जिला कांग्रेस कमेटी ने किया घेराव और प्रदर्शन,सौपा पत्रक

जनता का पैसा पूंजीपतियों पर लुटा रही है मोदी सरकार, कांग्रेस ने SBI और LIC का किया घेराव।

जिला कांग्रेस कमेटी ने घेराव और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा पत्रक।

गाज़ीपुर।सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग स्थित एलआईसी का घेराव कर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मिश्रबाजार स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार को अडानी ग्रुप को गलत तरीके से राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा और एलआईसी में जमा जनता के पैसे से आर्थिक फांयदा पहुंचाने के आरोप में धरना प्रदर्शन किया और एसबीआई के सामने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक गाज़ीपुर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के हवाले से दिया। जिसमें हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाकर जांच की मांग की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आम लोगों की जिंदगी भर की कमाई डूब रही है, जिससे आम आवाम चिंतित है, ऐसे में कांग्रेस कैसे चुप रहेगी, आज सरकार के दबाव में अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80000 करोड रुपए बकाया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कारपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है, लेकिन हम क्रोनी कैपिटलिज़्म (घोर पूंजीवाद) के खिलाफ हैं, हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने वाली सरकार और उच्च पदस्थ लोगों के विचार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आम जनता के लिए आज कांग्रेस सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ रही है और अंतिम दम तक लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज अपने पूंजीपति दोस्त अडानी को देश का पैसा लूटने में अहम सहयोग दे रही है। आज देश की दो प्रमुख संस्थाए एसबीआई और एलआईसी की गिरती माली हालत किसी से छिपी नहीं है। आम लोगों की जिंदगी भर की कमाई आज खतरे में है। ऐसे में हमेशा गरीबों और किसानों व्यापारियों के मुद्दों पर बात करने वाली कांग्रेस पार्टी चुप कैसे रह सकती है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों के 29 करोड़ पालिसी धारकों और निवेशकों का 35060 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अदानी समूह को भारी मात्रा में नियम के विरुद्ध ऋण दिया है अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80 हजार करोड रुपए बकाया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना , हरिवंश चौहान,एवं हामिद अली एडवोकेट, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, संदीप विश्वकर्मा, दिव्यांशु पांडे, उषा चतुर्वेदी, हिमांशु श्रीवास्तव मनीष राय अनुराग पांडे देव नारायण सिंह, सती राम सिंह, युसूफ जमाल जैदी, जफरुल्लाह अंसारी , हर्ष पांडे, विपुल विनायक,गायत्री गुप्ता, रईस अहमद, रतन तिवारी आलोक यादव, बृजेश पासवान,सदानंद गुप्ता, राकेश राय, माधव कृष्ण, इरफान खान , विनोद कुमार सिंह, शशिभूषण राय, विद्याधर पांडे, संजय सिंह ,अवधेश साहू ,छोटूराम, कैलाशपति कुशवाहा, मोहम्मद आसिफ, गयासुद्दीन अंसारी, जितेंद्र कुमार बिंद, वीरेंद्र कुमार राय, विभूति राम, कमरुद्दीन जहीर अमीन, लाल मोहम्मद, अक्षय कुमार बिंद, अजय दुबे, संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था ने सामान्य ज्ञान, ड्राइंग ,मेहंदी, प्रतियोगी परीक्षा करा कर बच्चों के अंदर की छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास विगत कई वर्षो से कर रही है। संस्था जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षा कराती है और उत्कृष्ठ बच्चों को सम्मानित करती है। इसी क्रम में दिन रविवार को यह प्रतियोगिता मार्टर मेमोरियल स्कूल सहारा बैंक के नियर जंगीपुर में आयोजित कराई गई।इसमें मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर के कुल 40 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया और संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर गाजीपुर मे प्रतियोगी परीक्षा कराई गई जो 1 से 2 बजे तक संपन्न कराई गई एवं इसके परिणाम की घोषणा मार्च माह के अंतिम सप्ताह को किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जुलाई में होने वाली वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें विद्यालय के प्रबंधक श्री लाल जी गुप्ता और प्रधानाचार्य नवीन कुमार गुप्ता सह प्रबंधक विजयलक्ष्मी गुप्ता उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार एवं अध्यापक गण चंदा यादव, आदित्य जयसवाल ,राहुल पाल ,अंशु कुमारी ,शिखा कुमारी, रितु इत्यादि लोग मौजूद थे । संस्था से सारिका सिंह ने इस परीक्षा में सहयोग करने हेतु सभी अध्यापक के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं इत्यादि लोग मौजूद थे।

80 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो परीक्षा में मिली प्रोन्नति

80 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो परीक्षा में मिली प्रोन्नति

तड़बनवा स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में हुई ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता

डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को तड़बनवा स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 80 खिलाड़ियों ने प्रोन्नति हासिल की।
एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि इस ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में 95 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट के वर्गों में प्रमोशन पाने के लिए प्रतिभाग किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, शाह फैज पब्लिक स्कूल, सनी ताइक्वांडो एकेडमी छावनी लाइन, एसआईएस ताइक्वांडो एकेडमी जमानिया व वंश ताइक्वांडो एकेडमी रौज़ा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।
निर्णायक मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष व टेक्निकल डायरेक्टर अलाउद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रोन्नति का निर्णय लिया और सहयोगी के रुप में सत्यदेव पांडे, अजय कुमार शर्मा, पूजा तिवारी, इलमा आफरीन, कीर्ति सिंह और उजाला गुप्ता शामिल रहें।
व्हाइट टू एलो बेल्ट : प्रांजल, तनुस साहू, हर्ष सिंह, अंश, आरुषि, हरम आरिफ, शाहीबा, पलक, अनन्या, अन्वेषा, अनन्या यादव, सौम्या, राजवीर, रौनक, वेदान्त, मानवेन्द्र, आराध्या, माही, भार्गवी, रिद्धि, शिवम, हेमंन्त, विलियम, प्रिंस राज, सत्यम, अभी, शगुन, सिद्धार्थ राय, एंजल गुप्ता, अविष, मनस्वी, तेजस्वी, सर्वेश, निधि, आनंद, श्री चौरसिया, मनीषा, ऊष्मा, अर्पिता, शिवांश, अमृता, गरिमा, नावैद्या, प्रभा, रिदा, इशिता, सौम्या, सौम्या सिंह, तेजस्वनी, तान्या, आर्यन, मो. क़ासिम, आदित्य, प्रतीक व राज बिंद।
येलो टू ग्रीन बेल्ट : अर्पित, विशाल, आराध्या, देवेंद्र नाथ, अरिहंत, तनवी जायसवाल, नव्या, आदित्य राय।
ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट : स्वास्तिक, इनेश, स्वर्णिमा, सिद्धार्थ पाल, देवानंद व शुभ श्रीवास्तव।
ब्लू टू ब्लू वन : आनंद राज यादव, आदित्या तिवारी।

समाधान दिवस: 502 शिकायत पत्र में 64 मामले का निस्तारण

समाधान दिवस: 502 शिकायत पत्रों में 64 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 166 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 23 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 502 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 64 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 10 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 106 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त  06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके का निस्तारण कराई जाए।

अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुई चर्चा

अखिलेश यादव के आगमन को लेकर की गई चर्चा

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यतया 9 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गाजीपुर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से 9फरवरी को सुबह 10बजे तक कार्यक्रम स्थल लुटावन महाविद्यालय सकरा पर पहुंचने का निर्देश दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 फरवरी को सुबह 10 बजे लुटावन महाविद्यालय सकरा में स्थापित पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर अखिलेश जी का ऐतिहासिक स्वागत करने का आह्वान किया। पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव जी को इस कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की भी अपील किया।
इस बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवमनोनीत सदस्य राजेश कुशवाहा जी का भी स्वागत किया गया। राजेश कुशवाहा जी ने भी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील किया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,हैदर अली टाइगर, दिनेश यादव,सुदर्शन यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां, सीमा यादव, अशोक कुमार बिंद,हरेंद्र विश्वकर्मा, रविन्द्र यादव, गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद, भानू यादव, राजेंद्र यादव,आत्मा यादव,अनिल यादव,अतीक अहमद राईनी, चन्द्रिका यादव,अमित ठाकुर, रामाधार यादव, राजेश गोड़, चन्द्रेश्वर यादव, अनिल निषाद, शिवशंकर यादव,विभा पाल, रामवचन यादव, ओमप्रकाश यादव , आत्मा यादव,कंचन रावत, पूजा गौतम, रीना यादव आदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

परीक्षा में नकल होने के परम्परा को तोड़ेंगे अधिकारी, डीएम-एसपी ने कहा….

