All posts by tiwarishivpratap

स्वच्छता अभियान के दौरान छात्राओं ने गंगा घाट का किया साफ सफाई

गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा राजकीय महिला पीजी कॉलेज महुआबाग के सहयोग से ददरी घाट पर बुधवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान गंगा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा, फूल- माला आदि सामग्री को साफ किया गया। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। इसकी निर्मलता एवं अविरलता को बनाए रखना सरकार के साथ-साथ हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सरिता अग्रवाल ने यह भी कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति है, यदि युवा जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाएंगे तो यह अभियान और अधिक प्रभावी होगा। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक रूप से नदियों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, वह गंगा नदी को स्वच्छ रखने की भावना विकसित करना है।

स्वच्छता अभियान में राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। डॉ अनीता कुमारी प्राचार्य राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में “नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे” नारों के साथ छात्राओं ने गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। सांची मिश्रा की टीम ने नुक्कड़ नाटक , श्रेया मौर्य ने नमामि गंगे अभियान पर भाषण और सोनाली ने गंगा सोहर प्रस्तुत किया । अंत में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभासद शनि चौरसिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा कुमारी , वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केसरवानी , डॉ मनीष सोनकर, कमलेश श्रीवास्तव और कर्मचारी जबीउल्लाह , सुरेंद्र यादव वन दरोगा, प्रद्युम्न यादव, विमल तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रही।

लड़की और गहनों को जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के निर्देशन में तथा हेल्पलाइन नं0 139 से प्राप्त सुचना के आधार पर जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी एक संदिग्ध लड़की को देखा। लड़की से पुछताछ किया गया तो बताया की मेरा नाम सोनम बिन्द पुत्री सत्येन्द्र कुमार है ग्राम डुमरी थाना बासडीह जिला बलिया की रहने वाली हूँ । मेरे माता जी के डाटने के वजह से नाराज होकर घर से भागकर रेलवे स्टेशन बलिया से कामायनी एक्स0 से जा रहीं थी। उसके बाद उक्त लड़की के हाथ में लिए लेडिज पर्स को चेक किया गया तो उसमें 05 जोड़े पायल सफेद धातु, 02 जोड़े बिछिया सफेद धातु , एक नथिया बेसर पीली धातु , 04 जोड़े कान का झाला पीली धातु, 02 नाक कि कील पीली धातु, 01 सिकड़ी पीली धातु, 02 जोड़े जौ पीली धातु , माथे का टिका पीली धातु और 17 रुपये मात्र मिला। जिसके बाद लड़की को जीआरपी थाना लाया गया।

कुछ ही देर बाद उर्मिला देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार निवासी ग्राम डुमरी थाना बासडीह जिला बलिया मो0 7392856757 अपनी लड़की को खोजते हुए जीआरपी थाना पहुंचे। इसके बाद उक्त लड़की व लेडिज पर्स को दिखाया गया तो उन्होंने अपना बताया। तत्पश्चात नियमानुसार उक्त लड़की व समान सहित लेडिज पर्स को उर्मिला देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार उपरोक्त को सुपुर्द किया गया । अपनी लड़की व समान सहित लेडिज पर्स सकुशल पा कर काफी भाउक एवं खुश हुये लड़की के परिजनों ने थाना जी0आर0पी0 गाजीपुर सिटी की भूरी-भूरी प्रसंसा की। इस दौरान का0 योगेन्द्र यादव, का0 शिवकुमार तिवारी, म0का0 सुमित्रा पटेल मौजूद रहे।

चन्द्र शेखर आज़ाद के वंशज ने शीर्ष दीप शर्मा को किया सम्मानित

अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद के वंशज ने शीर्ष दीप शर्मा को किया सम्मानित

