया जाता है इस दिवस को सदैव हम उत्साह पूर्वक मनाते रहना है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे जनपद में महिला नसबंदी 257, कापर टी 930, पीपीआईयुसीडी 570, अंतरा 2841, छाया 7714, माला एन 9648 के साथ साथ कंडोम का वितरण 65085 किया गया।

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के 75 वें वर्ष मे मनाए जा रहे “अमृत महोत्सव” कार्यक्रम मे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व मे भाजयुमो द्वारा लंका मैदान से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा मे हजारों की संख्या मे पार्टी के वरिष्ठ व युवा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बाइक पर हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्र भक्ति गानो पर झूमते हुए देश प्रेम मे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। यात्रा के आगे-आगे डीजे पर देशभक्ति गाने बजाते हुए पिछे-पिछे भारत माता की छवि लगे वाहन से भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लग रहे थे।यात्रा गाजीपुर नगर के लंका मैदान से सकलेनाबाद,विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार,लालदरवाजा के रास्ते स्टीमरघाट होकर महाजनटोली,आमघाट,महुआबाग के रास्ते कचहरी, पीरनगर,गोराबाजार, पीजी कालेज चौराहे से छावनी लाइन भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हो गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि देश आज आजादी के 75 वें वर्ष मे अमृत महोत्सव मना रहा है।वर्ष पर्यंत चले विभिन्न कार्यक्रमों मे 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जागरूकता हेतु तिरंगा झंडे के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों से निकली यह यात्रा राष्ट्भावना के साथ देश प्रेम को मजबूती प्रदान करेगी।उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन मे शहिद स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान मे इस तिरंगा यात्रा का विशेष महत्व है।
पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतिक है। यह हमारी समाज सेवा के प्रति आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता मजबूत हो।देश विकास के पथ पर अग्रसर रहे और देश मजबूत हो यह हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। आज की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सम्मान स्वाभिमान के लिए महत्वपूर्ण है।
यात्रा मे आगे-आगे जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह,सुनिल सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, विनोद अग्रवाल,रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आदि राष्ट्र ध्वज लेकर पैदल चल रहे थे।
इससे पहले सदर मंडल पश्चिमी की तिरंगा यात्रा अध्यक्ष गोपाल राय,मनोज बिंद,सुरेश बिंद,शशिकान्त शर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों के साथ ग्राम पंचायत सराय शरीफ से निकल कर गोला,अगस्ता, बहादिपुर,फतेहउल्लाहपुर महाराजगंज होते लंका मैदान पहुंच कर नगर यात्रा मे शामिल हो गई।
यात्रा मे पूर्व मंत्री डा.संगीता बलवंत,सरिता अग्रवाल,सुनिल सिंह,रामनरेश कुशवाहा,कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह,विशाल चौरसिया,हर्षित सिंह,दुष्यंत अग्रहरि,शुभम विश्वकर्मा,अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिंद,गुलाम कादिर राइनी,गोपाल राय,सुनील गुप्ता,किरन सिंह, ऋषभ राय,प्रमोद अग्रवाल,योगेश सिंह,राजीव सिंह,निर्गुण दास केशरी,गौरव श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश केशरी, मनोज बिंद,उदय प्रताप सिंह,मुरली कुशवाहा, सहित आदि लोग उपस्थित थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के अध्यक्ष मनोनीत।

गाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक हरिशंकरी स्थित कमेटी के कार्यालय में सोमवार की शाम हुई। जिसमें आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों के बारे में मंत्री ओमप्रकाश उर्फ बच्चा तिवारी ने उपस्थित सदस्यों संग चर्चा करते हुए पूर्व अध्यक्ष स्व. दीनानाथ गुप्त के निधन के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष चुनाव की भी बात कही। इसी क्रम में उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह “वीनू” ने कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य व उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव का नाम कमेटी के अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। जिसका सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से समर्थन करते हुए उन्हें कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पद पर निष्ठा पूर्वक कार्य करने व सभी से सहयोग की भी अपील की।

