All posts by UP Fast News

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर।शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह बच्चों द्वारा किया गया। जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा विशेष प्रतिज्ञा कराई गई ।जिसमें विद्यार्थियों ने शांति, करुणा, मेहनत और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा उनकी शिक्षण शैली (टीचिंग स्किल) पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, अभिनय एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर श्रमिकों के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया कि हर श्रमिक समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस मौके पर विद्यालय के प्राथमिक वर्ग की प्रभारी माधुरी पांडेय तथा समन्वयक साएमा ज़मल सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे सामाजिक एवं नैतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सरिता अग्रवाल ने छात्रा एवं महिला से संपर्क कर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के महत्व के बारे में की संवाद

महिला विरोधी है कांग्रेस,सपा और विपक्ष:सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पी.जी. कॉलेज में ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ के अंतर्गत छात्रा एवं महिला संपर्क कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने छात्राओं एवं मातृशक्ति से संपर्क कर ‘नारी शक्ति वंदन’ से संबंधित पत्रक वितरित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के महत्व के बारे में संवाद की।
संपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को नीति-निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पारित हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पार्टियों से,नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जल्दी लागू करने के लिए संशोधन पर साथ देने की विनती भी की थी। लेकिन, महिला विरोधी मानसिकता से भरे कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI गठबंधन ने एक बार फिर 17 अप्रैल 2026 को इस अधिनियम को लागू होने से रोक दिया। प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियों के सदस्यों में खुशी से तालियां बजाई और उत्सव मनाया। नारी बहुत कुछ भुला सकती है, लेकिन अपने सम्मान पर हुए अपमान को कभी नहीं भूलेंगी। इसलिए संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के व्यवहार का यह पीड़ा हर महिला के मन में हमेशा बनी रहेगी।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सभासद मीनू मौर्या, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज तथा रामानुज राय सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

आंधी तूफान और बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से रामदरश की हुई थी मौत, डीएम ने परिजनों से की मुलाकात!

गाजीपुर। दिनांक 29 अप्रैल को लगभग सायं 4.30 बजे आए तेज आँधी-तूफान एवं बारिश के दौरान एक दुखद घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदरश राम (पुत्र स्व. घुरूराम उर्फ बुरछ), निवासी ग्राम चईशा उर्फ बकराबाद, परगना व तहसील सदर, जनपद गाजीपुर, पी.जी. कॉलेज चौराहे के समीप दवा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण एक पेड़ की भारी डाली टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया गया, किंतु रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की आयु लगभग 51 वर्ष बताया जा रही है। जिलाधिकारी ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने  आज मृतक के परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। जिसमें मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु आपदा सहायता धनराशि, कृषक दुघर्टना योजना, पारिवारिक लाभ, मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायालय के सभागार में हेल्थ चेकअप स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गाजीपुर।जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में हेल्थ चेकअप के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर यह कहा गया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरणा देना है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आगे भी समय-समय पर इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस स्वास्थ्य शिविर के विषय में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, गाजीपुर शक्ति सिंह द्वारा यह कहा गया कि यह शिविर इस बात का परिचायक है कि गाजीपुर की न्यायपालिका अपने विधिक कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही सामाजिक दायित्व भी निभा रही है। उनके द्वारा इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गयी कि न्यायालय में पूर्व में जो ऐलोपैथ की क्लिनिक कार्य कर रही है, उसमें वर्ष 2024 से अब तक 17116 लोग इलाज करा चुके हैं एवं होमियोपैथ की जो क्लिनिक अभी हाल ही में वर्ष 2026 में खोली गयी है, उसमें भी अब तक 1920 लोग इलाज करा चुके हैं।
इस अवसर पर पी.ओ. एम.ए.सी.टी. संजय हरि शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली रजा, विशेष न्यायाधीश, ई.सी.एक्ट अभिमन्यु सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, अध्यक्ष सिविल बार एसोसियेशन राजेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव, सिविल बार एसोसिएशन अंजनी ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डी.के. राय को भी सम्मानित किया गया। शिविर में न्यूरो रोग, सामान्य रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों डा. अभिनव कुमार राय, डा. मनीष कुमार उपाध्याय, डा. भरत तिवारी, गुंजा दूबे, हेल्थ सिटी हास्पिटल के निदेशक विनय सिंह उपस्थित रहे।  निःशुल्क चिकित्सा प्राप्त करने हेतु काफी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी एवं वादकारी निःशुल्क इलाज कराते हुए देखे गए।

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण, दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए।

