-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
पीएम आवास को लेकर डीएम और सीडीओ ने की बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे-2024 के अंतर्गत प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची तैयार किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों की प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची तैयार करने हेतु विकास खण्ड स्तर पर Deletion Module डवकनसम की कार्यवाही पूर्ण कर प्रस्ताव अनुमोदन के लिए जिला स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।

जिला स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात ग्राम पंचायतवार एवं लाभार्थीवार सूची डाउनलोड कर प्रिंट की जाएगी। इसी सूची के आधार पर ग्राम सभा की खुली बैठक में तथ्य सत्यापन (Fact Check) कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक लाभार्थी के सत्यापन हेतु उपलब्ध कराए जा रहे सिस्टम जनरेटेड प्रिंट में अंकित विवरणों में यदि कोई संशोधन आवश्यक हो तो उसे उसी प्रपत्र पर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए।

सत्यापन के दौरान विशेष रूप से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए- लाभार्थी को पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है अथवा नहीं, लाभार्थी की मृत्यु होने एवं वारिस न होने की स्थिति, लाभार्थी का स्थायी रूप से पलायन कर जाना, सर्वेक्षण में चिन्हित भूमिहीन परिवारों की वास्तविक एवं अद्यतन स्थिति, प्रथम बार लाभार्थी (First Time Beneficiary) की वास्तविक पात्रता एवं वर्तमान स्थिति। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली खुली बैठकों के पूर्व विकास खण्ड स्तर पर ग्राम पंचायत सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित कर SOP की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाए तथा कार्यवाही विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। निर्देश दिए गए कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न करते हुए दिनांक 30 जून 2026 तक समस्त कार्यवाही पूर्ण की जाए, जिससे पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

-
डीएम-एसपी ने किया मामलों का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सदर में अनुपम शुक्ला, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 511 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 51 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक, डी सी मनरेगा, तहसीलदार सदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-
महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट का विस्तार,अब 25 बेड पर मिलेगी सुविधा

महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट का विस्तार, अब 25 बेड पर मिलेगी सुविधा



गाजीपुर।महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, गाजीपुर में डायलिसिस सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत 10 अतिरिक्त डायलिसिस बेडों का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.एन. चौधरी सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत जुलाई 2022 में 10 बेडों के साथ की गई थी। क्षेत्र में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाद में 5 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था सीएसआर (CSR) के माध्यम से की गई, जिससे यूनिट की क्षमता 15 बेड हो गई। इसके बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही और डायलिसिस के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची बन गई। जिन्हें नियमित डायलिसिस सुविधा प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा द्वारा शासन स्तर पर लगातार पत्राचार एवं प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप 10 अतिरिक्त डायलिसिस बेडों की स्वीकृति प्राप्त हुई। आज इनके शुभारंभ के साथ डायलिसिस यूनिट की कुल क्षमता बढ़कर 25 बेड हो गई है।
वर्तमान में चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 45 मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। 25 बेड होने के बाद प्रतिदिन लगभग 75 मरीजों को डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी तथा समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
डायलिसिस यूनिट के विस्तार से न केवल गाजीपुर जनपद बल्कि आसपास के जनपदों से आने वाले किडनी रोगियों को भी लाभ मिलेगा। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ उपचार उपलब्ध हो सकेगा। -
अभियान में लापरवाही हुई तो संबंधित विभाग पर होगी कार्यवाही:डीएम

