All posts by tiwarishivpratap

मूक बधिर वाहन चालकों को पहचाने और सम्मान के साथ रास्ता दें:मनीष त्रिपाठी

गाजीपुर। शनिवार को रौजा तिराहे पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मूक बधिर वाहन चालकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य Deaf logo को पहचानो व मूक बधिर चालकों के प्रति सम्मान एवं आम जनमानस को जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मूक बधिर वाहन चालको के वाहन के आगे व हेलमेट के पीछे Deaf logo का स्टिकर लगाकर एक बाइक रैली रवाना भी किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को Deaf logo के बारे में जागरूक करना था।

यातायात प्रभारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूक बधिर लोगों को उनके हेलमेट या वाहन पर लगे उनके Deaf लोगों को देख कर पहचाने और आमजनमानस उन्हें सम्मान के साथ यात्रा करते समय रास्ता दें। बता दें कि डीफ लोगो’ (Deaf Logo) स्टिकर अभियान के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस मूक-बधिर वाहन चालकों के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए सहजानंद प्रधान मंडल कोषाध्यक्ष वाराणसी, मनीष सिंह एक्स मेंबर, आशुतोष सिंह एक्स मेंबर, अनुज एक्स मेंबर, मुरारी, मनीष सहित टोटल 25 मूक-बधिर लोग शामिल हुए।

पिता, भाई और भाभी को आजीवन कारावास

रमजान माह में जघन्य हत्या पर पिता व भाई, भाभी को आजीवन कारावास
गाजीपुर। औरंगजेब के इतिहास पर नजर डाले तो जहा उसने अपने पिता शंहनशाह शाहजहां का तख्तापलट कर उन्हे कैद खाने मे डाल बंदी बना लिया व शहंनशाह के तख्त को हथिया कर अपने कु्ररता के नये नये खिताब कायम किये। ऐसे ही वाकया मंे पिता व भाईयो ने सम्पत्ति विवाद में अपने सगे भाई की रमजान पाक माह में सहरी के वक्त अमजद खां की कु्ररता व दरिंदगी के साथ निमर्म हत्या कर दी। अपने शौहर की हत्या की खबर सुन शहनाज अख्तर ने अपने पिता को लेकर दिलदारनगर स्थित अपने घर पहंुची। मृतक के परिजन घर छोड़ फरार थे, जो घटना को आत्महत्या करार दे रहे थे। घटना से परेशान तीन बच्चो की मां शहनाज ने अपने पति के हत्या की तहरीर घटना वाले दिन 8 अप्रैल 2023 को थाना दिलदारनगर मे दी और तहरीर के माध्यम से बताया कि रमजान माह में सुबह 4 बजे पति अमजद खांन की हत्या सम्पत्ति के विवाद में मृतक के पिता एनामुददीन खां व मृतक के भाई नौशाद खां, इरफान खा, मृतक की भाभी मेहरून नीशा पत्नी नौशाद सभी ने मिलकर मेरे पति की गला रेत कर जघन्य हत्या कर दी। थाना दिलदारनगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में पेश की गयी जिसमें सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय की अदालत ने शनिवार को हत्या मे शामिल अभियुक्तो को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनायी।

अभियोजन के जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि इस घटना से संबंधित सभी 7 गवाह परिक्षित कराये गये। हत्या की घटना को आत्महत्या बताने के लिए गवाहो पर नाजायज दबाब बनाने का प्रयास किया गया था और विद्वान जनपद न्यायधीश ने गुण दोष व कु्ररतम हत्या के आधार पर चारो अभियुक्तो को आजीवन कारावास व 20, 20 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई गिरफ्तार

गाजीपुर। साल 2001 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के उसरी गांव की चट्टी पर दिन दहाड़े मुख्तार अंसारी गिरोह और बृजेश सिंह के गिरोह में गैंगवार हुआ था और इसी गैंगवार में मनोज राय की हत्या हुई थी और उस हत्या के मामले में साल 2023 में मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय के द्वारा मुख्तार अंसारी सहित करीब 10 से 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और इस मुकदमे में गौस मोईनुद्दीन अंसारी जो मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और रिश्ते में साढु भाई भी लगते हैं आरोपी थे जो पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे और इसी फरारी को लेकर इन पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था और इनाम घोषित किए जाने के बाद उनके खिलाफ NBW का वारंट भी जारी था और इस वारंट के तहत मोहम्मदाबाद पुलिस ने एक दिन पूर्व उन्हें गिरफ्तार किया और फिर उनकी गिरफ्तारी के बाद आज गाजीपुर न्यायालय में पेश किया गया इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज एमपी एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह के न्यायालय में गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी को पेश किया गया था जहां पर शैलेंद्र राय के द्वारा दर्ज कराए गए मनोज राय हत्याकांड के मामले में यह फरार चल रहे थे और इस मामले में पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट पर इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिस पर माननीय न्यायाधीश ने उनके मामले पर सुनवाई करते हुए इन्हें आज जेल भेजा है और अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