सपना सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

सफाई कर्मचारियों को मिलेगा हर संभव सहयोग:सपना सिंह

गाजीपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जनपद शाखा द्वारा आयोजित द्विवार्षिक शपथ एवं सम्मान समारोह जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी और संघ को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मनिहारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने भी कहा कि सफाईकर्मियों के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. सानंद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जिला महामंत्री अनिल कुमार एवं जिला कोषाध्यक्ष हंसराज कुशवाहा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ. एम. खालिद को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विकास खंडों में कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सफाईकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहेगा। साथ ही कर्मचारियों का वेतन समय से भुगतान किए जाने और शेष कर्मचारियों को एसीपी का लाभ शीघ्र प्रदान करने की मांग उठाई गई। महिला कर्मचारियों ने स्थानांतरण नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग रखी।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजन यादव, अजय कुमार कुशवाहा, रामप्रकाश बिंद, धीरज कुमार रावत, आलोक चौबे, सुरेश यादव, अरविंद, जेपी भारती, उपेंद्र यादव, गामा, राकेश मोहन, हरिश्चंद्र, सूरज कुमार, पंकज यादव, प्रभुनाथ गोंड, अनिल यादव, वीरेंद्र यादव, विशाल कुमार, अंजनी यादव, उदय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। जबकि अंत में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा का बूथ सत्यापन संगठन का जागरण है:भानुप्रताप सिंह

भाजपा का बूथ सत्यापन संगठन का जागरण है:भानुप्रताप सिंह

गाजीपुर (जखनिया)। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर की उपस्थिति में जाही शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 103, 104, 105, 106, 197का सत्यापन किया गया। उक्त अवसर पर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और उसे आगामी चुनावों के लिए अभेद्य बनाना है। संगठनात्मक मजबूती के लिए पार्टी ने यह तय किया है कि हर बूथ पर गठित समितियों (बूथ अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों) का भौतिक सत्यापन करना ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कागजों पर मौजूद कार्यकर्ता जमीन पर भी सक्रिय हैं। सत्यापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सपर्क होने से उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है बूथों व चुनाव के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं, और संगठन के कार्यकर्मो की सही रुपरेखा का तय होती है। भाजपा जमीन से जुड़कर कार्य करती है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा का कार्यकर्ता 24/7 लगातार पार्टी के लिये कार्य करता है और संगठन सरकार की योजनाओं के बारे में जन जन तक जानकारी पहुँचाता है। जाही शक्तिकेन्द्र पर नए कार्यकर्ताओं का समायोजन किया गया और बूथ समितियों की सक्रियता को परखा गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अरविंद चौहान, बूथ अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महेंद्र, लक्ष्मण चौहान, दुर्ग विजय राजभर, सर्वदेव कुशवाहा, राकेश सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में लगे सभी कर्मचारी के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए दी सख्त चेतावनी!

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री में लगे सभी कर्मचारी के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए दी सख्त चेतावनी!

गाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शीर्ष प्राथमिकता पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस कार्य में लगे हुए सभी कर्मचारी के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सख्त चेतावनी दी है  कि यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य से अनुपस्थित पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया की सभी उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन पांच गांव का भ्रमण करके फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की मौके पर समीक्षा करते हुए अधिकतम पूर्ति सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों तथा विकास खंड का दैनिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को इस कार्य में लगाए जाने हेतु निर्देशित किया और कहा कि प्रत्येक दशा में शासन की मंशा के अनुरूप 30 अप्रैल तक प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बन जानी चाहिए। जिले में अब तक 76 प्रतिशत से अधिक किसानों के किसान पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) बन चुकी है। इनकी कुल संख्या 436000 से अधिक है।अभी भी 135000 किसानों द्वारा फार्मर आईडी बनाया जाना बाकी है। सभी जन सुविधा केंद्रों ,ग्राम पंचायतो में कैंप के माध्यम से तथा किसान द्वारा स्वयं भी अपना किसान पहचान पत्र ऑनलाइन बनाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील की है कि खरीफ का मौसम जल्दी ही प्रारंभ होने वाला है और सरकार द्वारा खाद खरीदने के लिए किसान पहचान पत्र का होना अनिवार्य कर दिया गया है इसलिए सबसे जरूरी काम किसान भाइयों के लिए इस समय किसान पहचान पत्र बनवाना है।  जिला प्रशासन ने इसके लिए अपनी संपूर्ण मशीनरी लगा दी है। कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों के घर-घर संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन के इस अभियान में किसान भाइयों को स्वयं आगे आकर अपना सहयोग देना चाहिए। किसान भाई अपने मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर जन सुविधा केंद्र अथवा गांव के कैंप में फार्मर रजिस्ट्री बनवाकर सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं । फार्मर रजिस्ट्री के बगैर खाद के अलावा बीज,कृषि रक्षा रसायन ,कृषि यंत्र तथा विभिन्न विभागों की लाभार्थी परक  योजनाओं से किसान वंचित हो जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समस्त उपजिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