गाजीपुर। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड संस्था द्वारा गयाजी बिहार में राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी, विशिष्ट अतिथि क्रांतिकारी बैकुंठ शुक्ल के वंशज अरुण शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथियों ने रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे देशभर के 200 रक्तदाताओं व संस्थाओं के साथ जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को भी रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतू भगत सिंह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अमित आजाद तिवारी ने कहा कि आज के समय में भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद शिवाजी सबको चाहिये। परन्तु अपने घर में नही चाहिये। उन्होने नारी शक्ति को आह्वान करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे पुत्र के लिए मां को भी जगरानी देवी बनना होगा। भगत सिंह जैसे पुत्र के लिए विद्यावती कौर बनना होगा शिवाजी जैसे पुत्र के लिए जीजा बाई बनना होगा। उन्होंने कहा कि इस मंच पर आकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश को आज लंबे भाषण की जरूरत नहीं ऊर्जा की जरूरत है और यह ऊर्जा चंद्रशेख आजाद, राजगुरु व भगत सिंह जैसे वीरों से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हर एक युवक जो भारत माता की जय और इंकलाब कहता है तो उसके अंदर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद होते हैं। वंदे मारतम एक मजहबी नारा नहीं, यह नारा है उनका जो देश के लिए फांसी पर झूल गये। जब हम एक शब्द में अपने शहीदों को नमन करना चाहते है तो हम वंदेमातरम कहते हैं। इस सम्मान को प्राप्त कर शीर्ष दीप ने कहा कि यह सम्मान जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के एक एक रक्तदाता को समर्पित है। जो सदैव निस्वार्थ भाव से 24 घंटे जब भी जरूरतमंदों को आवश्यकता होती है। रक्तदान करने को तैयार रहते है। आप को बता दे कि शीर्ष दीप शर्मा ने अब तक 60 बार डोनेशन किया है और अब तक संस्था द्वारा लगभग 2500 जरूरतमंदों की मदद की जा चूकि है। शीर्ष दीप शर्मा, उनकी संस्था व संस्था के कई सदस्यों को 6 राज्यों में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर से रविवार के शाम को नगर के शास्त्रीनगर में स्थित मा भवानी चौक के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़े संख्या में मोहल्लेवासी जुड़े और आपसी सौहार्दी में पारंपरिक रूप से फूलों की होली खेली। वर्तिका पाण्डेय ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात किया। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल चेयरमैन नगरपालिका गाजीपुर ने मुहल्ले में मां भवानी चौक का उद्घाटन किया और समिति के पदाधिकारी एवं मोहल्लेवासियों की पारिवारिक माहौल में मनाए जा रहे होली उत्सव का बधाई देते हुवे स्वच्छता के बारे में समझाते हुवे घर के प्लास्टिक कचरा को अलग कर नगरपालिका को देकर पर्यावरण बचाने का निवेदन किया तथा समिति द्वारा नगरपालिका सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने पर एक अच्छी पहल की शुरुवात बताया।। विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका चेयरमैन गाजीपुर ने होली समारोह को सामाजिक एकता के मजबूती का आधार बताया और समिति के अच्छे कार्यों को तारीफ किया। सविता सिंह अध्यक्ष नारी शक्ति संभाग ने महिलाओं एवं पुरुषों को होली की बधाई देते हुवे मुहल्ले को एक परिवार के रूप में बनाए रखने के प्रयास को साझा किया। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने मुहल्ले को स्मार्ट एवं स्वच्छ मोहल्ला बनाने में सभी मोहल्लेवासियों से सहयोग की अपेक्षा कर होली की बधाई दिया। डॉक्टर डीपी सिंह ने अपने होली के संगीत से माहौल संगीतमय कर दिया। आनंद सिंह CA ने समिति के कार्यक्रमों की तारीफ कर सम्मानित किए जाने पर सबका आभार प्रगट किया। मिथिलेश सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी सुशील सिंह ने किया मुहल्ले के महिलाओं ने अपना संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की। बच्चों ने संगीत पर नृत्य किया। फूलों की होली सविता सिंह एवं सरिता अग्रवाल द्वारा फूल फेक कर करने पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल फेंककर आपस में नृत्य किया। समिति द्वारा स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर के नगरपालिका सफाई कर्मचारियो राजीव सफाई नायक, नवाब अली कूड़ा वाहन चालक, संजय सहायक, गीता एवं आशा सफाईकर्मियों को मुहल्ले में गंदी हटाने में सहयोग पर मंच पर सम्मानित कर मोमेंटो दिया। समिति ने स्मार्ट कालोनी में स्टील बोर्ड सेक्टर बनाने में धनराशि देने पर आनंद सिंह, बृजेश सिंह, स्वतंत्र सिंह, सविता सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डे एवं नीतू सिंह ने किया और अध्यक्षता रवींद्रनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ बीती सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह, नरगिस सिंह, रीता सिंह, कृष्ण सिंह, शारदा सिंह, वर्तिका पाण्डेय, मीरा देवी, अलका श्रीवास्तव, गीता सिंह, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, अमृत चौरसिया, मानव कुमार मानू अजय कुशवाहा आदि काफी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

