दान उत्सव:मरीजों में वितरित हुआ पोषण सामग्री

दान उत्सव कार्यक्रम में टीबी एवं पीएलएचआईवी मरीजों में वितरित हुआ पोषण सामग्री

ग़ाज़ीपुर।महात्मा गांधी के जन्मदिन के 1 सप्ताह तक दान उत्सव मनाया जाता है। जिसको लेकर आज क्षय रोग विभाग व ज्योति ग्रामीण संस्थान के द्वारा टीबी मरीज वह पीएलएचआईवी मरीजों में पोषण से संबंधित किट वितरण करने का कार्य किया गया। ताकि यह लोग भी स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि टीबी के मरीज जिनका इलाज उनके विभाग के द्वारा किया जाता है। और उन्हें समय-समय पर विभाग के द्वारा देखरेख भी किया जाता है। इसके अलावा मौजूदा समय में टीबी मरीजों को जनपद के संभ्रांत नागरिकों एवं संस्थाओं को गोद लिए जाने का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्योति ग्रामीण संस्थान के द्वारा पांच टीवी मरीजों को गोद लिया गया है। इसके अलावा पीएलएचआईवी मरीज जिन का इलाज जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर से किया जाता है। एवं उनकी देख केअर एंड सपोर्ट सेंटर (सीएससी) के द्वारा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि आज महात्मा गांधी के जन्मदिन के बाद चलने वाले दान उत्सव कार्यक्रम के तहत ज्योति ग्रामीण संस्था के द्वारा जो 5 मरीजों को गोद लिया गया था। इसके अलावा अन्य मरीजों को जिनकी कुल संख्या 42 थी उन्हें इस संस्था के माध्यम से पोषण सामग्री का वितरण किया गया। ताकि वह स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें। साथ ही साथ प्रधानमंत्री के द्वारा जो 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखा गया है वह भी पूरा किया जा सके।

इस कार्यक्रम में केयर एंड सपोर्ट सेंटर के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आरती सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज सिंह, टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार, डॉ दिनेश सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी, पीजी कॉलेज, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, सुरेश सिंह यादव, मुरली मनोहर वर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

लोगों को इससे बचने के बताए गए तरीके

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को इससे बचने के बताए गए तरीके

ग़ाज़ीपुर।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस जो प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाता है इसी को लेकर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन सीएमओ डॉक्टर गोविंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया और इस अवसर पर लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहना है और अन्य को करना है इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया की हर साल 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने मिलकर वर्ष 1992 में 10 अक्टूबर के दिन ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी। उसके बाद से यह दिन प्रत्येक वर्ष मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर बनाए रखने के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने और मेंटल हेल्थ के मुद्दों को लेकर समाज में मौजूद स्टिग्मा को कम करना भी है। हर साल इसे एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष डब्लूएचओ ने ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2022’ की थीम ‘मेकिंग मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्राइयॉरिटी’ रखी है।

उन्होंने बताया की हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसपर ध्यान नहीं देते। फिजिकल और मेंटल हेल्थ एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना दूसरे पहलू को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। बड़े-बूढ़े से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो इस प्रॉब्लम को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है।

इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, डॉक्टर संजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉक्टर विनय शंकर, डॉ नवीन कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण के कामायनी दुबे, रवि शंकर चौरसिया के साथ ही अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

