Category Archives: Ghazipur

शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया को श्रद्धांजलि देने पहुँचीं राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के वीर सपूत शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया जी को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत शहीद के घर पहुँचीं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को स्मरण किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि कैप्टन प्रशांत चौरसिया ने अपने साथियों को बचाते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह पूरे देश और समाज के लिए गर्व की बात है। देश और समाज इस बलिदान के लिए सदैव उनका ऋणी रहेगा।उनका साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश ऐसे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। शहीदों की कुर्बानी ही हमारे राष्ट्र की असली ताकत है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन प्रशांत चौरसिया जैसे वीर सैनिकों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और देशवासी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। उनका बलिदान सदैव देशवासियों के दिलों में अमर रहेगा और हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना बनाए रखें।
शहीद कैप्टन प्रशांत चौरसिया के माता-पिता भाई-बहन की आंखें राज्यसभा सांसद से मिलकर नम हो गई वहीं राज्यसभा सांसद भी अपने आंसू रोक न सकी पर यह आंसू गर्व मिश्रित थे। शहीद प्रशांत चौरसिया का बलिदान सबके हृदय में गर्व के साथ हमेशा जीवित रहेगा।
साथ में डॉ. अवधेश बिंद, जमानिया नगर के रामनिवास गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, संतोष कुमार शर्मा ,पुनित कुमार गुप्ता, वेंकटेश्वर जायसवाल ,गोपाल जयसवाल ,सचिन वर्मा, ग्राम प्रधान नंदू प्रताप ,ग्राम प्रधान श्लोक बिंद, पूर्व प्रधान राजेश बिंद, मनोज, तेज प्रकाश , ऋषिकेश , पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

गाजीपुर गौरव से सम्मानित हुए कलराज मिश्र

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव में जन्म लेने वाले कलराज मिश्रा जो शिक्षा के वक्त से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और फिर 1977 में जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और 1979 में जनता युवा मोर्चा के पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 1978 से 1984 तक राज्यसभा और 1986 से 2001 तक विधान परिषद और 2001 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य के साथ ही उत्तर प्रदेश और केंद्र में मंत्री के साथ ही हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल पद पर भी रह चुके हैं। रविवार को सामाजिक संस्था साहित्य चेतना समाज के द्वारा एक मैरेज हॉल में गाजीपुर गौरव से कलराज मिश्र को सम्मानित किया गया और अपने गृह जनपद में अपने लोगों के बीच सम्मान पाकर आज पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र काफी आनंदित नजर आए।

अपने सम्मान से अभिभूत होते हुए उन्होंने बताया कि अपने गृह जनपद में सम्मान पाना अपने आप में काफी अचंभित करने वाला होता है सामान्य तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले लोग इस तरह से सम्मानित नहीं हो पाए क्योंकि जो भावनात्मक लगाव गृह जनपद से होना चाहिए वह कम हो जाता है हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि मैं गाजीपुर जनपद से कोई चुनाव नहीं लड़ा और ना ही मैं यहां का कभी प्रतिनिधि रहा हूं हालांकि संगठन के तौर पर मैं यहां पर काम जरूर किया हूं। उन्होंने इस सम्मान को बहुत विशेष सम्मान बताया ऐसे में जो अपने गृह जनपद का सम्मान प्राप्त कर लिया वह किसी भी स्तर का सम्मान प्राप्त कर सकता है।

मातृ दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण, हुआ सत्संग व भंडारा

मातृ दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण, आश्रम में हुआ सत्संग व भंडारा
गाजीपुर। मातृ दिवस के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति, श्री हंस योग आश्रम के तत्वावधान में सद्गुरुदेव सतपाल महाराज की माता राजराजेश्वरी देवी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाईजी, महात्मा ठाकुरदास बाबा एवं महिला चिकित्सक डॉ. ममता सिंह के करकमलों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।


फल वितरण कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इसके पश्चात आश्रम में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में महात्मा दयावती बाईजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही मनुष्य को महान बनाती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। वहीं महात्मा ठाकुरदास बाबा ने कहा कि गुरु दरबार की सेवा कभी भी विफल नहीं होती, सच्चे मन से की गई सेवा का फल अवश्य मिलता है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल प्रचार समिति के सहसचिव किशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, कुसुम तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अधिवक्ता गोपाल जी श्रीवास्तव, मानव सेवा दल के अमरनाथ, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक रामायण पाल, कन्हैया, विपिन बिहारी, गीता सिंह, राजकुमारी, रामदुलारी, कुसुम यादव, मंजू देवी, निधि मिर्जा सहित अनेक प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रेमी भक्तगणों को भंडारा एवं प्रसाद वितरित किया गया।

