गाजीपुर।जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी गाज़ीपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर, मुहम्मदाबाद एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालिवाल उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद गाज़ीपुर के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला 2016 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले जनपद अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी, के पर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में परिचयात्मक प्रेस-वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्बं मीडिया की जनपद के विकास के साथ-साथ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक सहित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी मीडिया बन्धुओं से विकास में सहयोग की अपेक्षा के साथ-साथ भ्रामक खबरो बचने व किसी स्तर पर खामियां पाए जाने पर उससे भी अवगत कराने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। उन्होने सरकार की मंशा के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष फोकस करते हुए मिडिया के माध्यम से जनपद के किसान भाईयों से अपील किया कि जिनका अभी तक फार्मर रजिस्ट्री मे रजिस्ट्रेशन नही हुआ है वे कैम्प के माध्यम से अपना-अपना रजिस्ट्रेशन अवश्यक करा ले। सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित सभी मीडिया बन्धुओं ने जनपद में नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्प बुके भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, सहित जनपद के समस्त सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की बाधा:डा.संगीता बलवंत
गाजीपुर। महिला आरक्षण विधेयक संशोधन बिल के सदन में गिरने से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अभियान पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल 2026 का दिन देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होता, यदि विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को सदन में गिराने का काम न किया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के इस प्रयास में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसे अहम फैसलों का विरोध कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाता रहेगा और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष इस दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है। इसी क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष विकास और सामाजिक न्याय से जुड़े हर महत्वपूर्ण कदम का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता लोगों को सच्चाई से अवगत कराएंगे और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सरिता अग्रवाल, साधना राय, अविनाश सिंह, प्रीति गुप्ता, विवेकानंद राय, माया सिंह, अमरनाथ शर्मा, किरन सिंह, सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीर नगर में आयोजित की गई।जिसमें आगामी वार्षिक समारोह, पुरस्कार वितरण एवं “वेलफेयर उत्सव” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए आयोजन को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेलफेयर उत्सव का आयोजन 26 अप्रैल रविवार को लंका मैदान स्थित एक मैरिज हॉल में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद भर में वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, गायन तथा शास्त्रीय व लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। क्लब के उपाध्यक्ष सत्यदेव दुबे ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजा जाएगा। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी बाबूलाल मानव को “समाज सेवा सम्मान” प्रदान किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री प्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक दौलत कुमार उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रशासनिक अधिकारी पंकज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को पंचकुइया रोड, नई दिल्ली में सुना गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के ऐतिहासिक प्रयास को विपक्ष ने जानबूझकर बाधित किया है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा, “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की माताओं-बहनों के सम्मान, अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा विषय था। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।” सांसद ने कहा कि आज देश की जनता यह भली-भांति देख रही है कि कौन नारी शक्ति के साथ खड़ा है और कौन उनके अधिकारों में बाधा डाल रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री द्वारा मातृशक्ति से क्षमा प्रार्थना करना उनकी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों का समर्थन करते हुए नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सांसद ने सभी से आह्वान किया कि वे इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और नारी शक्ति के सम्मान तथा सशक्त, विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
सोभनाथ यात्रा को सरिता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में सोभनाथ यात्रा 18 से 24 अप्रैल, 2026 तक का कार्यक्रम के दौरान जनपद से नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा रायफल क्लब कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोभनाथ यात्रा में उपस्थित जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार जिला पर्यटन संस्कृति विभाग रामकुमार मौर्य, सोभनाथ यात्रा के दौरान जिला पिछला कल्याण विभाग अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज, धनंजय कुमार प्रजापति पद्माकर पांडे, पवन मौर्य, कालीचरण चौहान सिद्धार्थ सिंह दुर्गा शर्मा, विजय कुमार, रामकेश पांडे, पारसनाथ यादव,विवेक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आगामी खरीफ मौसम में डेढ़ लाख किसान यदि अपनी फार्मर आई डी नहीं बनवाते हैं तो उन्हें किसी भी प्रकार का उर्वरक एवं बीज नहीं मिलेगा
