कालोनी वासियों को नगर पालिका ने दिया 29 लाख का तोहफा

नगर पालिका परिषद ने लगभग 29 लाख की लागत से बने आनन्द बिहार कालोनी की सड़क का किया लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा शहर के विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला लगातार जारी है। उसी क्रम में नगर के आनन्द बिहार कालोनी में नव निर्मित सी0सी0 सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण कृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि न0पा0 अध्यक्ष सरिता अग्रवाल नगर के विकास के लिए इतना सजग हैं कि अपनी इस कार्यकाल के पूर्ण होते-होते उन्होंने कई विकास कार्यों का टेण्डर भी करा दिया है। आनन्द बिहार कालोनी की सड़क को इतना बेहतर बनवाकर सरिता जी ने वास्तव में आनन्द बिहार कालोनी को आनन्द देने का काम किया है। न0पा0 अध्यक्ष ने जिस प्रकार से अपनी पार्टी एवं अन्य दलों के सभासदों को साथ लेकर चली हैं और नगर के विकास में योगदान रहा है इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा जिस प्रकार से हमारी पार्टी की अध्यक्ष सरिता ने किसी भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, पार्टी से हटकर हमारी जनता को कोई कष्ट न हो इसके लिए सभी वार्डों में बिना भेदभाव के बराबर का विकास कार्य किया है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने इस अवसर पर नगर पालिका के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं विकसित हेतु किए जा रहे प्रयास में लोगों से सहयोग करने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं0 25 के आनन्द बिहार कालोनी में अनिरूद्ध पाण्डेय के मकान से मुनीब के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली एवं सी0सी0 सड़क का लगभग 29 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है। उन्होंने नगर में प्रत्येक क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए सड़कों के निर्माण के अतिरिक्त हैण्डपम्प मरम्मत, पम्प हाउस मरम्मत, ओवरहैण्ड टैंक की सफाई-रंगाई-पोताई, कुँओं का सौन्दर्यीकरण, मार्ग निर्देशन पट्ट आदि की चर्चा करते हुए हाउस टैक्स-वाटर टैक्स (स्वकर) में 50 प्रतिशत की कमी को लागू करने के बारे में भी चर्चा की। व्यासमुनि राय ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास को जमीन पर उतारने का काम करने का काम नगर पालिका ने किया है। सरस्वती विद्या मन्दिर के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनिवास पाण्डेय ने कहा कि नगर के विकास के लिए जो छटपटाहट मैंने विनोद अग्रवाल में देखा है वह कोई सच्चा साधक एवं सौहार्द हृदय वाला व्यक्ति ही कर सकता है इसके लिए उन्हें आशीर्वाद देता हूँ। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, डा0 आलोक नारायण राय, अजीत सिंह चुन्नु श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, गिरधारी जायसवाल, सोमेश मोहन राय ने भी सम्बोधित किया। संचालन सभासद प्रतिनिधि रूपक तिवारी एवं आभार प्रकाश क्षेत्रीय सभासद कमलेश बिन्द ने किया। इस अवसर पर शिला श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, राजमती, मधु देवी, सितारा देवी, भागमनी, अर्चना चौरसिया, साविता देवी, चन्द्रावती देवी, अंगद गुप्ता, अनिरुद्ध पाण्डेय, विजय सिंह, सुधीर मिश्रा, अप्पू गुप्ता, सुशील सिंह, बजरंगी सिंह, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, लाले यादव के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अजय राय दारा, नेहाल अहमद, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, शेषनाथ यादव, नफीस भाई, संजय कटियार, कमलेश श्रीवास्तव, संजय राम, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, प्रीति गुप्ता, नवनीत सिंह, अजय सिंह शास्त्री, रामानुज राय, प्रमोद गुप्ता, अनूप सिंह, मन्नू तिवारी, बबलू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

गैंगेस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। भावरकोल थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने मुखबीर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सुरेश बिन्द पुत्र चन्द्रदेव बिन्द उर्फ देऊ निवासी साल्हर खाम थाना करीमुद्दीनपुर को गुरूवार की सुबह सोनाडी मोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए अभियुक्त के उपर थाना करीमुद्दीनपुर में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

