Category Archives: Ghazipur

नयी शिक्षा नीति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास

नयी शिक्षा नीति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास

गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पी. जी. कॉलेज, मलिकपूरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि “नई शिक्षा नीति समाज के गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प है। यह नीति भारतीय समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने अपने व्याख्यान में कहा कि “यह नीति शिक्षा को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास है। इससे अनुसंधान, कौशल और मूल्य-आधारित शिक्षा को नई गति मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि पंकज दुबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं का विस्तार भी होना चाहिए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने का प्रयास करती है।”कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय तथा डॉ. अनुज कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया।

छात्र आदित्य की हत्या का मामला,लोगो ने किया प्रदर्शन,दोषियों और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

छात्र आदित्य की हत्या का मामला,लोगो ने किया प्रदर्शन,
दोषियों और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

गाजीपुर।सनबीम स्कूल में छात्र आदित्य की हत्या को लेकर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा के साथ ही स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही की मांग की। मालूम हो कि 18 अगस्त की सुबह छात्रों के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी में आदित्य वर्मा नाम के छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना में कई अन्य छात्र भी घायल हुए थे।
पुलिस ने नौवीं कक्षा के आरोपी दो छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद 15-20 मिनट तक खून से लथपथ छात्र को स्कूल में ही रखा गया। समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल और स्वर्णकार संघ ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात की है। उनका कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो जिला प्रशासन और न ही स्कूल प्रशासन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित परिवार से मिला है।
व्यापारी संगठनों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को मौत का कारण बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है। प्रदर्शन में शामिल मृतक आदित्य के पिता शिवजी वर्मा ने आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ ही स्कूल प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर वे मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएंगी। यदि वहां से भी न्याय नहीं मिला तो विद्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगी।
प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रक सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

गाजीपुर। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि हिन्दू गौरव दिवस का संदेश समाज में भाई चारा एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करेगा।
इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी, प्रमोद राय,राम जी बलवंत,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,हर्ष कुशवाहा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

युवाओं को मिलेगा फायर वालंटियर बनने का मौका

युवाओं को मिलेगा फायर वालंटियर बनने का मौका

अग्निशमन विभाग विभाग प्रशिक्षित के दौरान जल्द मिलेगा लाभार्थियों को रोजगार का मौका

जिले के चार फायर स्टेशनों पर 50-50 फायर वालंटियर ले रहे प्रशिक्षण

निजी संस्थानों पर अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में मिलेगा लाभ

गाजीपुर। जिले के युवाओं को दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन फायर वालंटियर्स से विभाग आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में सहयोग लेगा। प्रशिक्षण के बाद इन फायर वालंटियर्स को विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जो किसी भी निजी संस्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में लाभकारी होगा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी प्रशिक्षण के दौरान बताया कि अग्निशमन केंद्रों की क्षमता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लाक और तहसील स्तर पर 50-50 फायर वालंटियर को विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में विभाग इन फायर वालंटियर्स से सहयोग लेगा। विभाग के पास इन फायर वालंटियर्स के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। कहीं भी आगजनी की घटना होने पर संपर्क करेंगा। फायर वालंटियर्स को आग बुझाने और बचाव कार्यों में दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में फायर फाइटिंग उपकरणों का उपयोग, आग पर नियंत्रण के उपाय, रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार समेत 21 बिंदु पर जानकारियां दी जाएंगी। जिले चार अग्निशमन केंद्रों पर 50-50 स्थानीय युवाओं को फायर वालंटियर के रूप में चयनित किया गया है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सेवा का एक नया अवसर भी प्रदान करेगी। विभाग की ओर से फायर वालंटियर की टीम बहुत पहले ही बना दी गई थी, अब अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन और सेवा मुख्यालय के आदेशानुसार इनकों एक सप्ताह का प्रशिक्षण पिछले 18 अगस्त से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कई चरण में होने है। फायर ऑफिसर ने बताया कि फायर वालंटियर्स को एक सप्ताह के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इससे वे जिले के प्रमुख निजी संस्थानों, उद्योगों, होटल, अस्पतालों और बड़े भवनों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी के तैर पर नियुक्ति हो सकेंगे।
उन्होने ने बताया कि अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली 2024 के अनुसूची सात के अनुपालन में महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, आय के आदेश पर कतिपय भवनों में एक जनवरी से पूर्व आग्नि सुरक्षा करने के लिए अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी एवं अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। यह कदम भवनों में आग की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा करने के उद्देश्य से उठाया गया। यदि आवश्यक हो, अपने नियंत्रणाधीन भवन में अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी व अग्निसुरक्षा कर्मी नियुक्त करें, जो नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच और रखरखाव करेंगे।
इसी क्रम में अग्निसचेतकों के साप्ताहिक प्रशिक्षण अग्निशमन स्टेशन गाजीपुर (पुलिस लाईन) में विशाल शुक्ला, उदय राज यादव एवं मनोज कुमार द्वारा सोमवार से शनिवार तक 50 बच्चो का बैच के माध्यम से आग से कैसे बचाया जा सके एवं कैसे रोका जा सके का प्रशिक्षण 21 बिन्दुओं पर दिया जा रहा है। जिस क्रम में उदय राज यादव एवं विशाल शुक्ला द्वारा प्रथम बिन्द आग के प्रकार एवं उस पर प्रयोग होने वाले अग्निशमन उपकरणों की जानकारी, प्राथमिक अग्निशमन उपकराणों की संचालन एवं रख-रख, फायर ट्रेंगल की जानकारी, आग एवं धुएं से सुरक्षित हेतु बचाव, होज रील के प्रयोग, वेटराइजर, डाउनकमर एवं लैंडिंग वॉलब की जानकारी, फायर पम्पों के प्रकार एवं कैसे आग लग जाने पर प्रयोग किया जाए, इसके बारे में प्रशिक्षण,होज व ब्रॉच पाइप का प्रयो, उसे फैलाने एवं लपेटने की जानकारी, ब्रॉच पाइपों के प्राकर, मैनुवल कॉल प्लाइंट की जानकारी, ऑटोमैटिक स्पिंरकलर्स सिस्ट की जानकारी, ऑटोमैटिक डिटेक्शन एण्ड अलार्म सिस्टम,स्मोक एक्सटैक्शन सिस्टम की जानकारी, प्रेसराईजेशन फैन, फायर मैन लिफ्ट, आग के प्रसार को रोकने, साल्वेज की जानकारी एवं फसलो में आग लगने के बाद कैसे नियंत्रित करने का प्रशिक्षण एवं जानकारी विस्तार पूर्वक बारी बारी दिया जा रहा है,लाभार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगार्थ हेतु मौके पर उन वस्तुओं से जो आग से कैसे बचाया जा सके एवं लोगो को कैसे बचाया जा सके माक ड्रील के माध्यम से सभी लाभार्थियों द्वारा बारी बारी से एक-एक करके प्रयोग भी कराया गया। सरकारी विभागो, मौल, प्राइवेट कम्पनियों, घरो में एवं अन्य वस्तुओं में आग लग जाने पर लाभार्थियों द्वारा आग को कैसे बुझाया जा सके इसके बारे में मौके पर उपस्थित बच्चो द्वारा आग लगने के बाद गैस के माध्यम से आग को बुझाया गया का प्रयोग एक-एक करके कराया गया।  इस अवसर पर अभय नारायण सिंह, वैभव शर्मा एवं विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

