नागेश्वर यादव ने 55 kg भार वर्ग फ्री स्टाइल मे जीत गोल्ड मेडल

गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। जिले के ईशोपुर रामपुर स्थित रामकरन इण्टर कालेज के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया।
खेल अध्यापक/कोच राम आशीष यादव ने बताया कि 7 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसमें रामकरन इण्टर कालेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 kg भार वर्ग फ्री स्टाइल मे गोल्ड मेडल जीता। नागेश्वर ने अपने पहले मुकाबले में जौनपुर के अमन को चित करके तथा दूसरे मुकाबले में मथुरा के योगेश को 3 अंक के अन्तर से, क्वार्टर फाइनल में कानपुर के सूर्यकेश को 10 अंक के अन्तर से, सेमीफाइनल में- स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर के आदित्य कुमार यादव को 10 अंक के अंतर से हराया।
फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के पहलवान दीपेंद्र यादव को 1 मिनट मे चित करके स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी विद्यालय से बालिकाओं मे 43kg भार वर्ग में अंशीका तथा 57kg भार वर्ग में प्रिया शुक्ला तथा बालक वर्ग में 48 kg भार वर्ग में आर्यन यादव व 65 kg भार वर्ग में प्रियांशु ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह रामकरन “दादा” स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव “राहुल” ने इन पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ( जिला उपाध्यक्ष, कुश्ती संघ) ने पहलवानों व खेल अध्यापक को बधाई दी। नागेश्वर को स्वर्ण पदक जितने पर पूर्व एम. एल. सी. डा.विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव, पूर्व एथलीट काशी सिंह यादव, कोच गोरख नाथ यादव, कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव , डा. रुद्र पाल यादव, सचिव आकाश सिंह, कोच/सचिव कमलेश यादव सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।

साबिर अली आईटीआई कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का हो रहा आयोजन

गाजीपुर। साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां के तत्वावधान में 12 फ़रवरी (बृहस्पतिवार) को प्रातः 9:00 बजे से संस्थान परिसर में एक भव्य एवं सुनियोजित कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्पस प्लेसमेंट में देश की प्रतिष्ठित एवं अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra Ltd. (एग्री-डेवलपमेंट सेंटर, महिंद्रा ट्रैक्टर प्लांट, जयपुर) के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न अप्रेंटिस पदों हेतु किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि यह कैम्पस प्लेसमेंट क्षेत्र के बेरोजगार एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा एवं महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ।


चयन हेतु पात्रता
कैम्पस प्लेसमेंट में निम्न श्रेणी के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं—
डिप्लोमा अप्रेंटिस अभ्यर्थी
आई.टी.आई. अप्रेंटिस अभ्यर्थी (संबंधित ट्रेड)
10वीं पास अभ्यर्थी
12वीं पास अभ्यर्थी
वेतन / स्टाइपेंड
चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, ट्रेड एवं कंपनी के नियमानुसार लगभग ₹10,500 से ₹14,950 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा, साथ ही कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएँ भी देय हो सकती हैं।
आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि साक्षात्कार के समय अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएँ—
सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियाँ
नवीनतम बायोडाटा (Resume)
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
आई.टी.आई./डिप्लोमा मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
साक्षात्कार का विवरण
साक्षात्कार तिथि: 12 फ़रवरी 2026 (बृहस्पतिवार)
समय: प्रातः 9:00 बजे से
साक्षात्कार स्थल:
साबिर अली आई.टी.आई., जखनियां – गाज़ीपुर
संपर्क विवरण
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें—
📞 9889340611
📞 8810996098