उन्होंने बताया कि गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी मनोज राय की हत्या में उनके आवास बक्सर जाकर मनोज राय का अपहरण कर मुख्तार अंसारी के साथ लेकर आए थे और फिर उनकी हत्या के मामले में शामिल थे।

बता दे 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराई थी, लेकिन मनोज राय के पिता ने पुत्र की हत्या बताते हुए 2023 में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की चार्जशीट में मृतक मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज उर्फ चुन्नू, जफर उर्फ चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित

गाज़ीपुर। बंधवा पिरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव को देशभर के सभी माउंट लिट्रा ज़ी स्कूलों में उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिष्ठित “अवार्ड फॉर एक्स्ट्राऑर्डिनरी बोर्ड रिज़ल्ट्स” से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान भव्य समारोह “लिट्रा वर्स” के अवसर पर फेयरमोंट होटल, मुंबई में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों, परिणाम-उन्मुख शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है। निदेशक मोहित श्रीवास्तव के दूरदर्शी नेतृत्व में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल गाज़ीपुर निरंतर उच्च बोर्ड परिणाम, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक शिक्षण संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। यह सम्मान विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

वर्कशॉप में छात्राओं को दी गई Hair Botox की जानकारी

राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप में छात्राओं को क्लास में Hair Botox की जानकारी दी गई।

गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया जा रहा है,साधारण कंडीशनर केवल बालों की ऊपरी सतह (Cuticle) पर काम करते हैं, लेकिन बोटॉक्स के अणु (Molecules) इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे बालों के Cortex (भीतरी परत) तक पहुँचते हैं। यह बालों के टूटे हुए केराटिन बॉन्ड्स को जोड़ने में मदद करता है। आज की क्लास छात्राओं के लिए Hair industry की दिशा में अपना करियर बनाने की लिए मार्गदर्शन की अहम पहल साबित हो रही है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना तथा उन्हें रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में आज करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और इस प्रकार की वर्कशॉप छात्राओं के कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस 15-दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्या डॉ. अनिता कुमारी जी के तत्वावधान में किया गया है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शिखा सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि Queens Academy की डायरेक्टर आयुष्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रोफेशनल स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज स्कूल की दो बेटियों ने लहराया परचम

खेलो इंडिया नॉर्थ जोन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर की दो बेटियों ने पंचम लहराया।

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय  में  किया गया था, जिसमें शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के सात छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें कृतिका सिंह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए-65 किलोग्राम (प्वाइंट फाइट) भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और -65 किलोग्राम(लो किक) भार वर्ग में विशाखा यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों से 600 छात्राओं ने भाग लिया था।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया  राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक चेन्नई में निर्धारित किया गया है जिसमें कृतिका सिंह एवं विशाखा यादव भी प्रतिभाग करेंगी। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद ने कोच देवेंद्र प्रजापति ,टीम मैनेजर परवीन सुल्ताना छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

परीक्षा के दौरान पकड़े गए तीन परीक्षार्थी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 के मध्य संपन्न हुई। महाविद्यालय को बी एड परीक्षा हेतु के कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 711 विद्यार्थी में से 684 परीक्षार्थी उपपस्थित तथा 25 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डॉ सारिका सिंह के नेतृत्व में परीक्षा समिति के सदस्यों ने सघन जांच करते हुए पुनः 3 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 15 परीक्षार्थी बीएड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालयी परीक्षा समिति विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।

युगों-युगों के बाद यह दुर्लभ मानव शरीर आपको मिला है:संत पंकज महाराज

बहरियाबाद। 83 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध अध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के 55 वें पड़ाव पर संत पंकज महाराज का काफिला बहरियाबाद के उकरांव पहुंचा। उकरांव में आयोजित सत्संग समारोह में उन्होंने कहा कि युगों-युगों के बाद यह दुर्लभ मानव शरीर आपको मिला है। इन आंखों से जो कुछ भी दिखाई देता है,वह सब माया कि छाया है।मौत के समय यह सब यहीं छूट जाता है।महात्मा समझाते हैं कि मनुष्य शरीर से बढ़कर कोई योनि नहीं है,क्योंकि इसी में परमात्मा को पाने,साधन भजन करके अपने घर जाने का एक मात्रा दरवाजा है। उस दरवाजे का भेद केवल सन्त महात्मा ही जानते हैं। इसे पाने के लिये आवश्यक है कि पहले तुम मानवतावादी बनो। मानव धर्म व मानव कर्म अपनाओ।

