राजकीय महिला कालेज के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने लिया टीबी मरीजो को गोद
गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान जो 2025 तक पूरा कर लेने का अभियान इन दिनों पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 9 सितंबर 2022 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सबिता भरद्वाज के द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 5 टीबी मरीजों को गोद लिया। साथ ही अपने महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान में महाविद्यालय पूर्ण रूप से समर्पित है और कहा टीबी हारेगा गाजीपुर जीतेगा।
जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय के सभी शिक्षक ने एक एक टीबी मरीजों को गोद ले कर मानवता का मिसाल कायम किया है। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य को 51 टीबी मरीजों कि सूची क्षयरोग विभाग गाज़ीपुर द्वारा उपलब्ध कराया गया।
सूची प्राप्त कराने में डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पाण्डेय,एस टी एस सुनिल कुमार वर्मा,एस टी एल एस वैंकटेश प्रसाद शर्मा ,संजय सिंह यादव उपस्थित थे। तथा महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया के साथ टीबी मरीजों को गोद लेने के महाविद्यालय के शिक्षक डा उमाशंकर प्रसाद, एसो.प्रो डॉ विकास सिंह, एसो. प्रो डॉ संगीता, एसो प्रो, डॉ सारिका सिंह ,एसो प्रो डॉ गजनफर, एसो प्रो, डॉ नेहा कुशवाहा ,एसो प्रो डॉ शिखा सिंह ,एसो प्रो डॉ मनीष कुमार सोनकर उपस्थित थे।
गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किये जाने तथा उसी स्थान पर पशु आश्रय स्थल बनाये जाने हेतु चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार यांेजना, एक जनपद एक उत्पाद, पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की। जिला उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा विद्युत बिल भुगतान पूर्ण कर दिया गया है तथा बताया गया कि 15 दिन के बाद बिल जमा न करने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया जायेगा, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में समस्त विवरण लिखकर विद्युत उपभोक्ताओं को समाचार पत्रों एवं अन्य श्रोत्रों के माध्यम से जानकारी प्रदान करने को कहा। औद्योगिक आस्थान नन्दगंज की समस्याओं को समयानुसार पूर्ण कर लिया गया है। बताया गया कि कुछ हिस्सा अधूरा है जिसपर जिलाधिकरी ने अधिशासी अभियन्ता, पी0डब्लू0डी0 सी0डी0-1 को निर्देश दिया कि बाउंड्री समयाअवधि में ही पूर्ण किया जाय बजट कम है तो शासन को पत्र प्रेषित कर तत्काल बजट की मॉग की जाय। निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुमातियॉ, अनापत्तियॉ, पंजीयन, लाइसेन्स आदि के सम्बन्ध में माह सितम्बर, 2022 में निवेश मित्र वेबसाइट पर समय-सीमा के अन्तर्गत श्रम विभाग -2, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन-15, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड में-27, अग्निशमन विभाग में 06, कृषि विभाग में-05 उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन मे-03, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी में-05 तथा समय -सीमा पश्चात् ग्राउण्ड बोर्ड आफ रेवन्यू में 01, प्रकरण पोर्टल पर लम्बित पाये जाने पर जिलाधिकरी आर्यका अखौरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-सीमा के अन्तर्गत लम्बित प्रकरण को तत्काल निस्तारित कराए। उन्होने बताया कि उद्योग बन्धु के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 96 लक्ष्य के सापेक्ष 79 स्वीकृत एवं 28 वितरित, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 99 लक्ष्य के सापेक्ष 37 स्वीकृत एवं 26 वितरित एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में 10 लक्ष्य के सापेक्ष 07 स्वीकृत 02 वितरित किया गया। इसी क्रम में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 40 लक्ष्य के सापेक्ष 27 स्वीकृत एवं 11 वितरित किया गया। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 70 लक्ष्य के सापेक्ष 68 स्वीकृत एवं 45 वितरित, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत 11 लक्ष्य के सापेक्ष 11 स्वीकृत एवं 10 वितरित किया गया। जिला नगरीय विकास अभिकरण के अन्तर्गत डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 45 लक्ष्य के सापेक्ष 21 वितरित, पी0एम0 स्वानिधि योजना (प्रथम ऋण रू0-10000.00) 4375 लक्ष्य के सापेक्ष 5039 स्वीकृत एवं 4669 वितरित एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना (द्वितीय ऋण रू0- 20000.00) 1583 लक्ष्य के सापेक्ष 562 स्वीकृत एवं 510 वितरित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0मनरेगा, जिला सूचना अधिकारी एवं, उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु के उद्यमी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के आठवे दिन श्री भरत जी गुरू वशिष्ठ व शत्रुध्न की शोभा यात्रा 28 सितम्बर के शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन से बाजे-गाजे के साथ शुरू होकर मुरली कटरा परसपुर, झुन्नु लाल चौराहा, आमघाट, राजकीय महिला महाविद्यालय, महुआबाग, पहाड़खाँ का पोखरा हेतु हुए सकलेनाबाद पहुँचा। लीला के दौरान भरत तथा शत्रुध्न गुरू वशिष्ठ के आदेशानुसार अपने ननिहाल कैकेय अपने प्रदेश लौटकर अयोध्या पहुंचे, वहाँ पहुँचकर उन्होंने पूरे अयोध्या वासियों को उदास देखा। वे माता कैकेयी के कक्ष में पहुँचकर पिता जी व बड़े भाई श्रीराम के बारे में जानकारी प्राप्त किये। जब कैकेयी ने बताया कि पिता जी स्वर्ग को सिधार गये और श्रीराम 14 वर्ष के लिए वनवास चले गये। इतना सुनते ही क्रोधित हो जाते हैं। थोड़ी समय बाद जब क्रोध शांत हुआ तो राजदरबार में पहुँच करके अयोध्या वासियों के साथ अपने बड़े भाई श्रीराम को मनाने के लिए चित्रकुट पहुंच जाते हैं। वहाँ पर पहुंचकर श्रीराम को दण्डवत प्रणाम करने के बाद वे अयोध्या चलने के लिए निवेदन करते हैं। श्रीराम ने भरत के बात को सुनकर अयोध्या जाने से इन्कार कर देते हैं तथा अपना चरणपादुका (खड़ाऊ) दे करके अपने छोटे भाई भरत जी को अयोध्या लौट जाने के लिए आदेश देते हैं। श्रीराम के आदेशानुसार महाराज भरत श्रीराम के खड़ाऊ को सर पर रख करके अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। इस दृश्य को देखकर पूरे दर्शनार्थी भावविघोर हो जाते हैं। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, मनोज तिवारी, रामसिंह यादव, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बघरी गांव स्थित नहर के पर मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार लुटेरों ने फायरिंग कर बाइक सवार यूबीआई बैंकमित्र से 65 हजार लूट लिया। हालांकि संयोगवश गोली जमीन पर लगी। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की।घटनास्थल पर एक खोखा भी बरामद किया। बघरी गांव निवासी जवाहरलाल कुशवाहा जमानिया स्थित यूबीआई का बैंक मित्र है। वह बाइक से गांव जा रहा था। गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचा ही था कि दो बाइक पर सवार कुछ लोग उसे आवाज देने लगे। इस पर बैंक मित्र जैसे ही रुका एक लुटेरा उसका बैग छिनने लगा। उसके बैग न देने पर दूसरे लुटेरे ने उसको लक्ष्य कर गोली चलाई, लेकिन गोली सड़क पर जा लगी।इधर लुटेरों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वाहन सहित वह गिर पड़ा और लुटेरे बैग सहित 65 हजार नकदी, पॉश मशीन सहित अन्य कागजात लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में विद्युत विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली चोरी करते हुए 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं एक लाख की वसूली भी की गई । अवर अभियंता तापस कुमार और विद्युत खंड अधिकारी कमलेश ने अपनी टीम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुराने बकायेदारों से बकाया जमा करने तथा अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई । अधिकारियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन बाद फिर खजरी गांव में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुराने बकायेदारों को भी बताया गया कि अपनी बिजली की बकाया तत्काल जमा करें। नहीं तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागो के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यक्रमो की प्रगति समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्याे में मजदूरो के भुगतान में लापरवारही पर 4 विकास खण्डो के टी0ए0 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। कहा कि मजदूरो का पसीना सूखने से पहले उनकी मजदूरी दे दी जाये। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के 28 विभागो एवं 16 विकास खण्डो के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यक्रमो की प्रगति समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होने मनरेगा योजना के तहत कराये जा रहे समस्त बिन्दूओ पर समीक्षा की जिसमें कई विकास खण्डो की प्रगति धीमी तथा कई ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारम्भ न होने तथा 4 विकास खण्ड जिसमें सादात, करण्डा, बिरनो एंव देवकली मे मनरेगा कार्यो में मजदूरो के भुगतान पेण्डिंग होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित टी0ए0 का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मजदूरो का पसीना सूखने से पहले उनकी मजदूरी दे दी जाये, इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि मनरेगा के तहत जो भी कार्ययोजना बनी है उसे निश्चित समयान्तर्गत में ही पूर्ण कराये, जिससे मजदूरो को रोजगार मिलेे। उन्होने वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास की रिकवरी कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी सचिव एवं ग्राम प्रधान संग प्रतिदिन बैठक करते हुए, यह निर्देशित करे की शासन की किसी भी योजनाओ मे यदि किसी भी तरह की धन उगाही की सूचना प्राप्त होती है तो उन्हे बक्सा नही जायेगा। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री आवासो की एक जिला स्तरीय कमेटी बनाकर जांच का निर्देश दिया तथा खण्ड विकास अधिकारी स्वयं आवास योजना में पात्रो से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए उन्हे किसी भी व्यक्ति या दलाल को पैसे देने से रोकेगे तथा यह बतायेगे की यह आवास उनके पात्रता के क्रम में उन्हे मिला है। उन्होने अधूरे सामुदायिक शौचालयो को 15 अक्टूबर तक पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर का निर्देश दिया तथा कहा कि हैण्डओवर हुए सामुदायिक शौचालय अपने रोस्टर के अनुसार क्रियाशील रहे यह जिला पंचातय राज अधिकारी की जिम्मेदारी है, जिसे वह बराबर चेक करते रहेगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र व्यक्तियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग के शिकायत पत्र का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे नही किया जाता और वह डिफाल्टर होता है तो इसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को प्राप्त शिकायतो का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे गुणदोष के आधार पर करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन निर्माण, अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, ओ डी एफ प्लस की प्रगति, ग्राम पंचातय सचिवो के विरूद्ध लंबित कार्यवाही, वृद्धा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान एवं छात्रवृत्ति, निराश्रित विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, हर घर जल योजना, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, पी एच सी निर्माण, टीकाकरण की प्रगति, परिवार नियोजन, पोषाहार वितरण, आपरेशन कायाकल्प, एम डी एम संचालन, डी0डी0यू0जी0 के0 वाई0 की प्रगति, मत्स्य विकास, औद्यानिक मिशन, निराश्रित गौ-वंश आश्रय स्थलो के सचालन व सत्यापन, लम्पी वायरस , फसल बीमा, सोलर पंम्प स्थापना, नहरो की सिल्ट सफाई, संचालन की स्थिति, राजकीय नलकूप की स्थापना एंव संचालन की स्थिति, सोलर लाईटो की स्थापना, पर्यटन विकास, एवं अन्य विभागीय योजनओ की विस्तारपूर्वक समीक्षा की । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
खुशखबरी:15 करोड़ लोगों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन
लखनऊ।बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना सितंबर में खत्म हो रही है। कैबिनेट की मीटिंग में फैसले के बाद मुफ्त अनाज योजना का लाभ अब दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से गरीब और वंचित वर्ग के लगभग 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का फायदा मिलेगा। इस योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। लंबे समय से कोविड-19 महामारी के कारण जीवन यापन में कष्ट का सामना कर रहे गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से फिर बड़ी राहत दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही थी। खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को तीन महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के पत्र पर जिले के चार मार्गों का अतिशीघ्र होगा कायाकल्प
