गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को थाना खानपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से चोरी की गयी मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिसका नं0 UP65DM2744 के साथ अभियुक्त अजय यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी ग्राम बराभनपुर पोस्ट भैसा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष को जौनपुर गाजीपुर बार्डर साई की तकिया बहदग्राम बलेहरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय थाना खानपुर के साथ कांस्टेबल दीपक मौर्या, का. बृजेश यादव एवं का. शुभम सिंह परिहार शामिल थे।
सिद्धपीठ पर 22 सितम्बर को मनाया जाएगा महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज का जन्मोत्सव
गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज का आविर्भाव दिवस “जन्मोत्सव” आगामी 22 सितंबर दिन शुक्रवार को सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर मनाया जाएगा। सिद्धपीठ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राधाष्टमी 22 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य श्रद्धालु अपने गुरु श्री यति जी महाराज का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। गौरतलब हो कि अभी सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर पिछले तीन माह से अनवरत चातुर्मास महाअनुष्ठान चल रहा है। इसी दौरान राधा अष्टमी तिथि को प्रत्येक वर्ष श्री यति जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सिद्धपीठ पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
गाजीपुर। शुक्रवार की शाम जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आहूत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। टी०पी०आई को निर्देश दिये गये कि सम्पादित कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जाँच निरन्तर करते रहेगें। बैठक में अधिशासी अभियन्ता मो० कासिम हाशमी, जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास
गाजीपुर। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश के 69 जनपदों में शनिवार को 87 बीपीएचयू का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना था। शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार मनसुख मांडवीया के द्वारा किया गया। वही गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल व अन्य की उपस्थिति में किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 49 लाख की लागत से उच्च श्रेणी की बीपीएचयू लैब बनेगी। लैब में एपीडिमियोलॉजिस्टिक की पोस्ट के अलावा लैब टेक्नीशियन समेत पांच पद होंगे। जिसमें विभिन्न तरह की जांचों के साथ कुल 98 तरह की जांचे होगी। साथ ही सैंपल संग्रह, जांच, सर्विलांस के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए डेटा संग्रह आदि किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 49 लाख की लागत से बनने वाला ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण यूपीआरएनएसएस निर्माण इकाई को स्टेट के द्वारा नामित किया गया है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉ योगेंद्र यादव अधीक्षक के साथ ही जखनिया निर्माण इकाई के सहायक अभियंता और जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 80 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 387 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 26 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इस अवसर पर परियोजना उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत वह सभी परिवार जिनके पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें प्रतिवर्ष प्रति लाभार्थी 5 लाख तक की निःशुल्क उपचार की सुविधा सरकार के द्वारा दी जा रही है। इस योजना के लाभ से गरीब लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.देश दीपक पाल ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत 17 सितंबर से आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहतर और सुगम बनाने के लिए पूर्व में जिनके परिवार के एक दो सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। बाकी छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन परिवारों को चिन्हित करते हुए प्रमुखता से उन सदस्यों के भी आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। साथ ही अब इस बार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों में 6 या 6 से अधिक सदस्य हैं अब उन लोगों का भी उपलब्ध डाटा अनुसार प्रमुखता से अब आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान कार्ड द्वारा इस योजना का लाभ मिले व लाभार्थी परिवारों के सदस्यों को पीवीसी (पॉली विनाइल कार्ड) आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसलिए जो लाभार्थी अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार जिनके परिवार में 6 या अधिक सदस्य हैं उनके परिवार के सदस्यों के भी आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक अपने क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी से संपर्क कर जानकारी लें और अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे विशेष कैंप के माध्यम से जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे जिसमें सहयोगी विभागों की सहायता से जिले में अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों और सहयोगी एजेंसियों के साथ आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पंचायत सहायकों का सहयोग लिया जाएगा। और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक महत्वपूर्ण सूचनाओं को पहुंचाया जाएगा जिससे लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के संदर्भ में सही जानकारी जान प्राप्त कर सकें।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी नियंत्रण के द्वारा महिला कालेज में हुआ यूथ फेस्ट का आयोजन
गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के द्वारा गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनपद के सभी तहसील एवं ब्लाक के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग करते हुए मैराथन दौड़,क्विज प्रतियोगिता,रील मेकिंग प्रतियोगिता एवं ड्रामा कॉम्पटीशन संपन्न हुआ। समस्त प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्राओं का प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेता के रूप में चयन करते हुए जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी / जिला क्षयरोग अधिकारी गाजीपुर डा0 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या प्रो0 डाक्टर सविता भारद्वाज जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सविता भारद्वाज के द्वारा सभी विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं धनराशि (विजेता प्रतिभागियों के खाते में) वितरित किया गया व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के लिए नामित महाविद्यालय के संयोजक डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ.शिव कुमार,डॉ अमित यादव थे जो पूरे कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया। अन्य सहयोगियों में डॉ. संतन कुमार राम, डॉ. मनीष सोनकर ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक चला, सभी छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर खुशी और उत्साह अन्त तक बना रहा। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग विभाग डा मिथिलेश कुमार सिंह, अनुराग कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार वर्मा, कमलेश कुमार, फिरोज बाबू, इंद्रेश सिंह,अजय कुमार, एवं एआरटी सेन्टर, समस्त आई सीटीसी सेन्टर,पीपीटीसीटी सेन्टर,एसटीआई के एलटी एवं काउंसलर अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, श्वेता राय, कविता सिंह, संगीत, सीमा,निरा राय, मोहन कृष्ण, स्वाति,प्रतिमा सिंह,प्रतिमा यादव ओमकार सिंह, आनन्द, संतोष, मुकेश,गौरव, एकराम गांधी, सुभिक्षा परियोजना से अनिता मौर्या, मेहंदी,संयम संस्थान अध्यक्ष अजय कुमार,टीआई के समस्त कर्मचारी तथा दिशा क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर मनीष कुमार सिंह उपस्थित थे।
सुनील सिंह भाजपा के इन दायित्वों का कर चुके हैं निर्वहन।
गाजीपुर। बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। जिसको लेकर कई पदाधिकारीयों को इंतजार था। आखिरकार शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा ने प्रदेश भर के कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह नियुक्तियां की गई हैं। जिले में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबियों में गिने जाने वाले सुनील सिंह को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि सुनील सिंह भाजपा के कई प्रमुख दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली सहित कई जिलों में भाजपा के दिए हुए जिम्मेदारियां का निर्वहन किया हैं।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मोटे अनाजों के फायदे के विषय पर जन जागरूकता फैलाने हेतु गृह विज्ञान की अध्यक्ष नेहा कुमारी के निर्देशन में स्नातक एवं परास्नातक छात्राओं द्वारा गुरूवार को जन जागरूकता प्रसार कार्य किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा की मोटे अनाज का निरंतर प्रयोग करने से हम अनेकों रोगों से बच सकते हैं जिन अनाजों को हमारे पूर्वज खाते रहे हैं, किन्ही वजहों से हम उन अनाजों को छोड़ते जा रहे हैं। भारत के सबसे पुराने खाद्य पदार्थों में से एक मोटे अनाजों को सुपर फूड के नाम से जाना जाता है लेकिन हरित क्रांति के पश्चात ज्वार ,बाजरा, रागी के अलावा अन्य अनाजों से हम अनजान हैं। प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया। रैली गृह विज्ञान की प्रभारी नेहा कुमारी एवं राजनीति विभाग के अध्यक्ष राजेश यादव के निर्देशन में कारगिल मार्केट, महुआ बाग, आम घाट, मिश्र बाजार से होते हुए गांधी पार्क पहुंची।
जहां रास्ते , चौराहे , नुक्कड़ इत्यादि जगह-जगह पर छात्राओं ने लोगों को वास्तविक रूप में मोटे अनाजों को दिखाकर , नारों ,दृश्य श्रव्य माध्यमों का प्रयोग करते हुए लोगो को इसके लाभ से परिचित कराया एवं उससे बनने वाले रेसिपी के विषय में भी बताया। प्राध्यापिका नेहा कुमारी ने बताया कि 2019 में भारत सरकार की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष” घोषित किया है। इसका उद्देश्य मोटे अनाजों के उत्पादन, लाभों के विषय में लोगों को परिचित कराना एवं डाइट में से शामिल करने हेतु लोगों को जागरूक करना है। मोटे अनाजों में प्रमुख रूप से ज्वार, बाजार, कोदो, कंगनी, कुट्टू रागी, जौ, मक्का, बजरी इत्यादि है। यह “श्री अनाज” अनेक पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, मोटे आनाजों का सेवन करने से हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, मोटापा, एनीमिया से बचा जा सकता है। इस रैली का उद्देश्य एक प्रसार कार्य करना है जिसमें लोगों को मोटे अनाजों को अपने खान-पान में जगह देने हेतु जागरूक करना हैं । रैली में श्री राम कुशवाहा एवं सुषमा श्रीवास्तव ने सहयोग दिया।
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय में निर्मित बहुउदेषीय क्रीड़ा हाल में जिला प्रशासन द्वारा बैडमिण्टन हाल में सिन्थैटिक कोर्ट लगाया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा गुरूवार की शाम किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा एवं गौरव विकास के लिए सिन्थेटिक बैडमिण्टन कोर्ट को लगाया गया है। इसका फायदा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी उठाये तभी इसका लगना सार्थक होगा। उद्घाटन के इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी चन्द्रषेखर, उपजिलाधिकारी निषान्त उपाध्याय, उपजिलाधिकारी पुश्पेन्द्र पटेल, नगर क्षेत्रा अधिकारी गौरव कुमार, तहसीलदार जमानियां देवेन्द्र, बैडमिण्टन संघ के अध्यक्ष प्रहलाद राय, जिला बैडमिण्टन सचिव संतोष वर्मा, संरक्षक हीरालाल, योगेन्द्र, उपाध्यक्ष राकेश आग्रहरी, डॉ0 बिजेन्द्र, राजू सिंह, सन्तोश सिंह, पंकज प्रजापति, राजेश, गौरव एवं स्टेडियम के समस्त स्टाप व कोच डपस्थित रहें।