डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा…..


गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अघीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत सैदपुर एवं नगर पंचायत सादात के नामांकन स्थल (तहसील जखनियां) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां की गयी व्यवस्थाओं के बावत जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि मतदेय स्थलों पर गर्मी से बचाव हेतु पीने के पानी, शेड, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लिया जाय। उन्होने वोटरो से अपील किया कि 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। वोटर अपने सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर/जखनियां, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे

गाजीपुर। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर की 96वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे यूवा तुर्क नेता थे जिन्होंने दृढ़ता, ईमानदारी और साहस के साथ निहित स्वार्थ‌ के खिलाफ लड़ाई लड़ी‌। वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे। उन्होंने हमेशा वैचारिक लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया। वह साहस और सत्य के प्रतीक थे, उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए गहरी पीड़ा थी जिसकी झलक उनके उद्बबोधन के दौरान अक्सर दिखती‌ थी। उन्होंने देशवासियों से मिलने एवं उनकी प्रमुख समस्याओ को समझने के लिए कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। वह आजीवन साम्प्रदायिक ताकतों की मुखालफत करते रहे। वह बेबाक वक्ता थे, वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे, उनका मानना था कि नेता की हर बात को जनता को जानना चाहिए क्योंकि नेता जनता की नुमाइंदगी करता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मदन सिंह यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि, विजय शंकर यादव, राजेश कुमार यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, चन्द्रेश्वर यादव, सदानंद यादव, पप्पू यादव, नगीना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

समर्थकों संग बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे एमएलसी

गाजीपुर। गाजीपुर नगर पालिका अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल और नगर पंचायत जंगीपुर की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ बडी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरिता अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी कक्ष स्थित चुनाव कार्यालय मे चार सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के क्रमशः प्रस्तावक विजय शंकर वर्मा, किरन सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव और रणधीर मौर्या थे। जबकि विजय लक्ष्मी गुप्ता ने दो सेटो मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें नन्दलाल और संदीप प्रस्तावक थे। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर मे चल रहे विकास के अधूरे कार्यों को पुर्ण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सुशासन व्यवस्था के साथ लोगों के सुविधाजनक जीवन के प्रति पुरा पुरा काम किया जाएगा।

उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि लगातार 6 वीं बार नगर मे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। नगर पंचायत जंगीपुर की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच जन जन का सम्मान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। जंगीपुर मे चल रहे विकास कार्यो को गति प्रदान कर लोगों कि अपेक्षा और आवश्यक्ता पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर के विकास और नगरों मे रह रहे लोगों के सुविधाओं से युक्त जीवन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता भारी मतो से जिताएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सुशील उपाध्याय, कृष्ण बिहारी राय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्रा, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, कार्तिक गुप्ता, जयसूर्य भट्ट, श्रीप्रकाश केशरी, अभिनव सिंह छोटु ,विवेकानंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रेनू गुप्ता, अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

शहर के कपुरपुर वार्ड नं 16 से भाजपा प्रत्याशी आनंद गुप्ता ने अपने समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल किया।

एडीएम सहित जंगीपुर पुलिस ने किया रूट मार्च,दिया सुरक्षा का भरोसा

एडीएम सहित जंगीपुर पुलिस ने किया रूट मार्च, दिया सुरक्षा का भरोसा

गहज़ीपुर । नगर निकाय चुनाव को भयमुक्त और शांति पूर्ण चुनाव और आगामी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को एडीएम व एसपी सिटी ने जंगीपुर में रूट मार्च किया। इनके साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च किया। बाजार एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। बाजारों में स्थित दुकानदारों से संवाद कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी पर दुकानें लगानी चाहिए, ताकि दुर्घटना न हो सके। एडीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव को कराया जाएगा, आम जनता से अपील किया कि बिना भेद भाव किए निष्पक्ष चुनाव हो और आगामी ईद के त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च निकाला गया है। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया है।
रूट मार्च में जंगीपुर थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा सहित जंगीपुर चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्र पहुंचे डीएम और एसपी, दिया निर्देश

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया एवं मतदान केन्द्रो का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर पंचायत बहादुरगंज एंव नगर पालिका जमांनियां का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनेे नगर पं0 बहादुरगंज के शहरी क्षेत्र का पैदल गस्त किया एवं मतदान केन्द्र फिजा मेरी सिटी इंगलिश स्कूल का निरीक्षण करते हुए चुनाव सम्बन्धित व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्र के लोगों से आचार संहिता का पालन करने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। तत्पश्चात उन्होने नगर पालिका जमानिया तहसील मे बनाये गये नामांकन स्थल का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाए देखी एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर उपजिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां एवं कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं कासिमाबाद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, जाने किसे कहां से मिला टिकट

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव मे भाजपा उम्मिदवारों कि सुचि जारी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शिर्ष नेतृत्व द्वारा अनुमोदन प्राप्त उम्मिदवारों मे नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद पर सरिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां हेतु जयप्रकाश गुप्ता, मुहम्मदाबाद नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु संदीप गुप्ता का नाम शामिल है। जबकि नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद हेतु सुशीला सोनकर, नगर पंचायत सादात अध्यक्ष पद हेतु प्रमिला यादव, नगर पंचायत जंगीपुर अध्यक्ष पद हेतु विजय लक्ष्मी गुप्ता, नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष पद हेतु अरविन्द प्रजापति तथा नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद हेतु अविनाश जायसवाल का नाम घोषित किया गया है।