कटरिया मामला:सांसद डा.संगीता बलवंत ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे पर रोक की उठाई मांग

गाजीपुर। थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम सभा कटरिया में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शासन,प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यक्रम निरस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह, जिलाधिकारी जनपद गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया है एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के 29 अप्रैल 2026 के कार्यक्रम को रोकने की मांग की है ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन को कटरिया गांव में जाने हेतु केवल 15 लोगों की अनुमति दी गई थी परंतु समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा वहां पहुंचकर गांव का माहौल खराब किया गया।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि घटना के उपरांत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के गांव पहुंचने से माहौल अत्यंत तनावपूर्ण हो गया है। 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने के दौरान पथराव की घटना भी सामने आई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है। लगातार लोगों की आवाजाही से स्थिति सामान्य होने के बजाय और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को ग्राम कटरिया आगमन की सूचना प्राप्त हो रही है। सांसद ने आशंका जताई है कि इस प्रस्तावित दौरे से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और पहले से तनावग्रस्त माहौल और अधिक बिगड़ सकती है।
सांसद ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि इस दुख की घड़ी में राजनीतिक लाभ के लिए माहौल को प्रभावित करना न केवल अनुचित है, बल्कि “राजनीतिक रोटी सेंकना” पूरी तरह अक्षम्य है। उन्होंने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और संयम का है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि से परहेज किया जाना चाहिए।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीड़ित परिवार वर्तमान समय में किसी भी प्रकार की मुलाकात के पक्ष में नहीं है और वह शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल होने की अपेक्षा कर रहे है। सांसद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगाने पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे। पीड़ित को न्याय मिले इसके लिए हम सब पक्षधर हैं। इसके लिए दूरभाष पर उच्च अधिकारियों से हमारी वार्ता भी हुई है। घटना पर राजनीतिक रोटी सेकना उचित नहीं है। प्रशासन विधिक कार्रवाई कर रही है।

कटरिया मामला का कोर्ट स्वतः ले संज्ञान:अभिषेक यादव

गाजीपुर के कटरिया गांव में हुए मामले के बाद पुलिस ने 47 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है जिसमें करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। वही आज जेल में बंद अपने समाजवादी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव आज गाजीपुर पहुंचे और जेल में जाकर अपने साथियों से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद बंद साथियों की इलाज के लिए बीएचयू या फिर हायर सेंटर में इलाज की मांग किया साथ ही पूरे मामला के हाई कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर आज वह अपने साथियों से मिलने गाजीपुर जेल गए थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे जिला अध्यक्ष ने पुलिस कप्तान को 21 तारीख को ही लिखित में देखकर बता दिया था कि वहां के ग्राम प्रधान के द्वारा सोशल मीडिया पर लिखकर विरोध किया जा रहा है इन सभी बातों को पुलिस को भी जानकारी थी लेकिन जब हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा और वहां पर पीड़ित परिवार से लगभग सारी बातें हो चुकी होती है और मदद देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी तभी वहां पर बवाल शुरू कर दिया गया जिससे हमारे बहुत सारे साथी घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे 47 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया और हैरानी की बात है कि इस मुकदमे में सभी समाजवादी पार्टी के ही लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि पूरा जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश देख रहा है कि उपद्रव करने वाले में कौन लोग हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि पुलिस कानून व्यवस्था देखें लेकिन आज कटरिया गांव से लेकर गाजीपुर का पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि यह घटना जो हो रहा है भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण में किया गया है ऐसे में हम लोग यह मांग कर रहे हैं की उच्च न्यायालय इस पूरे मामले का स्वतंत्रता संज्ञान ले तब उस बेटी को न्याय मिल पाएगा।

उन्होंने बताया कि जेल में जो हमारे साथी बंद है उन्हें बहुत चोटे आई हुई है ऐसे में उनके इलाज की व्यवस्था कराई जाए क्योंकि प्रशासन उन लोगों से किसी को मिलने नहीं दे रही है लेकिन हम लोग किसी तरह से उन लोगों से मिलकर जो उन्होंने अपना दर्द बताया है वह आपके माध्यम से हम बता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।