लाखों रुपए की सड़क को नगर पालिका ने किया जनता को समर्पित

23 लाख की लागत से निर्मित सड़क व नाली का लोकार्पण नगर पालिका द्वारा किया गया


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में चल रहे विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद द्वारा इन्द्रपुरी कालोनी में बनाए गए सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा गाजीपुर के संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार से पालिका अध्यक्ष व उनके पति विनोद अग्रवाल द्वारा अपने सभी सभासदों के सहयोग से भेदभाव, क्षेत्रवाद एवं जातिवाद से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर नगर का बहुमुखी विकास किया है वह एक अद्भुत मिसाल है। जिस प्रकार से पालिका अध्यक्ष योजनाबद्ध तरीके से नगर के विकास का मानक तय करती है एवं इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि कौन सी सड़क बननी सबसे आवश्यक है उसको प्राथमिकता के आधार पर काम कराती है, ऐसी सोच बेहद प्रशंसनीय है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए दिन-रात प्रयास करते रहते हैं। सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के आपूर्ति हेतु लगातार प्रयास कर रही है एवं कृत संकल्पित भी है। पानी, सफाई, रोशनी, सड़क एवं सभी चीजों को बेहतर करने का प्रयास किया गया है एवं आमजनता से सहयोग की भी कामना करती हूँ। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि ‘‘वार्ड नं0 6 के इन्द्रपुरी कालोनी में अर्बन बैक से अंगद राय, सुधीर प्रधान के मकान से केशव राय के मकान होते हुए आबकारी कार्यलय के सामने तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण’’ लगभग 23 लाख की लागत से किया गया है जो आज आमजन की सुविधा हेतु लोकार्पित किया गया है। उन्होंने इस सड़क के बनने में विलम्ब पर खेद भी व्यक्त किया। उन्होंने नगर पालिका द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए सड़कों के निर्माण के अतिरिक्त हैण्डपम्प मरम्मत, पम्प हाउस मरम्मत, ओवर हैण्ड टैंक की सफाई-रंगाई-पोताई, कुँओं का सौन्दर्यीकरण, मार्ग निर्देशन पट्ट आदि की चर्चा करते हुए हाउस टैक्स-वाटर टैक्स (स्वकर) में 50 प्रतिशत की कमी को लागू करने के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा0 यू0सी0 राय ने भी नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की जो जिम्मेदारियाँ होती है और जनता की जो अपेक्षाएँ होती है उनपर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य अग्रवाल दम्पत्ति ने किया है। कार्यक्रम को गुलाम कादिर राईनी, अमरनाथ दुबे, निर्गुणदास केशरी, गिरधारी जायसवाल, दिनेश बिन्द ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव राय एवं संचालन अजय गुप्ता (सोनू) ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष नन्दू कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, नीरज कुमार मानू, महामंत्री अजय कुशवाहा, सूर्यप्रकाश यादव, बंगाली वर्मा, रेनु गुप्ता, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, रूपेश सिंह, विपिन कुमार एवं सभासद/प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव (धीरू), दिग्विजय पासवान, शेषनाथ यादव, समरेन्द्र सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, कमलेश बिन्द, विनोद कुशवाहा, रूपक तिवारी, शहबान अली के अलावा अंगद राय, जवाहर राय, चन्द्रमा प्रसाद, सुधीर प्रधान, विन्ध्याचल प्रजापति, अनिल श्रीवास्तव, राजेश राय (अधिवक्ता), कमलेश राय, रामानुज राय, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, गिरधर गोपाल चैरसिया, डिम्पल वर्मा, अनूप सिंह, आदि लोग मौजूद थे।

लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे मुलायम सिंह यादव:रामधारी

लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे मुलायम सिंह यादव

गाज़ीपुर।मेंदाता हास्पिटल में कई दिनों से मौत से संघर्ष कर रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की लम्बी बीमारी के उपरांत आज सुबह 8बजकर 16मिनट पर निधन हो गया । उनके निधन के उपरांत पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा देश मर्माहत है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि देश के समाजवादी आंदोलन को अपूर्णीय क्षति हुई है।वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे, वह आजीवन लोकतंत्र की रक्षा के लिए कृत संकल्प थे । वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। नेता जी के “रोटी कपड़ा सस्ती होगी,दवा पढ़ाई मुफ्ती होगी” नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब उनकी राजनीति के केन्द्र में थे । उनके संघर्षशील व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से आज देश के गरीबों, शोषितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज पूरी तरह से खामोश हो गयी है। आज पार्टी का कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि इस देश का गरीब, पिछड़ा, शोषित,दलित और अल्पसंख्यक अपने को अनाथ हुआ महसूस कर रहा है। वह सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे। उनका गाजीपुर जनपद से अटूट रिश्ता था । वह अपने भाषणों में अक्सर इस बात का जिक्र करते थे कि सैफई अवश्य हमारी जन्मभूमि है लेकिन गाजीपुर हमारा दिल है। वह सम्बन्धों के धनी थे ,सम्बन्ध निभाने में उनका कोई जोड़ नहीं था। सम्बन्धों को निभाने में वह कभी-कभी दलीय सीमा भी तोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि उनका कृतित्व वर्षों- वर्षों तक याद किया जाएगा।‌ उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर गरीबों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव अमेरिका यादव, पूर्व विधायक रामनारायन कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव पूर्व मंत्री सुधीर यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गोपाल यादव, मारकंडेय यादव,डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह, फिरोज जमाल,जवाहिर यादव,आरिफ खां, जुम्मन खां, सिकंदर कन्नौजिया,चन्द्रिका यादव,रामयश यादव,विजय शंकर यादव, आदित्य यादव , मोहम्मद अख्तर,रामनगीना यादव,वंशबहादुर कुशवाहा, नरसिंह यादव,हरवंश यादव, ग्यासुद्दीन आजाद आदि उपस्थित थे।शोक सभा का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार बिंद ने किया।