11 करोड़ 80 लाख की लागत से नेहरू स्टेडियम की बदलेगी सूरत

गाजीपुर। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि गोराबाजार स्थित नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम मे सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शासन स्तर से 1100.48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी। जनपद के खिलाड़ियों को जिला प्रशासन गाजीपुर की पहल पर उ0प्र0 सरकार की तरफ से हॉकी सिन्थेटिक टर्फ का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जायेगा। सिंथेटिक हॉकी टर्फ लग जाने से यहां के खिलाडिंयों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएॅ प्राप्त होगी तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आयेगा। स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ियो की बहुत दिन से मॉग थी कि नेहरू स्टेडियम में सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण हो जिसको जिला प्रशासन के पहल पर खेल विभाग के द्वारा गाजीपुर के खिलाड़ियों को टर्फ की सौगात प्रदान कर दी गयी, साथ ही स्टेडियम में बने बहुउदेशीय क्रीड़ा हाल एवं प्रशासनिक भवन एवं अन्य भवनों के सुन्दरीकरण का कार्य कराया जायेगा, जिसके लिए शासन के द्वारा 11 करोड़ 80 लाख की लागत स्वीकृत कर दी गयी है।

स्व.कैलाश यादव की मनाई गई पुण्यतिथि, सांसद सहित सपा नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

गाजीपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पुर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। लुटावन महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। श्रृद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें खांटी समाजवादी बताया और कहा कि उनका संघर्ष भरा जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। ग्राम प्रधान से लेकर पंचायती राज मंत्री तक का उनका संघर्ष हम सबको यह सबक देता है कि यदि आदमी ईमानदारी और समर्पण भाव से काम करें तो कोई मंजिल दूर नहीं। उन्होंने कहा कि मानवता उनके अंदर कूट कूट कर भरी थी, वह बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे। गरीबों, किसानों, पिछड़ों के लिए उनके अंदर असीम प्यार था,उनके हक और अधिकार के लिए वह सत्तत संघर्ष करते रहे।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा वह समाजवादी आंदोलन के प्रमुख सिपाही थे। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझते थे। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। वह सरल और खुशमिजाज व्यक्ति थे। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है। हमें इसकी रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा। समाजवादी पार्टी भाजपा कै इस नापाक मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी को चाहे कितनी भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े। हमारा यही संकल्प स्व.कैलाश जी के लिए सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस श्रृद्धांजलि सभा के संयोजक विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने इस सभा में आयें सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आजीवन बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर गरीब जनता की सेवा करता रहूंगा। मेरा दरवाजा हर वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं और इस जनपद के गरीबों, मजलूमों के लिए खुला है। उनके सेवा और मदद के लिए हर संभव तरीके से तैयार हूं। मेरे खुन का एक एक कतरा समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए न्योछावर हैं।


इस अवसर पर लुटावन महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक विभा यादव ने प्रतिमान छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा, काशी नाथ यादव, खुर्शीद अहमद,विजय कुमार यादव, उमाशंकर कुशवाहा, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,म उ के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, राजकुमार पांडेय, बजरंगी राम, आत्मा यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर,पुर्व चेयरमैन रामधारी यादव , सच्चे लाल यादव, कन्हैया यादव,साधू यादव, रामवचन यादव, अनिल यादव, गोवर्धन यादव आदि मौजूद थे।


इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ रमाशंकर राजभर और संचालन जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

घूसखोर पंडत फ़िल्म को लेकर सवर्ण आयोग गठन कि मांग

ब्राह्मण रक्षा दल और राजपा की सवर्ण आयोग गठन कि मांग


गाजीपुर। मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अब कानूनी पचड़े में भी फंस गई है।एक ओर जहाँ फिल्म के टाइटल को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक है। वहीं फिल्म को लेकर अब ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के लोग सड़कों पर भी उतर गए हैं और विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं

सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, जेल भेजनें की मांग
मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विरोध अब बढ़ता जा रहा है। फिल्म के विरोध में अब ब्राह्मण समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए हैं। राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय ने मांग कि है कि मेकर्स को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाये । एक ओर जहां फिल्म को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। वहीं दूसरी ओर अब सड़कों पर भी फिल्म को लेकर विरोध तेज हो गया है।

सोमवार को कासिमाबाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और प्रचार सामग्री ‘पंडित’ शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जानबूझकर जोड़ती है। फिल्म के कंटेंट सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक और मानहानिकारक होने के साथ ही ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों को कंट्रोल करना और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग को रोकना सरकार का कर्तव्य है। टाइटल में पंडित शब्द का प्रयोग जानबूझकर एक प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक पदनाम (सरनेम) को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ता है। यह कंटेंट एक विशिष्ट धार्मिक और सामाजिक समूह को टार्गेट करके भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 का उल्लंघन करती है।