13 सितंबर को होगा लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य स्थित न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा।
विजय कुमार-IV , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में आज एक आवश्यक बैठक दस कक्षीय भवन सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में अपरान्ह 01ः30 बजे आयोजित की गई। जिसमें  शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर, विजय कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, जयवीर सिंह, ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ इण्डिया गाजीपुर,  राजीव रंजन, मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया गाजीपुर, राजनाथ यादव, चीफ मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया गाजीपुर, यू0पी0 ग्रामीण बैंक मैनेजर, संतोष कुमार, जिला सहकारी बैंक एस0बी0एम0 गाजीपुर,  रूपेश सिंह, चीफ मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा गाजीपुर,मुकेश कुमार, केनरा बैंक एस0बी0एम0,  नवनीत कुमार, ब्रांच मैनेजर यूको बैंक गाजीपुर व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।
 बैठक में दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर बैंक ऋण संबधी एवं जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, लोकल रेडियो चैनल व मीडिया चैनल, यू-ट्यूब के माध्यम से तथा दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।

शाह फैज स्कूल की छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

गाजीपुर। आज के दिन शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘अस्मिता खेलो इंडिया किकबॉक्सिंग लीग चैंपियनशिप 2025 ‘में विद्यालय की छात्राओं द्वारा कोच देवेन्द्र प्रजापति , टीम  मैनेजर आमना ओबैद एवं जूनियर कोच प्रियांशु राय के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिसमें छात्राओं ने 9 गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं में – कीर्ति कौर, तेजस्विनी सिंह, खुशी, अंजली यादव, रिद्धि गुप्ता ,शिल्पा यादव, उषमा यादव, प्रज्ञा राय और साक्षी कुमारी तथा सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली – अर्पिता कुमारी एवं अनुषा यादव को विद्यालय की ओर से भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने छात्राओं को बधाई दिया तथा भविष्य में भी सफलता प्राप्त करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

भारत रत्न राजीव गांधी की मनाई गई 81वीं जयंती

गाज़ीपुर।शहर कैंप कार्यालय सकलेनाबाद पर बुधवार को भारत रत्न, दूरसंचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के शिल्पी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 81वीं जयंती “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भाईचारे, शांति एवं एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर खालिसपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। जिसे राजीव गांधी के सपनों के “हरित और प्रगतिशील भारत” का प्रतीक बताया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक और सूचना-प्रौद्योगिकी की राह पर अग्रसर किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति में स्थान देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज जब नफरत फैलाने वाली राजनीति चरम पर है, तब राजीव गांधी की “सद्भावना” की नीति ही देश को जोड़ने का मार्ग दिखाती है।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था और सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना राजीव गांधी ने ही साकार किया। आज की सरकार सिर्फ़ सत्ता बचाने के लिए समाज को बांटने में लगी है, जबकि राजीव जी ने समाज को जोड़ने का काम किया।
पीसीसी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारें “धर्म और नफरत” की राजनीति में उलझाकर जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती हैं। जबकि राजीव गांधी ने सदैव विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सद्भाव को सर्वोपरि रखा।