शाह फैज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता में मारी बाजी

गाजीपुर। नगर के शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, नौबतपुर, ज़िला-चंदौली में टेनिस वॉलीबाल संस्था, उ०प्र० द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक जीत कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 व 4 दिसंबर को किया गया था। इस प्रतियोगिता में राज्य की कुल छः टीमों ने भागीदारी की, जिसमें शाह फैज़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। शाह फैज़ विद्यालय की तरफ़ से अंडर 21 के अंतर्गत प्रियांशु यादव कक्षा 12 ने डबल वर्ग में स्वर्ण पदक, अमन सिंह कक्षा 12, मिक्स डबल वर्ग में रजत पदक, अलीम अशरफ कक्षा 11 डबल वर्ग में स्वर्ण पदक, सिद्धि अग्रवाल कक्षा 11 डबल वर्ग में स्वर्ण पदक, दीपिका सिंह कक्षा 11 एकल वर्ग में रजत पदक एवं आलोक रंजन यादव कक्षा 12 एकल वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक पहुँचाने का काम किया। विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक देवेंद्र प्रसाद प्रजापति एवं आमना उबैद के संचालन एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से यह जीत हासिल हुयी। आज शाह फैज़ विद्यालय जिले में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। विद्यालय को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस जीत के साथ ही विद्यालय के दो छात्रों आलोक रंजन यादव कक्षा 12 एवं सिद्धि अग्रवाल कक्षा 11 का चयन राष्ट्र स्तरीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। इस खबर से समस्त विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने चयनित छात्र एवं छात्राओं को ट्राफ़ी, मेडल एवं स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया एवं इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी व भविष्य में अन्य खेलों में भी इसी तरह की सफलता के लिए कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की को-आर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो यहां कराएं अपडेट

गाजीपुर। जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार देर साम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार मे हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को जनपद के नागरिको के आधार अपडेसन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक जिसका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार अपडेट जरुर कराये। गाजीपुर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गाजीपुर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। इसके लिए विशेष आधार कैपो का आयोजन किया जा रहा है। आधार अपडेस हेतु शून्य से 1 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रो पर, 0 से  5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रोपर और  0 से सभी उम्र के व्यक्ति तक का सी0एस0सी0 केन्द्रो पर आधार अपडेसन किया जायेगा। जैसा की हम जानते है की आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती हैं। आधार में एक खास फीचर है की आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखे। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है की अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये। आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये हैं। आप अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल  https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। गाजीपुर में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 248 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 9145 नए आधार नामांकन और लगभग 20196 आधार अपडेट किए हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय फैमिली आई0डी0 बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाए निवासियों को दी जा सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पायेगा और ज्यादा पारदर्शिता आएगी।

बैठक में डीएम अधिकारियों पर क्यों हुई नाराज

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नगर पालिका जमानियॉ को कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण एवं अधि0 अधिकारी नगर पालिका परिषद को कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर वसूली में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने ने निर्देश दिया कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कराये जाने वाले कार्यो हेतु पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य करायी जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ विद्यालय के वार्षिकोत्सव का आयोजन

गाजीपुर। लुदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन मंगलवार को इस संस्था की स्थापक प्रेरित रानी धर्म समाज की शताब्दी वर्ष के रूप में गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक आदि के माध्यम से किया गया, जिसका शीर्षक था अनुकम्पा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ0 यूजीन जोसेफ, प्रेरित रानी धर्म समाज की अध्यक्षा श्रुति, संस्था के शिक्षा सचिव वेन्डिक्टा, नेहा, एजुकेशन कोआर्डिनेटर तथा संस्था के प्रबन्धक प्रीति  द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया गया। छात्राओं द्वारा ईश्वर को समर्पित प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सिस्टर अल्फोन्सा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान तिलक एवं बैज लगाकर तथा पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात् वार्षिकोत्सव में पधारे जन-जन के स्वागत हेतु छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ‘अतिथि देवा भवः’ तत्पश्चात फादर बोडविग के जीवन पर आधारित अनुकम्पा से प्रेरित नृत्य नाटिका, उत्सव नृत्य, स्वास्थ्य ही धन है, अमृत महोत्सव एवं शास्त्रीय नृत्य, नारी सशक्तीकरण, नौ रस, सेना के सम्मान में श्रद्धांजली, वन्दन नृत्य, उत्तर-दक्षिण का विन्यास, कव्वाली, वालीवुड डान्स तथा संकल्प डान्स आदि रंगारंग विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

स्कूल की प्रगति आख्या स्कूल कैप्टन दीप्ति तथा वाइस कैप्टन शिखा द्वारा प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में धर्माध्यक्ष डॉ यूजीन जोसेफ ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति हेतु सभी की सराहना की एवं शुभकामनाएँ दीं साथ ही बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज के प्रयासों की सराहना की। प्रेरित रानी धर्म समाज की अध्यक्षा श्रुति द्वारा कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईशा उपाध्याय, सौम्या लाल, समायरा अख्तर, श्रेया त्रिपाठी, पूजा यादव तथा हेब्सिबा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अन्त में छात्रा सना, शिवांगी प्रधान, सबा तथा वाजिदा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।  इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर अजय, लूर्द माता चर्च, फादर आनन्द, प्रधानाचार्य सेंट जान्स स्कूल, जमीला, प्रधानाचार्या सेंट मेरी स्कूल, कॉलेज प्रबन्ध प्रीति, अन्य माध्यमिक एवं राजकीय विद्यालय से आये प्रधानाचार्यगण, शिक्षक संगठन के सदस्यगण, अन्य विशिष्ट अतिथिगण, छात्राओं के अभिभावकगण सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। 

डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर….