जल सुरक्षित भविष्य विषय पर विशेष ग्राम सभा की गई आयोजित

गाजीपुर। विकास खण्ड मनिहारी के अंतर्गत गोरारी पेयजल योजना में जल अर्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा “मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रधान द्वारा बताया गया कि 208 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है है। कार्यक्रम में माननीय सदस्य खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत , ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र , टीपीआई, डीपीएमयू , सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं एफटीके महिलाएं , ट्रैनिंग प्राप्त किए 13 तकनीकी मेम्बर उपस्थित थे|

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल पथ संचलन 18 मार्च को

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल पथ संचलन 18 मार्च को
गाजीपुर। नव वर्ष के शुभ आगमन की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्पूर्ण भारत में एक साथ मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर जिला संघंचालक जयप्रकाश ने बताया कि सघ प्रतिपदा वर्ष पूरे सनातन समाज के लिए अपार हर्ष का पर्व होता है वर्ष प्रतिपदा का यह उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छः पर्वो में से यह पहला पर्व वर्ष प्रतिपदा विक्रमी सम्वत 2083 की आगमन पर मनाया जायेगा। नव वर्ष की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम 18 मार्च को श्रीरामलीला लंका मेैदान मंे वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च के पूर्व संध्या पर किया जायेगा। जिसमे जनपद के सभी स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेष में घोष के साथ पथ संचलन करेगे। वर्ष प्रतिपदा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जयन्ति है इसी दिन पूरे देश के स्वयंसेवक उनके सम्मान में आद्य सर संघसंचालक प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते है। पथ संचलन का आयोजन गाजीपुर नगर मे किया जायेगा। जिसमें जनपद के 10 खण्ड व 3 नगर जिसमे बिरनो, मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर, भावरकोल, धारानगर, रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया व सदर एवं गाजीपुर नगर, जमानिया नगर व धारानगर के सभी स्वयंसेवक घोष के साथ शामिल रहेगे। स्वयंसेवको के गणवेश निर्धारित प्रतिष्ठानो पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जिन स्वयंसेवका का गणवेश अधुरा है या नया लेना चाहते है वहा से निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ साथ सभी आनुषागिक संगठन के तरफ जिसमंे विहिप, बजरंगदल, भारत विकास परिषद, किसान संघ, शिक्षक संघ, व्यापारी संघ, आर्यसमाज, मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, बाल भारती, समग्र गंगा, क्रिड़ा भारती, एनएमओ, सेवाभारती, गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी जैसे संगठन भी पथ संचलन में शामिल होगे।