मानव धर्म यह है कि इंसान इंसान के काम आये। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें।सत्य, दया,अहिंसा, परोपकार आदि गुणों को अपने जीवन में उतार कर, किसी सन्त महात्मा की खोज करके, उनसे प्रभु प्राप्ति का रास्ता लेकर के प्रभु की आराधना करें और अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें।आज विश्व के लोग विषय विकारों में शराब, मांस, मदिरा में सुख की खोज कर रहे हैं।ऐसे चरित्र पतन जैसे कार्यों में फंस कर यह जनमानस कैसे सुखी हो सकता है। कैसे प्रभु की दया पा सकता है। सबसे अपील किये कि सभी शाकाहारी हो जाएं और शराब आदि नशीली चीजों से दूर रहें। अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

संत पंकज जी ने आज नवयुवकों में नशें की बढ़ती आदत, चरित्र पतन,मांसाहार की ओर झुकाव पर चिन्ता व्यक्त किया। इसके लिये बच्चों को भी महात्माओं के पास ले आने, उनके बचन सुनाने का आग्रह किया कहा कि ये बच्चे आपके व देश के भविष्य हैं। इनको अच्छे संस्कार दें, राम और कृष्ण बनाओ इससे आपका भी बुढ़ापा अच्छे से व्यतीत होगा और देश का भी कल्याण होगा। पूज्य महाराज जी ने माला लेकर सुमिरन, ध्यान व भजन विस्तार से समझाया। ऊपरी लोकों का वर्णन किया। बताया कि रास्ता सच्चा है, करोगे तो दिखाई भी देगा और सुनाई भी देगा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा में चलाये जा रहे धर्मांध कार्यों के बारे में भी बताया। इस मौके पर शिवनारायण चौहान,बबलू सोनकर, कैलाश, रामबचन लेखपाल, पंचम यादव, रमाकान्त चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

जिले में UGC का विरोध तेज: सवर्ण समाज ने सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी

यूजीसी कानून के खिलाफ जिले में सवर्ण जातियों का विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

कई सवर्ण दलों ने किया इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन

गाजीपुर। उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए सरकार जब से यूजीसी लाई है तब से उत्तर प्रदेश में इसका विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई नेता इसको लेकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसी यूजीसी कानून को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण जनसेवा मंच, पूर्वांचल छात्र सेना, कायस्थ महासभा, ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जन संग्रह और सवर्ण हिंद फौज के तत्वाधान में यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान यूजीसी कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस ज्ञापन मे मुख्यत तीन मांगों को रखा गया। पहला यूजीसी निगरानी में जो समिति बने उसमें सवर्ण सदस्य अनिवार्य किया जाए। दूसरा झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ भी जुर्माना और सजा का प्रावधान किया जाए और तीसरा यह UGC काला कानून वापस लिया जाए।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सड़कों पर उतर गए हैं और सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और इसे काला कानून बताया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस नियम को जल्द वापस लेने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान निमेष पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार क्रमबद्ध तरीके से चलता रहेगा जिसमें अगली कड़ी में 31 जनवरी को सरजू पांडे पार्क में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडे, शिवम उपाध्याय, अंशु पांडे, उमेश पांडे, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, मिट्ठू पांडे, चमचम चौबे, मनीष तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, विवेकानंद पांडे, ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजू उपाध्याय, अनूप उपाध्याय, सौरभ तिवारी, अजीत उपाध्याय, राहुल दुबे, अमित पांडे, अखिलेश पांडे, मोनू तिवारी, धनंजय मिश्रा, विराट पांडे, शिवम चौबे, राहुल तिवारी, राज कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमन सिंह, अभय सिंह, छोटू सिंह, दिव्यांशु सिंह, आशीष सिंह, भोलू सिंह, दीपू सिंह, आनंद मोहन सिंह, अरविंद सिंह, काजू सिंह, चंदन सिंह, शेरू सिंह और सत्यजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा में पकड़े गए 12 परीक्षार्थी, की गई कार्रवाई

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 के मध्य संपन्न हुई। महाविद्यालय को बी एड परीक्षा हेतु के कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 725 विद्यार्थी में से 693 परीक्षार्थी उपपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डॉ सारिका सिंह के नेतृत्व में परीक्षा समिति के सदस्यों ने 12 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई।

प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालयी परीक्षा समिति विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।