गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वी वर्षगांठ पर व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबू फखर खान द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस दौरान मौजूद सभी व्यापारियों ने राष्ट्रगान गीत के साथ साथ देशभक्ति नारे लगाए। जिसमें डी.एस.आई.के डायरेक्टर, वी- बाजार के मैनेजर, L1 कोचिंग के डायरेक्टर व मैनेजर के साथ समस्त स्टाफ व संस्था के सभी छात्र-छात्राएं तथा व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से यसवंत सिंह, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, मुरारी सिंह और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्री प्रकाश केशरी ( गुड्डू ), जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल (प्रिंस), नगर अध्यक्ष सुप्रतिम बाक्ची, नगर महामंत्री अकाशदीप, नगर कोषाध्यक्ष फैजान, पप्पू गाजी, इमरान, नसरुद्दीन, चंदन, हरिनाम, फखरे आलम, अश्वनी, नंदू गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि के साथ टेंपो स्टैंड के ड्राइवर व बस मालिक उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
नन्दगंज (गाजीपुर) आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में घर घर तिरंगा लगाने के अभियान के तहत शम्म-ए- गौसिया माइनॉरिटी पी.जी. आयुर्वेदिक तथा यूनानी मेडिकल कॉलेज सहेड़ी के तत्वाधान में रविवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के निदेशको डॉ मोहसिन सिद्दीकी, डॉ शादाब सिद्दीकी, डॉ साजिद सिद्दीकी व साकिब सिद्दीकी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के समस्त शिक्षको, कर्मचारियों एवं छात्र/छत्राओं ने हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति से ओतप्रोत होकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम उदघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाला।


तिरंगा यात्रा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से निकल कर कुसम्ही खुर्द, सहेड़ी रेलवे क्रॉसिंग, फोर लेन होते हुए यूनानी मेडिकल कॉलेज में समापन किया गया। इस अवसर पर जिस जिस रास्ते से तिरंगा यात्रा निकल रहा था वहाँ की जनता भी भारत माता की जय व वन्दे मातरम का उदघोष कर रही थी। साथ ही तिरंगा यात्रा के प्रति देश भक्ति की भावना देखने को मिल रही थी। इस मौके आयुर्वेद के प्राचार्य डा. सुभाष चतुर्वेदी, यूनानी के प्राचार्य डॉ गजनफर इमाम, डॉ के साथ अलाउद्दीन सिद्दीकी, रविन्द्र श्रीवास्तव, श्री प्रकाश राय, इन्द्रजीत प्रसाद, रमाशंकर सिंह यादव, संजय सिंह, के साथ सैकड़ो कार्यकताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस
जखनिया (गाज़ीपुर)।रविवार को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सायं काल बलिदान हुवे आजादी के मतवालो, वीर जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जखनिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मौन जुलूस निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। देश की एकता एवं अखंडता के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा हमारा तिरंगा एकता अखंडता और देश की विविधता में एकता की पहचान है। इसके लिए भारत देश के कितने रणबांकुरो ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 14अगस्त विभाजन की चूक दिल और देश में गहरा ज़ख्म भर दिया जो भूले नहीं भूलता है। आज हमारा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है मजबूती से उभर रहा है। उनके नेतृत्व में आराजकता खत्म हो रही है विदेशी ताकतें पस्त हो रही है। आज नरेंद्र मोदी की क्षमता और सूझबूझ की देन है की दो विधान दो निशान को खत्म करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया। आज देश का मुकुट कश्मीर आतंकवाद से मुक्त हो रहा है और जम्मू कश्मीर के कोने कोने में भारत का तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। पूरा देश आज आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर दृढ़ संकल्पित है की अब किसी भी विभाजनकारी ताकतों को पनपने नहीं देंगे। हमसब एक है। मौन जुलूस जखनिया दक्षिण केबिन से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए स्टेशन परिसर में स्थापित शहीद रामउग्रह पाण्डेय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुआ। जुलूस में जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, दयाशंकर सिंह, महामंत्री धर्मवीर राजभर, पियूष सिंह, अशोक प्रधान, झुंना सिंह, नंदू गुप्ता, संतोष आर्मीमैन, उमाशंकर राजभर, अवधेश यति, सतेंद्र पासवान, शिव सिंह, मदन पाण्डेय, जुगनू श्रीवास्तव, रमाकांत राम सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
समाजवादी पार्टी ही आपकी लड़ाई लड़ने में सक्षम है:राजेश कुशवाहा
गाजीपुर। सदर विधानसभा के नन्दगंज स्थित हवलदार यादव के कटरा में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर रविवार को लगाया गया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामवासियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस देश के किसानों, गरीब पिछड़ों और मुसलमानो का हित समाजवादी पार्टी में ही निहित है। समाजवादी पार्टी ही आपकी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसा समाज बनाना चाहती है कि समाज के सभी लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से विकास करने का समान अवसर प्राप्त हो।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक जै किशन साहू, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, गोपाल यादव ,आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राकेश यादव, हवलदार यादव, अंजनी यादव, सुशील जायसवाल,विजय शंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव,राज्यादेश, रमेश यादव, अवधेश कुशवाहा, आदि मौजूद थे।
बूस्टर डोज में इस क्षेत्र ने किया 50 हजार का आंकड़ा पार
बूस्टर डोज में मोहम्मदाबाद ने किया 50 हजार का आंकड़ा पार
गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से लेकर अगले 75 दिनों तक कोविड-19 का दोनों टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए अब प्रकाशनरी डोज लगाए जाने को लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी गंभीर हो चुका है। जिसको लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ने अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हुए 50 हजार प्रकाशनरी डोज लगाने का गौरव प्राप्त कर लिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रकाशन डोज में 50 हजार से ऊपर लोगों का टीकाकरण करते हुए जनपद में 50 हजार से ऊपर आंकड़ा पार करने वाला जनपद का पहला ब्लॉक बन चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के निर्देशन में लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ रणनीति बनाया था। जिसके लिए गांव स्तर पर एएनएम ,आशा कार्यकर्ता ,आशा संगिनी, सी एच ओ के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति का बूस्टर डोज से आच्छादित करने का रणनीति बनाई गई थी। जो अब कहीं ना कहीं अपना अमली रूप लेते हुए दिख रहा ।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के साथ साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वैकसीनेशन के साथ साथ ए०ई०एफ०आई० प्रबंधन हेतु चिकित्सा टिमो का गठन करते हुऐ उन्हें एलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि कही से भी किसी भी प्रकार की सुचना आता है तो तत्काल वहाँ पहुच आवश्यकता अनुसार सुविधा प्रदान करेगे । हम सभी का प्रयास है की हम जल्द से जल्द कोविड वैकसीनेशन के प्रिकाँशन डोज से पुरे लक्षित समुह को वैकसीनेटेड करते हुऐ सुरक्षा घेरा तैयार कर ले।
इसके लिए हमे जिले स्तर से शीत श्रृखंला बनाऐ रखने हेतु सत्रो के अधिक आयोजन के दृष्टिगत कोविड वैकसीन रख रखाव एवं सत्रो के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिले स्तर डी फ्रीजर एवं आई०एल०आर० आवश्यक मात्रा मे उपलब्ध कराया गया है। जो सदैव वैकसीन के तापमान को बनाऐ रखने एवं लगाऐ गये एलर्ट के माध्यम से हम तापमान को देखते हुऐ उसे नियत्रित करते हुऐ वैकसीन के रख रखाव को और मजबूत करते है। जिसके लिए हमे शीत श्रृखंला मे ए कटेगरी प्राप्त है।
इस उपलब्धि में विशेष रुप से बीपीएम संजीव कुमार, प्रिती , यास्मीन, सविता , सुनिता एएनएम, सपना,अराधना, सितमा, चंदा , अनुराग सिंह, जितेंद्र इत्यादि का योगदान रहा।
भव्य होगा 15 अगस्त का कार्यक्रम, डीएम ने किया निरीक्षण दिया निर्देश
बारिश होने की सम्भावना को देखते हुए राईफल क्लब के स्थान पर जलसा गार्डेन बबेडी में 15 अगस्त का कार्यक्रम होगा सम्पन्न।

गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन एवं 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी जोर-शोर पर चल रही है। जलसा गार्डेन बबेडी में ध्वजारोहरण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न किया जायेगा। जिसमें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एंव औषधी प्रशासन विभाग के दयाशंकर मिश्र ‘‘दयालु‘ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगे। पूर्वान्ह 9 बजे जलसा गार्डेन बबेडी परिसर में मंत्री के द्वारा ध्वजारोहरण कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा। तत्श्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एंव उनके आश्रितो को सम्मानित किया जायेगा।
जनपद में स्वतंत्रता दिवस को पूरी भव्यता के साथ मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी एम पी सिंह ने रविवार को कार्यक्रम स्थल जलसा गार्डेन बबेडी का स्थलीय निरीक्षण कर चल रही तैयारियो का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने बताया कि 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ मनायेगा। ऐसे अवसर को और भी भव्यता देने के लिए जिला प्रशासन पिछले 10 दिनो से लगातार प्रयासरत है । उन्होने बताया कि इसी दौरान हम आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहे है। जनपद के नगर, क्षेत्र , गॉव , मुहल्ला मे जन-जन तक तिरंगा झण्डा वितरण का भी कार्य किया गया है तथा लोगो से 11 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरो पर तिरंगा लगाने की अपील भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि कल का दिन हम लोगो के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। ग्राम प्रधान एंव स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्राम पंचायत में पंचायत भवन एंव बनाये गये अमृत सरोवरो पर भी झण्डारोहण का कार्यक्रम भव्य रूप से किया जायेगा। इसी क्रम में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी झण्डारोहण कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचन्द्र सरोज, , अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, एवं अन्य अघिकारीगण उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी
गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव मे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड से जिलाध्यक्ष साधना राय एवं पुर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व मे तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गयी। जो विशेश्वरगंज से मिश्र बाजार, महुआबाग, अफिम फैक्ट्री होते हुए कचहरी स्थित सरयू पांडेय पार्क जाकर सभा मे परिवर्तित हो गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष मे स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहिदों, महापुरुषों और राष्ट्रध्वज के प्रति राष्ट्र प्रेम की जो गंगा बह रही है। वह भारत के भविष्य को मजबूती तथा देश प्रेम को बढाने की प्रेरणा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर जब हर देशवासी अपने अपने घरों पर झंडा लगाकर परिवार सहित इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएंगे। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मे महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद जताया। प्रभात फेरी मे पूर्व विधायक सुनीता सिंह, रूद्रा पांडेय, महामंत्री माया सिंह, किरन सिंह,साक्षी श्रीवास्तव, रंभा राय, कंचन गिरी,सुनिता सिंह,सीमा मिश्रा, रीमा खरवार, कल्पना राय, गुड्डी पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी लालमुनी देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।
नेहरू युवा केंद्र के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम के नेतृत्व में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान, युवा क्लब विकास, स्वच्छता अभियान आदि का कार्यक्रम पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय शकरताली से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चे, अध्यापक गण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया तथा बताया कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी राकेश प्रजापति, राधेश्याम यादव आशु लेखक ,नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक खुशबू वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम मे नेहरू युवा मंडल द्वारा सुसुंडी में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के समापन अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा नामित कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय राजभर ने की। युवा केंद्र के एनवाईवी चंदन पटेल ने आभार व्यक्त किया।
यूपी गर्ल्स बटालियन ने निकाला तिरंगा यात्रा
गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एन. सी. सी. 28 यूपी गर्ल्स बटालियन बीएचयू की यूनिट राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई। महाविद्यालय प्राचार्य ने शनिवार को रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह आजादी असंख्य देश प्रेमियों के बलिदान के बाद हमें प्राप्त हुई थी। यह आजादी सभी देशवासियों के लिए बहुमूल्य है।

इस अवसर पर हम सभी लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पहचान को कायम रखेंगे तथा भारत की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। रैली का नेतृत्व एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ शशि कला जायसवाल ने किया। रैली में कुल 60 एनसीसी कैडेट ने प्रतिभाग किया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से निकलकर ददरी घाट, गांधी पार्क, मिश्र बाजार, महुआबाग आदि स्थानों से गुजरी तथा लोगों को देश प्रेम, बंधुत्व एवं सौहार्द का संदेश दिया। आमघाट कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां छात्राओं ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति को प्रशासन ने किया कुर्क
गाजीपुर। शनिवार को एसपी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती और फतेहउल्लहपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की करोड़ों की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया की सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती और ग्राम फत्तेउल्लाहपुर में स्थित भूमि को जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। यह दोनों संपत्ति मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी के नाम से है। इस संपत्ति की कीमत 6 करोड़ 30 लाख है। उन्होंने कहा कि आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।