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एंव इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे बैठक राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभागार मे शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षित स्थान पर सी0सी0टी0बी0 के निगरानी मे रखना, प्रश्नपत्रो को परीक्षा केन्द्रो पर डबल लाक वाले स्टील/लोहे की आलमारी मे रखा जायेगा। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुचने पर डबल लाक की आलमारी मे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति मे परीक्षा केन्द्रो पर रखवाया जाय तथा डबल लाक वाली आलमारी मे पेपर सील से बंद किया जाय। जिलाधिकारी ने नामित किये गये समस्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/फ्लाईग स्क्वायर्ड टीम/समस्त केन्द्र व्यावस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक को 16 फरवरी 2023 से दो पॉलियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जनपद मे 253 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिसमे 10 जोन, 11 सचल दल एवं 35 सेक्टरो मे विभक्त किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्टेªट तैनात किये गये है जो अपनी पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अपनी भूमिका निभाने  के साथ जनपद मे नकल होने की परम्परा को तोड़ते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगे। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र का उत्तरदायी होता है कही से चूॅक होने पर सारी जिम्मेदारी उसी की होती है इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक दोनो पॉलियों में पूरा प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाये। परीक्षा केन्द्रो पर नकल कितने तरीको की होती है,  इस पर पैनी नजर रखी जाये, विद्यालय परिसर में एक से अधिक रास्ते होने पर उन्हे तत्काल सील करने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति, असलहा किसी भी दशा में उपस्थित न रहें। परीक्षा केन्द्रो पर लाईट, जनरेटर, सीसीटीवी, डीजल, इण्टरनेट कार्ड, की उपलब्धता पूर्व में निरीक्षण कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की समाप्ति के बाद एक घन्टे बाद तक परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंन्द/मोहर होने से लेकर निर्धारित स्थान पर जमा कराने तक पूरी चौकसी बरतेगे। फ्लाईंग स्क्वायर्ड टीम परीक्षा के प्रारम्भ से समाप्ति तक के समय तक चक्रमरण करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाये गये कन्ट्रोल रूम  को सूचित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तीवारी समस्त सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

निमोनिया से होने वाली मौत को लेकर स्वास्थ विभाग गंभीर

निमोनिया से होने वाली मौत को लेकर स्वास्थ विभाग गंभीर, स्वास्थ्य कर्मियों को बचाव के लिए दे रहा प्रशिक्षण

ग़ाज़ीपुर।0 से 5 साल के बच्चे निमोनिया से मृत्यु का महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। जो 14.3% है। इसे रोकने के लिए शासन के द्वारा सभी एएनएम ,स्टाफ नर्स ,सीएचओ, आशा संगिनी, मेडिकल ऑफिसर को सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रीलाइज निमोनिया सक्सेजफुली (सांस) अभियान की ट्रेनिंग देकर इसके प्रति जागरूक कर रही है। इसी के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें स्टाफ नर्स और मेडिकल अफसर शामिल रहे। प्रशिक्षण के उपरांत इन सभी लोगों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के बच्चे जिसमें निमोनिया होने की ज्यादा संभावना है रहती हैं। जिसके कारण उनकी मृत्यु भी हो जाती है। ऐसे बच्चों को निमोनिया से होने वाली मृत्यु से बचाने को लेकर शासन के द्वारा सांस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रशिक्षण लेकर सभी लोग समुदाय स्तर पर जागरुक करने का कार्य करेंगे । एवं बचाव के तरीके जिसमें घरेलू उपाय भी शामिल है बताएंगे और ज्यादा गंभीर होने पर बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने के बारे में भी जानकारी देंगे। यदि बच्चा ज्यादा गंभीर हो तो पीकू वार्ड में भी रेफर किया जा सकता है।

प्रशिक्षक डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में करीब 16 फीसदी बच्चे प्रति वर्ष निमोनिया से संक्रमित हो जाते हैं। बच्चों में निमोनिया के कारण होने वाली मृत्यु अन्य संक्रामक रोगों से होने वाली मृत्यु की तुलना में काफी अधिक है। जिसके सामान्य लक्षण खांसी-सर्दी, बुखार, तेजी से सांस लेना, पसलियों का अंदर धंसना हैं। निमोनिया के कारण मृत्यु दर में कुपोषण, स्वच्छ पेयजल की कमी, स्वच्छता व स्वास्थ्य देखभाल मुख्य कारक हैं। जिससे समय पर लक्षणों की पहचान कर तुरंत उपचार शुरू किया जाए। अभिभावकों में निमोनिया से बचाव को लेकर जागरूकता आने से बच्चों को इससे बचाया जा सकता है। निमोनिया से बच्चों की सुरक्षा के लिए पहले छह माह में शिशु को केवल स्तनपान करवाना, छह माह बाद पूरक पोषाहार देना, विटामिन ए की खुराक देना, निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण करवाना व साबुन से हाथ धुलवाना जरूरी है।