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर होगी कार्यवाही:डीएम


गाजीपुर। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर का 15 मार्च तक स्टाक 25085 है। 14 मार्च को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 8371 है। 14 मार्च को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 12841 है। रविवार1 15 मार्च को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डरों के सापेक्ष आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा एजेन्सीवार की गई। समीक्षा में पाया गया कि समस्त गैस एजेन्सियों द्वारा नियमानुसार ग्राहकों द्वारा की गई बुकिंग के आधार पर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा समस्त तहसीलों के सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों की समीक्षा बैठक बी सी के माध्यम से की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रधानाध्यापक कम से कम 03 दिन पूर्व गैस की बुकिंग कर लें। सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान करायें, ताकि किसी भी दशा में स्कूलों में एमडीएम का कार्य प्रभावित न हो। जिलाधिकारी द्वारा समस्त गैस एजेन्सियों पर ग्राहकों की सुविधा  के लिये आवश्यक सूचनाओं का सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये, जिसका अनुपालन पूर्ण करा लिया गया। समस्त पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि निरन्तर रूप से प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी स्थल पर घरेलू गैस का प्रयोग व्यवसायिक रूप में पाये जाने तथा ओ0टी0पी0 का दुरूपयोग किये जाने की स्थिति में  सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा कंपनी के विक्रय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि एक प्रतिनिधि निरन्तर रूप से जिला पूर्ति कार्यालय में उपस्थित रहकर कंपनियों से सम्बन्धित स्टाक की उपलब्धता, वितरण तथा उनके तुलनात्मक चार्ट की सूचना दैनिक रूप से प्रस्तुत करें। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से समस्त विक्रय अधिकारियों एवं गैस एजेन्सी स्वामियों से बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिये गये कि हर-हाल में उनकी एजेन्सी/गोदामों पर वांछित सूचनाओं का प्रदर्शन हो एवं एजेन्सियों के सम्पर्क नम्बर. सदैव खुले रहें एवं प्रत्येक उपभोक्ता को उसकी समस्या के सम्बन्ध में स्पष्ट एवं सही उत्तर दिया जाय, ताकि उपभोक्ताओं में किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति न रहे।
आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा अनवतर रैण्डम आधार पर एजेन्सी गोदामों एवं होम डिलीवरी के लिये जा रही वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार के व्यावर्तन न किया जा सके। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548-2224041 पर प्राप्त सभी शिकायतों/सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में आयोजित की गई इफ्तार पार्टी

सदर विधायक जय किशन साहू की मौजूदगी में DALIMSS SUNBEAM SCHOOL जखनिया में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

गाजीपुर। जखनियां क्षेत्र के DALIMSS SUNBEAM SCHOOL जखनिया में शनिवार को पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर गाज़ीपुर के सदर विधायक जय किशन साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इफ्तार से पहले सभी ने देश व प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।


डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा के रमजान रहमतों और बरकतो का महीना है, इस पवित्र महीने में जितना हो सके ज़रूरतमंदो की मदद करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अधिवक्ता अशोक यादव, प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा, प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव, रामअवध यादव, रंगीला यादव, संतोष यादव, महातिम यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव, मनोज यादव, सरफुद्दीन, शमशाद अहमद, शहीद भाई, सद्दाम भाई, नेसार अहमद, शमीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा के हमारा स्कूल इस तरह का आयोजन हमेशा कराता रहेगा जिस से आपसी सौहार्द बना रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। इफ्तार के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र की तरक्की के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

एमएलसी चंचल के मौजूदगी में आयोजित की गई जल अर्पण कार्यक्रम

गाजीपुर। जनपद के विकास खण्ड सादात के अन्तर्गत बरहपुर नसरतपुर पेयजल योजना में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा ‘‘मेरा गांव जल सुरक्षित भविष्य‘‘ विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान द्वारा बताया गया कि 408 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है है। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल के साथ ही ब्लॉक प्रमुख सादात, खंड विकास अधिकारी सादात, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र टीपीआई, डीपीएमयू सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं एफटीके महिलाएं, ट्रैनिंग प्राप्त किए 13 तकनीकी मेम्बर उपस्थित थे।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में शिक्षकों की भर्ती

डालिम्स सनबीम स्कूल,जखनिया गाजीपुर में शिक्षकों की भर्ती:

जखनिया गाजीपुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में मदर टीचर, PRT (सभी विषय), TGT (English, SST), PGT (English, Business Studies, Banking, Physics) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को CBSE मानकों के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन प्रातः 09:00 बजे से डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल अनिवार्य है। इसके अलावा विद्यालय की ओर से गाजीपुर शहर से दैनिक परिवहन सुविधा तथा इनहाउस आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7355141911, 7572006586 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य एवं उत्साही शिक्षकों से इस अवसर का लाभ उठाने और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने की अपील की है।