“एक पेड़ माँ के नाम” किया वृक्षारोपड़

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जनपद न्यायालय गाजीपुर  के परिसर स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल के सामने जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया।

जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाए गए है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहॉ भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है।

इस अवसर पर संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर,  शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, गाजीपुर, राकेश कुमार-VII , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पीए एक्ट गाजीपुर,  विजय कुमार-IV  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, स्वप्न आनन्द, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता  कृपाशंकर राय, वरिष्ठ अधिवक्तागण,डीएफओ विवेक कुमार गाजीपुर व वन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारत के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किए, इस अवसर पर निoजिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीते 17 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो मौजूदा भाजपा सरकार के चाल – चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है, उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए।
वहीं निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है, अमित शाह तुरंत माफी मांगे और भाजपा उन्हें बर्खास्त करे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, राम नगीना पांडे, महबूब निशा, विद्याधर पांडे, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, डॉ गुड्डू, आलोक यादव, करुणा निधि राय, शंभू सिंह कुशवाहा, झून्ना शर्मा, शबीहूल हसन, रईस अहमद, मनीष राय, अनुराग पांडे, ओम प्रकाश पांडे, मिलिंन्द सिंह, आशुतोष सिन्हा, देवानंद यादव, ब्रजमोहन पाल, मोहन राम, लखन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, संजय सिंह, प्रवीण दुबे, इस्लाम मास्टर, मोहन राम, कन्हैया राम, राघवेंद्र चौबे, अजय गुप्ता, मोहन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर महाविद्यालय की स्नातक- स्नातकोत्तर की छात्राओं ने अपने विचार रखे। खुशी सिंह ,आयुषी यादव ,ब्यूटी यादव,अंजली कुमारी,संध्या राजभर, निक्की कुमारी,साक्षी सिंह,बबली कुमारी,पायल, प्रज्ञा वर्मा, शांति सोनी, राजश्री मोदनवाल, सहित लगभग दो दर्जन छात्राओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर अपने विचारों को मंच से अभिव्यक्ति दी। निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं के भाषण का ‘कथ्य’ ‘प्रस्तुति’ एवं ‘प्रभाव’के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शशिकला जायसवाल ने किया। डॉ. शिव कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग एवं मीडिया प्रभारी) डॉ. संगीता (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग) ने छात्राओं को उनके अभिव्यक्ति कौशल के लिए बधाई दी तथा आगे की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक टिप्स प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी संध्या राजभर एम.ए.तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रही, जबकि अंजली वर्मा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर एवं ब्यूटी यादव बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने तीनों छात्राओं को आशीर्वचन सहित शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

रसूलपुर टी शेखपुर में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

टीवी मुक्त ग्राम पंचायत बनने की राह पर चला रसूलपुर टी शेखपुर, हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा टीवी मुक्त भारत 2025 तक करने का संकल्प लिया गया है और इसी क्रम में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत योजना भी चलाई जा रही है । इसी के क्रम में शुक्रवार को गाजीपुर के रसूलपुर टी शेखपुर ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं बलगम परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुनील पांडे एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य रहे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर अनावरण किया। इसी क्रम में ग्राम प्रधान कल्पना यादव के द्वारा 10 क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली भी दिया गया ताकि वह अपने स्वास्थ्य के लिए खान-पान का ध्यान रख सके।

इस स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 25 क्षय रोग मरीजों को, ग्राम प्रधान रसूलपुर टी शेखपुरा कल्पना यादव के द्वारा 10 मरिज क्षय रोग अधिकारी के द्वारा 15 मरिज ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर के अधीक्षक के द्वारा 15 मरिज को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने का संकल्प लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे ने बताया कि टीवी मुक्त भारत की परिकल्पना को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । और इसी के क्रम में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के परीक्षण के साथ ही अपना बलगम जांच कराए और यदि इस बलगम में क्षय रोग से संबंधित किसी भी तरह का सिमटम मिलता है तो इनका निशुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाएगा।

ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने बताया कि भारत सरकार की जो मनसा है टीवी मुक्त भारत उसी के क्रम में हम सभी ने टीवी मुक्त ग्राम पंचायत करने का लक्ष्य रखा है। और इसी लक्ष्य पर चलते हुए आज इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया है। जिसमें गांव की बहुत सारी महिलाओं के साथ ही साथ बुजुर्ग और बच्चों ने भी स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस दौरान टीवी के परीक्षण के अलावा एचआईवी जांच, नेत्र की जांच, ब्लड प्रेशर ,शुगर, के साथ ही मौसमी बीमारी से संबंधित रोगों केजांच के साथ ही निशुल्क दवा का भी वितरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभी एक छोटा सा प्रयास है आने वाले समय में इस तरह के और भी कैंपों का आयोजन कराया जाएगा और हमारी कोशिश होगी कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति निरोग रहे।

इस कार्यक्रम में एचआईवी एवं क्षय रोग विभाग के कर्मचारी के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम के आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुशवाहा पंकज, रीमा यादव, बैजनाथ तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीसी सदस्य ,शशि यादव, कमल पाल, अंकित कुशवाहा ,राजेश यादव ,पवन यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजयुमों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा गुरुवार को नगर के भुतहियाटांड़ स्थित सैनिक चौराहे पर जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी विरोधी नारे भी लगाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने कहा कि लगातार संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले लोगों को भाजपा सरकार एवं उसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर का किया जा रहा सम्मान स्वीकार नही हो रहा है। इस हताशा और निराशा में कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इस पर भाजयुमो ने विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश सिंह, काशीनाथ तिवारी , नंदू कुशवाहा , सुनील गुप्ता , नीरज पांडेय,लव जायसवाल,गौरव श्रीवास्तव,शशांक राय , योगेश शुक्ल , शुभम राय गब्बर, कमलेश बिंद, हीरा लाल चक्रवर्ती, विनय चौहान, दिनेश व अन्य लोग उपस्थित थे।

