सड़क पर उतरकर सपाईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे सर्वोच्च न्यायालय के 1 अगस्त के आदेश द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अनुसूचित जाति /जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर व्यवस्था करने के दिये गये डायरेक्शन के विरोध मे सड़क पर उतरकर पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे पार्टी कार्यालय समता भवन से लंका, सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, महुवाबाग होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव और विधायक जैकिशन साहू ने कार्यकर्ताओ के संग सर्वोच्च न्यायालय अपना असंवैधानिक फैसला वापस ले आदि तमाम मांगो के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित 10 सुत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के इस डायरेक्शन को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि भारत सरकार कानून बनाकर इस सर्वोच्च न्यायालय के इस डायरेक्शन को रद्द करें। उन्होंने कहा कि यह आदेश दलित समाज के हक और हकूक पर खुलेआम डाका है और बाबा साहेब के संविधान के साथ दुर्भावना से ग्रसित होकर दिया गया डायरेक्शन है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने कानून बनाकर इस डायरेक्शन को रद्द नही किया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर और पुरजोर ताकत से आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के इस डायरेक्शन के पीछे केन्द्र सरकार की साजिश है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने इस डायरेक्शन को बाबा साहेब की मंशा के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों पिछड़ो को आरक्षण नही देना चाहती है उनके आरक्षण को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार लगातार साजिश रच रही है। विधायक जैकिशन साहू ने भाजपा सरकार को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी उनके इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नही होने देगी।


इस विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव ,जितेन्द्र भारती, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार,आमिर अली,लल्लन राम ,कन्हैलाल विश्वकर्मा,सीमा यादव,
प्रभुनाथ राम, रविन्द्र प्रताप यादव,शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,तहसीन अहमद, डाॅ समीर सिंह,सत्येन्द्र यादव सत्या,यादव राजेश,विभा पाल,सिकंदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिंद, सूर्यनाथ यादव, दिनेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव, बाबी चौधरी,अमित ठाकुर,वृजदेव खरवार, पूजा गौतम,सुनील कुमार यादव, अभिषेक कुशवाहा,रीना यादव,रामाशीष यादव,रणजीत यादव, आलोक कुमार,सुग्गुयादव, रामज्ञान यादव, इलियास, सतीश चंद्र पासवान,सईदा खातून,इंद्रजीत कुशवाहा,अनुराग यादव, रामदरश,दारा यादव, केशव राम,आदि शामिल थे।

कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। यू0पी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन जनपद शाखा के तत्वाधान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मे यू0पी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल संगठन के जिला मंत्री मांधाता सिंह ने बताया कि शासनादेश संख्या 10/2023 सामान्य /47/ का 4 – 2023 व 16 नवंबर 2023 द्वारा साशन द्वारा हर विभागाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जनपद स्तर पर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। किंतु उप कृषि निदेशक द्वारा संगठन के पदाधिकारियों से ना तो वर्ता किया जा रहा है और ना ही कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने वार्ता के क्रम में अवगत कराया कि उपरोक्त संगठन एक मान्यता प्राप्त संगठन है और उनकी मांग जायज है। किंतु उप कृषि अधिकारी द्वारा कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाना न्याय उचित नहीं है। उनके द्वारा कर्मचारियों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो कर्मचारी हित मे उचित नहीं है। अगर उक्त संगठन आंदोलन करता है तो परिषद उसका पूर्ण समर्थन करेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उप कृषि अधिकारी की होगी। इन सभी मांगो को लेकर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पत्रक दिया। जिसको लेकर सभी को अस्वस्थ किया गया कि सभी कर्मचारियों की लंबित मांग व अधूरा चरित्र पंजिका को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संजय यादव, मांधाता सिंह, बृजेश यादव, आनंद, अमित कुमार उपस्थित रहे।

निष्पक्ष और पारदर्शी होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा:एसपी