छात्राओं को दी गई ‘प्रोडक्ट नॉलेज’ और ‘प्रोफेशनल टिप्स’ की जानकारी

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के बीच सजी ‘सेल्फ मेकअप’ प्रतियोगिता, ट्रेनर ने दी प्रोफेशनल टिप्स।


गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित सात दिवसीय मेकअप मास्टरक्लास के दौरान छात्राओं के कौशल को निखारने के लिए ‘सेल्फ मेकअप कॉम्पिटिशन’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी एवं कार्यक्रम की कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. शिखा सिंह उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


कार्यशाला के तकनीकी सत्र में छात्राओं को ‘प्रोडक्ट नॉलेज’ और ‘प्रोफेशनल टिप्स’ की गहन जानकारी दी गई। आयुश्री सिंह ने बताया कि एक कुशल आर्टिस्ट बनने के लिए त्वचा की प्रकृति को समझना और उसके अनुरूप सही सौंदर्य प्रसाधनों का चयन करना अनिवार्य है। इसके उपरांत आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वयं का मेकअप कर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का शानदार प्रदर्शन किया।


प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मनिर्भरता आती है। वहीं कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी और वेलनेस के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाती हैं।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री धर्मवीर प्रजापति 5 अप्रैल 2026 को गाजीपुर जनपद का दौरा करेंगे। वे यहां प्रजापति (कुम्हार) संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। मंत्री प्रजापति का आगमन राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, कुम्हार वंशज रौजा, गाजीपुर में होगा।

राजन कुमार प्रजापति ने हाल ही में प्रजापति (कुम्हार) संघ के जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री की उपस्थिति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

405 शिकायत पत्र में 41का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 151 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 64  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित

गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में असमय बारिश और अगलगी की घटनाओं से किसानों को गेहूं की फसल को हुए नुकसान के बदले क्षति पूर्ति प्रदान करने की जिला प्रशासन से मांग की गई।इसके साथ- साथ संगठन की कमियों को दूर करते हुए संगठन को और मजबूत तथा धारदार बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। 14अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती सेक्टर वार मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटने की अपील किया और कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है हमें अपने संगठन के ढीले पड़े सभी पेंचों को कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनसमस्याओं को हल न कर यह सरकार इंसानी जज्बातों से खेल रही है।जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार।इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। आने वाले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव में इनकी बिदाई तय है। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए नरम दिल है यह सरकार। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपनी गलत आर्थिक एवं विदेश नीतियों से देश को गहरे संकट में डाल दिया है। आज पूरा देश ईंधन गैस,डीजल, पेट्रोल की क़िल्लत से परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार गैस ईंधन की कोई कमी नहीं है का झूठा दावा कर रही है। यह सरकार केवल अपनी झूठ नीति में सफल है।
इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,मदन सिंह यादव,वृजदेव खरवार, सुशील जायसवाल,अरूण कुमार श्रीवास्तव, रीता विश्वकर्मा,शौर्या सिंह,आशीष यादव उर्फ राहुल, राजकुमार पांडे,सूरज राम बागी,विभा पाल,मुन्नीलाल राजभर, बिन्दु बाला बिन्द, आजाद राय,रीना यादव,सुभाष यादव गुड्डू,आत्मा यादव यमुना सिंह यादव, अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद,राजेन्द्र यादव, गोवर्धन यादव,जै हिंद यादव, जवाहिर यादव,असलम हुसैन, हरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश यादव,पप्पू यादव, डॉ समीर सिंह,सुनील यादव, आजाद राय, राजेन्द्र बनवासी, केसरी यादव,बाबी चौधरी, परशुराम बिंद,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुग्गु यादव,रामाशीष यादव,दीना सिंह यादव,श्री राम यादव,रिपु यादव,आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

अंतरराज्यीय साइबर गिरफ्तार, 67 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश

साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 67 करोड़ के लेनदेन का मामला आया सामने

गाजीपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 3 अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

67 करोड़ की साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 700 से ज्यादा फर्जी खाते का इस्तेमाल

“Crown Pay” गैंग का भंडाफोड़, टेलीग्राम के जरिए चल रहा था ठगी का नेटवर्क

म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को दबोचा

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया।

गाजीपुर। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल पुलिस टीम ने देशभर में फर्जी म्यूल खातों के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह टेलीग्राम पर चल रही एक कथित कंपनी “Crown Pay” से जुड़ा हुआ था। शनिवार को इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों के जरिए साइबर फ्रॉड से कमाए गए पैसे मंगवाते थे। इसके बाद ये रकम क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल की जांच में देशभर में 25 राज्यो में दर्ज 75 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास 700 से ज्यादा म्यूल खाते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि इन 75 खातों कि अगर जांच किया जाए तो इनके घोटाले का मामला और लंबी हो सकती है और यह सभी लोग इन फ्रॉड किए गए पैसों को डॉलर और क्रिप्टो ई में कन्वर्ट कर पैसे को अन्य खातों या फिर विदेश तक भेजा करते थे।

पुलिस ने ऋषिराज, रोहन कुमार और सचिन सिंह नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19 सिम कार्ड, 12 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम ने सर्विलांस और साक्ष्य जुटाकर यह कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्लाह खान, निरीक्षक सुरेश कुमार यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी रोहित मिश्र, उप निरीक्षक सुमित बालियान सर्विलांस, उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक साइबर सेल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

जीआरपी पुलिस ने किया महिलाओं को जागरूक, दिया सुरक्षा को लेकर जानकारी

गाजीपुर। शुक्रवार को थाना जीआरपी सिटी द्वारा रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति फेज 5.0 नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन एवं महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं को सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसे अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताने के साथ जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया गया।जिसमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन एवं 101 अग्निशमन सेवा के बारे में महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी गई व जागरूक किया गया।

भव्य भंडारे और जागरण के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, झूम उठे भक्त

गाजीपुर। गुरुवार को शहर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान राम और उनके परम भक्त मारुतिनंदन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद दोपहर में मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया।

जागरण में दिखी दिव्य हनुमान जी की झांकी

शहर के मिश्रबाजार स्थित हनुमान मंदिर और न्याय विद्द संकट मोचन हनुमान मंदिर मिश्रबाजार के साथ अन्य सभी मंदिरों में भगवान की जयंती भक्तों ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान मिश्रबाजार में भक्ति जागरण कार्यक्रम के साथ भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था।

संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करते पंडित अरविंद तिवारी

जागरण में भगवान की झांकी को निहारते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व हनुमान के जयकारे लगाए। साथ ही मंदिर परिसरों में हवन भी कराया गया। मिश्रबाजार स्थित न्याय विद्द संकट मोचन हनुमान मंदिर जो 100 वर्ष से भी अधिक पुराने और ऐतिहासिक है उसके प्रति श्रद्धालुओं की आस्था है।

भंडारे में भक्तों को प्रसाद परोसते पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल

मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद तिवारी ने बताया कि यहां स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन और सिद्ध मानी जाती है। इसके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।


पंडित अरविंद तिवारी के अनुसार, उत्सव की शुरुआत हनुमान जी को पारंपरिक चोला और झंडा चढ़ाने के साथ हुई। इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम 5 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पूरी सब्जी और बुनिया वितरित की गई।

इस सिद्ध पीठ पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भी दूर-दूर से भक्त माथा टेकने और लड्डू का प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। मिश्रबाजार हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के दिन हुए भव्य भंडारे और भक्ति जागरण को सफल बनाने में मंदिर के सेवक आनंद गुप्ता उर्फ फेकू

विकास गुप्ता गोलू, शिवांशु शुक्ला, मुरारी कश्यप, पंकज, गोलू वर्मा, रवि कश्यप, भोलू कश्यप, बोनी केशरी, बंटी गुप्ता, आकाश गुप्ता, छोटू कुशवाहा, शिवानंद चौरसिया, विक्की गुप्ता, टिंकू सहित दर्जनों सेवक लगे रहे।

फूल माला से सजाया गया राम भक्त हनुमान जी का दरबार