गाजीपुर। एक अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। मंगलवार को मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के पर थाना भाँवरकोल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 108/2018 धारा 354(ख), 504, 506 भारतीय दण्ड विधान व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2) (va) sc/st Act से सम्बन्धित प्रकरण में एक अभियुक्त भोरिक यादव पुत्र देव नारायण यादव ग्राम मसोन थाना भाँवरकोल को न्यायालय द्वारा धारा 354(ख) भादवि में 4 वर्ष की कारावास और दस हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 3 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया।
सभी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ एडीएम ने किया बैठक

गाजीपुर। आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 75-गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु माह मई 2023 मे करायी यगी ई वी एम एवं वी वी पैट मशीनो का आगामी लोक सभा हेतु पुनः न कराये जाने के सम्बन्ध मे राजनैतिक दलो के सहमति प्राप्त करने के सम्बन्ध मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए अपर जिलाधिकारी वि0रा0 ने अवगत कराया कि जनपद गाजीपुर में अवस्थित 75-गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु 16 मई 2023 से 25 मई 2023 तक 3036-बी0यू0, 3036-सी0यू0, एवं 3036-वी0वी0पैट का एफ एल सी कराया गया। जिसमें 2950-बी0यू0, 2966-सी0यू0, तथां 2934-वी0वी0पैट मशीने सही तथा 86-बी0यू0, 70-सी0यू0, एवं 102-वी0वी0पैट खराब पायी गयी।

अपर जिलाधिकारी वि0रा0 ने 2966-बी0यू0, 2966-सी0यू0, तथां 2934-वी0वी0पैट मशीनो को आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के उपयोग हेतु पुनः एफ एल सी न कराये जाने के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से सहमति ली गयी। जिसपर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उप जिला निर्वाचन हेतु माह मई 2023 में एफ एल सी हो चुकी ई वी एम /वी वी पैट मशीनो का पुनः एफ एल सी न कराये जाने के सम्बन्ध में कोई आपत्ति न करते हुए सभी राजनैतिक दलो द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गयी। अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण-2024 के कार्यक्रम से अवगत कराया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने की अपील की। बैठक में रविकान्त राय कांग्रेस, निजामुद्दीन खॉ सपा, राजन प्रजापति भाजपा, मु0 जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, नागेन्द्र शर्मा आम आदमी पार्टी, सुभाष राम सिपाही बसपा उपस्थित थें।
10 अक्टूबर से प्रारंभ होगी ऐतिहासिक एवं प्राचीन रामलीला


अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” द्वारा एकादशी के दिन 10 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होगी ऐतिहासिक एवं प्राचीन रामलीला…
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी पिछले सैकड़ों वर्षो से श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के आधार पर रामलीला का मंचन करती चली आ रही है। इसकी जानकारी मंगलवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में प्रेस वार्ता कर अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा ने दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की रामलीला का मंचन वन्दे वाणी विनायकों मंडल द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस वर्ष 2023 की रामलीला 19 दिनों की होनी है। रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर 2023 को धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होकर तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 24 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान (लंका) पर विजयादशमी पर्व व 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष 2023 की रामलीला का समापन हो जाएगा। विजयादशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान लंका में सायं 7:30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन व रात्रि 8 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होना तय है।


रावण के पुतले का दहन मुख्य अतिथि द्वारा बटन दबाकर किया जायेगा। रामलीला की तैयारी अभी से जोरो-शोरों से प्रारंभ कर दी गयी है जिसमे रावण बनाने का कार्य और विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है। सैकड़ों वर्षो के परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भी करीब 60 फीट ऊचाँ रावण का पुतला बनाया जाना है। इस वर्ष की रामलीला के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप यू-ट्यूब पर लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। विजयादशमी के दिन मैदान में व मैदान के बाहर एल0ई0डी0 स्क्रीन की भी व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गयी है ताकि मैदान में भीड़ होने के कारण आम जन, माताओं व बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बार 28 अक्टूबर 2023 को श्री राम राज्याभिषेक के अवसर पर लाईट एवं साउंड के माध्यम से आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाना है जिसका मुख्य आकर्षण समुद्र मंथन का सजीव चित्रण एवं काशी की उत्पत्ति की गाथा का चित्रण है। वार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नरायण, लव कुमार त्रिवेदी, विरेश राम वर्मा, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल, विशंभर गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहें।


