विद्युत विभाग बिजीलेंस की मार्निंग रेड में 12 पर एफआईआर, छापेमारी जारी।
गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत शहर क्षेत्र के नुरुदीनपुरा, जुडन शहीद मुहल्ले में 4 बजे भोर में अधिशाषी अभियंता संजय सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमे बिजलेंस थाना प्रभारी धनंजय यादव, बिजीलेंस जेई पंकज चौहान सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता संजय सिंह ने बताया की शासन के निर्देशानुसार विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी नुरुदीनपुरा, जुड़न शहीद मुहल्ले में भोर में तकरीब 4 बजे किया गया। उन्होंने बताया कि बहुत दिनो से शिकायत मिल रही थी की इस मुहल्ले में धड़ल्ले से केबिल बाईपास करके विद्युत चोरी हो रही है, जिसके वजह से लाइन लॉस अधिक हो गई थी और राजस्व की भी कम वसूली हो रही थी, जिसको लेकर हमलोग कुल 12 लोगो को चोरी से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने रौजा में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। विभाग के तरफ से राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में सबको आरसी के माध्यम से वसूल की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी बहुत सारे मुहल्ले में लोग रात को कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग कर रहे है, ऐसे लोगो का रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिनकी सूची भी बना लिया गया है। जल्द ही ऐसे लोगो के खिलाफ छापेमारी करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी।
गाजीपुर। किसानों की खुशहाली हेतु चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धान्जली शुक्रवार को देते हुए चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रागण मे किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में फीता काटकार एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि किसान मेला हमारे लिए एक उत्तम उत्पादन की सिख है। उन्होने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाजी योजना के अन्तर्गत किसान मेला भी आयोजित किया गया। जिसमे कृषि एवं अन्य विभाग के उर्वरक, बीज, रसायन, कृषि यन्त्रो तथा मृदा परीक्षण, फसल बीमा, पशु बीमा, यू०पी० डास्प (जैविक खेती) मत्स्य, दुग्ध, उद्यान विभाग, रेशम विभाग के स्टाल लगाये गये थे। कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज / आकुशपुर के बैज्ञानिको द्वारा रबी फसलो की नवीनतम तकनीकी की जानकारी कृषको को दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग से बलवन्त कुमार सिंह, गेहूँ उत्पादन में प्रथम पुरस्कार रमाशंकर यादव गेहू उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार रामलाल राजभर, सरसों उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अच्छेलाल कुशवाहा, सरसों उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार प्रफुल्ल कुमार राय धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अजय राय, धान उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार तथा पशु पालन, दुग्ध, पशुपालन डेरी में अच्छा कार्य करने वाले 30 कृषकों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार रू0 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार 5000 का प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। कृषि तथा सम्बन्धित विभाग मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें। चरण सिंह की असली श्रद्धान्जली यही होगी। किसान एफ०पी०ओ० बनाकर अपना उत्पादन सीधे विदेश भी भेज सकते है। जिला प्रशासन ए०पी०डा० के माध्यम से किसानो के उत्पाद की विक्री के निरंतर प्रयास मे रहता है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से रसायन मुक्त खेती के लिए अपील की उनका कहना है कि गंगा के किनारे के गाँव में डास्प द्वारा जैविक खेती कराई जा रही है।
दूसरे किसान भी प्रशिक्षण प्राप्त कर यह कार्य कर सकते है। मेले मे उपस्थित कृषको को कृषि सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी तथा उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं सम्बन्धित समस्त अधिकारी व कर्मचारी के साथ किसान उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर। जिले में गुड गवर्नेन्स के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण आदि के क्षेत्रों में की गई कार्यवाहियों के संबंध में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गॉव की ओर से सफल क्रियान्वयन हेतु रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में वृहद कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल क्षेत्रों की बहुत ऐसी समस्याऐं होती हैं जो कि हम लोगों तक पहुंच नही पाती हैं। इस तरह की समस्याओं का समाधान समय से न होने के कारण स्थानीय लोगों को लम्बे समय तक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और विकास अवरूद्व होता है। ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी से छोटी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण हेतु सुशासन सप्ताह 19 दिसम्बर 2022 से 25 दिसम्बर 2022 तक मनाया जा रहा है। जिसमें जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर तथा शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का छूटे एवं पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सुशासन प्रथाओं/पहलों पर चौपाल का आयोजन करने और सेवानिवृत्त अधिकारी के परामर्श के साथ जिले के लिए एक विजन की रूपरेखा तैयार करने में प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सेवानिवृत्त शिक्षाविदों और विचारकों को भी इसमें शामिल करने को कहा। प्रशासनिक अनुभव वर्तमान की ऊर्जा के साथ योजना को पूरा करने में लाभकारी सिद्ध होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मे चरित्र प्रमाण पत्र हेतु आनलाईन व्यवस्था की शुरूआत की गयी है। जिसके क्रम मे कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है, जिसमे एक सप्ताह के अन्द चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने का नवाचार किया गया है। इसके अन्तर्गत प्रमाण पत्र भी जारी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन का अंतिम और असली उद्देश्य यह है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के सबसे दूर गांव में रहने वाले हर एक नागरिक तक पहुंचना चाहिए, जिससे अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सके और सुशासन के माध्यम से वांछित परिणाम प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उत्थान की परिकल्पना जमीनी स्तर पर वास्तविक विकास का आकलन करने के लिए एक परिणाम-आधारित दृष्टिकोण पर बल देती है। 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक सुशासन सप्ताह-‘‘प्रशासन गॉव की ओर अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से दूर गाँव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, योजनाओं को वास्तविक रूप से निचले स्तर पर रहने वाले लोगों की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखना चाहिए और एक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह तरीके से नवीनतम तकनीकी साधनों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। ग्रामीण और उपेक्षित क्षेत्रों का विकास शासन की मुख्य प्राथमिकताओं में से है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन का मुख्य उददेश्य लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार, सौपें गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने एवं आम जनमानस की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना है। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पूर्व में तथा चल रहे सुशासन सप्ताह के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आभार अपर जिलाधिकारी भू0रा0 सुशील लाल श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद लेखा एवम कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू0रा0), समस्त उप जिलाधिकारी , समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, ज़िला विकास अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, ज़िला पूर्ति अधिकारी , ज़िला विद्यालय निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्युत चोरी में 9 पर एफआईआर,बकाया पर खोली गई 22 लोगो की लाइन।
गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर शुक्रवार को शहर क्षेत्र के महुवाबाग, टेढ़ी बाजार, रौजा जमानिया मोड़ और कचहरी रोड में सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 31 घरों को चेक किया गया। 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ रौजा बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में 4 टीम गठित करके विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 31 घरों की जांच हुई। मौके पर 5 लोगो को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। 10 लाख रुपए विभाग में बकायेदारों से जमा कराया गया और 22 लोगो का 50 हजार से ऊपर बकाया पर लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। उन्होंने बताया की जिसकी भी बकाया पर लाइट खुली है अगर बिना पैसा जमा किए कोई भी उपभोक्ता लाइट जोड़ कर विद्युत उपभोग करेगा तो उनके उपर सीधे एफआईआर दर्ज करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया की मीटर बाईपास करके कोई भी उपभोक्ता विद्युत उपभोग न करे और अपने अपने बिजली बिल का बकाया भुगतान तत्काल कर दे। अन्यथा की स्थिति में चेकिंग के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो विभागीय कार्यवाही होगी। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, अमित गुप्ता, लाइनमैन हामिद अंसारी, नईम अहमद, अमरनाथ राम, अमरनाथ यादव, शिवपूजन राम सहित जेएमटी के साथ साथ समस्त गैंग टीम एवम संविदा व मीटर रीडर मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह के नाम से पुर्वांचल में कृषि विश्वविद्यालय खोला जाय:- रामधारी यादव