गाजीपुर। मंगलवार को एसपी ईराज राजा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाले उ0प्र0 पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एम0ए0एच इण्टर कालेज, डीए0वी इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज, राजकीय महिला पी0जी कालेज, शिवनाथ सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आदर्श इण्टर कालेज महुवाबाग और लुदर्स कान्वेन्ट गर्ल्स कालेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को कराई जाएगी। यह परीक्षा दस पालियों में होगी। डेली दो पालियों में होगी परीक्षा। कहां की लगभग 5000 परीक्षार्थी इस पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे।

जिसको लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि जिले में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र होंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचिता पूर्ण कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया तो उसको ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान जिले के हर क्षेत्र में पुलिस बल की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरा के नजर में होगी।

विधायक संग सपा नेताओं ने की एसपी से मुलाकात, की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक जैकिशन साहू के नेतृत्‍व में सपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। पत्रक के माध्‍यम से सपा नेताओं ने एसपी से मांग किया कि सोशल मीडिया पर एक समुदाय को गाली देकर धार्मिक उन्‍माद फैलाने का कुछ युवकों ने प्रयास किया है। इसके बाद पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ और फरार हैं। उन्‍होने फरार मुल्जिमों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, उपाध्‍यक्ष आमीर अली, परवेज खान, तहसीन खान, दिनेश यादव, आदि लोग मौजूद थे।

करमपुर स्टेडियम से सीएम योगी का लाइव प्रसारण देखें

गाजीपुर। करमपुर स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक हॉकी टीम में कांस्य पदक जीतने वाले ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल का स्वागत कर सभा को संबोधित किया।

राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

राज्यसभा सांसद व नपा अध्यक्ष ने गुनगुनाया महिलाओं के साथ कजरी गीत

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा जिले में पहली बार सावन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को शहनाई पैलेस किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ महिला शिक्षक संघ ने कजरी गा कर सावन महोत्सव मनाया गया।

साथ ही राज्यसभा सांसद ने प्रतिभागी प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ की ज़िला अध्यक्ष प्रीती सिंह,महामंत्री सुप्रिया जायसवाल ,गायत्री राय,गीता वर्मा ,प्रतिमा सिंह ब्लाक अध्यक्ष जमानिया, रिम्पू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सदर उपस्थित रहें।

संविदा कर्मचारी संगठन ने सौंपा पत्रक, दिया अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर काफी गंभीर है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चलने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर काफी पहले से निर्देश दिए गए हैं । वहां पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति भी देते हैं । इस उपस्थिति के आधार पर उन सभी लोगों का वेतन भी जारी होता है। ऑनलाइन उपस्थिति की निरंतरता को बनाए रखने हेतु वर्तमान समय में कुछ नए बदलाव को लागू किया जा रहा है। जिसको लेकर संविदा कर्मचारी संगठन के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश को पत्रक शुक्रवार को सौपा गया।

संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि जनपद के ग्रामीण इलाकों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जो विभिन्न तकनीकी तथा भौतिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस कारण ड्यूटी पर उपस्थित होते हुए भी कई को साथियों को अपना वेतन प्राप्त नहीं होता रहा है । साथ ही कई घटना यह दिखाती है कि इन लोगो से धन उगाही का प्रयास किया जा रहा है।

CHO संघ की जिला अध्यक्ष रितु सिंह ने बताया कि आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा की ई संजीवनी ,गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य सेवाओं का ऑनलाइन किया जाना ,आभा आईडी लोगों को घर के समीप बुनियादी स्वास्थ्य सेवा देना आदि शामिल है जिसके लिए वह पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है। बावजूद इसके इन लोगों का शोषण किया जा रहा है।

संगठन की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के जो भी नियमावली है वह सभी कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू किया जाए, प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की रिजवी कमेटी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार सामान्य कार्य सामान्य वेतन दिया जाए । साथ ही 4800 ग्रेड पे अनुरूप वेतन का निर्धारण हो, महंगाई भत्ता भी दिया जाए ,वेतन निर्धारण में एनएचएम में अन्य राज्यों में किया जा चुका उसके अनुसार लागू किया जाए।

