गाजीपुर। जनपद के आंकुशपुर मे स्थापित हो रहे कृषि विज्ञान केन्द्र का संचालन आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय करेगा। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से कृषि की नई प्रजाति और नये तकनीकी से कृषि उत्पाद पैदा करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह बात उ प्र सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को मुहम्मदाबाद के रास्ते वाराणसी जाते समय निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों, महिलाओं की आमदनी कैसे बढे इसकी पुरी व्यवस्था कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। किसानों को नये प्रकार के वैज्ञानिक खेती के नये तकनीकी का प्रदर्शन कर लोगों को पुरी तरह से कृषि आधारित कार्यों बागवानी, पशुपालन तथा सब्जी उत्पादन से सक्षम बनाएंगे। हाई टेक नर्सरी लगाई जाएगी जहाँ से सस्ते दर पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र के निर्माण के धीमी गति पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी भी दी तथा आस पास के किसानों की समस्याओं को सुना तथा वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव, नन्दगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,मुरली कुशवाहा,तेजबहादुर सिंह, लल्लन शर्मा, उदय प्रताप सिंह,मनोज कुशवाहा, अजय बिंद, अरविन्द सिंह,अनुप बिंद,उषा देवी,राकेश कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
जिला जेल पहुंची सचिव, दी बंदियों को जानकारी
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार में जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा शिविर का आयोजन कर जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1177 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1039 पुरूष, 42 महिला बंदियों के साथ कुल 2 बच्चे निरूद्ध है व 96 अल्पवयस्क है। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को सुबह का नाश्ता-चना, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, बैगन), शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, कद्दू चौलाई) दी जाती है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप करापाल कमलचन्द उपस्थित रहे।
सपाइयों ने वितरण किया तिरंगा,दिलाई सदस्यता
गाज़ीपुर।रविवार को सदर विधानसभा के वहादीपुर गांव में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता और कमला यादव के संयोजकत्व में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामवासियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ।इस अवसर पर दिनांक 9अगस्त से 15अगस्त तक चलने वाले तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया और उन्हें उक्त दिवस को सरजू पांडे पार्क से आरंभ हो रही देश -बचाओ देश-बनाओ पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने स्थानीय ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की समस्याओं का समाधान और मुल्क की बेहतरी समाजवादी रीतियों नीतियों और समाजवादी व्यवस्था से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है । यह सरकार लगातार झूठ की फसल उगाने और काटने का काम कर रही है। भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है । देश की आजादी की लड़ाई समाजवादी विचारधारा के लोगों ने ही लड़ी है भाजपा के लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है। डॉ लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और अरूणा आसफ अली जैसे नेताओं समाजवादी नेताओं ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आर एस एस हमेशा तिरंगे का विरोधी रहा है। उनके कार्यालय पर आज़ादी के पांच दशकों बाद तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आह्वान के बावजूद आज भी आर एस एस और उसके प्रमुख मोहन भागवत जी के डीपी पर तिरंगा नहीं लगा है। भाजपा के लोग राष्ट्रभक्त होने का पाखंड रच रहे हैं।
विधायक जै किशन साहू ने कहा भाजपा सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते पूरा देश कराह रहा है। जनता खून के आंसू रो रही है लेकिन भाजपा सरकार इन समस्याओं की तरफ ध्यान न देकर जनता का भावनात्मक शोषण कर रही हैं।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस देश के किसानों,गरीब पिछड़ों और मुसलमानो का हित समाजवादी पार्टी में ही निहित है। समाजवादी पार्टी ही आपकी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामवचन यादव, अशोक बिन्द,आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संयोजक कमला यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशाल सिंह चंचल ने किया बूस्टर डोज का शुभारंभ
ग़ाज़ीपुर।कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराया गया। जिसमें सभी को प्रथम एवं सेकंड डोज से आच्छादित किया गया। वही शासन के द्वारा बूस्टर डोज सभी का किया जा रहा है । जिसको लेकर जनपद में रविवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जनपद के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। जिसमें जिला अस्पताल ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल , जिला महिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर राजापुर के ग्राम प्रधान अश्वनी राय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने मेगा कैंप का शुभारंभ किया । रविवार को पूरे जनपद में………. लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया।
जिला अस्पताल में मेगा कैंप का उद्घाटन करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बूस्टर डोज से बचे हुए सभी लोगों को जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराने का निवेदन किया। जिससे कि लोग इस महामारी से लड़ सके।