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोकसभा की प्रवासी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर जिले के चार प्रमुख महत्वपूर्ण मार्गों मनिहारी -जखनियाँ तहसील होते फद्दूपुर मार्ग लगभग 21 किमी, सैदपुर से भितरी, धुवार्जुन होते शादियाबाद मार्ग, लगभग 24 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 जंगीपुर, लावा मोड़ से वाया सुभाखरपुर आरीपुर मार्ग लम्बाई 10.25 किमी, नन्दगंज से शादियाबाद मार्ग 16.65 किमी जो जर्जर और गड्ढों के कारण दुर्गम है। उनके सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु कहा था। उस पर तत्काल प्रभाव से मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता कर उन्हें पत्र लिखकर इसके त्वरित निर्माण को कहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय की जानकारी स्वयं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को फोन करके बताते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया है।
गाजीपुर। जनपद के न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह द्वितीय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने गोराबाजार स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से पूछताछ करते हुए उनके समय पर नाश्ता, खाना-पान की जानकारी ली और रसोई भी चेक किया। निरीक्षण दौरान जिला जज ने कहा कि प्रत्येक दिन की खाने की वस्तु का चार्ट मीनू दीवार पर लगा होना चाहिए, उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करते हुए विशेष ध्यान देने का निर्देश। कैदियों के प्रत्येक रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कैदियों से उनका हाल जाना तथा वे किस मुकदमे, कहा के निवासी है तथा कितने वर्षों से सजा काट रहे हैं। उसके बारे में जानकारी भी ली। उन्होने कहा कि किसी भी बालक के साथ उत्पीड़न अथवा परेशानी न होने पाय। उन्होने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार है। उसके उपरान्त जिलाधिकारी आर्याका अखौरी ने स्वर्गीय शिवपूजन पाठक बालिका बाल गृह रस्तीपुर सैदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। संस्था में 16 बच्चियां आवासित पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत 2 गार्ड की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होने परिसर में साफ सफाई पर विशेश ध्यान देने के साथ उपस्थिति पंजीका चेक करते हुए उपस्थित कर्मचारी से पूछताछ करते हुए वहां बनाये गये रसोई घर ,शयन कक्ष, मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में सीसीटीवी कैमरा एवं इनवर्टर एवं शुद्ध पेयजल हेतु कोई व्यवस्था न होने पर तत्काल आर0ओ0 मशीन लगाने का निर्देश दिया। उन्होने बच्चो/बच्चियों के खाने-पीने एवं साफ-सफाई तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाय। इसमें किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिकारी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज पूरे जनपद में प्रकाशनरी डोज को लेकर लगेगा मेगा कैंप
गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान जो पूरे देश में भारत सरकार के द्वारा निशुल्क लगाया गया। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रकाशनरी डोज निशुल्क लगाया जा रहा है। जिसके क्रम में 29 सितंबर गुरुवार को पूरे जनपद में मेगा कैंप के तहत 74,500 लोगों को प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को निशुल्क प्रकाशनरी डोज से आच्छादित किया जाना है। अब तक इस अभियान से प्रदेश के लक्षित 12.39 करोड़ लाभार्थियों के सापेक्ष 3.5 करोड़ से अधिक को प्रकाशनरी डोज लगाया जा चुका है। वही जनपद गाजीपुर की बात करें तो जनपद में 22.58 लाख लोगों को प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके साथ में अब तक 8.15 लाख लोगों को प्रकाशनरी डोज लगाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक प्रकाशनरी डोज आम नागरिक को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि उसके पूर्व इसके लिए लोगों को शुल्क देना पड़ता था। वहीं उन्होंने बताया कि 29 सितंबर गुरुवार को इसके लिए अंतिम मौका है। जिसमें अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा ले। अन्यथा की स्थिति में 30 सितंबर के बाद से प्रकाशन की डोज लगाने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मेगा कैंप जनपद में जिला पुरुष अस्पताल गोरा बाजार, जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी ब्लॉकों के सीएचसी, पीएचसी और प्रत्येक ब्लाक में 5-5 मोबाइल टीम लगेगी।