0-5 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों में निमोनिया एक घातक बीमारी के रूप में उभरा है। निमोनिया से बचाव के लिए उसका उचित प्रबंधन महत्वपूर्ण है। 0-2 माह तक के बच्चे प्रति मिनट 60 बार सांस ले सकते हैं। 2 से 12 माह तक के लिए प्रति मिनट 50 बार और 12 माह से 5 साल तक के बच्चे प्रति मिनट 40 बार सांस ले सकते हैं। अगर इस उम्र में इससे ज्यादा सांस लेने पर निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों को सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अरुण कुमार सिंह एचईओ, एसीएमओ डॉ जेएन सिंह ,डॉ के के सिंह एसएनसीयू, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय शंकर के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत गत 4 दिसंबर को हुए स्वर्गीय आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि द्वारा घोषित किया गया ।जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में राशि सिंह सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल प्रथम, श्रेया पांडे द प्रेसिडेंट इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय, वंदना सिंह रमेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल तृतीय पुरस्कार के लिए चुने गए जबकि आरजू बानो चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर, श्रेया भारद्वाज रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार ज्येष्ठ वर्ग में स्तुति पांडे लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, प्रज्ञा कनौजिया रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज द्वितीय, तथा साक्षी राव मार्टिन्स चिल्ड्रन एकेडमी भावरकोल तृतीय जबकि रिया गुप्ता राहुल सांकृत्यायन उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर, स्नेहा तिवारी चंदिनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, सपना यादव राहुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, शिवानी सिंह एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनापुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। वरिष्ठ वर्ग में दिव्या कनौजिया सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज प्रथम, शिफाली राय मार्टिन्स चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय, आकांक्षा प्रजापति लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तृतीय तथा शौर्य यादव रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, मधु कुमारी राहुल सांकृत्यायन प्राथमिक विद्यालय गौसपुर को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया। परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारों का वितरण 26वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा,जबकि सांत्वना पुरस्कारों का वितरण विद्यालयों के माध्यम से किया जाएगा ।इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी डॉ जितेंद्र कुमार संजय वर्मा पवन कुमार पांडे राहुल मिश्रा अजय यादव राम कुमार विश्वकर्मा नौशाद अहमद सत्येंद्र श्रीवास्तव अजय दुबे रामनाथ कुशवाहा श्रीमती रिंकू यादव समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में नेताओं के घर पूछार करने पहुंचे मनोज सिन्हा, हुए भावुक

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वृहस्पतिवार को गाजीपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा देवकली मंडल के पुर्व मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव के 90 वर्षीय पिता क्षेत्र के जाने माने पहलवान बिहारी यादव के निधन पर उनके घर महमुदपुर हथिनी मे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। तय समय के अनुसार मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सहयोगी प्रभुनाथ चौहान के विगत दिनो हुए अचानक निधनोपरांत उनके घर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मियना बड़ा जाकर उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के साथ बैठकर उनको ढाढस बधाया। इस दौरान मनोज सिन्हा पुरी तरह से भावुक नजर आए तथा परिजनों से हर मौकों पर साथ रहने को कहा। उसके बाद मनोज सिन्हा भाजपा नेता जंगीपुर विधानसभा के संयोजक मनोज सिंह के घर मरदह थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद (बसपुर) पहुंचे जहाँ उन्होंने विगत दिनो ही मनोज सिंह की 73 वर्षीय माँ शान्ति देवी के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर अपनी श्रद्धांजलि दी तथा बसपुर के प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह के पिता निधन पर उनके घर भी अपनी संवेदना व्यक्त कर वाराणसी एअरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मनोज सिन्हा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, डा संगीता बलवंत, कालीचरण राजभर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, राहुल राय, प्रतिनिधि संतोष यादव, योगेन्द्र सिंह, मशाला सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह झावर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, सुनिल सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, किरन सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

हाजिर न होने पर हत्यारों के घरों पर हुआ नोटिस चस्पा

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) में 13 दिसम्बर को 2022 नन्द लाल उर्फ नन्दा के हत्यारों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत उदघोषणा आदेश जारी किया गया है। कोतवाली में पंजीकृत मु0अं0सं0 595/2022 धारा 304 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त अभियुक्तगण रिंकू पुत्र सरोज एवं असन्त पुत्र स्व0 महादेव निवासीगण ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) थाना कोतवली अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे हैं और अभी तक न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुये हैं। जिसके कारण न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्तगण रिंकू पुत्र सरोज एवं असन्त पुत्र स्व0महादेव निवासीगण ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) थाना कोतवली को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिये 1 फरवरी 2023 को धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत उदघोषणा आदेश जारी किया गया है। जिसको गुरुवार को कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने पुलिस बल एवं मुनादी करने वाले व्यक्ति के साथ पहुंचकर क्षेत्र के ग्राम रजदेपुर(टेढ़वा) के निवासी अभियुक्त रिंकू पुत्र सरोज एवं असन्त पुत्र स्व0सरोज के घरों पर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत जारी उदघोषणा की प्रति को दो गवाहों के समक्ष चस्पा कराया तथा ग्राम रजदेपुर (टेढ़वा) में मुनादी करने वाले व्यक्ति से ढोल बजवा कर मुनादी भी करायी। उदघोषणा आदेश की एक-एक प्रति को जनपद न्यायालय के प्रवेश द्वार पर भी चस्पा करवाया गया।

Uttar Pradesh Fast News