उपस्थित कांग्रेसजनों ने शपथ ली कि वे समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए संघर्षरत रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, इरफान अंसारी, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, दिव्यांशु पांडे, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, संजय गुप्ता, श्याम नारायण कुशवाहा, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, पारस उपाध्याय, मुस्ताक, देवेंद्र कुमार सिंह, मोहन राम, संजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडे, राजेश विश्वकर्मा, रिजवाना रसूदन, किरण देवी, शिवा अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

शक्ति फाउंडेशन द्वारा रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर में शक्ति फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के बीच रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। लक्ष्मीबाई स्कूल, फुल्लनपुर में शक्ति फाउंडेशन द्वारा रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक अर्चना राय ने कराया। जिसमें शौर्या सिंह और सौम्या सिंह ने विशेष सहयोग किया। शक्ति फाउंडेशन द्वारा इसके पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महिला कॉलेज, गाजीपुर में भी ये कार्यक्रम कराए गए थे जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया, शौर्या सिंह ने बताया कि हम लोग संस्थाओं के माध्यम से स्कूलों और कॉलेज में जाकर इस प्रकार के आयोजन करते हैं जिससे छात्राओं में सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, और उन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

रक्षाबंधन प्रतियोगिता की विजेता रहीं…

प्रथम पुरस्कार: उरुज
द्वितीय पुरस्कार: पलक गुप्ता

मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता रहीं…

प्रथम पुरस्कार: अंजलि कुमारी (जीजीआईसी, गाज़ीपुर)
द्वितीय पुरस्कार: माधुरी चौहान
तृतीय पुरस्कार: अंकिता भारती

महिला डिग्री कॉलेज की विजेता

प्रथम पुरस्कार: अर्चना कश्यप (बीए द्वितीय वर्ष)
द्वितीय पुरस्कार: रितिका सिंह (बीए द्वितीय वर्ष)
तृतीय पुरस्कार: वैशाली (बीए द्वितीय वर्ष) रही।

डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सी एच सी गोड़उर के बी0पी0एम0 तथा सी एच सी भदौरा, एवं गोड़उर के बी0ए0एम0 के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
उन्होने समस्त एम ओ वाई सी को निर्देश दिया कि अपने- अपने क्षेत्रो के मरीजो की जानकारी अवश्य रखे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने  समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेण्डिंग न रहें तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाए एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए,समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए।  
बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ पी डी एवं आई पी डी की समीक्षा, एफ आर यू0, आर बी एस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।  उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महिला पीजी कॉलेज के छात्राओं का हुआ एनसीसी कैडेट में चयन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एन·सी·सी· में नए कैडेट्स की भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। 28 यू·पी· गर्ल्स बटालियन की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर संगीता, सूबेदार मेजर इन्द्र गुरुंग एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शशि कला जायसवाल की उपस्थिति में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का दौड़, ड्रिल टेस्ट, वायस टेस्ट, फिजिकल टेस्ट आदि शारीरिक परीक्षण एवं हिंदी-अंग्रेजी पठन एवं लेखन आदि मेधा परीक्षण आदि के माध्यम से अंतिम चयन किया गया। चयनित छात्राओं को एनसीसी कैडेट के रूप में भर्ती हेतु निर्धारित फार्म भी वितरित किया गया।


छात्राओं के बीच एनसीसी के बढ़ते रुझान का अनुमान इस चयन प्रक्रिया में उपस्थित छात्राओं की संख्या से लगाया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महाविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई प्रांगण मे बी.ए./बीएस.सी .प्रथम वर्ष की लगभग 270 छात्राएं उपस्थित थी। एनसीसी की कुल निर्धारित सीट इस वर्ष के लिए 52 थी । जिसमें 7 कैडेट अन्य इंटरमीडिएट कॉलेज से ‘B’ सर्टिफिकेट उत्तीर्ण करके आए थे , जिन्हें एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट में सीधे एडमिशन दिया गया। बाकी बची 45 सीटों के लिए 270 दावेदार थे

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार एनसीसी चयन के लिए उपस्थित छात्राओं की शारीरिक ऊंचाई, भारतीय सैन्य एवं पुलिस बलों के प्रति ज्ञान एवं रुझान की चयन से जुड़े अधिकारियों ने अतिशय प्रशंसा की। इस चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सीनियर अंडर ऑफिसर प्राजंलि सिंह ,अंडर ऑफिसर पांशी विश्वकर्मा, अंडर ऑफिसर शाइस्ता परवीन, के साथ दीक्षा यादव आकांक्षा यादव आदि कैडेट्स ने अपना सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी।