गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सेवराई में जिलाधिकारी एम. पी. सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 85 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमे से मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 719 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 68 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 5 का मौके पर निस्तारण, तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 87 प्रार्थना पत्र में से 9 का का निस्तारण, सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 144 प्रार्थना पत्र में 8 का निस्तारण, तहसील जखनियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 156 प्रार्थना पत्र में 7 का निस्तारण, तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 89 प्रार्थना पत्र में से मौके पर 21 का निस्तारण एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 103 प्रार्थना पत्र में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड व पैमाइश से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निष्तारण करें। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।
धरना को राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद ने दिया समर्थन
गाज़ीपुर।यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन जनपद शाखा का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन का धरना को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया। परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की अध्यक्ष मांधाता सिंह विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को गलत सूचना के आधार पर स्थानांतरण करवाया गया है वह सरासर गलत है, इसका परिषद पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जिलाधिकारी से मिलकर जनपद के जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक गाजीपुर का शिकायत करेगा। दोषी अधिकारी के ऊपर उचित कार्रवाई कराया जाएगा, यह सभा को आश्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि शासनादेश है की निर्वाचन की तिथि से किसी भी मान्यता प्राप्त संगठन के जिलाध्यक्ष या जिलामंत्री का स्थानांतरण अन्य जनपद नहीं किया जा सकता है,अगर उक्त संगठन के अध्यक्ष के ऊपर कोई आरोप सिद्ध होता तो उनका स्थानांतरण जनपद स्तर के किसी शाखा पर किया जा सकता था,किंतु उपरोक्त अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों का भ्रामक सूचना देकर बिना किसी आधार के यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष मांधाता सिंह का स्थानांतरण किया गया है,यह जांच का विषय है, परिषद किसी पदाधिकारी या किसी भी सदस्य सदस्य के ऊपर गलत आरोप लगाकर उसका मानसिक शोषण समाजिक शोषण किया जाता है तो परिषद ऐसे लड़ाई को निर्णायक स्तर तक लड़ेगा। धरना में मुख्य रूप से ओंकार नाथ पांडे, जय प्रकाश सिंह, आलोक राय, अभय सिंह, अमित कुमार ,ओम प्रकाश यादव, विजय श्रीवास्तव ,पांचू राम, रामनिवास,अजय श्रीवास्तव रमाशंकर बृजेश, राजबहादुर, दीपक, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता मांधाता सिंह व संचालन संजय यादव ने किया।
विधायकों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा…….
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। इस बैठक में क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा और औपनिवेशिक दमन-शोषण के खिलाफ गांधी जी के द्वारा 9 अगस्त सन् 1942 को किये गये आह्वान अंग्रेजों भारत छोड़ो की स्मृति में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर राष्ट्रध्वज फहराने के अभियान एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने एवं जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
पार्टी के इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से तन मन धन से जुटने का आह्वान किया गया। भाजपा सरकार द्वारा शासन सत्ता के दुरुपयोग पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा चिंता व्यक्त की गयी।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को एक उत्सव के रूप में लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में ढिलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी पदाधिकारी एवं नेता गांव -गांव मुहल्ले -मुहल्ले जाकर सदस्यता अभियान चलावें तथा पार्टी से हर जाति धर्म के लोगों को सदस्य बनाकर जोड़ें। कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं उनका सक्रिय सदस्य बनना आवश्यक है। उन्होंने कहा जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और इसी से यह बात भी तय होगा कि पार्टी कितनी बड़ी है, इसलिए इस अभियान में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि छद्म राष्ट्रवादियों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होने कहा कि यह विडम्बना है कि जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी वह देशभक्ति का ढिंढोरा पीटने में लगे हैं। भाजपा और आर एस एस का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। भाजपा और आरएसएस ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया। जिन्होंने अपने दफ्तरों पर आजादी के बाद पांच दशकों तक राष्ट्रध्वज तिरंगा नही फहराया वह आर एस एस और भाजपा के लोग आज घर घर तिरंगा अभियान चलाकर राष्ट्रभक्त होने का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी मोदी के निर्देश के बावजूद पार्टी के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी डीपी पर तिरंगा नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए 9 अगस्त से 15 अगस्त तक का एक सप्ताह का यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन तथा भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए समर्पित होगा। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि देश की विविधता और सामाजिक सौहार्द को भाजपा नष्ट करके देश में नफ़रत और घृणा फैलाने का काम कर रही है। भाजपा के ही कारण सामाजिक अन्याय जारी है। भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है।
विधायक मन्नू अंसारी ने इस बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। शहीदों की धरती मुहम्मदाबाद में इस पदयात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी फासिस्टवादी एवं जालिम भाजपा सरकार के जनता के बीच जाकर अलग जगाने का काम किया जायेगा।
इस पदयात्रा के अगुवा अभिषेक यादव ने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए इस पदयात्रा के शुभारम्भ पर 9 अगस्त को सरजू पांडे पार्क में सुबह 11बजे आने की अपील किया और कहा कि “सर फरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजुएं कातिल में है” उन्होंने कहा यदि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार कायम रह गयी और उनको सत्ता से बेदखल नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां पूरी तरह से बर्बाद हो जायेंगी। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव,मदन यादव, कमलेश यादव, भानु यादव, गोवर्धन यादव, दिनेश यादव, अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, अशोक बिंद, बलिराम यादव, विभा पाल, आत्मा यादव, मारकंडेय यादव, चन्द्रेश्वर यादव, रविन्द्र यादव, रामवचन यादव, अभिनव सिंह, गुड्डू यादव, नगेन्द्र कुशवाहा, कन्हैया सिंह यादव, हरिहर चौहान, तहसीलदार यादव, सिंहासन यादव, वृजदेव खरवार, राजकिशोर यादव, प्रभुनाथ राम, राम ज्ञान यादव, रमेश यादव, जुम्मन खां, तिलकधारी यादव, रिषु यादव, रीना यादव, कंचन रावत आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
मांग पूरी करने के बजाय विश्वविद्यालय छात्रों को गुमराह कर रहा है:दीपक
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क(विलम्ब शुल्क ) छात्रों को वापस कराने को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर दसवें दिन शनिवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने जौनपुर विश्वविद्यालय पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के बजाय उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। जौनपुर विश्वविद्यालय से विशाल सम्बद्ध महाविद्यालय होने से वो बेहतर शिक्षा नहीं दे पा रहा है। हर समय छात्रों को कभी रिजल्ट में गड़बड़ी तो कभी फीस वृद्धि के मामले को लेकर छात्रों को पठन -पाठन छोड़ कर धरना पर बैठनें को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि गाजीपुर में विश्वविद्यालय न होने से छात्रों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पूर्ण करने के बजाय उन्हें गुमराह करने के लिए पत्र भेज मानसिक तनाव दे रहा है, जो छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रनेता प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि आमरण अनशन के दौरान किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती हैं तो हम सभी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। छात्रों ने मांग पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में दीपक उपाध्याय, प्रवीण विश्वकर्मा, प्रवीण पाण्डेय, दीपक कुमार, रविकांत यादव,विशाल पाण्डेय, राहुल कुमार अंकित यादव राजू पाण्डेय, विशाल यादव इत्यादि छात्र मौजूद थे
2598 मतों से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार
गाज़ीपुर । जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय (आंशिक करंडा एवं आंशिक देवकली) के उपचुनाव के शुक्रवार को हुई मतगणना मे भाजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अरुण कुमार को मुकाबले मे 2598 मतों से पराजित कर दिया। शैलेश कुमार राम 7250 मत पाकर जहाँ विजयी रहे। वहीं सपा प्रत्याशी को कुल 4652 मतो से संतोष करना पड़ा है। बसपा समर्थित प्रत्याशी रविकुमार को 1262 व निर्दल प्रत्याशी सन्तोष कुमार को 109 मत मिले। कुल 13547 पड़े मतो मे वैध मत 13273 व 274 मत अवैध रहे। मतों की गिनती सुबह आठ बजे प्रारम्भ हुई। करंडा ब्लाक की मतगणना राममूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा में हुई। जहाँ चार राउंड की मतगणना के लिये 14 टेबल बनाये गये थे। जबकि देवकली ब्लाक की मतगड़ना तीन राउंड में संपन्न हुई। सैदपुर विधायक अंकित भारती के विधायक बनने से रिक्त हुई सीट को भाजपा ने अपने पाले मे कर लिया है। जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार राम चुनाव जीतने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शैलेश कुमार राम को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
खिलाड़ी के मदद को आगे आए पूर्व सांसद
गाजीपुर। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक बेहतरीन खिलाड़ी और करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी और मठियाँ निवासी अजय यादव को घुटने में चोट आ गई थी जिसके कारण वो एक साल से हॉकी नही खेल पा रहे हैं। इनके घुटने का सफल ऑपरेशन PGI चंडीगढ़ में हो चुका है। आगे के बेहतर इलाज के लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह शुक्रवार को अजय यादव के पिता को एक लाख रुपये का चेक दिया। श्री सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा भविष्य में भी इनको हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी व ओलंपियन ललित उपाध्याय ने भी 50 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। ललित ने कहा कि हमारे द्वारा की गई यह मदद कोई व्यक्तिगत मदद न होकर देश के एक होनहार खिलाड़ी के लिए एक सहयोग है। उन्होंने कहा कि आशा करता हूँ की दोनों भाई अजय और अजीत जो बहुत ही बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी हैं, भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बने और अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।
निर्माण कार्य में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्यवाही:सीएम
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी के सभाकक्ष से वर्चुवल के माध्यम से विकास प्राथमिकता सम्बन्धित मण्डलीय समीक्षा बैठक ली। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रत्येक योजनाओं का लाभ आमजन को प्राप्त हो इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराते हुए योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उपलव्ध करायें। जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की मानीटरिंग समय-समय पर करते हुए सभी विभागो की समीक्षा की जाये। वर्चुवल समीक्षा बैठक मे मुख्यमंत्री ने जनपद मे धनराशि रू 740.31 करोड़ की लागत 15 परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गाजीपुर, 200 बेड जिला चिकित्सालय (पुरूष), 100 बेड महिला चिकित्सालय सदर, नरियांव उर्फ उमरगंज एवं बार ग्रामीण पाईप पेयजल योजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज योजना फेज-1 एवं फेट-2, 16 नग कोर्ट रूम एवं लाईव्रेरी का निर्माण कार्य, ताजपुरकुर्रा में राजकीय आई टी आई का निर्माण, तहसील कासिमाबाद अन्तर्गत बहराईच में आई टी आई भवन का निर्माण, ग्राम गोड़उर में आई टी आई कालेज का निर्माण, अग्निशमन केन्द्र सिखड़ी मे आवासीय एवं अनावासीय भवनो के निर्माण, अग्निी शमन केन्द्र परसा का निर्माण, राजकीय महिला पी जी कालेज मे 200 बेड महिला छात्रावास एवं कॉन्फ्रेस हाल का निर्माण कार्य, सड़को का निमार्ण एवं चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण, ग्रामीण पेयजल योजना, हर घर जल फेज-2, आपरेशन कायाकल्प, दिव्यांग शौचालय निर्माण, साधन सहकारी समिति, स्कूल चलो अभियान एंव वितरित किये जाने वाले ड्रेस, जूते मोजे आदि, गोवंश आश्रय स्थल निर्माण एवं सहभागिता योजना, गोल्डेन कार्ड, कोविड-वैक्सिनेशन, चिकित्सको की उपब्धता, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, टीकाकरण, पी0एम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पी एम कुसुम योजना (सोलर पम्प स्थापना), स्वच्छ भारत मिशन, खराब ट्रांस्फार्मर का प्रतिस्थापन, विद्युत आपूर्ती, जन समस्याओ का निराकरण, जन सुनवाई, पी एम स्वनिधि योजना, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), मुख्य मंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेशन, स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण, पोषण अभियान, हर घर तिरंगा अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया कि निर्माणाीधीन मेडिकल कालेज दिसम्बर 2022 पूरा कराने , कोविड-19 टीकारकण के तहत बूस्टर डोज से छूटे हुए व्यक्तियों का एक अभियान चलाते हुए टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होने आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त कार्यदायी संस्थाओ को सख्त निर्देश दिया कि यदि निर्माण कार्य किसी भी स्तर की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगीं। वर्चुअल समीक्षा बैठक एन आई सी सभागार में गुरुवार की शाम लाईव प्रसारण के माध्यम से किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एम पी सिंह , पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी भू0रा0 , पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियो उपस्थित थे।
मतगणना के दौरान इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