गाजीपुर। जनपद में अभी तक 571518 कुल किसानों के सापेक्ष 74प्रतिशत, 4022978 किसानों ने अपनी फार्मर आई डी बनवा ली है। अभी भी 148720 किसान फार्मर आई डी बनवाने से बचे हुए हैं। ज्ञातव्य है की 8 अप्रैल के शासनादेश द्वारा उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र, गेहूं क्रय केदो पर विक्रय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान पहचान पत्र, फार्मर आईडी बनवाना जरूरी हो गया है। कोई किसान फार्मर आईडी ना बनवाने के कारण खाद,बीज,किसान सम्मान निधि इत्यादि सुविधाओं से वंचित न हो, इसके लिए 6 अप्रैल से जारी अभियान में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 2600 से अधिक अधिकारी कर्मचारी रात दिन गांव में कैंप कर फार्मर आईडी बनाने का काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और 200 विकासखंड स्तरीय अधिकारी प्रगति को बढ़ाने में लगे हैं। 6 अप्रैल से अब तक 35000 से अधिक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। अब तक 2 लेखपालों को निलंबित, 2 के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही और 3 के विरुद्ध शो कॉज का नोटिस जारी किया गया है। जगदीशपुर विद्यापति की लेखपाल अनुराधा यादव, जरगो के लेखपाल, आमोद प्रकाश जहां निलंबित हुए हैं, वहीं बिराइच के नरेंद्र उपाध्याय, नवदर के सूरज यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। तीन लेखपालों शिवदीप झा, राजू राम और दुष्यंत सिंह के विरुद्ध स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किसानों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी अपनी फार्मर रजिस्ट्री जरूर बनवाएं जिससे उन्हें खाद से वंचित न होना पड़े। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आदेश कॉलम में नाम होने, अंश निर्धारण ना होने, आधार और खतौनी में नाम के अंतर होने से कठिनाई आ रही है उसके लिए लेखपाल से लेकर उप जिलाधिकारी तक पूरा तहसील प्रशासन सुधार में लगा हुआ हैं। इसलिए तुरंत अपने ग्राम के लेखपाल से संपर्क कर फार्मर आईडी यानी अपना किसान पहचान पत्र बनवाए। यह काम सबसे जरूरी काम है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस:380 शिकायत पत्र में 56 का निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 17 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 380 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 56 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 83 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।शनिवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर नवनामित पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जै किशन साहू, विधायक मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक शिवगतुल्ला अंसारी और पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने नवनामित मुहम्मदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष रामकृत यादव, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव,रामधीरज शास्त्री, जिला सचिव दिनेश यादव और जयराम भारती,नगर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ उर्फ बांबी चौधरी तथा मनिहारी ब्लाक के अध्यक्ष श्रीराम यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, भगवान यादव, शिवकुमार यादव ने अपने समाजवादी गीतों के माध्यम से नवनामित पदाधिकारियों का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे अपेक्षा रखते हुए कहा कि भाजपा एक राजनीतिक गैंग है। भाजपा का एजेण्डा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जे कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। सरकारी बजट की लूट चल रही है। ऐसे दौर में आप सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आप सड़कों पर उतरकर जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करें। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील है। पार्टी का भरोसा अपने कार्यकर्ताओं पर है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहने के दौरान अपने सभी वादे पूरे किए थे। किसानों को सुविधाएं दी थी। सिंचाई, दवाई, मुक्त की गयी थी। छात्रों को लैपटॉप दिया गया। युवाओं को नौकरी, रोजगार दिया गया था आज जरूरत है जनता के बीच जाकर इस बात को बतलाने और याद दिलाने की। मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता की इच्छा पर खरे उतरें। जनता के बीच रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दे। कार्यकर्ताओं को भाषा, व्यवहार और परस्पर भरोसा करते हुए एकजुटता का परिचय देना है। सभी का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा सरकार ने 9 साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पीडीए को प्रताड़ित किया है। सरकार पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में प्रदेश में सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक शिवगतुल्ला अंसारी,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मोहम्मद रइस खां ,सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, चन्द्रमा यादव,पूर्व प्रमुख विरेन्द्र यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव,श्री नारायण यादव,डा.उमेश यादव, अशोक कुमार बिन्द,मदन यादव, पारसनाथ पाठक,तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव,विभा पाल, संगीता साहू, रविन्द्र प्रताप यादव, रामजी राय, रीना यादव राजेश कुमार यादव, दिनेश कुमार गुजराल, जयराम यादव, जमुना यादव,अभिनव सिंह हर्षित, सुनील यादव,अजय यादव, रविन्द्र यादव,शेर अली राईन ,, सुनील यादव, छन्नू, मंशा यादवआदि मौजूद थे। इस स्वागत समारोह का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने ‘व्यक्ति में विकलांगता पेपर’ के अंतर्गत विभाग की प्राध्यापक डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में पवहारी स्मृति परिषद द्वारा संचालित पवहारी अंध, मूक, बधिर विद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें छात्राओं ने पवहारी विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर केस स्टडी की।
जिसके अंतर्गत छात्राओं ने विकलांग बालकों की विकलांगता का प्रकार, कारण, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति, विकलांगता को लेकर परिवार का इतिहास व विकलांगता के कारण उनकी दैनिक जीवन व शिक्षा में आने वाली समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही इस पेपर के पाठ्यक्रम के अनुसार संस्था के भवन, कक्ष, कंप्यूटर लैब, ऑडियोलॉजी रूम, लाइब्रेरी, शैक्षणिक उपकरण, सहायक सामग्री आदि का अवलोकन किया व रिपोर्ट तैयार की।
संस्था की संरक्षिका डॉ शकुंतला राय ने छात्राओं के साथ संस्था का इतिहास साझा किया व स्वामी विवेकानंद के दिए हुए उपदेशों को आत्मसात करने की सलाह दी। डॉ शिखा सिंह ने विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक, कर्मचारी व छात्राओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजेश सिंह जिलाध्यक्ष और संजय बने जिला मंत्री,दिलाई गई गोपनीयता की शपथ
गाजीपुर। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव कार्यालय परिसर में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथियों को अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विरोध पूरी करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र प्रताप एवं जिला मंत्री बैज नाथ तिवारी ने सराहना की। संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एआरटीओ लव कुमार सिंह ने अपने सदस्यों को आपसी मतभेद भुला कर संगठन में तन मन धन से सहयोग करने का अनुरोध किया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने निर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष मनीष वर्मा तथा मीडिया प्रभारी शिवांशु को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सिंह तथा जिला मंत्री संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष द्वय सुभाष सिंह, अरुण सिंह, धर्मेंद्र यादव धीरू, बृजेश यादव, ,मनोज यादव, महेंद्र सोनकर, संजय सिंह, नसीम अहमद, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।।