समाज के पुरखों के इतिहास को जिंदा रखने की जरूरत है:अरुण

गाज़ीपुर।सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आधुनिक मीराबाई के नाम से दुनिया में विख्यात मशहूर कवियत्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सुहवल इंटर कालेज परिसर स्थित रामायन राय स्मृति सभागार में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने नवोदित लेखिका एवं कवियत्री अनुश्री को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया ।तदुपरान्त गोष्ठी मे शामिल सभी कवियों और वक्ताओं को रेवतीपुर ब्लाक के अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव और महासभा के कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया ।
विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने महादेवी वर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें हिंदी साहित्य की महान कवयित्री बताया और कहा कि समाज के पुरखों के इतिहास को जिंदा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पुरखों को याद नहीं करता उसकी पहचान स्वत: समाप्त हो जाती है। किसी भी समाज की पहचान उसके पुरखों और महापुरुषों के इतिहास से होती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर समाज के सभी लोगो को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और इस अवसर को महापर्व के रूप में मनाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि समाज के सभी महापुरुषों की तस्वीर अपने अपने घरों में लगायें और उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों को अवश्य बतावें ।
इस गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने महादेवी जो को नमन करते हुए कहा कि महादेवी ने स्वतन्त्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। अपने काव्य में उपस्थित विरह वेदना और भावनात्मक गहनता के चलते ही उन्हें आधुनिक युग की मीरा कहा गया।
उन्होंने कहा कि उन्हें हिन्दी साहित्य के सभी महत्त्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है। भारत के साहित्य आकाश में महादेवी वर्मा का नाम ध्रुव तारे की भाँति प्रकाशमान है। गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में वे जीवन भर पूजनीय बनी रहीं और पूज्यनीय बनी रहेंगी।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विचार गोष्ठी के उपरांत काव्य गोष्ठी में अपनी रचनाओं के माध्यम से कवियों ने देश में लगातार बढ़ रही धार्मिक कट्टरता, बदलती इंसानी फितरत,और समाज की कुरीतियों और कुप्रथाओं तथा राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों के लगातार गिरती नैतिकता पर तंज और व्यंग्य कहते हुए कवियों ने महादेवी वर्मा जी को नमन किया।
हास्यकवि विनय राय “बबुरंग” की कविता ” कमात केहूं सनकत केहूं बा
आ गइल जमाना अइसन
घर केहूं क पइठत केहूं बा” को श्रोताओं ने खूब पसन्द किया।
कवि विजय कुमार मधुरेश ने “सियासत के दौर में दुल्हन को कहीं लूट न लें,
डोली को सियासी कहारों से बचायें रखना”
के माध्यम से वर्तमान सियासी दौर पर तंज कसा।कवि दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत”एक गीत लिख रहा हूं,एक दर्द लिख रहा हूं ” ने भी श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
कवि हरिशंकर पांडे ने “ऐ गाजीपुर के लोगों तुमको, जितना धिक्कारा जाये कम है “गीत के माध्यम से गाजीपुर के लोगों के सियासी समझ पर सवाल उठाया।
कवि हेमन्त निर्भीक ने आज वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए “तिरंगे में लिपट कर देख तेरा लाल आया है,नालायक कहती थी जिसको ,वतन के काम आया है” भी खूब सराही गयी। हिंदी की महिमा का बखान करते हुए नवोदित कवयित्री अनुश्री “श्री” द्वारा प्रस्तुत
” हिंदी तुम बिन है नहीं मेरा कुछ अस्तित्व,
तेरी महिमा ने गढ़ा,
रोम- रोम व्यक्तित्व!” भी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद की गयी।
नवगीतकार आशुतोष श्रीवास्तव ने ” क्या फ़र्क तिलक है कि श्राद्ध,
मंडप है कि श्मशानघाट,
एक अच्छी सी फोटो खिंचवा
खूब वायरल करवाता हूं ” ने भी वर्तमान दौर के समाजसेवियों पर व्यंग्य कसा
इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव,परमानन्द श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर,स्वामी अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,मोहन लाल श्रीवास्तव,गौरव कुमार श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव,गीतांजलि श्रीवास्तव,दीपक कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव,अमित कुमार श्रीवास्तव,किरन कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,प्रिंश कुमार श्रीवास्तव,सोनी श्रीवास्तव,सजल श्रीवास्तव ,आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया । कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।
टीकाकरण अभियान में सीएमओ और डॉ एसके मिश्रा ने बच्चों को पिलाई खुराक
सीएमओ ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ
पाँच वर्ष तक के 12029 बच्चों व 3399 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य