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में चलाया जाएगा, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चलाये जाने वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का उद्देश्य सार्थक हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के हिसाब से अपने कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी विभाग के द्वारा अभियान में लापरवाही की जाती है तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी, समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित करायें जाने वाले कार्याे की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने जिला पंचायतराज विभाग को कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक गांव में साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एन्टी लार्वा छिड़काव, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकरी ने नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई, नालियों की सफाई, फागिंग, झाड़ियों की कटाई करायें जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के अन्तर्गत शासन के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप गतिविधि संचालित करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर जलभराव न होने पाए, जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो वहां एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए, संचारी रोग से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें दिन प्रतिदिन होने वाले क्रियाकलापों की फोटोग्राफ्स डाली जाए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका/नगर पंचायत, एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, उपस्थित रहे।
-
सेवा, समर्पण और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ के प्रहरी हैं राहुल गांधी : कांग्रेसजन
राहुल गांधी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम में फल वितरित कर दी शुभकामनाएंगाजीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित समाज की आवाज़ बन चुके जननायक Rahul Gandhi का जन्मदिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर संघर्षरत रहने की कामना की। तत्पश्चात लंगड़पुर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया और सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, संविधान की मूल भावना को चुनौती देने के प्रयास हो रहे हैं और जनता के वास्तविक मुद्दों को दबाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे दौर में राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के दमन, राजनीतिक प्रताड़ना और लगातार व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राहुल गांधी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने देश के गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम किया है। राहुल गांधी आज केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक बन चुके हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का कार्य राहुल गांधी ने किया है। देश का युवा आज उनमें अपनी उम्मीद और भविष्य देख रहा है। सच बोलने का साहस और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत उन्हें आम नेताओं से अलग बनाती है।एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने विचारों और सिद्धांतों को नहीं छोड़ा। जब राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिशें हो रही थीं, तब उन्होंने पूरे देश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का जीवंत उदाहरण है। उनका जन्मदिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।
कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं संघर्षशील जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से लाल साहब यादव अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह अयूब अंसारी कुंदन खरवार विद्याधर पांडे महबूब निशा माधव कृष्ण धर्मेंद्र आशुतोष गुप्ता राघवेंद्र चतुर्वेदी जेपी पांडे सुमन चौबे शंभू सिंह कुशवाहा बलप्रीत सिंह आलोक यादव राजेश उपाध्याय अजलाल अब्बासी कुंदन खरवार शबीहूल हसन रमेश चंद्र गुप्ता सीमा विश्वकर्मा शैल अंसारी अमन गुप्ता महताब आदि लोग उपस्थित रहे।बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे। -
पीस कमेटी के बैठक में डीएम ने की जनपदवासियों से अपील

गाजीपुर। मुहर्रम के त्यौहार को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ताजियादारो एवं ग्राम प्रधानों संग सेंटरल पीस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति मंे आडिटोरियम हाल में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने ताजियादारों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जनपद वासियों से त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील कीं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी ताजियॉ 10 फीट से उपर न बनायी जाय। जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र सस्त्र का प्रदर्शन न किया जाय ऐसा करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगाी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने त्यौहार पर व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था ,पेयजल एवं विद्युत सप्लाई की निरंतर व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मुहर्रम जूलुस, ताजिये, परम्परागत मार्गाे से निकाली जाये तथा कोई नई परम्परा की शुरूआत नही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने खराब सड़को को सही कराने, निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई, साफ-सफाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित ताजियादारों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित को सही कराने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा वेद सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
-
प्राकृतिक खेती हमारी अटूट ऋषि परम्परा की ही है ध्वजवाहक:ओम प्रकाश राय

गाजीपुर। प्राकृतिक खेती कोई नई अवधारणा नहीं बल्कि हमारी अटूट ऋषि परम्परा की ही ध्वजवाहक है। बीते दिनों इस भूली हुई कृषि पद्धति को अब पुनर्जीवित करने का वक्त आ गया है। यदि हमें स्वस्थ्य एंव निरोगी रहना है तो इसे हर किसी को अपनाना ही होगा। शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कॉलेज में आयोजित प्राकृतिक खेती की दो दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय ने किसानों से कहा कि काल चक्र बदलने के कारण जहां 50 वर्ष पहले आपको रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाता था वही अब स्वस्थ रहने के लिए रासायनिक उर्वरकों से दूरी बनाने की अपील की जा रही है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरीता अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों को लगता है कि उनका उत्पादन घटेगा किन्तु प्राकृतिक खेती को तीन-चार वर्ष लगातार करने बाद मृदा उर्वरता बढ़ने पर पैदावार उतनी ही मिलेगीं जितनी की रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिलती है। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने प्राकृतिक खेती के किसानों, कृषि सखियों एंव कृषि उत्पादक संगठन के सदस्यो से अपील किया की वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन द्वारा विकास भवन एंव सभी विकास खण्डो में स्थापित प्रेरणा कैंटीन से जुड़ कर अपने प्राकृतिक एंव श्री अन्न से निर्मित उत्पादों का विक्रय कर सकते हैं इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स आउटलेट स्थापना हेतु 10 लाख रूपय अनुदान हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इच्छुक व्यक्ति इसमें आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ० एस०के० सिंह ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकार के अवयवों जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, बृहास्त,नीमास्त्र, अग्निस्त्र इत्यादि को क्रमबध्द ढंग से लाइव डेमो द्वारा किसानों को कर के दिखाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्री अन्न से बने व्यंजनों को चखा और उनकी भूरी भूरि प्रशसा भी की । इस अवसर पर अन्जू चतुर्वेदी (लहुरी काशी वुमेन फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी की अध्यक्ष) द्वारा रागी से बनाय गये श्री अन्न के केक काटा और उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों एंव फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी द्वारा अपने स्टाल लगाकर विभिन्न उत्पादो का प्रदर्शन भी किया गया।