हरिशंकरी स्थित कार्यालय में चली इस बैठक के बाद मंत्री बच्चा तिवारी और कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने आज़ादी के 75 वे वर्ष के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर सदस्यों में तिरंगा वितरण का कार्य किया। जिसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने तिरंगा संग फोटो भी सनद कराई और घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपने ज़िम्मेदारियों के निर्वाहन का संकल्प भी लिया। ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने बताया कि आगामी अनंत चतुर्दशी से दस दिवसीय रामायण पाठ के आयोजनोपरांत रामलीला मंचन का कार्य परंपरागत तरीके से 21 सितंबर से प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा” पंडित लव त्रिवेदी, वीरेश राम वर्मा, लक्ष्मी नारायण, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, के साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा ने की।

ताजिया की लेकर चली गोली, तीन घायल, एक रेफर

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर मोहल्ले में सोमवार की शाम 8 बजे दो पक्षों में ताजिया उठाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसपर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली एक युवक के पेट में लगी जबकि दो युवक पैर में छर्रे लगने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पेट में गोली लगने से घायल युवक की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी रोहन पी बोत्रे ने घटना की जानकारी ली।
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मंगलवार को ताजिया उठाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में अशफाक हुसैन (40) के पेट में गोली लगी। जबकि शादाब आलम और आदिब के पैर और हाथ में छर्रे लगे। उन्होंने बताया कि सबको जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है। लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक अशफाक हुसैन को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। इस मामले में आरोपियों को चिन्हित कर दबोचने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के खिलाफ विरोध

गाजीपुर। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में रखे जा रहे इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के आह्वान पर समस्त विद्युत कर्मी और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा के द्वारा सुबह 10 बजे से ही अंधऊ पावर हाउस पर विरोध सभा किया गया। जिसमें जिले के समस्त अवर अभियंता और प्रोन्नात अभियंता द्वारा प्रतिभाग किया गया। जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष रोहित कुमार द्वारा बताया गया है कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के द्वारा केंद्र सरकार बिजली के क्षेत्र को निजी करण करना चाहती है, जिससे बिजली वितरण क्षेत्र में अनेक कंपनियों को फ्रेंचाइजी दी जाएगी और इनके द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जाएगा। किसानों को और गरीब उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली की सब्सिडी खत्म हो जाएगी और निजी कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदने के लिए बाध्य किया जायेगा। इंजीनियर संगठन के जनपद सचिव सौरव कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि इस बिल के द्वारा सरकार बिजली वितरण के क्षेत्र को प्राइवेटाइजेशन करना चाहती है। बताया कि जिस प्रकार से मोबाइल के क्षेत्र में जियो कंपनी के द्वारा शुरुआत में उपभोक्ताओं को फ्री में व सस्ती डाटा का लालच देकर उपभोक्ताओं को जोड़ा गया। इसी प्रकार से बिजली का बिल भी निजी कंपनियों द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाया जाएगा, जो कि ना ही विद्युत कर्मी के हित में है और ना ही विद्युत उपभोक्ताओं के हित में है। विरोध सभा के दौरान जिले के समस्त विद्युत कर्मियों द्वारा एक स्वर में अमेंडमेंट बिल 2022 का विरोध किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा उक्त अमेंडमेंट बिल 2022 वापस नहीं किया गया तो केंद्र के निर्देशानुसार आगे बृहद रूप में आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध सभा में इंजीनियर तपस कुमार, मिथिलेश यादव, हर्षित राय, नीरज सोनी, गुड्डू चौहान, इंजीनियर रामप्रवेश, इंद्रजीत, शशिकांत, जय, कुलदीप, नैयर, ट्रांसमिशन रमेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, शहर जेई अविनाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, प्रमोद कुमार, चित्रसेन प्रसाद, एसडीओ सैदपुर व एसडीओ संतोष चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।