बसपा प्रत्याशी सुभाष चौहान ने किया नामांकन

गाजीपुर । नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए बसपा के प्रत्याशी सुभाष चौहान ने रविवार को एसडीएम कक्ष में नामांकन किया। नामांकन के बाद सुभाष चौहान कार्यकर्ता के साथ जिला कार्यालय पर पहुंचे। वहां बैठक कर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि इस बार नगरपालिका के चुनाव में बसपा का झंडा फहरेगा। नगर की जनता अब ऊब चुकी है।बदलाव जरूरी है। नामांकन के दौरान मनोज विद्रोही, सुरेंद्र राम,सिपाही गोंड, आदित्य कुशवाहा, शकील खां, अनुराग चौहान, ओंकार.चौहान, कमलेश चौहान, राजेश चौहान,किशन चौहान, श्यामलाल चौहान, राजेश चौहान, राणाप्रताप चौहान, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।

सपा प्रत्याशी दिनेश यादव ने किया नामांकन

सपा प्रत्याशी दिनेश यादव ने किया नामांकन

गाजीपुर।नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव ने रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर के कक्ष में 4 सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। अरूण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह और अभिनव सिंह उनके प्रस्तावक थे ।
इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम फहरेगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता भाजपा से ऊब चुकी है। वह परिवर्तन के मूड में हैं। इस बार नगर में परिवर्तन की बयार चल रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है। प्रदेश की जनता खौफ के साये में जी रही है। होने वाले नगर निकाय के चुनाव में पराजित कर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

नामांकन करने के पश्चात दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर हम पर जो भरोसा जताया है जनता के आशीर्वाद से उस भरोसे पर खरा उतरते हुए नगरपालिका परिषद गाजीपुर की सीट राष्ट्रीय नेतृत्व की झोली में डालकर पार्टी का झंडा बुलंद करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यदि नगर की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो गाजीपुर शहर को एक आदर्श शहर बनाऊंगा। हम अपने विधायक जै किशन साहू जी के साथ मिलकर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से नगरपालिका परिषद गाजीपुर पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन शहर गाजीपुर जहां 25 वर्षों पहले था वहीं आज भी बना हुआ है। 25 वर्षों में शहर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
उनका नामांकन जुलूस बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से चलकर मुख्यालय पर पहुंचा ।


उनके नामांकन जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, अशोक अग्रहरि,सिकंदर कन्नौजिया, राकेश यादव,बचनू यादव, नफीसा बेगम,आत्मा यादव, फिरोज जमाल,आरिफ खान,दिनेश यादव,रामयश यादव,बाबी चौधरी, गुड्डू यादव, पूजा गौतम,रीना यादव,ओपी यादव,दीपक उपाध्याय, तनवीर अहमद,नन्हें,संजय यादव, रामाशीष यादव, अनिल कुमार यादव,कंचन रावत, रमाशंकर यादव, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

भाजपा वार्ड सभासद उम्मीदवारों की सूची

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के भाजपा वार्ड सभासद उम्मीदवारों की सूची


1 – पवहारी बाबा नगर- अनिता देवी
2 – मोहनपुरवा- पुष्पा देवी
3 – स्वामी विवेकानन्द नगर- कु निलमा गाँधी
4 – काजीटोला-संजय राम
5 – सुभाष नगर-शनि चौरसिया
6 – लाल बहादुर शास्त्री नगर-मीनू मौर्या
7 – डा० विवेकी राय नगर-अजय राय दारा
8 – जयप्रकाश नारायण नगर-अशोक कुमार मौर्य
9 – रविन्द्रनाथ तैगोर नगर-सुनीता गुप्ता
10 – अम्बेडकर नगर-संतोष पाठक
11 – रायगंज-अभय कुमार सिंह
12 – भगत सिंह नगर-सुशील वर्मा
13 – महाजन टोली-संदीप श्रीवास्तव
14 – डा० अब्दुल कलाम नगर-शवी फात्मा
15 – वीर अब्दुल हमीद नगर-मुहम्मद अबरार
16 – कपूरपुर-आनन्द गुप्ता
17 – लोकमान्य तिलक नगर-बलराम चौधरी
18 – उर्दू बाजार-राजेन्द्र प्रसाद वर्मा
19 – डा० राही मासूम रजा नगर-नैय्यर समदानी
20 – मारकीनगंज-कुसुम बिंद
21 – महात्मा गाँधी नगर-सोमेश मोहन राय
22 – नुरूददीनपुरा-तमन्ना खातुन
23 – नबाबगंज- सुनील सोनी
24 – प० दीनदयाल नगर-उषा जायसवाल
25 – मा० कांशीराम नगर-कमलेश बिंद

तीन युवकों ने मारी अतीक और अशरफ को गोली

गाजीपुर। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है। हत्या के बाद दोनों का शव SRN अस्पताल ले जाया गया। हत्याकांड के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान ANI के पत्रकार को भी चोटें आई हैं और मान सिंह नाम के सिपाही को भी गोली लगी है। हत्या कांड के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने वाले नवीन तिवारी, अरुण मौर्या और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्जनों सुरक्षाकर्मियों से घिरे अतीक अहमद को पीछे से गोली मारी गई। करीब दस राउंड फायरिंग की गई। सिपाही भी घायल। तीन हमलावर को प‍कड़ा गया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। सिपाही को मेडिकल कालेज ले जाया गया।

Uttar Pradesh Fast News