इस दौरान इन लोगों ने अल्टीमेटम दिया है कि संगठन की बातों पर यदि विचार नहीं किया गया तो 21 अगस्त के बाद प्रदेश के सभी को समस्त ऑनलाइन ऑफलाइन कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन

उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन

गाजीपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की खुशी में हर कोई सराबोर नजर आ रहा था। कारण की शासन की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरा इलाका तिरंगा मय हो गया था । ऐसे में आमजन के इमरजेंसी में कार्य आने वाली 102 और 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल स्थित अपने कार्यालय पर झंडा रोहण करने के पश्चात एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया ,इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 102 और 108 एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सम्मानित भी किया।

102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल जिसमें 102 और 108 एंबुलेंस का कार्यालय भी स्थित है। इस कार्यालय पर जनपद के समस्त एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में एक दूसरे बधाई देने के साथ ही साथ मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 102 और 108 एम्बुलेंस लगातार आमजन के गंभीर परिस्थितियों में सहायक बनता है। जिसमें पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन लोगों के क्विक रिस्पांस के चलते बहुत सारे मरीजों को पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर हायर सेंटर बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाकर उन्हें नई जिंदगी भी देने का काम किया है। इतना ही नहीं कई बार तो गर्भवती महिलाओं की अस्पताल पहुंचने से पूर्व एंबुलेंस के अंदर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उनका प्रसव भी कराया जा चुका है । ऐसे ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलटो को भी स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्य से हमारे कर्मचारी के कार्य करने का हौसला बढ़ता है। जिससे गंभीर मरीज की जान बचाई जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 और 102 एंबुलेंस की संख्या 44 है जिसके माध्यम से लगातार मरीज को सेवा दी जा रही है।

इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, अरविंद कुमार ,वाहिद खान, रामनाथ ,राजेश ,संजय खरवार ,विशाल, हरिओम ,विपिन ओझा, संतोष ,शशि भूषण, बृहस्पति रमेश चंद्र ,अजय अजीत, रमाशंकर, राम लखन, रंजीत ,राकेश ,शिवम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

भाजपा जनों ने किया भारत रत्न को याद, दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठवीं पुण्य तिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जिला कार्यालय पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनको स्मरण कर नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने ने कहा कि पं अटल बिहारी वाजपेयी देश मे नेताओं के नेता थे जिन्होंने भारत को परमाणु ऊर्जा से शक्तिशाली बनाया।

कहा कि राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए एक मार्गदर्शिका है। और कहा कि श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने गोष्ठी का समापन करते हुए कहा कि सुचिता पूर्ण राजनीति में पं अटल बिहारी वाजपेयी जी कुशल राजनीतिज्ञ,कवि हृदय थे सदन में उनकी कही बातें सदैव प्रासंगिक है।


गोष्ठी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल,प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, शैलेश कुमार राम, अनिल राजभर ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा,श्यामराज तिवारी,जिला मंत्री सुरेश बिन्द,अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह,रासबिहारी राय,राजन प्रजापति, मुरली कुशवाहा, प्रदीप राजभर,राजन प्रजापति, अभिनव सिंह छोटू, प्रदीप सिंह सहित आदि अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

गाजीपुर। 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के मध्य होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा महत्वपूर्ण सूचना है।
उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उ०प्र० आरक्षी ना०पु० के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतु ओ०एम०आर० आधारित लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 तथा 31 अगस्त 2024 को उ०प्र० के विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से निम्न बिन्दुओं पर ध्यान देने तथा अनुपालन की अपेक्षा की जाती है।


1- बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/ पहचान पत्र (ई-आधार, डी०एल०, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
2- जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके।
3- अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँचें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
4- किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान हेतु तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
5- परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल/इलेक्ट्रानिक पेन/स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ/पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से विर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Uttar Pradesh Fast News