पत्रक के माध्यम से मांग किया गया कि फ़िल्म के निर्माता निर्देशक सहित जिम्मेदार टीम को जेल भेजा जाए। ब्राह्मण ऐस्ट्रोसीटी एक्ट तत्काल प्रभाव से लाया जाय। सवर्ण आयोग का गठन हो। पत्रक देने वालों मे मुख्यरूप से राजेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, मिथिलेश तिवारी, राम इच्छा पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष , संतोष कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि, संदीप दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिषेक तिवारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर, अजीत उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश,,मिट्ठू पाण्डेय RJSP, झुन्नू उपाध्याय RJSP आदि सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

विनीत कुमार राय प्रदेश के 75 जिलों के समर्थन से बने प्रांतीय ‘संयुक्त मंत्री’


लखनऊ में गाजीपुर का गौरव: विनीत कुमार राय प्रदेश के 75 जिलों के समर्थन से बने प्रांतीय ‘संयुक्त मंत्री’


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन में जनपद ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। रविवार को लखनऊ में आयोजित हुए इस द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें जिले के प्रांतीय प्रतिनिधि विनीत कुमार राय को ‘संयुक्त मंत्री’ (प्रांतीय कार्यकारिणी) के महत्वपूर्ण पद पर भारी मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। लखनऊ में संपन्न हुए इस कड़े मुकाबले में विनीत कुमार राय को कुल 119 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंदी विनोद कुमार सिंह (बहराइच) को 91 मतों पर संतोष करना पड़ा। विनीत ने 28 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर प्रांतीय संगठन में अपनी जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए प्रतिनिधियों के समर्थन ने उनकी इस जीत को और भी प्रभावशाली बना दिया है।


इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी एवं जिला महामंत्री मनोज यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद की बड़ी जीत बताया है।
जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा, “75 जिलों के प्रतिनिधियों के बीच विनीत का चुना जाना गाजीपुर के लिए सम्मान की बात है। हमें विश्वास है कि वे ग्राम विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रदेश स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।” जिला महामंत्री मनोज यादव ने कहा, “विनीत के चयन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पूरे जनपद के ग्राम विकास अधिकारी परिवार में आज खुशी और गर्व का माहौल है।” इस अवसर पर जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विनीत कुमार राय के सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यातायात पुलिस ने वाहन चलाते नाबालिगों को पकड़ा, अभिभावकों को दिया नोटिस

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति के निरीक्षण के निर्देश के क्रम मेंसोमवार को स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 44 बच्चे दो पहिया वाहन से स्कूल आते पाये गये। जो कि MV ACT के नियमों के अनुकूल नही पाया गया।

इसके बाद उन सभी बच्चों के अभिभावको को नोटिस देते हुए बच्चों को वाहन से स्कूल ना आने हेतु निर्देशित भी किया गया तथा उन्हे सचेत भी किया गया कि निकट भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी। उसके उपरान्त भी कुछ बच्चे अपने वाहनों से स्कूल जाते हुए पाये गये।

जिनके विरुद्ध प्रर्वतन की कार्यवाही की गयी।इस संबंध में यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि माह जनवरी से अब तक कुल-33 बच्चों के वाहनों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि आगे भी ये कार्यवाही बच्चो के सुरक्षा को देखते हुए अनवरत जारी रहेगी।

बता दें कि यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे कई स्कूली बच्चों (नाबालिगों) को पकड़ा है। मालूम हो कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 के तहत, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 3 महीने तक की कैद, ₹5,000 तक का जुर्माना, या वाहन मालिक/अभिभावक पर ₹25,000 तक का भारी जुर्माना लग सकता है।

एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया क्रिकेट मैच,एसपी इलेवन ने मारी बाजी