गाजीपुर। जिल मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के निर्देशानुसार रिक्त जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन, 2022 के अन्तर्गत मतगणना का कार्य 5 अगस्त को पूर्वाहन 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक करायी जायेगी। उक्त मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विध्न और शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये जाने हेतु निम्न अधिकारियों को मतगणना स्थल पर तैनाती की जाती है। नामित अधिकारियों में सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, आवंटित विकास खण्ड करण्डा, आवंटित मतगणना स्थल राममूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा एवं ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारी सैदपुर, विकास खण्ड देवकली, मतगणना स्थल विकास खण्ड मुख्यालय/कार्यालय देवकली, उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। कि अपने आवंटित मतगणना केन्द्र पर उपस्थित रहकर कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखते हुए मतगणना कार्य को प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विध्न और शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने में अपना योगदान प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही मतगणना स्थल पर निम्न निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। मतगणना कक्ष/मतगणना टेबल पर उम्मीद्वार या निर्वाचन अभिकर्ता या उसका मतगणना अभिकर्ता तीनो में से एक ही व्यक्ति एक समय में रह सकता है। मतगणना केन्द्र के प्रागंण में 200 मीटर के परिधि में केवल डयूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी वाहन को प्रवेश दिया जायेगा तथा उक्त सीमा के अन्तर्गत अन्य किसी प्रकार की आवागमन गतिविधियॉ प्रतिबन्धित रहेगी। किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को मतगणना एजेन्ट नही बनाया जायेगा, मतगणना स्थल पर किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अथवा उसके अंग रक्षक को शस्त्र के साथ प्रवेश नही करने दिया जायेगा। दण्ड प्रक्रिया संहिता के धारा 144 के अन्तर्गत जारी निषेधाज्ञा के अनुसार कोई भी विजयी प्रत्याशी विजय जुलूस नही निकालेगा। मतगणना स्थल पर मतगण्ना कार्मिको/उम्मीद्वारो/मतगणना एजेन्ट आदि को मोबाइल ले जाना अनुमन्य नही होगा।
सतीश चंद्र कालेज में डॉ सानंद सिंह का किया गया सम्मान
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से संबद्ध अमृत महोत्सव मना रहे सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के लिए एक सुखद समाचार है। अपनी शैक्षणिक यात्रा के लिए एक गौरवशाली खबर है। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में अपनी 26 वर्ष की सेवाओं के अध्यापन के, जीवन के साथ अनेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम से संबंधित लगभग 5 पुस्तकों के प्रकाशन और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध जर्नल समय में अपने शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए जागरण ग्रुप के द्वारा किए गए मूल्यांकन में डॉक्टर सानंद सिंह विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग,, सतीश चंद्र कॉलेज बलिया को सम्मानित किया गया है। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया मैं ,अनेक क्षेत्रों में कॉलेज का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। अपनी स्थापना काल से, लेकर के आज तक सतीश चंद्र कॉलेज बलिया ने, कला ,साहित्य ,विज्ञान, संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में ,अनेक प्रोफेसरों ने भारत और भारत के बाहर के विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का और देश का मार्गदर्शन किया है। राजनीति के क्षेत्र में सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के स्नातक ,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी रहे हैं। यह कालेज के लिए सुखद समाचार है कि यहां के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री परिषद के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदेश की जनता को दिए हैं। वर्तमान परिवेश में डॉक्टर सानंद सिंह राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष के रूप में ,कुशल प्राध्यापक के रूप में ,शोध मार्गदर्शक के रुप में ,और महाविद्यालय स्तर पर एक सहयोगी के रूप में ,अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए इस शिक्षाविद सम्मान के लिए, सतीश चंद्र कॉलेज बलिया स्वागत करता हैl आज महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य प्रोफ़ेसर बैकुंठ नाथ पांडे ,प्राध्यापक बंधु और सभी शिक्षणेत्तर बंधुओं के द्वारा डॉक्टर सानंद सिंह का थाईलैंड से लौटने के बाद महाविद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर डाक्टर सानंद सिंह ने आभार ब्यक्त करते हुए कहा की यह सम्मान आप सभी का है और इस वर्ष राजनीति विज्ञान बिभाग के द्वारा एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए आयोजित किया जायेगा।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गाजीपुर।गुरुवार की सुबह सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटावर कलां निवासी सुरेंद्र प्रजापति (25) आज सुबह गांव के किसी को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से वह लौट रहा था। इसी दौरान सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआमकसूदपुर गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सुहवल प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।