जिला महिला अस्पताल में बूस्टर डोज के मेगा कैंप का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया । उसके बाद स्वयं बूस्टर डोज भी लगवाया इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने आज अपना बूस्टर डोज लगवाया है। इस टीकाकरण से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई। डॉक्टर के द्वारा बताया गया है कि हो सकता है कि हल्की बुखार आए लेकिन उससे डरने की कोई बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील किया कि वह अपना जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवा कर अपने आप को सुरक्षित कर ले।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शुरू में बूस्टर डोज आमजन को निजी चिकित्सालय पर भुगतान करने के बाद लगाया जाता था। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन ने 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक निशुल्क टीकाकरण कराने की योजना बनाई है। जिसके तहत रविवार को मेगा कैंप लगाया गया और इस कैंप का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। कोविड-19 की बीमारी से लोगों को बचाया जा सके।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि उनके ब्लॉक के अंतर्गत कुल 46 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें को वैक्सीन और कोविड शील्ड शामिल है। इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि जनपद से प्राप्त लक्ष्य 4300 के सापेक्ष ………..लोगों का टीकाकरण किया गया।
आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे जनपद का प्रकाशनरी डोज का लक्ष्य 22.58 लाख है। उसके सापेक्ष अब तक 194595 लोगों ने प्रकाशनरी डोज लगा चुके है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकाशनरी डोज लगाने में 33559 लोगों का टीकाकरण मोहम्दाबाद कर प्रथम स्थान पर ,सैदपुर 23669 डोज लगाकर दूसरे एवम 22940 लगाकर मिर्जापुर तीसरे स्थान पर है।
गंगा में डूबा अधेड़,तलाश जारी
गंगा में डूबा अधेड़,तलाश जारी
गाजीपुर।सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट पर गंगा स्नान करते वक्त नगर के वार्ड आठ निवासी प्रदीप निगम(55) नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन शुरू कर दी लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नौ स्थित महावीर घाट पर वह करीब तीन बजे गंगा नदी में स्नान करने गए थे। बाढ़ के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नहाते समय प्रदीप गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें डूबते हुए देख घाट पर बैठे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक प्रदीप डूब गए थे। कस्बा चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है।
शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश, कहा….
गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी.बोत्रे की उपस्थिति में शनिवार को मोहर्रम, रक्षाबन्धन, त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने के लिए पुलिस लाईन सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों से कहा की मोहर्रम का त्यौहार एवं जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हुए निकाला जाए। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जुलूस के मार्गाे अन्य स्थानों पर साफ सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के मार्ग में यदि कोई विद्युत के तार जर्जर व नीचे हो तो उनको तत्काल ठीक कराया जाए तथा मार्गो में यातायात की समुचित व्यवस्था कराए जाने के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि त्यौहार में कोई भी कोई भी नई परम्परा न लागू की जायेगी, न ही कोई नये स्थानो से जुलूस निकाला जायेगा, और न ही कोई अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में भाग लेगा। परंपरागत जुलूस ही निर्धारित स्थानों से निकाले जायेगे। उन्होंने जुलूस के रूट का निरीक्षण भी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को करने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिटी गोपी नाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर डी चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा शान्ति समिति के सदस्यगण , एवं जनपद के विभिन्न्न क्षेत्रो से आये विभिन्न धर्माे के धर्मगुरू उपस्थित थे।
जनपद में लगेगा कोविड-19 के प्रीकाशन डोज का मेगा कैंप
रविवार को जनपद में लगेगा कोविड-19 के प्रकाशनरी डोज हेतु मेगा कैंप
गाजीपुर। कोविड-19 खत्म नहीं हुआ है बल्कि कम हुआ है और इससे लडने के लिए सरकार के तरफ से मुफ्त में कोविड 19 टीकाकरण आमजन को कराया जा रहा है। वही दोनों टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव में 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों के लिए अट्ठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क प्रिकॉशन डोज से आच्छादित करने का शासन ने योजना बनाई है। जिसको लेकर रविवार को मेगा कैंप आयोजन पूरे जनपद में किया जाएगा। जिसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद पर किया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक पूरे जनपद में समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क लोगो को निशुल्क प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का योजना शासन के द्वारा बनाया गया है। जिस के क्रम में रविवार यानी 7 अगस्त को जनपद में मेगा कैंप लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेगा कैम्प का जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , चिन्हित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर लगाया जाएगा।
आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे जनपद का प्रकाशनरी डोज का लक्ष्य 2258375 है। उसके सापेक्ष अब तक 194595 लोगों ने प्रकाशनरी डोज लगा चुके है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकाशनरी डोज लगाने में 33559 लोगों का टीकाकरण कर प्रथम स्थान पर ,सैदपुर 23669 डोज लगाकर दूसरे एवम 22940 लगाकर मिर्जापुर तीसरे स्थान पर है।
डीएम ने की जनपदवासियों और विभागों से अपील, कहा…..
गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक हर घर स्वतन्त्रता सप्ताह तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाने का अपील किया गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, समस्त विभागाध्यक्षो, कस्बो, मुहल्लो, न्याय पंचायतो, ग्राम पंचायतो, तहसील एवं ब्लाक स्तर एवं छोटे-छोटे स्थानो चट्टी चौराहो, दुकानदारो से अपील किया है कि 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर घर में तिरंगा फहराया जाना है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि 15 अगस्त, 2022 को अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं. इसके बाद परिवार के साथ मिलकर तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान भी गाएं। उन्होने कहा कि आम लोग ऐप के जरिए अपने फोन पर जन गण मन डाउनलोड कर मानक के आधार पर बजा सकेंगे। उन्होने समस्त विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया है कि अपने-अपने व्यवसायिक होम पेज पर हर घर तिरंगा का लोगो प्रकाशित हो एवं जिन-जिन विभागो द्वारा किसी भी प्रकार का विज्ञापन का प्रकाशन कराया जा रहा है तो उस पर ‘‘ हर घर तिरंगा‘‘ का लोगो अवश्य प्रकासित करायी जाय। इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कराते हुए लोगो में जागरूकता लायी जाये। हमारा लक्ष्य 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने हेतु मुख्यमंत्री का कड़ा निर्देश प्राप्त है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करने हेतु प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वयन करने, वाणिज्यक एवं व्यवसायिक समूह एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सी.एस.आर संसाधनों को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करने, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने, समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्ंप्लेक्स, टोल प्लाजा पुलिस चौकी/थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराने, बैनर, पंपलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों से स्थानीय भाषा में बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, परिवहन की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश का स्टीकर लगाने, टोल प्लाजा, चेक प्वाइंटस, इत्यादि पर बैनर स्टैंडी आदि लगवाने सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में पैरेन्स टीचर मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम की सभी को जानकारी देने, जनपद मुख्यालय में एलईडी वैन के माध्यम से एवं सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, केबल नेटवर्क, स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्ले वीडियो अपील, आदि के द्वारा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपाइयों ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
भाजपा कार्यालय पर सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि
गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी की विदुषी नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के तीसरी पुण्य तिथि पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सादे समारोह मे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि राजनीति के माध्यम से देश की सेवा व्रत का सुषमा जी ने पूर्ण पालन किया। राष्ट्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान को उचित पटल पर प्रमुखता से रखा।महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा की प्रखर वक्ता के रुप मे उनकी छवि आज भी स्मरणीय है।जिन्होंने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर भाजपा के प्रथम पंक्ति की नेता के रूप मे देश की गरिमा को महिमा मंडित किया।
श्रद्धांजलि देने वालो मे सुरेश बिंद,साधना राय,किरन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय,माया सिंह,आलोक शर्मा,अभिनव सिंह छोटू,अविनाश सिंह,रीमा खरवार, सुनिता सिंह,सीमा मिश्रा आशा प्रजापति,रीना चौरसिया सहित आदि लोग उपस्थित थे।
डीएम-एसपी ने छात्र-छात्राओं को दिया तिरंगा, कहा……
गाजीपुर। सेवराई परिसर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एवं पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने आमजनमानस एवं अधिवक्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा झण्डा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। तत्पश्चात् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मॉ कामाख्या विद्यापीठ इण्टर कालेज गहमर में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरण कर अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदार सेवराई एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।