गाजीपुर। 8 फरवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
एसपी इलेवन की ओर से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी में 7 चौके और 2 आकर्षक छक्के शामिल रहे। वहीं एसपी डा.ईरज राजा ने 20 गेंदों पर 13 रन बनाते हुए नाबाद रहे।
अन्य बल्लेबाजों में अनंत कुमार ने 40 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। निर्धारित 20 ओवर में एसपी इलेवन ने 3 विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी में अनुराग राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 116 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में गौरव राय ने 33 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं इंद्र बहादुर सिंह ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।
गेंदबाजी में जिलाधिकारी गाजीपुर ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट, पुलिस अधीक्षक ने 3.2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
मैच के समापन पर उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक कुमार सिंह एवं उपकप्तान सुनील सिंह को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन मानसिक तनाव को दूर करने के साथ आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर पत्रकार एकादश से कप्तान अभिषेक कुमार सिंह,उप कप्तान सुनील सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, रिजवान अंसारी, इकरार खान, आसिफ अंसारी, विनीत कुमार दुबे, अनुराग राय, प्रभाकर सिंह, रमेश कुमार, अजय कुमार,प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, आरिफ मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, संजय कुमार यादव, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीएफओ और पुलिस टीम मौजूद रही।

वेलफेयर क्लब ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया परिणाम घोषित

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत दिसंबर माह में नौ केंद्रों पर आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा तथा हरिओम रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज प्रथम, विकास यादव सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, आदित्य कुमार यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल तथा आयुष गुप्ता उमाशंकर पब्लिक स्कूल हैसी पारा संयुक्त रूप से द्वितीय, अंश यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल मोहम्मद अलसफी खान शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा प्रशांत यादव डिवाइन पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि आयुष कुमार सिंह तथा शिवम सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यांशी यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, अमन यादव चंदनी पब्लिक स्कूल, अभिनव कुमार मिश्रा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, रमन कुमार संत कबीर पब्लिक स्कूल, साक्षी मार्टर मेमोरियल स्कूल, फरहान खान ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल माइनारिटी स्कूल, आशीष कुशवाहा राम प्रसाद कुशवाहा मेमोरियल स्कूल, सनाया सिंह केजीएन पब्लिक स्कूल, आदित्य राज चौधरी एस एस पालिक स्कूल नेवादा, शिवा यादव दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल, वीर प्रताप सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल, अंश राजभर आर एस एकेडमी, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल, अनामिका यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कालेज, शाम्भवी मिश्रा स्कॉलर्स एकेडमी, प्राची गुप्ता सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, खुशी सनराइज पब्लिक स्कूल, हिना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, ओंकार यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, फ़लक नाज मदरसा बुखारिया, आलिया खातून सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, उस्मान अंसारी आइडियल पब्लिक स्कूल। अनुराग कुमार नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अक्ष मलिक रिवरडेल ग्लोबल स्कूल, अंशिका सिंह नेशनल कॉन्वेंट स्कूल दिलदारनगर, अनाया एस एन के कॉन्वेंट स्कूल, अली ए के इंटरनेशनल स्कूल, तृप्ति पांडेय सूरज इंटरनेशनल स्कूल, उत्कर्ष यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल, सिद्रा जमशेद सार्क पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा अनुराग यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, स्नेहा यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन स्कूल भांवरकोल, संस्कार सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अदिति कुमारी उमाशंकर पब्लिक स्कूल द्वितीय, मिसबाहुद्दीन सिद्दीक़ी सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, मो समीर सार्क पब्लिक स्कूल, राज पांडेय एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, तेजश्वी यादव सेंट जॉन्स स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि सलोनी यादव सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल, सूफिया रेनबो मॉडर्न स्कूल, आँचल प्रजापति तथा अनुष्का प्रजापति लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, अमित राजभर तथा आदित्य राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल, अर्पित गुप्ता सूरज इंटरनेशनल स्कूल, अनाया सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, नोमान सिद्धकी चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, अंजलि कुमारी राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस एकेडमी, जहीर अंसारी एस एस पब्लिक स्कूल, अभिषेक कुमार कुशवाहा तथा सृष्टि यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल, सात्विक सिंह आर पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आदित्य कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, आध्या संत कबीर पब्लिक स्कूल, अपूर्वा सिंह एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आयुष शर्मा एस एस पब्लिक स्कूल, प्रियांशु कुशवाहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, अंकित कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज तथा रुबीना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर संयुक्त रूप से द्वितीय, अभिषेक कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज, आलिया खातून एस एम नेशनल इंटर कालेज संयुक्त रूप से तृतीय जबकि दिव्यांशी कौस्तूभ तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, आराध्या तिवारी सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, आशीष यादव सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, यूसुफ अहमद सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, श्रेया विश्वकर्मा रेनबो मॉडर्न स्कूल, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, सानिया खातून तथा आँचल कुमारी मौर्या कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनाया खानम तथा रोशन खान एस एम नेशनल इंटर कॉलेज, अंजली राजभर उमाशंकर पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे।