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों की समस्यायों के प्रति मोदी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है। इनके जुल्म और ज्यादती के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि जुल्म, अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करना हम समाजवादियों का धर्म रहा है। चौधरी साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वह किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते थे। वह कहा करते थे कि असली भारत गांव में रहता है। देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। उन्होंने पुर्वांचल में चौधरी चरण सिंह के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग किया। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे, वह निहायत ईमानदार व्यक्ति थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। आज जब देश का किसान अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलित है, खाद की किल्लत से जूझ रहा है, बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते उसकी आय निरन्तर घट रही है, किसानों के साथ भाजपा सरकार का रवैया सौतेलापूर्ण और संवेदनहीन हो गया हो ,ऐसे दौर में देश का किसान बहुत ही शिद्दत से चौधरी साहब को याद कर रहा है। इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा रामवचन यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, बृजेश खरवार, गोपाल यादव, राजकिशोर यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, भरत यादव, छन्नू यादव, गोवर्धन यादव, निजामुद्दीन खां, विजय शंकर यादव, अमित ठाकुर, जयराम कुशवाहा, रविन्द्र प्रताप यादव, कमलेश यादव, विवेक सिंह शम्मी, विभा पाल, गोविंद यादव,नफीसा बेगम, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, सुग्गु यादव, बृजकिशोर यादव, रामनगीना यादव, बैजू यादव, रामप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
सैम मैम बच्चों के चिन्हांकन के लिए आयोजित हुआ कार्यशाला
गाजीपुर। जनपद में कुपोषण को खत्म करने के लिए लगातार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ ही सहयोगी विभागों के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कासिमाबाद ब्लाक में सैम मैम बच्चों के चिन्हांकन, पंजीकरण एवं प्रबंधन के साथ ही सैम बच्चों के एनआरसी के संदर्भन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक की सभी सीएचओ और मुख्य सेविका उपस्थित रही। सीडीपीओ राजेश सिंह ने बताया कि जिला पोषण समिति की बैठक 29 नवंबर को जिलाधकारी आर्यका आखौरी की अध्यक्षता में बैठक किया गया था। जिसमें सैम मैम बच्चों के चिन्हांकन और प्रबंधन की समुचित व्यवस्था ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया था कि एएनएम को चिकित्सा प्रबंधन के मानकों की जानकारी का अभाव है। इसी को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से एएनएम,ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बाल विकास के मुख्य सेविका, बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। ताकि सामुदायिक स्तर पर सैम मैम बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन के कार्यों में प्रगति लाया जा सके। ट्रेनिंग यूनिसेफ के मंडल कोर्डिनेटर अंजनी कुमार राय व जोनल कोर्डिनेटर डा मनोज कुमार द्वारा दिया गया। कार्यशाला में डॉ नवीन कुमार सिंह, सीडीपीओ बाराचवर प्रशांत सिंह, एचईओ पंकज गुप्ता, बीपीएम दिनेश त्रिपाठी ,बीपीएम मरदह प्रेम प्रकाश राय, चिकित्सा अधीक्षक मरदह डॉ अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम रायफल क्लब सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं एवं कितने पशुओ को आश्रय स्थल मे रखा गया है की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाय। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाय। यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने 10 पशुओं से कम संरक्षित कराने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर, सदर,जखनियां एवं कासिमाबाद को निर्देश दिया कि अबिलम्ब कैटल कैचर मशीन क्रय कर उसकी बाडी बनवाया जाय। बैठक मे जिला पंचायत अधिकारी ने बताया गया कि दो मशीन प्राप्त है शेष दो मशीन दो तीन दिन के अन्दर प्राप्त हो जायेगी। बैठक में जिन खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा संरक्षित पशुओ की संख्या गुगल सीट पर फीड नही कराया गया था उनको कड़ी फटकार लगाते हुए अबिलम्ब गुगल सीट पर फीडिग कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतो मे चारागाह की भूमि पर बरसीम एवं जई की बुआई कराकर पशुओ को हरा चारा की व्यवस्था की जाय साथ ही पशुओ को ठण्ड से बचाव हेतु तिरपाल से बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत , एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन डॉ मृणालिनी सिंह प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि विपरित परिस्थितियां एवं चुनौतियां सफलता को और अधिक सुखदाई बनाती हैं। आज की हमारी मुख्य अतिथि इस बात को चरितार्थ करती हैं। आज का दिन अपने सम्मान पाने का है। पुरस्कार पाने का है लेकिन हमारे लिए वे छात्राएं भी महत्त्वपूर्ण हैं जिन्होंने इस खेल में प्रतिभाग किया है। खेल में प्रतिभागता महत्त्वपूर्ण होती हैं। मुख्य अतिथि प्रो मृणालिनी सिंह ने कहा कि मुझे इस महाविद्यालय में आकर अपार हर्ष हो रहा है। ऐसा आयोजन बहुत कम देखने को मिलता है। कम संसाधन में इतना बेहतर अयोजन इस संस्था की प्रमुख प्रो सविता भरद्वाज के कर्तव्य निष्ठा को दर्शाता है।