मुलायम सिंह यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव का निधन

लखनऊ।पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाने जाते है।
आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गये थे। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं।

पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया

गाजीपुर।सादात थाना क्षेत्र के समता डिग्री कालेज के पास रेलवे क्रासिंग से पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार की रात धोखाधड़ी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो तमंचा, दो कारतूस, 500 ग्राम पीली धातु (पीतल), 1,33,800 रुपये नकली नोट और एक बाइक बरामद की। सादात थाने की पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में भ्रमणशील पर थी। मुखबिर की सूचना पर समता डिग्री कालेज के पास रेलवे क्रासिंग से टीम ने शादियाबाद थाना के सालिकपुर गांव निवासी धुरपति बिंद, अंदोखर गांव निवासी लौटू राम और सादात थाना के वीरारायपट्टी निवासी रामधारी राजभर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर ठग धुरपति बिंद के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, आरोपी लौटू राम के पास से 500 ग्राम की पीली धातु, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग रामधारी राजभर के पास से नकली 2000 रुपये के 47 नोट, 500 रुपये की 42 नोट और 200 रुपये की 94 नोट कुल 133800 रुपये के अलावा एक बाइक भी बरामद की गई। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर तीनों आरोपी घटना को अंजाम देते हैं। पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव की भोली भाली जनता को धोखाधड़ी से उपरोक्त पीली धातु को असली सोना बताकर कम दामों में बेच देते हैं। खरीदारी के दौरान ही नकली नोटो को असली नोटो के साथ मिलाकर हेराफेरी करके धोखाधड़ी से देने काम करते हैं।

श्री राम के दशावतार झांकी दृश्य को दर्शाया गया

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में नगर के हरिशंकरी स्थित श्री राम चबुतरा से 8 अक्टूबर शनिवार को शाम 7 बजे श्री राम, सीता, लक्ष्मण की शोभायात्रा शुरू होकर परसपुरा होते कलक्टर घाट सम्पन्न हुआ। बताते चले कि श्री राम माता-पिता के आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष तक बनवास का समय बीता कर पथ्वी से असुरों का संहार करके तथा जंगलों, व गुफाओं के अन्दर तपस्या में तीन ऋषि मुनियों का दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करके अयोध्या के लिए प्रस्थान करते है। इसके बाद दूसरे दिन पतित पावनी माता गंगा जी का दर्शन करते है। और सीता जी विधि विधान के साथ पूजन अर्चन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। इसी प्रकार गंगा पूजन होने के बाद वन्दे वाणी विनायको द्वारा स्थानीय कलक्टर घाट पर प्रभु श्री राम के दस अवतार का विभिन्न स्वरूपों में विष्णु, मत्स, कच्छप, वामन, वराह, कृष्ण, नरसिंह, परशुराम, कल्कि, कुर्म ये दस अवतार के झांकी का दृश्य दर्शाया गया। इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, राम सिंह यादव आदि रहे।