सहयोग एप पर जुड़ेंगी सीडीपीओ मुख्य सेविका और आंगनबाडी

आईसीडीएस डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर

गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जो अब तक मैनुअल कार्यों को अंजाम दिया करता था। लेकिन शासन के द्वारा इसे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सहयोग ऐप की लांचिंग की गई थी। जिसमें सीडीपीओ और मुख्य सेविका के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और आंगनबाड़ियों को एक साथ जोड़ कर सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए विभाग में सुधार के प्राथमिकता को लेकर कार्य करने की पहल है। जिसके तहत मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीपीओ राजेश सिंह,मंडलीय कोऑर्डिनेटर वाराणसी के अंजनी राय और यूपीटीएसयू के बुद्धदेव के द्वारा सीडीपीओ और मुख्य सेविका को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लांच किये गया ऐप के माध्यम से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं सहयोग के लिए 2 बैच में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 और 6 दिसंबर को एक बैच और 8 और 9 दिसंबर को एक बैच का प्रशिक्षण कर इस ऐप के बारे में पूरे ब्लॉक के मुख्य सेविका और सीडीपीओ को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से पहले जो निरीक्षण कागजों पर होता था। अब वह निरीक्षण ऐप पर होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सीडीपीओ और मुख्य सेविका को किस तरह से कार्य करना है इसको लिए ट्रेंड करना है। इसके बाद सीडीपीओ अपने परियोजना के मुख्य सेविका को और मुख्य सेविका अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ियों को इस ऐप के माध्यम से जोड़ेंगी। मासिक भ्रमण की तैयारी का कार्यक्रम भी तय करेंगी। जिसके बाद सीडीपीओ और सुपरवाइजर केंद्रों पर जाकर सहयोगात्मक परीक्षण करेंगी।

आज के इस प्रशिक्षण में सैदपुर, सदर, शहर, मोहम्दाबाद, जमानिया, करंडा, कासिमाबाद और भदौरा की समस्त सीडीपीओ और मुख्य सेविका के साथ ही भदौरा के बीओसी अमजद खान और बाराचवर के बीओसी विवेक सिंह मौजूद रहे।

सात गिरफ्तार, तीन फरार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 17484 रुपया बरामद किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 विकास सिंह ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर ताड व आंवले का बगीचा वहद ग्राम मसोन से 7 जुआरियो को 610 रुपया माल फड, 17484 रुपया, एक प्लास्टिक की तिरपाल, एक गमछा, ताश की दो गड्डी खुली हुई, दो गड्डी पैक्ड, एक अपाचे मोटरसाईकिल और 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। मौके से जुआ खेलवाने वाले योगेश राय उर्फ पिन्कू राय पुत्र गोविन्द राय निवासी नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया व एक अन्य अभियुक्त रोहित कुमार राय पुत्र विनोद कुमार राय निवासी नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया भागने में कामयाब रहे।

बाबा साहब के आदर्शों पर एकजुट होकर चलने की है जरूरत

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि सभा

गाज़ीपुर। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। स्थानीय लंका कचेहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ और नेताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके सिद्धांतो को आत्मसात कर बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समाज की बेहतरी तय की जा सकती है। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों के उत्थान की बात की।संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, । इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि आज देश बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते से भटक गया है, संविधान को ताक पर रखकर और समाज को जाति व धर्म की राजनीति करके मौजूदा योगी मोदी की सरकार काम कर रही है, आज हम सबको एकजुट होकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की जरूरत है और देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है, आज जरूरत है कि बाबा साहब की कांग्रेस पार्टी के साथ जनहित में जुटकर उसके हाथों को मजबूत किया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉक्टर जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील साहू ,फरिंदर राय, मनीष कुमार राय, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, एवं संदीप विश्वकर्मा, उमाशंकर सिंह, शशिभूषण राय, अनुराग पांडे, अवधेश साहू , दिवाकर तिवारी, मनोज कुमार, कैलाश कुशवाहा विनोद सिंह अवधेश पांडे आदि लोग मौजूद थे ।

आज भीमराव अम्बेडकर का संविधान खतरे में है: जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज और राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों और मजदूरों को मानवीय अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। कहा कि आज भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग और प्रेस कोई स्वतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने मैनपुरी और रामपुर लोकसभा के चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग और सरकार की तानाशाही रवैए की चर्चा करते हुए कहा कि आज मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। सरकार लोगों की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। भाजपा सरकार संविधान की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है।वर्तमान भाजपा सरकार अपने हित में संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी, रविन्द्र प्रताप यादव, विजय शंकर यादव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह, सदानंद यादव, रमेश यादव, बलिराम यादव, नन्हें, अश्वनी यादव, अनिल यादव, मोहन रावत, राजदीप रावत, सुनील यादव, पूजा गौतम, रीना यादव, चन्द्रिका यादव, विशाल मद्धेशिया, शेर अली राईनी, सुग्गु यादव, कंचन रावत, रामनगीना यादव, छन्नू यादव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Uttar Pradesh Fast News