यातायात पुलिस कर्मी से उलझने वाले दो युवक गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता, हाथापाई व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि बुधवार को रेलवे स्टेशन तिराहे पर मोटरसाईकिल से नशे की हालत में गिरे दो लोगों को उठाकर सड़क से किनारे करते समय यातायात कर्मी से उलझ गए और गाली-गलौज, हाथापाई करने के साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न किया। इस मामले में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने थाना कोतवाली में तहरीर दिया। जिसमें थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 697/2024 धारा 131,132,352 बी0एन0एस0 में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें प्रिन्स सिंह पुत्र रणविजय बहादुर सिंह निवासी मेंदनीपुर थाना सुहवल और रजनीश सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी युवराजपुर थाना सुहवल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमें नामजद आरोपितों को बुधवार को ही रेलवे स्टेशन तिराहे से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय के साथ विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी और पुलिस कर्मी शामिल रहे।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीएम की बैठक, दिया निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित

 22 दिसम्बर 2024 को जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों पर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारी दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

परीक्षा केन्द्रोेें पर कोई भी परीक्षार्थी साथ में मोबाइल अथवा कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजट्स नही ले जा सकेगें।

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। (प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद में निर्धारित 19 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 8352 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुॅकर रिपोर्टिंग करें। प्रथम पाली में 8ः45 एवं द्वितीय पाली में 1ः45 के बाद परीक्षार्थियों का प्रवेश नही होगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 19 सेक्टर  मजिस्ट्रेट, तथा  19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाये गये है। उन्होने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति के दृष्टिगत 3 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 3 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती की गयी है।

उन्होने बताया कि 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन एवं केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारी की समीक्षा कर लेगें । समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो पर बिजली, सी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। किसी भी परीक्षा केन्द्रो पर विषम स्थिति उत्पन्न होने पर जिलाधिकारी मोबाईल नंबर 9454417577 एवं नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के मो0न0 9454417648 पर तत्काल सूचना देना सुनिश्चित करेगे। उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है, इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेक, केन्द्र व्यव्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे।

महिला कालेज के अमित यादव का हुआ प्लानिंग एंड रिसर्च पद पर चयन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित यादव का चयन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली के निदेशक (प्लानिंग एंड रिसर्च) पद के लिए हुआ है। डॉ अमित यादव लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित होकर जून 2014 से महुआबाग स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शनशास्त्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डा) अनीता कुमारी एवं सभी प्राध्यापक साथियों ने डा अमित यादव के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया। डॉ अमित यादव के अब तक 14 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपके अधीन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से एक पीएचडी अवार्ड हो चुकी है तथा अभी दो शोधरत हैं। आप की लिखी पुस्तक ‘सात्र का नैतिक दर्शन’ नयी दिल्ली से 2021 में प्रकाशित हुई।
इसके साथ ही 32 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आप ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर शोध पत्र का वाचन किया। शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त डॉ अमित यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी तथा जनपद नोडल अधिकारी का दायित्व भी निर्वहन किया। डा अमित यादव को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वीप कोआर्डिनेटर के रूप में बेहतरीन स्विप कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सन् 2020 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा बेस्ट स्वीप एक्टिविटी के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। कोविड काल के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए जनपद गाजीपुर के 50 गांवों को संपूर्ण रूप से मास्क आच्छादित करने में डॉ अमित यादव की नेतृत्वकारी भूमिका रही। डा अमित यादव ने पेट परीक्षा 2021 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं 2022 से 2024 तक लगातार संयुक्त बी एड प्रवेश परीक्षा के जनपद नोडल समन्वयक के रूप में कार्य किया था।

कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आवाहन पर जनपद शाखा परिवहन निगम के डिपो में गुरुवार को अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीयकृत मांगों पर निजी बसों के अवैध व अनधिकृत संचालन, छोटी बड़ी गाड़ियों से अनियमित के विरोध एवं निगम संपत्तियों को निजी हाथों में सौपने तथा निगम के कार्यशालाओं का प्राइवेटाइजेशन करने के विरोध में कर्मचारी रहे। जिसमें रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि सरकार अपने हटवादिता से पीछे नहीं हटती है तो आने वाले समय में रोडवेज का एक भी चक्का रोडवेज परिसर से नहीं हिलेगा, जिससे जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद सिंहा द्वारा धरना में आए सभी रोडवेज कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। धरना स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कर्मियों को अस्वस्थ किया गया कि अगर निजीकरण सरकार द्वारा बंद नहीं करती है तो जनपद के हर एक राजकीय कार्यालय को बंद कर करके जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल से अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी प्रतिनिधि अधिकारी चंद्रशेखर यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। धरना स्थल पर सच्चिदानंद तिवारी, सुधीर जायसवाल, तूफानी यादव, हरिशंकर यादव, संदीप शर्मा, फूलचंद, आलोक राय, अभय सिंह, मनोज मिश्रा, बृजेश राय, देवेंद्र मोर्य जगदीश प्रसाद, अश्वनी कुमार, रामेश्वर सिंह, रमाशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह व संचालन विवेकानंद सिन्हा ने किया।

जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, सी जी एम, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  जिला जज ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाये सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। उन्होने  ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात जिला जज के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्ष गृह मे विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली,संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News