Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • कटरिया मामला:सांसद डा.संगीता बलवंत ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे पर रोक की उठाई मांग

    कटरिया मामला:सांसद डा.संगीता बलवंत ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे पर रोक की उठाई मांग

    गाजीपुर। थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम सभा कटरिया में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शासन,प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यक्रम निरस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह, जिलाधिकारी जनपद गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया है एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के 29 अप्रैल 2026 के कार्यक्रम को रोकने की मांग की है ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन को कटरिया गांव में जाने हेतु केवल 15 लोगों की अनुमति दी गई थी परंतु समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा वहां पहुंचकर गांव का माहौल खराब किया गया।
    सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि घटना के उपरांत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के गांव पहुंचने से माहौल अत्यंत तनावपूर्ण हो गया है। 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने के दौरान पथराव की घटना भी सामने आई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है। लगातार लोगों की आवाजाही से स्थिति सामान्य होने के बजाय और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को ग्राम कटरिया आगमन की सूचना प्राप्त हो रही है। सांसद ने आशंका जताई है कि इस प्रस्तावित दौरे से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और पहले से तनावग्रस्त माहौल और अधिक बिगड़ सकती है।
    सांसद ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि इस दुख की घड़ी में राजनीतिक लाभ के लिए माहौल को प्रभावित करना न केवल अनुचित है, बल्कि “राजनीतिक रोटी सेंकना” पूरी तरह अक्षम्य है। उन्होंने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और संयम का है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि से परहेज किया जाना चाहिए।”
    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीड़ित परिवार वर्तमान समय में किसी भी प्रकार की मुलाकात के पक्ष में नहीं है और वह शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल होने की अपेक्षा कर रहे है। सांसद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगाने पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे। पीड़ित को न्याय मिले इसके लिए हम सब पक्षधर हैं। इसके लिए दूरभाष पर उच्च अधिकारियों से हमारी वार्ता भी हुई है। घटना पर राजनीतिक रोटी सेकना उचित नहीं है। प्रशासन विधिक कार्रवाई कर रही है।

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्राचार्य ने वितरित किया वार्षिक पुरस्कार

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्राचार्य ने वितरित किया वार्षिक पुरस्कार

    गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की प्रज्ञा रेंजर्स टीम का वार्षिक पुरस्कार वितरण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। रेंजर्स ने तालियों की गड़गड़ाहट और स्कार्फ के साथ महाविद्यालय की संरक्षिका व प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी व रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह का स्कार्फ पहना कर स्वागत किया।

    संगीत की छात्राओं व रेंजर्स द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात जनपद और विश्वविद्यालय चैंपियन रही प्रज्ञा रेंजर टीम ने प्राचार्य और प्रभारी के साथ मिल केक काट कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। रेंजर टीम की प्रज्ञा वर्मा, मुस्कान गुप्ता, रागिनी कुशवाहा, आकांक्षा गुप्ता ने पूरे साल के संस्मरणों को सभी के साथ साझा किया।

    रेंजर्स ने कहा स्काउटिंग न सिर्फ व्यक्तित्व को निखारती है बल्कि साथ मिल कर काम करना और टीम एकजुटता भी सीखाती है। कार्यक्रम में जनपद व विश्वविद्यालय समागम में प्राप्त मेडल्स और पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसे पा कर सभी रेंजर्स खुशी से गदगद थीं। तत्पश्चात रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह व टीम की लीडर व उपलीडर क्रमशः अंकिता पाण्डेय और रिमझिम बिंद ने चैंपियंस ट्रॉफी को प्राचार्य जी को सौंप दिया।

    प्राचार्य ने प्रज्ञा रेंजर्स टीम प्रभारी डॉ शिखा सिंह व टीम परिचारक तेज बहादुर यादव को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीम की एकजुटता, मेहनत व अनुशासन ने आपको यह जीत दिलाई है और भविष्य में भी प्रज्ञा रेंजर्स के इस स्वर्णिम इतिहास को बरकरार रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने न सिर्फ रेंजर्स बल्कि सेमेस्टर परीक्षाओं में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए टिप्स साझा किए।


    कार्यक्रम का सफल संचालन रेंजर प्रज्ञा वर्मा ने व धन्यवाद ज्ञापन टीम प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने किया। अंत में रेंजर्स टीम की हर हर महादेव और हिप हिप हुर्रे की ध्वनि से पूरा महाविद्यालय गूंज उठा।

  • कटरिया मामला का कोर्ट स्वतः ले संज्ञान:अभिषेक यादव

    कटरिया मामला का कोर्ट स्वतः ले संज्ञान:अभिषेक यादव

    गाजीपुर के कटरिया गांव में हुए मामले के बाद पुलिस ने 47 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है जिसमें करीब 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। वही आज जेल में बंद अपने समाजवादी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव आज गाजीपुर पहुंचे और जेल में जाकर अपने साथियों से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद बंद साथियों की इलाज के लिए बीएचयू या फिर हायर सेंटर में इलाज की मांग किया साथ ही पूरे मामला के हाई कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेने की बात कही है।

    उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर आज वह अपने साथियों से मिलने गाजीपुर जेल गए थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे जिला अध्यक्ष ने पुलिस कप्तान को 21 तारीख को ही लिखित में देखकर बता दिया था कि वहां के ग्राम प्रधान के द्वारा सोशल मीडिया पर लिखकर विरोध किया जा रहा है इन सभी बातों को पुलिस को भी जानकारी थी लेकिन जब हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा और वहां पर पीड़ित परिवार से लगभग सारी बातें हो चुकी होती है और मदद देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी तभी वहां पर बवाल शुरू कर दिया गया जिससे हमारे बहुत सारे साथी घायल हो गए हैं।

    उन्होंने बताया कि हमारे 47 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया और हैरानी की बात है कि इस मुकदमे में सभी समाजवादी पार्टी के ही लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि पूरा जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश देख रहा है कि उपद्रव करने वाले में कौन लोग हैं।

    उन्होंने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि पुलिस कानून व्यवस्था देखें लेकिन आज कटरिया गांव से लेकर गाजीपुर का पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि यह घटना जो हो रहा है भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण में किया गया है ऐसे में हम लोग यह मांग कर रहे हैं की उच्च न्यायालय इस पूरे मामले का स्वतंत्रता संज्ञान ले तब उस बेटी को न्याय मिल पाएगा।

    उन्होंने बताया कि जेल में जो हमारे साथी बंद है उन्हें बहुत चोटे आई हुई है ऐसे में उनके इलाज की व्यवस्था कराई जाए क्योंकि प्रशासन उन लोगों से किसी को मिलने नहीं दे रही है लेकिन हम लोग किसी तरह से उन लोगों से मिलकर जो उन्होंने अपना दर्द बताया है वह आपके माध्यम से हम बता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  • डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

    डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

    गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला, द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम गोदाम में स्थापित फायर होज रील ड्रम कार्यशील अवस्था में नहीं पाया गया। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही गोदाम परिसर में स्थापित पानी की टंकी में भी रिसाव (लीकेज) पाया गया। जिलाधिकारी ने उक्त कमियों को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर होज रील ड्रम को तत्काल ठीक कराया जाए तथा पानी की टंकी की मरम्मत/नव-निर्माण हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुदृढ़ रखी जाएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा0 दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहें I

  • यूपी बोर्ड परीक्षा:राजवीर तिवारी और अनामिका गुप्ता ने बनाई टॉप 10 में जगह

    यूपी बोर्ड परीक्षा:राजवीर तिवारी और अनामिका गुप्ता ने बनाई टॉप 10 में जगह

    यूपी बोर्ड परीक्षा:राजवीर तिवारी और अनामिका गुप्ता ने बनाई टॉप 10 में जगह

    गाजीपुर।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आज आने के बाद जहां छात्र और उसके परिवार में खुशी देखने को मिली। वहीं यह खुशी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी देखने को मिली जब खुद रिजल्ट घोषित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक अपने सहयोगियों के साथ छात्रों के रिजल्ट में वह चीज खोज रहे थे जो छात्र का सपना होता है जी हां रिजल्ट में जनपद ही नहीं प्रदेश में गाजीपुर का कौन सा छात्र प्रदेश के टॉप 10 में स्थान बनाया है इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह रिजल्ट आने के बाद लग गए थे और जब कुछ देर तक रिजल्ट की गहनता से जांच की तब पता चला इस रिजल्ट में हाई स्कूल की परीक्षा में दो छात्रों ने गाजीपुर का नाम रोशन करते हुए एक छात्र राजवीर तिवारी जो आदर्श इंटर कॉलेज का छात्र है। उसने हाई स्कूल में छठा स्थान लाया है तो वहीं दूसरी छात्रा जो ओम हरि ओम इंटर कॉलेज परमेठ में हाई स्कूल की छात्र अनामिका गुप्ता ने प्रदेश में टॉप 10 में दसवां स्थान लाकर जनपद का नाम रोशन किया है।

    जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि आज का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है गाजीपुर जनपद हमारा ओवरऑल परीक्षाफल की बात की जाए तो हाई स्कूल का परीक्षा फल 92.13% और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 74.75% रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर जनपद में भी इस बार दो परीक्षार्थियों ने टॉप टेन में अपना स्थान बरकरार रखा है जिसमें राजवीर तिवारी छठा स्थान वहीं अनामिका गुप्ता दसवां स्थान प्राप्त किया है। वही इंटरमीडिएट में जनपद की टॉपर छात्र सम्भवी गुप्ता जो लूदर्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा रही है।