गाज़ीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देश दीपक ने विशेष टीकाकरण अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को किया। सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। यह चरण 16 सितंबर तक चलाया जाएगा। तीसरा चरण नौ से 14 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान जिले के समस्त ब्लॉक में चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के नियमित टीकाकरण छूटे हुये बच्चों एवं गर्भवती को शत- प्रतिशत प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे- पोलियो, खसरा-रूबेला, डायरिया, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरकार नवजात शिशुओं और बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि सभी बच्चों एवं गर्भवती का टीकाकरण सुनिश्चित हो। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण सात से 12 अगस्त तक चला। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष शून्य से पाँच साल तक के 97 प्रतिशत बच्चों एवं 99 प्रतिशत गर्भवती को प्रतिरक्षित किया गया।
सीएमओ ने जनमानस से अपील की है कि गर्भवती एवं नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। इस अभियान के तहत निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीका लगवा कर जानलेवा बीमारियों से बचाव करें। यदि बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हैं तो बच्चे जीवन भर स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे। अभियान में ईट-भट्ठों, घुमंतू और निर्माण साइट पर रहने वाले परिवारों के बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा, क्योंकि इन स्थानों पर रहने वाले परिवार एक से दूसरे जगह स्थानांतरित होते रहते हैं। इसलिए सामान्य अभियान के दौरान इनके छूट जाने की आशंका बनी रहती है। टीकाकरण न होने वाले या फिर आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों को अभियान के तहत 11 तरह की बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए जा रहे हैं।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि शून्य से पांच साल का कोई बच्चा बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, पेंटा, मीजल्स- रूबेला, पीसीवी, रोटा वायरस, पोलियो आदि टीको से वंचित न रहे। यह टीके बच्चे के जन्म के समय, डेढ़ माह, ढाई माह, साढ़े तीन माह, नौ माह, 16 माह व पांच साल पर लगाए जाते हैं। टीकों से जो बच्चे किसी कारणवश वंचित रह गए हैं उनका टीकाकरण करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिरक्षित किए गए बच्चों और गर्भवती के कवरेज की एंट्री ई-कवच पोर्टल पर की जा रही है। दूसरे चरण में शून्य से पाँच साल तक के 12029 बच्चों तथा 3399 गर्भवती को टीकाकरण के लिए लक्षित किया गया है। इसके लिए जिले में 2160 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ जेएन सिंह, यूनिसेफ के डीएमसी बलवंत सिंह, नगरीय समन्वयक अशोक कुमार, एएनएम माया, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। गोरा बाजार निवासी मीरा ने कहा कि सोमवार को अपने तीन माह के बच्चे अंश को पेंटा प्रथम टीके से प्रतिरक्षित कराया। सभी लोगों को अपने बच्चों को प्रतिरक्षित जरूर करा लेना चाहिए। सभी टीके सुरक्षित हैं एवं गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। एक अन्य लाभार्थी बंदना ने कहा कि सोमवार को केंद्र पर अपनी तीन माह की बच्ची नैना को पेंटा प्रथम का टीका लगवाया। सभी टीके पूरी तरह से सुरक्षित है। हम अपने बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण कराएंगे जिससे वह 11 जानलेवा गंभीर बीमारियों से ग्रसित न हो।
गंदगी देख डीएम नाराज,दिया निर्देश