-
चाइल्ड हेल्पलाइन के लंबित समस्त प्रकरणों का निस्तारण करें सुनिश्चित:DM

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निर्वतन कक्ष में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तुत 08 प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए पात्र मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत महिला कल्याण विभाग से संबंधित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीपीसी) की त्रैमासिक बैठक भी संपन्न हुई।

बैठक में बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं तथा प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देशित किया कि जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 द्वारा लंबित समस्त प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं एवं आख्या समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशानुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा पाठक, क्षेत्राधिकारी सदर , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-
सपा मुखिया जल्द सौंप सकते हैं इंजीनियर मनीष पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी

सपा मुखिया जल्द सौंप सकते हैं इंजीनियर मनीष पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav द्वारा 17 जून को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं का जुटान हुआ। बैठक में आगामी स्वर्गीय Janeshwar Mishra जयंती समारोह को भव्य एवं सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के दौरान गाजीपुर के जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर मनीष पाण्डेय ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने उनके जन्मदिन के अवसर पर 100 रुपये का शगुन भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि वह जल्द ही अलग से मुलाकात करेंगे और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहने को कहा।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को देखते हुए युवा एवं सक्रिय नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में इंजीनियर मनीष पाण्डेय का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है।
इंजीनियर मनीष पाण्डेय का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य किया। इसके बाद व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय रहे और अपेक्षाकृत कम उम्र में राजनीति में कदम रखा। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ते हुए उन्होंने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की थी। चुनाव परिणाम के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंततः उन्हें विजय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर मनीष पाण्डेय दावा करते हैं कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और विश्वास मिला है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, जनसुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जनता के बीच दिखाई दे रहा है।

हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक किसी नई जिम्मेदारी की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी नेतृत्व के साथ बढ़ती उनकी सक्रियता और हालिया मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व उन्हें कौन-सी जिम्मेदारी सौंपता है।
-
स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक खेती है जरूरी:सांसद डॉ. संगीता बलवंत

गाजीपुर। प्राकृतिक खेती अब अनिवार्य हो चुकी है,यदि हमें स्वस्थ्य रहना है तो स्वस्थ्य जीवन शैली अपनानी है जिसका एक अभिन्न अंग प्राकृतिक खेती है। यह बात गुरुवार को राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने जनपदीय खरीफ गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान भाई अपने खुद के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती से उगाए गए अनाज, सब्जी एंव फल का उपयोग करने लगे है। जरूरत इस बात की है कि व्यावसायिक दृष्टि से भी मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय। कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कॉलेज में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने कम वर्षा की आशंका के दृष्टिगत धान के अतिरिक्त दलहन, तिलहन,मक्का एवं श्री अन्न की फसलो की खेती का क्षेत्र बढ़ाने की अपील की साथ ही धान की नर्सरी के बजाय सीधी बोआई पर जोर दिया

जिससे कम पानी में भी धान की खेती सफलता पूर्वक की जा सके। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण अवयवो, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, बृहमास्त,नीमास्त्र, अग्निस्त्र इत्यादि को क्रमबध्द ढंग से लाइव डेमो द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया गया। विभिन्न स्टालो के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्राकृतिक खती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पाच प्रगतिशील कृषको को प्रशास्ति पत्र एंव अंगवस्त्रम् भेट कर सम्मानित किया गया तथा ई-बुकिंग कराने वाले कृषकों को निः शुल्क बीज का मिनीकिट भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती कर रही कृषि साखियां,कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यगण, जिला कृषि अधिकारी, जिला वन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी,यूपी डास्प से काजल सिंह इत्यादि ने कृषको को सम्बोधित किया।