  • विकास कार्यों में कोई समस्या आती है तो हमें कारण अवगत कराएं:डीएम

    विकास कार्यों में कोई समस्या आती है तो हमें कारण अवगत कराएं:डीएम

    गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में समस्त अधिकारियों का एक-एक कर परिचय जाना तथा उनसे मुखातिब होते हुए कहा कि शासन की नीतियों एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना तथा आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

    इस दिशा में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों का जिम्मेदारीपूर्ण रवैया एवं सहयोग अपेक्षित है। उन्होने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीयों को निर्देश दिया कि विकास कार्य एवं निर्माण कार्यो की प्रगति में कोई भी समस्या होती है तो उसे जिलाधिकारी को अवगत करायें। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया की गौशालयों पर हरा चारा, पानी तथा लू से बचाव की उचित व्यवस्था कर ली जाय एवं मृतक पशुओं को समय से डिस्पोज किया जाय।

    बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  सुनील कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • “पौधारोपण और संकल्प के साथ शाह फ़ैज़ स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस”

    “पौधारोपण और संकल्प के साथ शाह फ़ैज़ स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस”

    “पौधारोपण और संकल्प के साथ शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में मनाया गया पृथ्वी दिवस”


    गाजीपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी एवं निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा पौधारोपण कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य इकरामुल हक तथा उप-प्रधानाचार्य हनीफ़ अहमद सिद्दीकी ने भी कक्षा 10 की कक्षाओं में उत्कृष्ट आए विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।


    इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल कला एवं शिल्प प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।


    प्रधानाचार्य इकराम उल हक ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। उप-प्रधानाचार्य हनीफ़ अहमद सिद्दीकी ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया।


    अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाने की शपथ ली।

  • नवागत डीएम अनुपम शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया

    नवागत डीएम अनुपम शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया

    गाजीपुर।जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी गाज़ीपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर, मुहम्मदाबाद एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालिवाल उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद गाज़ीपुर के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला 2016 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले जनपद अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी, के पर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
    नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में परिचयात्मक प्रेस-वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्बं मीडिया की जनपद के विकास के साथ-साथ  शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक सहित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी मीडिया बन्धुओं से विकास में सहयोग की अपेक्षा के साथ-साथ भ्रामक खबरो बचने व  किसी स्तर पर खामियां पाए जाने पर उससे भी अवगत कराने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। उन्होने सरकार की मंशा के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष फोकस करते हुए मिडिया के माध्यम से जनपद के किसान भाईयों से अपील किया कि जिनका अभी तक फार्मर रजिस्ट्री मे रजिस्ट्रेशन नही हुआ है वे कैम्प के माध्यम से अपना-अपना रजिस्ट्रेशन अवश्यक करा ले। सूचना अधिकारी  राकेश कुमार सहित सभी मीडिया बन्धुओं ने जनपद में नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्प बुके भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, सहित जनपद के समस्त सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

  • विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की बाधा:डा.संगीता बलवंत

    विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की बाधा:डा.संगीता बलवंत

    विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बाधा उत्पन्न की बाधा:डा.संगीता बलवंत

    गाजीपुर। महिला आरक्षण विधेयक संशोधन बिल के सदन में गिरने से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का पुतला दहन किया।
    इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अभियान पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल 2026 का दिन देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होता, यदि विपक्ष ने महिला आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को सदन में गिराने का काम न किया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के इस प्रयास में बाधा उत्पन्न की है।
    उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसे अहम फैसलों का विरोध कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाता रहेगा और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन विपक्ष इस दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए है।
    इसी क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष विकास और सामाजिक न्याय से जुड़े हर महत्वपूर्ण कदम का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता लोगों को सच्चाई से अवगत कराएंगे और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।
    प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सरिता अग्रवाल, साधना राय, अविनाश सिंह, प्रीति गुप्ता, विवेकानंद राय, माया सिंह, अमरनाथ शर्मा, किरन सिंह, सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • डा.मांधाता राय को दिया जाएगा साहित्य गौरव सम्मान

    डा.मांधाता राय को दिया जाएगा साहित्य गौरव सम्मान

    डा.मांधाता राय को दिया जाएगा साहित्य गौरव सम्मान

    गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीर नगर में आयोजित की गई।जिसमें आगामी वार्षिक समारोह, पुरस्कार वितरण एवं “वेलफेयर उत्सव” को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए आयोजन को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
    क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेलफेयर उत्सव का आयोजन 26 अप्रैल रविवार को लंका मैदान स्थित एक मैरिज हॉल में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद भर में वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, गायन तथा शास्त्रीय व लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
    क्लब के उपाध्यक्ष सत्यदेव दुबे ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजा जाएगा। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी बाबूलाल मानव को “समाज सेवा सम्मान” प्रदान किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री प्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
    इसके अलावा, क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना के महाप्रबंधक दौलत कुमार उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रशासनिक अधिकारी पंकज श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
    बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

Uttar Pradesh Fast News