45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का समापन इस वर्ष की चैंपियन छात्रा श्वेता मौर्या, बी ए तृतीय सेमेस्टर द्वारा खेल के झंडे को पूरे खेल मैदान की परिक्रमा के बाद खेल प्रभारी को सौंपने के साथ हुआ। आज 10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में श्वेता मौर्या, बी ए तृतीय सेमेस्टर, प्रथम स्थान रूमी परवीन बी ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान साधना कुमारी, बी एस सी तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान नेहा यादव, बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 100 गुने 4 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धि सिंह, एम ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान निधि राय, बी ए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान ज्योति गुप्ता, एम ए उत्तरार्द्ध ने प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जाफरीन बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान सबीना बानो बी ए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान प्रीति कुमारी बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता मौर्या बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान नेहा यादव, बी ए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान इरम बुशरा , बी ए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती यादव बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान आकांक्षा यादव, बी ए तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान मीना कुमारी बी ए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। 45वे वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता की चैंपियन श्वेता मौर्या रहीं।
प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा श्वेता को चैंपियन ट्राफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज द्वारा सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के अभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय में गुरुवार को क्रिसमस डे मनाकर वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की अराधना से हुयी जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। इसके पश्चात प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्नो द्वारा जिंगल बेल गाने पर बहुत ही मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसका निर्देशन दीपिका वर्मा ने किया था। खो खो में छात्राओं की जूनियर टीम से रेड हाउस व छात्रों की जूनियर टीम से ब्लू हाउस विजेता बना व येलो हाउस उप विजेता बना। कबड्डी में छात्राओं की जूनियर टीम से ब्लू हाउस व छात्रों की जूनियर टीम से येलो हाउस विजेता रहा तथा येलो हाउस व रेड हाउस उपविजेता रहे। इसी क्रम में सीनियर छात्रों की टीम में खो खो में येलो हाउस व छात्राओं में ग्रीन हाउस विजेता रहा तथा उपविजेता रेड हाउस रहा। कबड्डी में सीनियर छात्रों के टीम में ब्लू हाउस विजेता एवं छात्राओं के टीम में ग्रीन हाउस विजेता रहा जबकि रेड हाउस व ब्लू हाउस उपविजेता रहे। इस क्रीड़ा सप्ताह में उपरोक्त खेलों के अतिरिक्त बैडमिंटन, कैरम व चेस का भी आयोजन किया गया था जिसमें अलग अलग हाउस के छात्र छात्रा विजेता रहे।
विद्यालय की तरफ से सभी विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, उप प्रधनाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय, राजेश सिंह, इकरामुल हक़, हनीफ अहमद , आदिल नवाज़ खान, वसीम अहमद, रश्मि श्रीवास्तव, शालिनी राय तथा अन्य शिक्षक गण सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी व सभी कक्षाओं के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
ग़ाज़ीपुर। 24वीं नेशनल टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 दिसम्बर को ओडिशा के पारादीप में आयोजित किया गया है। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश के कोच देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले सहित उत्तर प्रदेश की टीम का चयन हुआ है। 21 दिसंबर को जिले से टीम रवाना होगी। इस टीम में कुल 8 खिलाड़ी हैं। इसमें शाह फैज पब्लिक स्कूल, न्यू शाह फ़ैज़ पब्लिक दिलदारनगर, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल व सनबीम स्कूल ग़ाज़ीपुर के खिलाड़ियों में सिद्धि अग्रवाल, आलोक रंजन यादव, आदित्य चौबे, शिल्पा सिंह, प्रियांशु कुमार, अनुजा श्वेत, भव्या राय व तौकीर खान हिस्सा लेंगे। संघ के अध्यक्ष सरसीज सिंह और उपाध्यक्ष विनय सिंह ने बच्चों को किट वितरित कर शुभकामनाएं दी।