गाजीपुर।सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहद गोवंश आश्रय स्थल परजीपाह कासिमाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल के परिसर में गोबर एवं कीचड़ की गंदगी, पानी की नाद काफी गंदगी पाई गई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संचालक को साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया तथा. मेन गेट को तत्काल ठीक करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया गया। जिससे संरक्षित गोवंश बाहर न निकल पाए। सोलर पम्प व बिजली की समस्या के समाधान हेतु खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया गया।उन्होने भूसा, पशुआहार का सत्यापन एवं गोशाला का नियमित विडियों कॉल के माध्यम से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कासिमाबाद एवं पशु चिकित्साधिकारी कासिमाबाद द्वारा सत्यापन किया जाय। कम्पोस्ट पीट का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कर उसको संचालित कर गोबर को कम्पोस्ट पीट में ही डाला गया।
उन्होने. संचालक को निर्देश दिया कि संरक्षित गोवंशो हरा चारा उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए जिससे गोवंशो का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्होने चारा मशीन कक्ष में लगे कीचड़ की सफाई कराने का निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गो-आश्रय स्थल का नियमित सत्यापन नहीं करने पर वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया है कि जब तक साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था संचालक द्वारा पूर्ण नही की जाती है तो भरण-पोषण की धनराशि हस्तान्तरित न की जाए।
गोवंश के साथ गौ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा एक तमन्चा व 2 कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गया। उससे पास से 11 गोवंश व एक पिकअप बरामद किया गया। सोमवार को थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ताजपुरकुरी मोड वहद ग्राम निरहु का पुरा के पास से अभियुक्त सोनू यादव पुत्र रामअवध यादव नि0 पचरासी धाना नन्दगंज जनपद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर व कुल 11 गोवंश व एक अदद पिकअप बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना दिलदारनगर, कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह, का० दीपक कसौधन और का0 मनीष कुमार थाना दिलदारनगर शामिल रहे।
एमएलसी चंचल का पीड़ित परिवारों ने किया धन्यवाद

ग़ाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए आगे आए। सीएम योगी के चहेते एमएलसी चंचल ने ग़ाज़ीपुर के 17 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए 27 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई। जिले के सातों विधानसभाओं से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आरी पहाड़पुर सितापट्टी के रामेश्वर सिंह को इलाज के लिए 1 लाख 90 हजार मिला। रामेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री और एमएलसी का आभार प्रकट किया। रामेश्वर सिंह ने बताया कि उनके इलाज कराने में उन्होंने बहुत से खेत, घर गाड़ी बेच दिए। पेशे से वकील रहे रामेश्वर सिंह का एक पुत्र और एक पुत्री है। इसी प्रकार पीथापुर की सरिता देवी को 1 लाख की, परमेश्वरपुर की बसंती देवी को 1 लाख 90 हजार की, बेवन्दा की रीना देवी को 1 लाख 50 हजार की, जसदेवपुर के अमित श्रीवास्तव को 1 लाख 20 हजार 750 रुपए की, सदर क्षेत्र के रजदेपुर के श्याम सुंदर गुप्ता को 50 हजार की, मनिहारी के पवन कुमार सिंह को 2 लाख 50 हजार की, इशोपुर की माया देवी को 1 लाख 50 हजार की, बीकापुर के नरसिंह को 1 लाख 90 हजार की, सदर क्षेत्र के उर्दू बाजार के सुरेंद्र कुमार गुप्ता को 1 लाख 37 हजार 500 सौ की, पटकनिया की पुष्पा देवी को 1 लाख 50 हजार की, शिशुआपार सादात के रमेश कुमार प्रजापति को 2 लाख 50 हजार की, कुर्था की ज्ञानति देवी को 2 लाख 50 हजार की, रायपुर के सुमित कुमार सिंह को 1 लाख 20 हजार की, पुरैना के प्रदुम्न को 1 लाख 80 हजार की, छोटे बच्चे आदित्य पाल को 70 हजार की और गुरैनी के हर्ष सिंह को 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के इस कार्य की जिलेभर में चर्चा हो रही है।
यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान में कई लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