कटरे के मालिक पर हुआ एफआईआर, अब देगा लाखों रुपए का जुर्माना

गाजीपुर। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के किला कोहना में अवैध बिजली कनेक्शन और बिल बकाए को लेकर अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध कनेक्शनधारी उपभोक्ता अपनी अपनी दुकान बंद कर भाग निकले। वहीं कुछ उपभोक्ता को बिजली विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य उपभोक्ता अधिशाषी अभियंता समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगे। अपने साथ बदसलूकी होते देख अधिशाषी अभियंता सेकेंड संजय कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस की टीम को बुला लिया। जिसके बाद अवैध कनेक्शनधारी उपभोक्ता और बदसलूकी करने वाले उपभोक्ता को पकड़ लिया गया। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि अग्रवाल कटरे में 20 दुकानें है और वैध कनेक्शन केवल दो लोगों का था। बाकी 18 लोग अवैध कनेक्शन से बिजली का उपभोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ बिजली विभाग के संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मच रही। इस दौरान बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता सेकेंड संजय कुमार सिंह ने बताया कि 2 दुकानों के उपभोक्ताओं में एक उपभोक्ता पर 3 लाख से ज्यादे का बिल बकाया था। बकाए बिल की वजह से कनेक्शन काट दिया गया और नियम संगत विधिक करवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो भी उपद्रवी था वह गिरफ्तार हो गया है और राम जी अग्रवाल कटरे मालिक के खिलाफ विद्युत चोरी में एफ आई आर 10 किलोवाट कमर्शियल में किया गया है, जिसकी जुर्माना लगभग 15 लाख है।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


गाजीपुर। 9 अक्टूबर को 132 के वी अंधऊ, पावर हाउस से निर्गत ग्रामीण 33 के वी महाराजगंज, जंगीपुर, कोर्ट, जखनिया तहसील, मरदह पंप कैनाल, 10 mva 2 फीडरों की सप्लाई 1 बजे से 3 बजे तक और हंसराजपुर, रौजा, 10 एम भी ए -I , की सप्लाई 3 से 5 बजे तक तथा फीडर पारा, प्रकाश नगर, जखनिया की सप्लाई 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण आंशिक रूप से बाधित रहेगी। समय परिवर्तन भी हो सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाजीपुर श्री LK Prajapati द्वारा दी गई।

अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक बिरनो शीतल चंद मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्त व NBW गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि एसओजी टीम जनपद गाजीपुर के प्रभारी रामाश्रय राय ने जरिए मोबाइल फोन सूचना दिए की एक होंडा सिटी कार वाहन संख्या यूपी 78 बीआर 7800 तेज रफ्तार से बिरनो की तरफ जा रही है, जिसको रोकने की कोशिश किया, लेकिन रुकी नहीं, प्रभारी निरीक्षक मय हमराह इस सूचना पर लीलापुर बाइपास तिराहा पर पहुंचे तथा उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को तलब कर बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग प्रारंभ किया उस गाड़ी के पीछे पीछे एसओजी प्रभारी की गाड़ी भी चल रही थी, एसओजी प्रभारी द्वारा बराबर लोकेशन दिया जा रहा था कि गाड़ी जब लीलापुर तिराहा बाईपास रोड के पास पहुंची,
तो बैरिकेडिंग को तोड़कर भागने के प्रयास में अभियुक्त की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी रुक गई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम मिथुन पांडेय पुत्र स्व. बृजनाथ पांडेय ग्राम सिधई थाना सहतवार जनपद बलिया बताया तथा भागने का कारण पूछा गया, तो बताया कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में बेचता हूं, गाजीपुर होकर भरौली रास्ते से बिहार जाने वाला था, गाड़ी में हमारे सीट के नीचे तक खाना बना है तथा पीछे वाली सीट के नीचे तक खाना बना है, उसी में शराब की बोतलें रखा हूं, अभी उसके बताने के अनुसार ड्राइवर की सीट के नीचे और पीछे वाली सीट उठाकर देखा गया, तो नीचे अलग से तहखाना बना हुआ है, जिसमें अंग्रेजी शराब की छोटी व बड़ी बोतलें रखी हुई है, जिसे बाहर निकाल कर देखा गया, तो अंग्रेजी की बड़ी बोतलें मेड इन हरियाणा फॉर सेल इन हरियाणा वनली का लेबल चस्पा है। कुल 51 बोतलें 750ml व छोटी बोतल पर भी यही लिखा है। कुल 63 बोतले 375 ML की। कुल मिलाकर 144 बोतले अवैध शराब मिली। अवैध शराब को कब्जा में लेते हुए पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा ले जाने में प्रयुक्त गाड़ी नंबर यूपी 78 बीआर 786 को भी कब्जा में लिया। अभियुक्त को विधि प्रक्रिया में न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शीतल चन्द्र थाना बिरनो, एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय, उ.नि. सुरेन्द्र कुमार, का. अशोक कुमार निर्मल, रजनीश भार्गव, विनय यादव, चन्दन मणि त्रिपाठी, राकेश सोनकर, प्रमोद कुमार सरोज, संजय प्रसाद आदि शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News