जीर्णोद्धार किए गए मंदिर में विधिवत पूजन के साथ स्थापित हुए बजरंगबली

राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम
गाजीपुर। अधिवक्ताओ ने सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षो एव अधिवक्ताओ ने कचहरी प्रंागण में संकट मोचन मंदिर में बंजरंग बली हनुमान जी के नये मुर्ती की स्थापना कर मंदिर का जिर्णाेद्वार शुक्रवार को किया गया। मुर्ती स्थापना के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामयश यादव ने बताया राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, जबतक मंदिर की पूजन विधिवत सम्पन्न नही हो जाता तब तक हम विश्राम कैसे कर सकते है, इस कार्य में लगे पूर्व अध्यक्ष गोपाल जी श्रीवास्तव, सुधाकर राय, विजय शंकर पाण्डेय, ओमप्रकाश गुप्ता आदि के योगदान से मंदिर में नये हनुमान मूर्ती स्थापना का विधिवत पूजन गुरूवार को प्रातः प्रारम्भ किया गया। जिसमे गाजीपुर के विद्वान पुजारी पंडित पुरूषोत्तम पाण्डेय व वाराणसी से आये पुरोहितो ने एकस्वर में विधिवत मंत्र उच्चारण कर पूजन अर्चन किया। जिसमें रामयश यादव ने सपत्नी संकल्प लेकर हवन पूजन किया।

हवन के उपरान्त सभी अधिवक्तागण व श्रद्धालुओ ने एक साथ सुन्दरकाण्ड पाठ कर श्री हनुमान जी की पूजा किया। पूजन हवन के उपरान्त कचहरी प्रांगण में प्रसाद वितरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सांयकाल संयुक्त निदेशक अभियोजन आनन्द पाण्डेय व जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने संकट मोचन मंदिर पूजन मे आये आगन्तुक ब्रम्हचारी दास जी महाराज, भोजपूरी गायक अरूण मिश्रा, विपिन श्रीवास्तव, पत्रकार विनोद पाण्डेय, शशिकान्त, चन्द्र कुमार आदि को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया व जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय व अलख, अभिमन्यू, विजय, नूतन द्विवेदी सहित सभी न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता चन्द्रबली राय, भानू प्रताप सिंह, विश्वनाथ पाण्डेय, रामप्रकाश ंिसह, धर्मप्रकाश दूबे, रामपूजन सिंह, भगवान द्विवेदी, सीताराम राय, कृपाशंकर सिंह, रतन श्रीवास्तव, त्रिलोकी यादव, रमेश यादव, लल्लन यादव, प्रभुनरायण सिंह, रविकान्त पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, रामकुमार राय, अखिलेश सिंह, मुन्ना राजभर,

शशिज्योति, जेबी सिंह, क्षमा त्रिपाठी, सुधा कश्यप, रीना त्रिपाठी, समता बिन्द, जयपवन लाल, पूर्व सचिव अशोक भारती, राजकुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आनन्द, अजय शंकर तिवारी सहित सेैकड़ो अधिवक्ता व श्रद्धालुओ ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

Uttar Pradesh Fast News