गाजीपुर। रविवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे के निर्देश पर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस के जमानियां विधान सभा अध्यक्ष कुंदन खरवार के नेतृत्व में और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवारी की अध्यक्षता में जमानिया विधानसभा के उमरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ की बैठक जनता के बीच संपन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतिओ को कोसते हुए कहा कि भाजपा सदैव गरीबो को अपमानित करने का काम करती हैं। बैठक में विजय कुशवाहा, जब्बार शाह, साबिर खान, नसरुद्दीन शाह, कमलेश मौर्य, नईम शाह, श्यामलाल विन्द, विष्णु खरवार, अशरफ खान, मुमताज, रानी, सरताज, ओमकार, अरबाज शेख, दीपक सिंह सहित अन्य ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि जमानिया विधानसभा सदैव राज नेताओं के उपेक्षा का शिकार रहा है। राजनेता केवल अपना विकास करके जनता को धोखा देने का काम किया है। केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन विरोधी नीति को संचालित करने का काम करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि युवाओं का तेजी के साथ कांग्रेस की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है और युवाओं को कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व मिलने की गारंटी है। कांग्रेस में नेतृत्व करते हुए युवा अपने भविष्य के साथ-साथ शुद्ध एवं स्पष्ट राजनीति का संदेश देने का काम करेगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पाण्डेय अंशु, शशिकांत श्रीवास्तव, शशि भूषण राय, करुणा निधि राय, विनोद सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, इकराम खान, रईस खान, बाबू, जफर अहमद, रजनीकांत शर्मा, संगीता राजभर, गायत्री गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, सदर विधान सभा अध्यक्ष अंकित यादव, विधान सभा उपाध्यक्ष सोनू सिंह यादव, मोनू, मुमताज, सरताज, नाजिर हुसैन, प्रदीप सहित अन्य यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीर अब्दुल हमीद का मनाया गया शहादत दिवस, दी गई श्रद्धांजलि


वीर अब्दुल हमीद का 58 वां शहादत दिवस पैतृक गांव धामपुर के शहीद पार्क में मनाया गया
गाजीपुर। जखनिया (दुल्लहपुर) वर्ष 1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए भीषण युद्ध में पाकिस्तान को अमेरिका से मिले सात पैटर्न को नष्ट करने वाले दुल्लहपुर क्षेत्र धामुपुर निवासी वीर अब्दुल हमीद का 58 वां शहादत दिवस 10 सितंबर को उनके पैतृक गांव धामपुर में उनके नाम से बने शहीद पार्क में मनाया गया। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि देने मुख्य अतिथि मोसीम रजा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह, त्रिवेणी राम, जखनिया विधायक वेदी राम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजक वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जैनुल हसन और उनके पोते परवेज आलम के द्वारा किया गया।


39 जीआरसी की तरफ से ब्रिगेडियर राजीव नारायण विशिष्ट सेवा मेडल एवं कर्नल कुमार मनोज सिंह सहित अन्य सेना के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर सलामी देते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। हर साल आर्मी की तरफ से यहां पर बैंड की धुन और सलामी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जखनिया विधायक वेदी राम ने कहा कि शहीद के सम्मान में गांव में वीर अब्दुल हमीद के नाम से प्रवेश द्वार एवं शहीद के पार्क को पर्यटक स्थल की मांग शासन से कर रहा हूं। इसकी आवाज मैं विधान सभा में उठा चुका हूं ,जल्द ही शासन से अनुमति मिल जाएगी।